प्रतिशत की परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण

इस पेज पर आप गणित के महत्वपूर्ण अध्याय प्रतिशत की जानकारी को पढ़ेंगे।

पिछले पेज पर हम चक्रवृद्धि ब्याज की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर हम प्रतिशत की परिभाषा की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

प्रतिशत किसे कहते है

प्रतिशत का शाब्दिक अर्थ प्रति सैकड़ा या शतांश या सौवें हैं।

दूसरे शब्दों में ” प्रतिशत एक भिन्न हैं जिसका हर 100 होता हैं और भिन्न का अंश प्रतिशत की दर कहलाता हैं इसे प्रायः % चिन्ह द्वारा दर्शाया जाता हैं।”

उदाहरण :- 10% का अर्थ हैं 100 भाग में से 10 भाग यदि कोई व्यक्ति अपनी आय का 75% खर्च करता हैं, तो इसका अर्थ यह हैं कि वह 100 रुपये में से 75 रुपए खर्च कर देता हैं।

यदि किसी दूसरे व्यक्ति की आय 500 रुपये हैं और वह भी 75% खर्च करता हैं, तो वह 500 का 75% मतलब 375 रुपये खर्च करता हैं। इसका अर्थ यह नहीं हैं कि वह केवल 75 रुपये खर्च करता हैं ।

“प्रतिशत दो शब्दों प्रति एवं शत से मिलकर बना हैं जिसका अर्थ हैं ‘प्रत्येक सौ में 7% का अर्थ हैं प्रत्येक सौ में 7 यानि 7/100

अतः यह भिन्न जिसका हर 100 होता हैं प्रतिशत कहलाती हैं तथा भिन्न के अंश को प्रतिशत की दर कहते हैं।

इसे प्रायः % द्वारा प्रदर्शित किया जाता हैं इसकी कोई इकाई जैसे रू, मीटर, किलोग्राम, लीटर आदि नहीं होती हैं।

प्रतिशत के सूत्र

  • आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
  • वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
  • घन का आयतन = भुजा × भुजा × भुजा
  • घनाभ का आयतन = लम्बाई × चौड़ाई × ऊँचाई
  • बेलन का आयतन = πr²h
  • शंकु का आयतन = 1/3 πr²h
  • गोला का आयतन = 4/3 πr³

प्रतिशत हल करने के सूत्र नीचे की फ़ोटो में देखें।

प्रतिशत के सूत्र
प्रतिशत के सूत्र
प्रतिशत के सूत्र
प्रतिशत के सूत्र

प्रतिशत को भिन्नों में बदलना

35% = 35/100 = 7/20
48% = 48/100 = 12/25
72% = 72/100 = 18/25
6.4% = 64/1000 = 4/250
80% = 80/100 = 4/5

भिन्नों को प्रतिशत में बदलना

14/5 = 4/5 × 100 = 80%
2/3 = 2/3 × 100 = 22/3%
7/10 = 7/10 × 100 = 70%
2/5 = 2/5 × 100 = 40%
7/4 = 7/4 × 100 = 175%

प्रतिशत को दशमलव में बदलना

18% = 18/100 = .18
274% = 274/100 = 2.74
47.6% = 47.6 = .476
71% = 71/100 = .71%

दशमलव को प्रतिशत में बदलना

0.18 = 18/100×100 = 18%
1.128 = 1128/1000×100 = 112.8

जरूर पढ़े :-

प्रतिशत निकालने की ट्रिक्स

प्रतिशत निकालने की Tricks निम्नानुसार है।

Trick#1.

किसी साधारण भिन्न को प्रतिशत में बदलने के लिए दिए गए भिन्न को 100 से गुणा करके प्राप्त राशि में प्रतिशत का संकेत % लगा दिया जाता हैं।

उदाहरण :- 1/2 को प्रतिशत के रूप में लिखिए।

हल :- 1/2 = 1/2 × 100% = 50%

Trick#2.

