Site icon HTIPS

मानव रक्त की परिभाषा, समूह, प्रकार और रक्त के कार्य

मानव रक्त की परिभाषा, समूह और कार्य

इस पेज पर आप जीव विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण अध्याय मानव रक्त की परिभाषा, प्रकार और कार्य को पढ़ेंगे जो समस्त जीवविज्ञान से संबंधित परीक्षाओ के लिए जरूरी है।

पिछले पेज पर हम जीवविज्ञान के अध्याय मनुष्य के मस्तिष्क की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब रक्त की परिभाषा, समूह और कार्य आदि की जानकारी को पढ़कर समझते है।

रक्त क्या है

मानव रक्त एक तरल संयोजी ऊतक होता हैं उसमें उपस्थित हीमोग्लोबिन के कारण इसका रंग लाल होता हैं। यह एक चिपचिपा क्षारीय पदार्थ है जिसका PH मान 7.4 होता हैं।

रक्त का निर्माण अस्थि मज्जा में होता हैं किंतु गर्वावस्था के समय शिशु के शरीर में रक्त का निर्माण यकृत में होता हैं।

प्लीहा 400ml रक्त को स्टोर कर के रखता हैं। यह रक्त में उपस्थित कमजोर एवं पुरानी रक्त कणिकाओं को (RBCs और WBC) को मार देता हैं इसी कारण से प्लीहा को RBCs की कब्र कहाँ जाता हैं।

सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में औसतन रक्त की मात्रा 5-6 लीटर तक होती हैं। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में 1/2 लीटर रक्त कम होता हैं। जो कि उस व्यक्ति के कुल वजन का 7-9% हो सकती हैं।

मानव रक्त के समूह (Blood Group)

रक्त समूह की खोज कार्ल लैंडस्टीनर के द्वारा 1900 ई. में की गई थी। इस खोज के लिए इन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार भी दिया गया था।

इनके अनुसार प्रत्येक जाती के जीव के रक्त में एक विशेष प्रकार की प्रोटीन एन्टीजन उपस्थित होती हैं इसके अलावा एक विपरीत प्रोटीन एंटीबॉडी भी उपस्थित होती हैं यह दोनों प्रोटीन एक दूसरे के विपरीत होते हैं।

रक्त समूह O सर्वदाता माना जाता हैं क्योंकि इसमें एन्टीजन अनुपस्थित होता हैं जबकि रक्त समूह AB सर्वग्राही माना जाता हैं। क्योंकि इस रक्त समूह में एंटीबॉडी अनुपस्थित होता हैं।

मनुष्यों के रक्तों की भिन्नता का मुख्य कारण लाल रक्त कण (RBCs) में पायी जाने वाली ग्लाइको प्रोटीन हैं, जिसे एन्टीजन (Antigen) कहते हैं।

एन्टीजन दो प्रकार के होते हैं

  1. एन्टीजन A
  2. एन्टीजन B

एन्टीजन (AB) और एंटीबाडी (ab) एन्टीजन और एंटीबॉडी समान रूप से एक साथ नहीं रह सकते हैं एन्टीजन या ग्लाइकोप्रोटीन की उपस्थिति के आधार पर मनुष्य में चार प्रकार के रुधिर वर्ग होते हैं।

A ब्लड ग्रुप

जिन व्यक्तियों की रक्त कोशिकाओं पर A प्रकार के एंटीजेन्स के साथ प्लाज़्मा में एंटीजन – B एंटीबॉडी हो उनका ब्लड ग्रुप A होता है।

B ब्लड ग्रुप

जिन व्यक्तियों की रक्त कोशिकाओं पर B प्रकार के एंटीजेन्स के साथ प्लाज़्मा में एंटी- A एंटीबॉडीज़ हो उनका ब्लड ग्रुप B होता है।

AB ब्लड ग्रुप

जिस व्यक्ति की रक्त कोशिकाओं पर A और B दोनों ही एंटीजेन्स होते हैं और कोई भी एंटीबॉडी नहीं होता उनका ब्लड ग्रुप AB होता है।

O ब्लड ग्रुप

जिन व्यक्तियों की रक्त कोशिकाओं पर कोई भी एंटीजेन मौजूद नहीं होता लेकिन प्लाज़्मा में एंटी- A और B दोनों ही एंटीबॉडीज़ होते हैं उनका ब्लड ग्रुप O होता है।

