Site icon HTIPS

गणितीय संक्रियाएं (Mathematical Operations In Hindi)

इस पेज पर आप तर्कशक्ति के महत्वपूर्ण अध्याय गणितीय संक्रियाएं की जानकारी को पढ़कर इससे संबंधित प्रश्नों को हल करना सीखेंगे।

पिछली पोस्ट में हम तर्कशक्ति के अध्याय श्रृंखला की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

गणितीय संक्रियाएं क्या है

गणितीय संक्रियाएं से तात्पर्य सामान्य गणितीय क्रियाओं से हैं जो जोड़, घटाना, गुणा तथा भाग पर आधारित होती हैं।

इस प्रकार के प्रश्नों की कोई संक्रियागत विशेषता नहीं होती हैं बल्कि इनसे संबद्ध मुख्य कार्य वास्तविक चिन्हों द्वारा काल्पनिक चिन्हों का विस्थापन हैं।

इसमें कभी-कभी बड़ा हैं, छोटा हैं, बराबर हैं इत्यादि चिन्हों का भी प्रयोग होता हैं।

इसके अंतर्गत एक गणितीय समीकरण दिया जाता हैं जिसमें काल्पनिक गणितीय चिन्हों का प्रयोग किया गया होता हैं।

काल्पनिक गणितीय चिन्हों के अंतर्गत या तो गणितीय चिन्हों का ही प्रयोग इनके अर्थ को बदल कर किया जाता हैं या अक्षरों अथवा आकृतियों का प्रयोग किया जाता हैं।

ऐसे प्रश्नों के निदान स्वरूप काल्पनिक चिन्हों के स्थान पर वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करके समीकरण का मान ज्ञात करना होता हैं।

गणितीय संक्रियाओं के प्रश्नो के हल करने के लिए BODMAS RULE के द्वारा हल किया जाता है।

  1. B = Bracket (कोष्ठक)
  2. O = Of (का)
  3. D = Division (भाग)
  4. M = Multiplication (गुणा)
  5. A = Addition (जोड़)
  6. S = Subtraction (घटाव)

अर्थात सबसे पहले Bracket (), फिर of (का), उसके बाद Division (भाग), फिर Multiplication (गुणा), तथा Addition (जोड़), और Subtraction (घटाव), के माध्यम से सरल करते हैं।

गणितीय संक्रियाओं के प्रश्न और हल

1. यदि A का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘-‘, ‘C’ का अर्थ ‘÷’ तथा ‘D’ का अर्थ ‘×’ हो, तो 25A5B10C2D5 का मान क्या होगा?
A. 2
B. 5
C. 10
D. 25

हल:- प्रश्नानुसार,
A का अर्थ ‘+’,
B का अर्थ ‘-‘,
C का अर्थ ‘÷’,
D का अर्थ ‘×’,
25A5B10C2D5
25 + 5 – 10 ÷ 2 × 5
25 + 5 – 5 × 5
25 + 5 – 25
Ans. 5

2. यदि + का अर्थ ×, – का अर्थ ÷, × का अर्थ – और ÷ का अर्थ + हो, तो 9 + 8 ÷ 8 – 4 × 9 का मान क्या होगा?
A. 11
B. 17
C. 26
D. 65

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×,
– का अर्थ ÷,
× का अर्थ -,
÷ का अर्थ +,
9 + 8 ÷ 8 – 4 × 9
चिन्ह बदलने पर,
9 × 8 + 8 ÷ 4 – 9
72 + 2 – 9
74 – 9
65
Ans. 65

3. यदि × का अर्थ ÷, – का अर्थ ×, ÷ का अर्थ + तथा + का अर्थ – हो तो(3 – 18 ÷ 11) × 13 ÷ 6 का मान क्या होगा?
A. 11
B. 12
C. 13
D. 14

हल:- प्रश्नानुसार,
× का अर्थ ÷,
– का अर्थ ×,
÷ का अर्थ +,
+ का अर्थ -,
(3 – 18 ÷ 11) × 13 ÷ 6
चिन्ह बदलने पर,
(3 × 18 + 11) ÷ 13 + 6
(54 + 11) ÷ 13 + 6
65 ÷ 13 + 6
5 + 6
11
Ans. 11

4. यदि + का अर्थ -, – का अर्थ ×, × का अर्थ ÷, तथा ÷ का अर्थ + हो, तो 2 ÷ 6 × 6 ÷ 2 का मान क्या होगा?
A. 2
B. 4
C. 5
D. 10

