अंग्रेजी वर्णमाला एवं शब्द रचना परीक्षण

इस पेज पर हम तर्कशक्ति के महत्वपूर्ण अध्याय अंग्रेजी वर्णमाला एवं शब्द रचना परीक्षण को पढ़ेंगे और इससे सम्बन्धित प्रश्नों को हल करना सीखेंगे।

पिछली पोस्ट में हम तर्कशक्ति के महत्वपुर्ण अध्याय सांकेतिक भाषा को पढ़ चुके है यदि आपने वह पोस्ट नही पड़ा है तो उसे जरूर पढ़े।

अंग्रेजी वर्णमाला एवं शब्द रचना परीक्षण

अंग्रेजी भाषा में प्रयुक्त होने वाले 26 अक्षरों के क्रम को हम ‘वर्णमाला’ कहते हैं जिसमें 5 स्वर (A, E, I, O, U) तथा 21 व्यंजक होते हैं तथा इन्हीं अक्षरों के विभिन्न समूह से कोई अर्थपूर्ण शब्द बंनाने की प्रक्रिया शब्द निर्माण कहलाती हैं।

इस परीक्षण के प्रायः अंग्रेजी शब्दकोश, शब्द निर्माण तथा अंग्रेजी वर्णमाला की सापेक्ष स्थिति पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं, इस पर आधारित प्रश्नों को हल करने हेतु अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमांकिक मानों के साथ-साथ विपरीत अक्षरों की जानकारी होना भी आवश्यक हैं।

अंग्रेजी वर्णमाला के विपरीत अक्षरों की संगत संख्याओं का योगफल सदैव 27 होता हैं

जैसे:-

A……………Z – 1 + 26 = 27

B……………Y – 1 + 26 = 27

C……………X – 1 + 26 = 27

D…………… W – 1 + 26 = 27

E……………V – 1 + 26 = 27

F……………U – 1 + 26 = 27

G……………T – 1 + 26 = 27

H……………S – 1 + 26 = 27

I……………R – 1 + 26 = 27

J……………Q – 1 + 26 = 27

K……………P – 1 + 26 = 27

L……………O – 1 + 26 = 27

M……………N – 1 + 26 = 27

अंग्रेजी वर्णमाला को यदि दो भागों में बांटा जाए, तो पहले भाग को प्रथम अर्द्धांश तथा दूसरे भाग को ‘द्वितीय अर्द्धांश कहा जाता हैं अर्थात

प्रथम अर्द्धांश

अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर A से M तक के तेरह अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का प्रथम अर्द्धांश कहते हैं।

A = 1, B = 2, C = 3,  D = 4,  E = 5, F = 6, G = 7, H = 8,  I = 9,  J = 10, K = 11, L = 12  M = 13

द्वितीय अर्द्धांश

अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर N से Z तक के तेरह अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का द्वितीय अर्द्धांश कहते हैं।

N = 14, O = 15, P = 16, Q = 17, R = 18, S = 19, T = 20, U = 21, V = 22, W = 23,  X = 24,  Y = 25,  Z = 26

बायाँ तथा दायाँ

अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों का अपना कोई बायाँ या दायाँ नहीं होता हैं बल्कि अक्षरों के दाएं या बाएं को हम अपने दाएं या बाएं से प्रदर्शित करते हैं।

दूसरे शब्दों में, हम यह कह सकते हैं कि जिस ओर हमारा दायाँ होता हैं, उसी ओर अक्षरों का दायां होता हैं और जिस ओर हमारा बायाँ होता हैं उसी ओर अक्षरों का बायां होता हैं।

जरूर पढ़िए :

अंग्रेजी वर्णमाला एवं शब्द रचना परीक्षण के प्रश्न और हल

1. नीचे दिए गए शब्दों को वर्णमाला क्रम में सजाइए तथा उस शब्द को ज्ञात कीजिए जो वर्णमाला या शब्दकोष में तीसरे स्थान पर आएगा?