रक्त के कार्य

वैसे तो जानते है कि शरीर के सभी अंग बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन रक्त के बिना तो जीवन असंभव है

नीचे हम मानव शरीर में रक्त के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पढ़ेंगे

मानव रक्त परिसंचरण

रक्त परिसंचरण की खोज सन 1628 ई. में विलियम हार्वे के द्वारा की गई थी इसके अनुसार मानव शरीर में रक्त को परिसंचरण पम्प करने के लिए एक 4 कोष्ठकीय हृदय होता हैं। जिसमें दो हिस्से को आलिंद और शेष निचले दो भागों को निलय कहाँ जाता हैं।

इसके अंतर्गत निम्न तीन भाग होते हैं।

1. हृदय

यह हृदयावरण (Pericardium) नामक थैली में सुरक्षित रहता हैं हृदय का कुल वजन 375 ग्राम होता हैं यह शरीर का सबसे व्यक्त अंग हैं यह 1 मिनट में 72 बार धड़कता हैं यह बच्चों में 102 बार धड़कता हैं जो कि 1 मिनिट में लगभग 500 लीटर रक्त (व्यक्त) को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंचाता हैं।

2. शिराएँ

यह शरीर की ऊपरी भागों में पाई जाती हैं जो कि रक्त को शरीर के विभिन्न अंको से हृदय तक पहुँचती हैं इनमें अशुद्ध रक्त प्रभावित होता हैं।

जिस रक्त में कार्बनडाइआक्साइड की मात्रा एवं ऑक्सीजन की मात्रा कम होती हैं वह अशुद्ध रक्त कहलाता हैं। एकमात्र पल्मोनरी शिरा जो कि फेफड़ों से रक्त को बाएं आलिंद तक पहुँचाती हैं। इसमें शुद्ध रक्त प्रवाहित होता हैं।

3. धमनियाँ

यह शरीर की गहराई वाले भागों में उपस्थित होती हैं इनमें शुद्ध रक्त प्रवाहित होता हैं वह रक्त जिनमें आक्सीजन की मात्रा अधिक एवं कार्बनडाइआक्साइड की मात्रा कम होती हैं।

धमनियाँ रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न अंकों तक पहुँचाती हैं इनमें कपाट पाए जाते हैं। इनमें प्रभावित रक्त तेज गति से प्रभावित होता हैं।

शरीर में एक मात्र पल्मोनरी धमनी जिसमें अशुद्ध रक्त प्रभावित होता हैं। यह धमनी रक्त को दाया निलय से फेफड़ों तक पहुँचाती हैं।

अधिक जानकारी के लिए धमनी और शिरा की जानकारी पढ़िए।

रक्त का थक्का कैसे बनता है

रुधिर प्लाज्मा के प्रोथ्रोबमिन तथा फाईब्रिनोजेन का निर्माण यकृत में विटामिन k की सहायता से होता हैं।

विटामिन k रक्त के थक्का बनाने में सहायता होता हैं। समान्यतः रक्त का थक्का 2 से 5 मिनट में बन जाता हैं।

रक्त के थक्का बनाने के लिए अनिवार्य प्रोटीन फाईब्रिनोजेन हैं।

रक्त में उपस्थित तत्व

रक्त में उपस्थित सर्जीव एवं निर्जीव पदार्थों के आधार पर 2 वर्गों में विभाजित किया गया हैं।

1. प्लाज्मा

यह सम्पूर्ण रक्त का लगभग 55% भाग होता हैं। प्लाज्मा रक्त का अजीवित तरल भाग होता हैं। जो कि निर्जीव अवस्था में पाया जाता हैं रक्त का लगभग 60% भाग प्लाज्मा होता हैं।

इसका 90% भाग जल, 7% प्रोटीन, 0.9% लवण और 0.1% ग्लूकोज होता हैं। शेष पदार्थ बहुत कम मात्रा में होता हैं।

प्लाज्मा के कार्य

2. कणिकाएँ/रुधिराणु

यह सम्पूर्ण रक्त प्लाज्मा के अतिरिक्त शेष 45% भाग होता हैं जो कि सजीव अवस्था में होता हैं