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ –
– का अर्थ ×
× का अर्थ ÷
÷ का अर्थ +
2 ÷ 6 × 6 ÷ 2
चिन्ह बदलने पर,
2 + 6 ÷ 6 + 2
2 + 1 + 2
5
Ans. 5

5. यदि + का अर्थ ×, × का अर्थ ÷, – का अर्थ +, तथा ÷ का अर्थ – हो, तो 20 –  5 ÷ 18 × (3 + 2) का मान क्या होगा?
A. 18
B. 20
C. 22
D. 24

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×
× का अर्थ ÷
– का अर्थ +
÷ का अर्थ –
20 – 5 ÷ 18 × (3 + 2)
चिन्ह बदलने पर
20 + 5 – 18 ÷ (3 × 2)
25 – 18/6
25 – 3
22
Ans. 22

6. यदि + का अर्थ ×, × का अर्थ ÷, – का अर्थ +, तथा ÷ का अर्थ – हो, तो 20 – 8 × 4 ÷ 3 + 2 का मान क्या होगा?
A. 16
B. 22
C. 18
D. 17

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×
× का अर्थ ÷
– का अर्थ +
÷ का अर्थ –
20 – 8 × 4 ÷ 3 + 2
चिन्ह बदलने पर,
20 + 8 ÷ 4 – 3 × 2
20 + 8/4 – 6
20 + 2 – 6
22 – 6
16
Ans. 16

7. यदि – का अर्थ ÷, + का अर्थ ×, ÷ का अर्थ -, तथा × का अर्थ + हो, तो नीचे दिए हुए समीकरण में से कौन-सा सही हैं?
A. 8 ÷ 3 × 2 + 8 – 6 = 10
B. 18 – 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14
C. 18 × 3 + 2 ÷ 8 – 6 = 15
D. 18 – 3 ÷ 2 × 8 + 6 = 17

हल:- प्रश्नानुसार,
– का अर्थ ÷
+ का अर्थ ×
÷ का अर्थ –
× का अर्थ +
18 – 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14
चिन्ह बदलने पर,
18 ÷ 3 × 2 + 8 – 6 = 14
18/3 × 2 + 2 = 14
6 × 2 + 2 = 14
12 + 2 = 14
Ans. 18 – 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14

8. यदि × का अर्थ ÷, – का अर्थ ×, ÷ का अर्थ +, तथा + का अर्थ – हो तो (3 – 15 ÷ 11) × 8 + 6 का मान क्या होगा?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

हल:- प्रश्नानुसार,
× का अर्थ ÷
– का अर्थ ×
÷ का अर्थ +
+ का अर्थ –
(3 – 15 ÷ 11) × 8 + 6
चिन्ह बदलने पर
(3 × 15 + 11) ÷ 8 – 6
(45 + 11) ÷ 8 – 6
56/8 – 6
7 – 6
1
Ans. 1

9. यदि + का अर्थ ×, × का अर्थ -, ÷ का अर्थ +, तथा – का अर्थ ÷ हो तो 175 – 25 ÷ 5 + 20 × 3 + 10 का मान क्या होगा?
A. 66
B. 77
C. 88
D. 99

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×
× का अर्थ –
÷ का अर्थ +
– का अर्थ ÷
175 – 25 ÷ 5 + 20 × 3 + 10
चिन्ह बदलने पर,
175 ÷ 25 + 5 × 20 – 3 × 10
7 + 100 – 30
7 + 70
77
Ans. 77

10. नीचे दिए गए समीकरण में यदि प्रदत्त उत्तर तक पहुँचना हैं, तो विकल्प में दिए गए चिन्हों में से कौन-सा विकल्प उपयुक्त होगा?

31 4 2 1 = 30

A. × ÷ ×
B. – + ÷
C. + – ×
D. – ÷ +

हल:- प्रश्नानुसार,
31 – 4 ÷ 2 + 1 = 30
31 – 2 + 1 = 30
29 + 1 = 30
30 = 30
Ans. (- ÷ +)

11. यदि A का अर्थ +, B का अर्थ – और C का अर्थ  × हो, तो (10C4)A(4C4)B6 का मान क्या होगा?
A. 30
B. 40
C. 50
D. 60

हल:- प्रश्नानुसार,
(10C4)A(4C4)B6
= (10 × 4) + (4 × 4) – 6
= 40 + 16 – 6
= 56 – 6
Ans. 50

जरूर पढ़िए :-

आशा है गणितीय संक्रियाएँ की जानकारी आपको पसंद आयी होगी

इस पोस्ट गणितीय संक्रियाएँ से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे

Exit mobile version