किसी प्रतिशत को भिन्न में बदलने के लिए उसे 100 से भाग दिया जाए हैं तथा प्रतिशत का संकेत % हटा दिया जाता हैं।

उदाहरण :- 25% को भिन्न के रूप में लिखिए।

हल :- 25% = 25/100 = 1/4

Trick#3.

प्रतिशत को दशमलव भिन्न में बदलने के लिए प्रतिशत के संकेत को हटाकर प्रतिशत वाली संख्या को लिखकर दाहिनी ओर से दो अंकों के बाद दशमलव संकेत (.) लगा दिया जाता हैं।

उदाहरण :- 50% को दशमलव भिन्न में बदलिए।

हल :- 50% = 50/100 = 0.50

Trick#4.

दशमलव भिन्न को प्रतिशत में बदलने के लिए सबसे पहले दशमलव भिन्न को साधारण भिन्न में बदल दिया जाता हैं, साधारण भिन्न को 100 से गुणा करके प्राप्त राशि में प्रतिशत का संकेत प्रतिशत लगा दिया जाता हैं।

उदाहरण :- 0.35 को प्रतिशत के रूप में लिखिए।

हल :- 0.35 = 35/100 = (35/100 × 100) % = 35%

Trick#5.

X का Y% = x × y / 100

उदाहरण :- 500 का 20% क्या होगा।

हल :- 500 × 20 / 100 = 100 रुपये।

Trick#6.

X, Y, का  X × 100 / Y प्रतिशत होगा।

उदाहरण :- 25, 20 का कितना प्रतिशत होगा।

हल :- अभीष्ट प्रतिशत = (25 × 100) / 50 = 50%

प्रतिशत के सवाल

Q.1 यदि राम का वेतन अंजली के वेतन से 10% अधिक हैं तो अंजली का वेतन राम के वेतन से कितना प्रतिशत कम से कम होगा?
A. 100/11
B. 200/3
C. 51/7
D. 97/9

हल:- प्रश्नानुसार,
प्रतिशत वृद्धि/कमी = (% / 100+%) × 100
= 10 / 110 × 100
= 100/11
Ans. 100/11

Q.2 A की आय B की आय से 25% अधिक है तो B की आय A की आय से कितने प्रतिशत कम हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
प्रतिशत वृद्धि/कमी = (% / 100+%) × 100
= × 100
= 10 / 110 × 100
= 100/11
Ans. 100/11

Ans. 20%

Q.3 A की ऊँचाई B की ऊँचाई से 20% कम हैं तो B की ऊँचाई A की ऊँचाई कितने प्रतिशत अधिक है?

Ans. 25%

Q.4 यदि A की आय B की आय से 10% कम है तो B की आय A की आय से कितने % अधिक होगी?

Ans. 100/9

Q.5 यदि किसी आयात की लंबाई उसकी चौड़ाई से 40% कम कर दी जाए तो उसकी चौड़ाई, लम्बाई से कितने अधिक होगी?

Ans. 200/3

Q.6 यदि आय के मूल्य में 40% वृद्धि कर दी जाए तो कोई व्यक्ति उसकी खपत को कितने प्रतिशत कम करें ताकि उसके खर्च परिवर्तित न हो?

Ans. 200/7

Q.7 यदि घी के मूल्य में 30% की वृद्धि कर दी जाए तो कोई व्यक्ति उसकी खपत में कितने प्रतिशत कमी करें कि उसका खर्च वैसा ही रहें?

Ans. 30/130 × 100 = 300/13

भिन्नों पर आधारित प्रतिशत के प्रश्न

Q.8 किसी भिन्न के अंश में 10% की वृद्वि और उसके हर में 10% कमी करने से नया भिन्न 2/5 प्राप्त होता हैं, तो मूल भिन्न या पुराना भिन्न बताएं?
A. 7/11
B. 12/23
C. 18/55
D. 29/7

हल:- प्रश्नानुसार,
(100 + 10) / (100 – 10) = 2/5
110/90 = 2/5
2/5 × 9/11 = 18/55
Ans. 18/55

Q.9 किसी भिन्न के अंश में 40% वृद्धि और हर 20% कमी करने पर 7/8 बताये मूल भिन्न क्या होगा?

