वर्गीकरण की परिभाषा, धारणा और उदाहरण

इस पेज पर हम तर्कशक्ति के अगले महत्वपूर्ण अध्याय वर्गीकरण को पढ़ेंगे।

पिछली पोस्ट में हम तर्कशक्ति के अध्याय घड़ी की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

वर्गीकरण किसे कहते है

किसी समूह में दिए गए तत्वों को उनके सामान्य गुणधर्म के आधार पर समूहबद्ध करते हुए विषम तत्व को छाँटने की प्रक्रिया ‘वर्गीकरण’ कहलाती हैं।

इसके अंतर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों में चार तत्वों का एक समूह दिया होता हैं, जिनमें से तीन तत्व किसी न किसी रूप से समान गुण दर्शाते हैं जबकि एक तत्व भिन्न गुण दर्शाता हैं।

परीक्षार्थियों से यह आशा की जाती हैं कि वह इस भिन्न तत्व को दिए गए समूह से वर्गीकरण करें।

यह प्रश्न प्रायः शब्दों, अक्षरों या संख्याओं पर आधारित होते हैं?

वर्गीकरण के लिए संख्याओं की जानकारी

जिनमें से संख्याओं के कुछ प्रमुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं।

1. सम संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभक्त हो।

जैसे:- 8, 16, 18, 20………….

2. विषम संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभक्त न हो।

जैसे:- 3, 5, 9,………………

3. अभाज्य संख्या :- वे संख्याएँ जो स्वयं से या केवल 1 से पूर्णतः विभक्त हो।

जैसे:- 2, 3, 5, 7, 11………….

4. पूर्ण वर्ग संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो किसी संख्या का वर्ग हो।

जैसे:- 4, 9, 16, 25,………………..

5. पूर्ण घन संख्याएँ :- वे संख्याएँ जो किसी संख्या का घन हो?

जैसे:- 8, 27, 64, 125,.……………

वर्गीकरण के लिए जरुरी धारणा

प्रश्न में दिए गए तत्वों को समूहबद्ध करते समय याद रखें कि जिस समूह का चुनाव आप उन तत्वों के लिए कर रहे हैं, वह सर्वमान्य धारणाओं पर उपयुक्त हो।

जैसे भिन्न शब्द चुनिए।

धारणा 1. इलाहाबाद को छोड़कर अन्य किसी भी शहर में उच्च न्यायालय नहीं हैं।

धारणा 2. देहरादून को छोड़कर अन्य सभी शहरों में से कोई भी शहर किसी प्रदेश की राजधानी नहीं हैं जबकि देहरादून उत्तराखंड राज्य की राजधानी हैं।

धारणा 3. नोएडा को छोड़कर अन्य किसी शहर में फार्मूला 1 का स्टेडियम नहीं हैं।

उपरोक्त तीन धारणाओं में से धारणा अधिक सर्वमान्य हैं, अतः यही आपका उत्तर होगा।

अंग्रेजी अक्षर समूह कस वर्गीकरण करते समय अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों की रेखीय क्रम में दोनों ओर (दाएं से बाएं तथा बाएं से दाएं) की स्थिति को भली-भांति ध्यान रखें। जो निम्लिखित हैं।

बाएं से दाएं

A – 1, B – 2, C – 3, D – 4, E – 5, F – 6, G – 7, H – 8, I – 9, J – 10, K – 11, L – 12, M – 13, N – 14, O – 15, P – 16, Q – 17, R – 18, S – 19, T – 20, U – 21, V – 22, W – 23, X – 24, Y – 25, Z – 26,

दाएं से बाएं

Z – 26, Y – 25, X – 24, W – 23, V – 22, U – 21, T – 20, S – 19, R – 18, Q – 17, P – 16, O – 15, N – 14, M – 13, L – 12, K – 11, J – 10, I – 9, H – 8, G – 7, F – 6, E – 5, D – 4, C – 3, B – 2, A – 1,

वर्गीकरण के उदाहरण

शब्दों के आधार पर वर्गीकरण के उदाहरण

1. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. अप्रैल
B. मई
C. सितम्बर
D. जुलाई
E. नवम्बर

Ans. अप्रैल

2. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. सीमा सुरक्षा बल
B. भारतीय वायु सेना
C. केंद्रीय रिजर्व पुलिस
D. भारतीय प्रसाशन सेना
E. रेलवे सुरक्षा बल