(a). Lack,
(b). Later,
(c). Layer,
(d). Laser,

हल:- दिए गए शब्दों को शब्दकोष के अनुसार व्यवस्थित करने पर शब्दों का क्रम निम्न प्रकार होगा?
Lack, Laser, Later, Layer,
अतः ‘Later’ शब्द, शब्दकोष में तीसरे स्थान पर आएगा।
Ans. Later

2. निम्न में से किसे एक उपसर्ग के रूप में ‘quency, quent, sco’ प्रत्येक के साथ जोड़ने पर अर्थपूर्ण शब्द प्राप्त होंगे?

(a). Tell,
(b). Fre,
(c). Tcll,
(d). Tem,

हल:- ‘fre’ शब्द को उपसर्ग के रूप में जोड़ने पर ‘Frequency’ , ‘Ferquent’ , ‘Fresco’ शब्द प्राप्त होंगे।
Ans. Fre

3. निम्लिखित अक्षरों को व्यवस्थित करने से जो शब्द बनेगा उसका अंतिम अक्षर क्या होगा?

ROPEALD

(a). R,
(b). D,
(c). A,
(d). इनमें से कोई नहीं।

Ans. D

4. शब्द MEASUREMENTED के अक्षरों का उपयोग करते हुए निम्न में से कौन-सा शब्द बन सकता हैं?

(a). MAESTRO,
(b). RENT,
(c). TENANT,
(d). INSURANCE,

Ans. RENT

5. ‘cost, father, hand’ प्रत्येक के साथ निम्न में से कौन-सा उपसर्ग जोड़ने पर तातपर्यपूर्ण शब्द प्राप्त होगा?

(a). Pro,
(b). Fore,
(c). Re,
(d). ये सभी।

Ans. fore

6. निम्न अनुक्रम को एक अर्थपूर्ण अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए?

  1. परामर्श,
  2. बीमारी,
  3. डॉक्टर,
  4. चिकित्सा।

बीमारी, डॉक्टर, परामर्श, चिकित्सा,

(a). 1,2,3,4,
(b). 2,1,3,4,
(c). 2,3,1,4,
(d). 3,1,2,4,

Ans. 2,3,1,4

7. निम्न अनुक्रम को एक अर्थपूर्ण अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए?

  1. माता,
  2. बालक,
  3. दूध,
  4. रोना।

(a). 2,4,1,3,
(b). 1,2,3,4,
(c). 2,4,3,1,
(d). 4,3,2,1,

Ans. 2,4,1,3,

8. दिए गए शब्दों का वर्णानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और सबसे अन्त में आने वाले का चयन कीजिए?

(a). Cover,
(b). Collect,
(c). Caught,
(d). Callous

Ans. Cover,

9. DONATE शब्द में अक्षरों के ऐसे कितने युग्म हैं जिनके बीच में उतने ही अक्षर हैं जितने की वर्णमाला में होते हैं?

(a). शून्य,
(b). एक,
(c). दो,
(d). तीन।

Ans. दो।

10. दिए गए शब्दों का वर्णानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और सबसे अन्त में आने वाले का चयन कीजिए?

(a). Finger,
(b). Fiourish,
(c). Formal,
(d). Forget,

Ans. Formal,

11. एक शब्द का चयन कीजिए जोकि दिए गए शब्द के अक्षरों से बनाया जा सकता हैं?

‘MEASUREMENT’

(a). MASTER,
(b). MANTLE,
(c). SUMMIT,
(d). ASSURE,

हल:- दिए गए मूल शब्द से MASTER शब्द बनाया जा सकता हैं क्योंकि इसके सभी अक्षर मूल शब्द में मौजूद हैं।
Ans. MASTER,

12. एक शब्द का चयन कीजिए जोकि दिए गए शब्द के अक्षरों से बनाया जा सकता हैं?

RHINOCEROS

(a). RENAL,
(b). HIND,
(c). SURE,
(d). HORSE,

हल:- दिए गए मूल शब्द से MASTER शब्द बनाया जा सकता हैं क्योंकि इसके सभी अक्षर मूल शब्द में मौजूद हैं।
Ans. HORSE

जरूर पढ़िए :

आशा है HTIPS की यह पोस्ट अंग्रेजी वर्णमाला एवं शब्द रचना परीक्षण आपको पसंद आएगी और आप पोस्ट को पढ़कर इससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न हल करना सीख पाएंगे।

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी तरह के प्रश्न के लिए comment करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.