Ans. 1/2

Q.10 किसी भिन्न के अंश को 2 गुना किया जाए और हर को आधा किया जाए तो नया भिन्न 10/11 प्राप्त होता हैं?

Ans. 5/22

नया/पुराना मूल्य पर आधारित प्रतिशत के सवाल

Q.11 यदि चावल के मूल्य में 10% कमी हो जाये तो कोई साहूकार 450 रु. में 5 किलो चावल अधिक खरीद लेता हैं, बताइये इसका नया मूल्य और पुराना मूल्य क्या होगा?
A. 4
B. 7
C. 9
D. 11

हल:- प्रश्नानुसार,
नया मूल्य = % / 100 × रुपए / वस्तु
= 10/100 × 450/5
= 9

Ans. 9 रुपये किलोग्राम

Q.12 अण्डे के मूल्य में 20% की वृद्धि होने से कोई व्यक्ति 145 रुपए में 24 अण्डे कम खरीद पाता हैं बताइए बड़ा हुआ मूल्य क्या हैं?

Ans. 5/24

Q.13 दाल के मूल्य में 10% की कमी कर दी गई कोई व्यक्ति 80 रुपये में 2 किलो ग्राम दाल अधिक खरीद लेता हैं नया मूल्य बताये?

Ans. 4 रुपये

Q.14 चीनी के मूल्य में 10% कमी देने पर कोई गृहिणी 11160 रुपए में 6.2 किलोग्राम चीनी अधिक खरीद सकती हैं, बताये चीनी का घटा मूल्य प्रति/किलोग्राम मूल्य कितना है?

Ans. 18

Q.15 सेव के मूल्य में 25% की कमी होने से एक ग्राहक को 240 रुपए में 2 किलोग्राम सेव अधिक प्राप्त होते हैं बताइये घटा हुआ मूल्य प्रति/किलोग्राम कितना होगा?

Ans. 30 रुपये/किलोग्राम

Q.16 प्रेशर कुकर की कीमत में 20% की वृद्धि होने से उसकी विक्री 50% घट जाती हैं, कोई दुकानदार पहले से कितने प्रतिशत कम या अधिक आय प्राप्त करेगा?
A. 10
B. 40
C. 30
D. 20

हल:- प्रश्नानुसार,
(100 +_ %) × (100 +_%) /100,
= (100% – कमी)
(100 + 20) × (100 – 50) / 100
= (120 × 50) / 100
= 60
= 100 – 60

Ans. 40% की कमी होगी।

Q.17 पंखे के मूल्य में 25% कमी होने पर इसकी बिक्री 40% बढ़ जाती हैं, बताइए किसी दुकानदार की आय में कितने प्रतिशत वृद्धि या कमी होगी?
A. 5%
B. 8%
C. 2%
D. 6%

हल:- प्रश्नानुसार,
(100 – 25) × (100 + 40) / 100
= (75 × 140) / 100
= 35 × 3
= 105
= (100 – 105)

Ans. 5 प्रतिशत की वृद्धि

Q.18 किसी वस्तु की कीमत 15% बढ़ जाने से उसकी बिक्री 15% कम हो जाती हैं बताइए किसी दुकानदार की आय पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Ans. 2.25 प्रतिशत कमी होगी।

Q.19 किसी वस्तु की कीमत में 20% की वृद्धि होने से खपत 20% की कमी हुई बताइये उसमे कितने प्रतिशत की वृद्वि/कमी की गई?

Ans. 4% कमी होगी।

Q.20 किसी संख्या में पहले 20% वृद्धि की गई फिर द्वारा 20% की वृद्वि की गई बताइये उसमे कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी की गई?