इसमें 3 प्रकार के रक्त बिम्बाणु उपस्थित होते हैं।

  1. लाल रक्त कणिकाएँ (RBCs (Red Blood Corpuscles)
  2. स्वेत रक्त कणिकाएँ (WBCs (White Blood Corpuscles or Leucocytes)
  3. पटिकाएं / रक्त बिम्बाणु (Blood Platelets)

(a). लाल रक्त कणिकाएँ

लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण लाल अस्थि मज्जा में होता हैं यक्त में बनने वाले प्रोटीन ग्लोबिन आक्सीजन प्रक्रिया के द्वारा रक्त में उपस्थित हीमो रंजक के साथ क्रिया कर हीमोग्लोबिन का निर्माण करता हैं।

इसी के कारण रक्त लाल रंग का होता हैं इन कणिकाओं की जीवन अवधी 20 से 120 दिन तक होती हैं। RBCs को प्लीहा के द्वारा एवं विशेष स्थिति में यकृत के द्वारा समाप्त किया जाता हैं।

यह 7.2 म्यू व्यास की गोल परिधि की और दोनों ओर से पैसे या रुपए के समान चिपटी होती हैं इनमें केंद्रक नहीं होता। वयस्क पुरुषों के रुधिर के प्रति धन मिलीमीटर में लगभग 50 लाख और स्त्रियों के रुधिर के प्रति घन मिलिमीटर में 45 लाख लाल रुधिर कोशिकाएँ होती हैं।

इनकी कमी से रक्तक्षीणता तथा रक्त श्वेताणुमयता रोग होते हैं। लाल रुधिर कोशिकाओं (erythrocytes) का जीवन 120 दिन का होता है, तत्पश्चात्‌ प्लीहा में इनका अंत हो जात है।

लाल रक्त कणिकाओं के कार्य

नोट:- भ्रूण अवस्था में इसका निर्माण यकृत और प्लीहा में होता हैं।

(b). श्वेत रक्त कणिकाएं

स्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण अस्थि मज्जा में होता हैं इनका जीवन काल 2 से 4 दिन का होता हैं इनकी मृत्यु रक्त में ही हो जाती हैं।

इनमें केन्द्रक अनुपस्थित होता हैं इनका मुख्य कार्य हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करना एवं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखता हैं।

श्वेत रक्त कणिकाओं के मुख्य कार्य

(c). पटिकाएं/रक्त बिम्बाणु

यह केवल मनुष्य एवं अन्य स्तनधारीयों के रक्त में पाया जाता हैं। इसमें केन्द्रक नहीं होता हैं इसका निर्माण अस्थि मज्जा में होता हैं। इसका जीवनकाल 3 से 5 दिन का होता हैं इसकी मृत्यु प्लीहा में होती हैं।

रक्त पट्टिकाओं का निर्माण विटामिन K की मदद से यकृत में होता हैं विटामिन k परिवर्तित होकर हाइड्रोनोजिन नामक प्रोटीन का निर्माण करता है यही प्रोटीन रक्त के थक्का जमाने में सहायक हैं।

यकृत के द्वारा ही एक विभिन्न प्रोटीन हिपेरिन का निर्माण किया जाता हैं जो कि रक्त का थक्का जमाने का विरोध करती हैं।

नोट: डेंगू ज्वर के कारण मानव शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती हैं।

रुधिर के चारों वर्गों के साथ एन्टीजन का वितरण

रुधिर वर्गएन्टीजनएंटीबॉडी
Aकेवल Aकेवल B
Bकेवल Bकेवल A
ABA, B दोनोंकोई नहीं
Oकोई नहींA, B दोनों

किसी एन्टीजन की अनुपस्थिति में एक विपरीत प्रकार की प्रोटीन रुधिर प्लाज्मा में पायी जाती हैं। इसको एंटीबॉडी कहते हैं यह भी दो प्रकार की होती हैं।

रक्त का आधान (Blood Transfusion)

एन्टीजन A एवं एंटीबॉडी a, एन्टीजन B एवं एंटीबॉडी b एक साथ नहीं रह सकते हैं। ऐसा होने पर यह आपस में मिलकर अत्यधिक चिपचिपे हो जाते हैं।

जिससे रक्त नष्ट हो जाता हैं इसे रक्त का अभीश्लेषण कहते हैं। अतः रक्त आधान में एन्टीजन तथा एंटीबॉडी का ऐसा ताल-मेल करना चाहिए जिससे रक्त का अभीश्लेषण न हो सके।