Ans. भारतीय प्रसाशन सेवा

3. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. मित्रता
B. प्यार
C. आशक्ति
D. घनिष्ठा
E. शत्रुता

Ans. शत्रुता

4. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. बतख का बच्चा
B. मजदूर
C. बछड़ा
D. साबक
E. मेमना

Ans. मजदूर

5. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. शनि
B. चन्द्रमा
C. वृहस्पति
4. बुध
D. मंगल

Ans. चन्द्रमा

6. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. पैर
B. हाथ
C. उंगली
D. कान
E. आंख

Ans. उंगली

7. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. बिल्ली
B. भेड़
C. गाय
D. मुर्गी
E. बैल

Ans. मुर्गी

8. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

A. लेखक-शिक्षक
B. डॉक्टर-मरीज
C. लड़की-लड़का
D. बहिन-भाई
E. औरत-मर्द

Ans. लेखक-शिक्षक

9. निम्नलिखित चार में से तीन किसी न किसी प्रकार से एक से है और इस प्रकार से ये अपना एक समूह का निर्माण करते हैं, वह एक कौन-सा हैं, जो इस समूह में नहीं आता हैं?

A. क्रीम
B. मक्खन
C. रस
D. घी

हल:- रस को छोड़कर अन्य सभी दूध से बनाए जाने वाले पदार्थ हैं।

Ans. रस

10. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह संबंधित नहीं हैं?

A. सोना
B. निकेल
C. प्लेटिनम
D. हीरा

Ans. हीरा

जरूर पढ़िए :-

11. निम्लिखित में से विषम को चुनिए?

A. घड़ी
B. अंगूठी
C. हार
D. टाई

Ans. टाई

12. निम्लिखित में से विषम को चुनिए?

A. अदरक
B. फूलगोभी
C. आलू
D. अरुई

Ans. फूलगोभी

13. निम्लिखित में से विषम को चुनिए?

A. आम
B. अमरूद
C. पपीता
D. नीम

Ans. नीम

14. निम्लिखित में से विषम को चुनिए?

A. भूगोल
B. भौतिकशास्त्र
C. रसायनशास्त्र
D. प्राणीशास्त्र

Ans. भूगोल

15. असंगत का पता लगाइए?

A. गाजर
B. टमाटर
C. आलू
D. अदरक

Ans. टमाटर

अक्षरों पर आधारित वर्गीकरण के उदाहरण

16. निम्न 4 अक्षरों के विकल्प में से 3 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 3 से भिन्न हैं?

1. LO
2. MX
3. JL
4. DI

Ans. LO

17. निम्न 4 अक्षरों के विकल्पों में से 3 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 3 से भिन्न हैं?

1. BDF
2. IKM
3. RTV
4. JLW

Ans. JLW

18. निम्न 4 अक्षरों के विकल्पों में से 3 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 3 से भिन्न हैं?

1. PRST
2.UWXY
3. ABDE
4. KMNO

Ans. ABDE

19. निम्न 5 अक्षरों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

1. Train
2. Whea
3. Brain
4. Proud
5. Driver,

Ans. Driver

संख्याओं पर आधारित वर्गीकरण के उदाहरण

20. निम्न 5 संख्याओं  के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

1. 63, 2. 12,  3. 51,  4. 43, 5. 23,

Ans. 12

21. निम्न 5 संख्याओं के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

(1) 36,6 (2) 18, 9 (3) 32, 2 (4) 15, 5 (5) 42, 4

Ans. 42, 4

22. निम्न 5 संख्याओं के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

1. 39, 2. 78, 3. 65,  4. 26,  5. 53,

Ans. 53

23. निम्न 5 शब्दों के विकल्पों में से 4 विकल्प किसी ना किसी प्रकार से एक सामान्य हैं तथा इस प्रकार से वे अपना एक समूह बनाते हैं बताये कि इनमें से कौन सा एक शब्द ऐसा है जो अन्य 4 से भिन्न हैं?

(1) 121-11 (2) 49-7 (3) 64-8 (4) 36-9 (5) 144-12

Ans. 36-9

24. दिए गए विकल्पों में से कौन-सी संख्या इस कड़ी के प्रश्ननानुसार (?) के स्थान पर आएगी?

8, 27, 64, ?

Ans. 125

जरूर पढ़िए :-

आशा है वर्गीकरण की जानकारी आपको पसन्द आएगी और आप इस पोस्ट को पढ़कर वर्गीकरण के प्रश्नों को हल करना सीख पाएंगे।

वर्गीकरण से सम्बन्धित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे और यदि जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.