Ans. 44% की वृद्धि।

Note : इस प्रकार के प्रश्नों में प्रतिशत वृद्धि और प्रतिशत कमी के संख्यात्मक मान यदि एक समान हैं तो प्रतिशत का वर्ग करके 100 से भाग देने पर उत्तर हमेशा कमी के रूप में प्राप्त होता हैं।

आयत पर आधारित प्रतिशत के वस्तुनिष्ट प्रश्न उत्तर

Q.21 किसी आयत की लम्बाई में 10% बड़ा दिया जाए और चौड़ाई 20% बड़ा दिया जाए तो उसके क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
A. 32%
B. 12%
C. 22%
D. 34%

हल:- प्रश्नानुसार,
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= (110 × 120) / 100
= 132
= 132 – 100
= 32

Ans. 32 % की वृद्धि होगी।

Q.22 किसी आयत की लम्बाई में 40% कम कर दी जाए और चौड़ाई 20% कम कर दी जाए तो उसके क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Ans. 52 प्रतिशत कमी होगा।

Q.23 किसी आयत की लम्बाई में 20% बड़ा दिया जाए और चौड़ाई 20% कम कर दी जाए तो उसके क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Ans. 4 प्रतिशत की कमी होगी।

Q.24 किसी आयत की लम्बाई 5% कम कर दी जाए और चौड़ाई 20% बड़ा दिया जाए तो उसके क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

Ans. 14 प्रतिशत की वृद्धि।

व्रत पर आधारित प्रतिशत के सवाल

Q.25 किसी व्रत की त्रिज्या 25% बड़ा दिया गया तो उसके क्षेत्र फल में क्या परिवर्तन होगा?
A. 56.25
B. 62.89
C. 34.70
D. 62.79

हल:- प्रश्नानुसार,
(100 + 25) × (100 + 25) / 100
= 125 × 125 / 100
= 15625 / 100
= 156.25 – 100
= 56.25

Ans. 56.25

Q.26 किसी व्रत की त्रिज्या को 40% कम कर दिया गया तो उसके क्षेत्र फल में क्या परिवर्तन होगा?

Ans. 64 % की कमी

वर्ग पर आधारित प्रतिशत के प्रश्न और हल

Q.27 किसी वर्ग की 1 भुजा को 30 प्रतिशत बड़ा दिया जाए तो उसके क्षेत्र में क्या प्रभाव पड़ेगा?
A. 47
B. 56
C. 69
D. 72

हल:- प्रश्नानुसार,
वर्ग का क्षेत्रफल = a × a
= (130 × 130) / 100
= 169
= 100 – 169
= 69

Ans. 69 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

Q.28 एक वर्ग की भुजा को 28 प्रतिशत कम कर दिया जाए तो उसके क्षेत्र. में कितने प्रतिशत कमी आएगी ?

Ans. 48.16 प्रतिशत की कमी होगी।

3D पर आधारित प्रतिशत के सवाल

Q.29 एक घन की भुजा में 10 प्रतिशत की वृद्वि हुई बताये उसके आयतन में कितने प्रतिशत वृद्वि हुई?
A. 33.1%
B. 423.7%
C. 22.6%
D. 67.9%

हल:- प्रश्नानुसार,
घन का आयतन = a × a × a
= 110 × 110 × 110 / 100 × 100
= 1331/10
= 133.1
= 133.1 – 100
= 33.1 %

Ans. 33.1 % वृद्वि

Q.30 एक हाल की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई में क्रमशः 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत, और 10 प्रतिशत की कमी हो जाती हैं बताये हाल के आयतन में कितने प्रतिशत परिवर्तन आएगा?

Ans. 35.2 प्रतिशत की कमी।

Q.31 एक बेलन की त्रिज्या 5 प्रतिशत बड़ाई गई और ऊँचाई 10 प्रतिशत बड़ाई गई इस प्रकार बेलन की आयतन में वृद्वि कितने प्रतिशत हुई?