O पॉजिटिव : इस ब्लड ग्रुप वाले उन सभी को रक्त दे सकते हैं, जिनका ब्लड ग्रुप पॉज़िटिव है। इसके अलावा O पॉज़िटिव, O निगेटिव से रक्त ले सकते हैं।

O निगेटिव : O नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को यूनिवर्सल डोनर कहा जाता है, इस ग्रुप के लोग हर किसी को रक्त दे सकते हैं। इसके अलावा ये केवल O नेगेटिव ग्रुप से ही ब्लड ले सकते हैं।

A पॉजिटिव : A पॉज़िटिव AB पॉज़िटिव ग्रुप वालों को रक्त दे सकते हैं और इनको O पॉज़िटिव, A और O निगेटिव ब्लड चढ़ाया जा सकता है।

A निगेटिव : A और AB पॉज़िटिव, A और AB निगेटिव ग्रुप वालों को रक्त दे सकते हैं। A और O निगेटिव से ब्लड ले सकते हैं।

B पॉजिटिव : B और AB पॉज़िटिव ब्लड ग्रुप को रक्त दे सकते हैं। B पॉज़िटिव, B और O निगेटिव से रक्त ले सकते हैं।

B निगेटिव : B और AB निगेटिव, B और AB पॉज़िटिव ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकते हैं और B और O निगेटिव से रक्त ले सकते हैं।

AB पॉजिटिव : ये ग्रुप वाले AB पॉज़िटिव को रक्त दे सकते हैं।

AB निगेटिव : ये ग्रुप वाले AB पॉज़िटिव और निगेटिव दोनों को ही ब्लड दे सकते हैं और A, B, AB, O निगेटिव से ब्लड ले सकते हैं।

RH कारक (RH Factor)

1940 ई. में लैण्डस्टीनर और वीनर ने रुधिर में एक अन्य प्रकार के एन्टीजन का पता लगाया। इन्होंने रीसस बंदर में इस तत्व का पता लगाया।

इसलिए इसे Rh-factor कहते हैं। जिन व्यक्तियों के रक्त में यह तत्व पाया जाता हैं उनका रक्त Rh सहित (Rh-positive) कहलाता हैं तथा जिनमें नहीं पाया जाता उनका रक्त Rh रहित (Rh-negative) कहलाता हैं।

रक्त आधान के समय Rh-factor की भी जांच की जाती हैं। Rh-positive को Rh-positive और Rh-negative को Rh-negative का रक्त दिया जाता हैं।

यदि Rh-positive रक्त वर्ग का रक्त Rh-negative रक्त वर्ग वाले व्यक्ति को दिया जाता हैं तो प्रथम बार कम मात्रा होने के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ता किन्तु जब दूसरी बार इसी प्रकार रक्तादान किया गया हो तो अभिषलेषण के कारण Rh-negative वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती हैं।

हीमोग्लोबिन

लाल रुधिर कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन रहता है, जिसके कारण रुधिर लाल दिखाई देता है। हीमोग्लोबिन ग्लोबूलिन और हीम, या हीमेटिन का बना होता है। ग्लोबूलिन एक प्रकार का प्रोटीन है। हीमेटिन के अंदर लोहा रहता है।

हीमोग्लोबिन ही ऑक्सीजन का अवशोषण करता है और इसको रक्त द्वारा सारे शरीर में पहुँचता है। रुधिर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 14.5 ग्राम प्रतिशत है। अनेक रोगों में इसकी मात्रा कम हो जाती है।

इसमें लोहा रहता है। इसमें चार पिरोल समूह रहते हैं, जो क्लोरोफिल से समानता रखते हैं। इसका अपचयन और उपचयन सरलता से हो जाता है। अल्प मात्रा में यह सब प्राणियों और पादपों में पाया जाता है। हीमोग्लोबिन क्रिस्टलीय रूप से सरलता से प्राप्त हो सकता है।

रुधिर परीक्षा के लिए वयस्क व्यक्ति की अंगुली से या शिरा से रुधिर निकाला जाता है। रुधिर को जमने से बचाने के लिए स्कंदन प्रतिरोधी पदार्थ डालते हैं। इसके लिए प्राय: अमोनियम और पोटैशियम ऑक्सेलेट प्रयुक्त किए जाते हैं।