Ans. 21.275 प्रतिशत बड़ा।

Q.32 शंकु की त्रिज्या को 20 प्रतिशत बढ़ाया गया और ऊँचाई 10 प्रतिशत कम कर दी गई तो उसके आयतन में क्या परिवर्तन होगा?

Ans. 29.6 प्रतिशत की कमी।

Q.33 एक गोले के अर्ध व्यास में 10 प्रतिशत कमी होती हैं, तो बताये उसके आयतन में कुल कितने प्रतिशत कमी होगी?

Ans. 27.1%

जनसंख्या पर आधारित प्रतिशत के सवाल

Q.34 किसी नगर की जनसंख्या 10 प्रतिशत वार्षिक डर से बढ़ रही हैं, यदि वहाँ की वर्तमान संख्या 1 लाख हैं, तो 3 वर्ष बाद उस नगर की जनसंख्या कितनी हो जाएगी?
A. 155678
B. 133100
C. 345569
D. 234589

हल:- प्रश्नानुसार,
बाद की स्थिति = वर्तमान जनसंख्या × (100 +_ %) / 100 × (100 +_ %) / 100 × (100 +_ %) / 100 × ………………………
= 1,00000 × 110/100 × 110/100 × 110/100
= 11 × 110 × 110
= 133100

Ans. 133100

Q.35 मोहन के गांव की आबादी वर्तमान 6760 हैं, यदि उसमें 4 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हो रही हो तो 2 वर्ष पहले उसके गांव की आबादी कितनी थी?

Ans. 6250

Q.36 एक कस्बे की जनसंख्या पहले वर्ष 5 प्रतिशत घटी दूसरे 8 वर्ष प्रतिशत बढ़ गई 3 वर्ष 10 प्रतिशत घट गई यदि 3 वर्ष पहले वहाँ की जनसंख्या 5 लाख थी तो कस्बे की अभी कितनी जनसंख्या होगी?
A. 4,61,700
B. 45.987
C. 2.9877
D. 2,87,800

हल:- प्रश्नानुसार,
500000 × 95/100 × 108/100 × 90/100
= 95× 108 × 9 × 5
= 95 × 108 × 45
= 4,61,700

Ans. 4,61,700

Q.37 यदि एक गांव की आबादी 10,000 हैं, यदि प्रति वर्ष 20% कमी होती हैं, तो बताए 2 वर्ष बाद उस गांव की आबादी कितनी होगी ?

Ans. 6400

Q.38 एक नगर की जनसंख्या 64,000 हैं, और उसमें 10% वार्षिक वृद्धि होती हैं तो 3 वर्ष बाद उस नगर की कितनी जनसंख्या हो जाएगी ?

Ans. 85, 184

Q.39 एक गांव की जनसंख्या में 5% वार्षिक वृद्धि होती हैं यदि इसकी वर्तमान संख्या 4410 हैं तो 2 वर्ष पहले कितनी थी ?

Ans. 4,000

Q.40 एक नगर की जनसंख्या 15,000 हैं यदि उसमें पुरुषों की संख्या में 8% स्त्रियों की संख्या में 10% की वृद्धि हो जाए तो जनसंख्या बढ़ कर 16,300 हो जाएगी, तो उस नगर में स्त्रियों की संख्या ज्ञात करें ?

Ans. 5000

Q.41 प्रत्येक वर्षान्त में एक तालाब में मेढकों की संख्या में 10% की वृद्वि होती हैं यदि 2004 के आरम्भ में तालाब में मेढकों की संख्या 2,14000 थी तो वर्ष 2006 के अंत में तालाब में मेढकों की संख्या कितनी हो जाएगी ?