डबल ऑक्सेलेटेड रुधिर को लेकर, अपकेंद्रित में रखकर, आधे घंटे तक घुमाते हैं। रुधिर का कोशिकायुक्त अंश तल में बैठ जाता है और तरल अंश ऊपर रहता है। यही तरल अंश प्लैज़्मा है।

एरिथ्रोब्लास्टोसिस फिटेलिस

यदि पिता का रक्त Rh-positive हो तथा माता का रक्त Rh-negative हो तो जन्म लेंने वाले शिशु की जन्म से पहले गर्वावस्था में या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु हो जाती हैं। (ऐसा प्रथम संतान के बाद कि संतान होने पर होता हैं)

रक्त का परिपथ

विभिन्न अंग
|
बायाँ आलिंद
|
दैहिक महाधमनी
|
बायाँ निलय
|
विभिन्न धमनियाँ
|
छोटी धमनियाँ
|
धमनी कोशिकाएं
|
अंग
|
अग्र एवं पश्य महाशिरा
|
दाहिना आलिंद
|
दाहिने निलय
|
पल्मोनरी धमनी
|
फेफड़ा
|
पल्मोनरी शिरा
|
बायाँ आलिंद

मानव रक्त से संबंधित प्रश्न-उत्तर

प्रश्न1. लाल रक्त कणिकाओं का जीवनकाल कितने दिन का होता हैं?
उत्तर:- 120 दिन

प्रश्न2. मानव शरीर में सामान्य रक्त चाप कितना होता हैं?
उत्तर:- 120/80 एम. एम.

प्रश्न3. लाल रक्त कणिकाओं का मुख्य कार्य क्या होता हैं?
उत्तर:- आक्सीजन का परिवहन करना

प्रश्न4. ऊँचाई पर जाने पर RBC की मात्रा में क्या परिवर्तन होता हैं?
उत्तर:- इसकी मात्रा बढ़ जाती हैं

प्रश्न5. लाल रक्त कणिकाओं का लाल रंग किसके कारण होता हैं?
उत्तर:- फेरस आयन

प्रश्न6. रक्त का लाल रंग फेरस आयन के कारण होता हैं जो पाया जाता हैं?
उत्तर:- हीमोग्लोबिन

प्रश्न7. रक्त निर्माण की प्रक्रिया क्या कहलाती हैं?
उत्तर:- हिमोपोइसिस

प्रश्न8. मनुष्य के रक्त समूहों की खोज किसने की थीं?
उत्तर:- कार्ल लैण्डस्टीनर

प्रश्न9. प्रतिजन या ग्लाइको बने होते हैं?
उत्तर:- प्रोटीन के

प्रश्न10. एक बार में मनुष्य के शरीर से कितना रक्त दान किया जा सकता हैं?
उत्तर:- 10 प्रतिशत

प्रश्न11. महिला के हृदय का वजन लगभग कितना होता हैं?
उत्तर:- 250 ग्राम

प्रश्न12. पुरुष के हृदय का वजन लगभग कितना होता हैं?
उत्तर:- 300 ग्राम

प्रश्न13. हृदय के अध्ययन को क्या कहाँ जाता हैं?
उत्तर:- कार्डियोलॉजी

प्रश्न14. प्रथम हृदय प्रत्यारोपण कब हुआ था?
उत्तर:- 3 दिसम्बर 1967

प्रश्न15. 3 दिसम्बर 1967 को प्रथम हृदय प्रत्यारोपण किसने किया था?
उत्तर:- डॉ. सी बर्नार्ड (अफ्रीका)

प्रश्न16. डॉ. सी बर्नार्ड जिन्होंने हृदय प्रत्यारोपण किया कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर:- अफ्रीका

प्रश्न17. हृदय में कपाटों की संख्या कितनी होती हैं?
उत्तर:- 4

प्रश्न18. सबसे कम हृदय धड़कन किसकी होती हैं?
उत्तर:- ब्लू व्हेल – 25/मिनिट

प्रश्न19. सबसे अधिक धड़कन किसकी होती हैं?
उत्तर:- छछुंदर – 880/मिनट

प्रश्न20. एक धड़कन में हृदय कितना एम, एल रक्त पंप करता हैं?
उत्तर:- 70 एम, एल

प्रश्न21. प्रत्येक रक्त कण को शरीर का चक्र पूरा करने में लगभग कितने सेकण्ड लगते हैं?
उत्तर:- 60 सेकेण्ड