Ans. 2,84,834

वस्तुओ की कीमतों पर आधारित प्रतिशत के प्रश्न और हल

Q.42 एक वस्तु की वर्तमान कीमत 25000 रुपये हैं, प्रति वर्ष उसमें 20% का अवमूल्य/कमी होती हैं, तो बताये 3 वर्ष बाद उस वस्तु का मूल्य क्या होगा?
A. 10,000
B. 12,800
C. 14,700
D. 16,500

हल:- प्रश्नानुसार,
कीमत × (100 +_ %) / 100 × (100 +_ %) / 100 × (100 +_ %) / 100 × ………….
= 25,000 × 80 / 100 × 80 / 100 × 80 / 100
= 25 × 8 × 8 × 8
= 512 × 25
= 12,800

Ans. 12,800

Q.43 एक मशीन का मूल्य 10% वार्षिक दर से घट जाता हैं, यदि वर्तमान मूल्य 5,00000 रुपये हो तो बताये 3 वर्ष बाद उसका मूल्य कितना हो जाएगा?
A. 3,64,500
B. 2,56,900
C. 4,76,800
D. 5,87,400

हल:- प्रश्नानुसार,
कीमत × (100 +_ %) / 100 × (100 +_ %) / 100 × (100 +_ %) / 100 × ………….
= 5,00000 × 90/100 × 90/100 × 90/100
= 90 × 90 × 9 × 5
= 72900 × 5
= 3,64,500

Ans. 3,64,500

Q.44 यदि एक वस्तु का वर्तमान मूल्य 87480 उसमें 10% वार्षिक दर अवमूल्यन होता हैं तो बताए 3 वर्ष पहले उसका मूल्य कितना था ?

Ans. 1,20,000

विघार्थीयों पर आधारित प्रतिशत के प्रश्न और हल

Q.45 एक विघालय में विघार्थियों की संख्या में 900 लड़के और 1100 लड़कियों हैं कहा गया लड़को का 40% और लड़कियों का 50% विघार्थी पास हुए तो कुल कितने प्रतिशत विघार्थी फैल हुए ?

Ans. 54.5 %

Q.46 एक परीक्षा में एक छात्र को पास होने के लिए 42% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है वह 31% अंक प्राप्त करता हैं, गणना करने के बाद वह सोचता हैं, की वह 8% और अधिक प्राप्त करता हैं, तो फिर 12 अंको से ही फेल हो जाता हैं बताए उस परीक्षा का पूर्णाक और उत्तीण अंकों का पास अंक क्या है?
A. 122
B. 134
C. 156
D. 168

हल:- प्रश्नानुसार,
42% = 31% + 8% + 12
42% = 39% + 12
42% – 39% = 12
3% = 12
1% = 4
100% = 4 × 100
= 400
1% = 4
42% = 4/1 × 42
= 168

Ans.168

Q.47 एक परीक्षा में एक विघार्थी ने 30% अंक प्राप्त किये और वह 108 अंक से फेल हो गया उसी परीक्षा में दूसरे व्यक्ति 52% प्राप्त किया जो न्यूनतम उत्तीर्ण में 24 अंक हैं, बताये ?
A. 300
B. 450
C. 600
D. 900

  1. पूर्णाक क्या हैं ।
  2. पास होने के लिए कितने अंक प्राप्त करना हैं ।
  3. न्यूनतम उत्तीर्ण का प्रतिशत क्या हैं ।

हल:- प्रश्नानुसार,
30% + 108 = 52% – 24
108 + 24 = 52% 30%
132 = 22%
132/22 = 1%
6 = 1%
100 × 6 = 600 ans.
अतः पूर्णाक 600 होगा।

2. पास होने के लिए कितने अंक प्राप्त करना है।
= (30 × 6) + 108
= 180 + 108
= 288 ans.

3. न्यूनतम उत्तीर्ण का प्रतिशत क्या हैं।
30% + 6 = 1%
108 = 1/6 × 108
= 18%
30% + 18 = 48% ans.