प्रश्न22. सामान्य मनुष्य के शरीर में लगभग कितने लीटर रक्त होता हैं?
उत्तर:- 5 लीटर

प्रश्न23. सामान्य मनुष्य हृदय एक मिनिट (60 सेकेण्ड) में कितने बार धड़कता हैं?
उत्तर:- 70-72 बार

प्रश्न24. सर्वदाता रक्त समूह होता हैं?
उत्तर:- O

प्रश्न25. सर्वग्राही रक्त समूह होता हैं?
उत्तर:- AB

प्रश्न26. आर. एच. फैक्टर किसके संबंधित हैं?
उत्तर:- रक्त से

प्रश्न27. RH फैक्टर की खोज किसने की थी?
उत्तर:- लैंडस्टीनर एवं विनर

प्रश्न28. हीमोग्लोबिन में पाया जाने वाला लौह यौगिक हैं?
उत्तर:- हीमैटिन

प्रश्न29. रक्त का थक्का किस रोग के कारण नहीं जमता हैं?
उत्तर:- हीमोफीलिया

प्रश्न30. रक्त का थक्का जमने में सहायक विटामिन हैं?
उत्तर:- विटामिन K

प्रश्न31. रक्त को शुद्ध कहाँ होता है
उत्तर:- वृक्क (kidney)

प्रश्न32. वृक्क का भार कितना होता है?
उत्तर:- 150 ग्राम

प्रश्न33. रक्त एक कैसा विलयन है?
उत्तर:- क्षारीय

प्रश्न34. रक्त का pH मान होता है
उत्तर:- 7.4

प्रश्न35. हृदय की धडकन का नियंत्रक कहाँ होता है?
उत्तर:- पेसमेकर

प्रश्न36. शरीर से ह्रदय की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है?
उत्तर:- शिरा

प्रश्न37. ह्रदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनी कहलाती है?
उत्तर:- धमनी

प्रश्न38. शरीर में आक्सीजन का परिवहन होता हैं?
उत्तर:- रक्त द्वारा

प्रश्न39. RBCs/लाल रक्त कणिकाओं का जीवन काल होता हैं?
उत्तर:- 120 दिन

प्रश्न40. रुधिर का थक्का बनाने का समय होता हैं?
उत्तर:- 2-5 दिन

प्रश्न41. RBC लाल रक्त कण की कब्रगाह किसे कहाँ कहा जाता है।
उत्तर:- यकृत और प्लीहा

प्रश्न42. रक्त में पाई जाने वाली धातु है।
उत्तर:- लोहा

प्रश्न43. सर्वप्रथम रक्त परिसंचरण तंत्र का अध्ययन किसने किया था?
उत्तर:- विलियम हार्वे

प्रश्न44. मानव रक्त समूह की संख्या कितनी होती है?
उत्तर:- 4

प्रश्न45. मानव शरीर में रुधिर बैंक का कार्य कौन करता है?
उत्तर:- प्लीहा (तिल्ली)

प्रश्न46. रुधिर दबाव किससे मापा जाता है?
उत्तर:- स्फेगमोमैनोमीटर

प्रश्न47. सोते समय रक्तदाब में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर:- घट जाता है

प्रश्न48. धमनियों पर रक्त द्वारा डाले गए दबाव को क्या कहते हैं?
उत्तर:- रक्तदाब कहते हैं

प्रश्न49. मानव रक्त में कितने प्रतिशत प्लाज्मा होता है?
उत्तर:- 60%

प्रश्न50. प्लाज्मा में कितने प्रतिशत जल होता है?
उत्तर:- 90%

प्रश्न51. Rh तत्व का पता किस जीव में लगाया गया था?
उत्तर:- रीसस नामक बंदर में

जरूर पढ़िए :

आशा हैं मानव रक्त की परिभाषा, समूह और कार्य आदि की जानकारी आपको पसंद आयी होगी और इसको पढ़कर आप रक्त की समस्त जानकारी समझ गए होंगे।

मानव रक्त से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे और यदि मानव रक्त की जानकारी पसंद आयी है तो इसे सोशल साइट्स पर अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

Exit mobile version