Q.48 किसी परीक्षा में सुरेन्द्र ने 37.5% अंक प्राप्त किए और वह 68 अंको से फैल घोषित हो गया उसी परीक्षा में उसकी बहिन 47.25% अंक प्राप्त करती हैं, जो कि न्यूनतम उत्तीण से 49 अंक अधिक बताये परीक्षा का पूर्णाक क्या है ?

Ans. 1200

Q.49 एक परीक्षा में लड़कियों और लड़कों के लिए पास होने के लिए कम से कम 35% और 40% चाहिए होते हैं एक लड़के ने 483 अंक प्राप्त किए और वह 117 अंकों से फेल घोषित हो गया बताइए लड़कों के लिए पास होने के लिए कम से कम कितने अंक चाहिए होते हैं ?

Ans. लड़की = 525, लड़का = 600

Q.50 एक विघालय की कक्षा 10th, 11th, 12th में विघार्थियों की संख्या का अनुपात 5:4:3 हो यदि उसमें क्रमशः 60%, 40%, 80%, पास हुए तो फेल होने वाले विघार्थी का प्रतिशत बताए ?

Ans. 500/12

Q. 51 एक छात्र ने 70% अंक प्राप्त किए उसे 4 विषय में से 3 विषय में क्रमशः 81%, 66%, 61%, प्राप्त हुए तो बताए तो चौथे विषय में उसे कितने % अंक मिले ?

Ans. 72

Q.52 एक परीक्षा में 3 विषय – भूगोल, इतिहास, संस्कृत जिसके पूर्णाक क्रमशः 120, 140, 100 थे एक छात्र ने क्रमशः 40%, 55%, और 45% अंक प्राप्त किये 180 अंक गणित के पेपर में उसे कितने अंक प्राप्त करने चाहिए ताकि उसे कुल अंको का 60% प्राप्त हो सके?
A. 122
B. 135
C. 154
D. 160

हल:- प्रश्नानुसार,
भूगोल = 120 × 40%
= 120 × 40/100
= 48 अंक
इतिहास = 140 × 55%
=140 × 55/100
= 77 अंक
संस्कृत = 100 × 45%
100 × 45/100
= 45 अंक
Total:- 48 + 77 + 45
Total = 170
गणित = 180
540 × 60/100 = 324 – 170
154

Ans. 154

Q.53 किसी परीक्षा में 18% छात्र प्रथम श्रेणी से 38% छात्र द्धितीय श्रेणी से 24% छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए यदि असफल होने वाले छात्रों की संख्या 30 हैं, तो कितने छात्र प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों की संख्या क्या हैं?
A. 27
B. 13
C. 29
D. 13

हल:- प्रश्नानुसार,
प्रथम = 18%
द्धितीय = 38%
तृतीय = 24%
Total = 80%
Pass = 80%
Fail = 20%
20% = 30
= 30/20 × 18
= 27

Ans. 27

Condition-b परीक्षार्थियों पर आधारित प्रश्न

Q.54 किसी परीक्षा में 60% विघार्थी गणित में और 70% विघार्थी अंग्रेजी में और 50% विघार्थी दोनों में पास हुए तो बताइए कितने % विघार्थी फेल हुए?
A. Pass = 80% , Fail = 20%
B. Pass = 60% , Fail = 10%
C. Pass = 40% , Fail = 30%
D. Pass = 90% , Fail = 40%

हल:- प्रश्नानुसार,
गणित 60% pass
अंग्रेजी 70% pass
Total = 60% + 70%
Total = 130% pass
गणित + अंग्रेजी = 50%
= 130 – 50

Ans. Pass = 80% , Fail = 20%

Q.55 हिंदी की परीक्षा में 2 प्रश्न पत्र थे पहले पेपर 75% छात्र और दूसरे में 55% पास हुए यदि दोनों विषय में 35% फेल हो गये तो कुल कितने प्रतिशत छात्र फेल हुए ?

Ans. 35%

मिश्रण पर आधारित प्रतिशत के प्रश्न और हल

Q.56 50 किलो ग्राम सीसे व टिन के मिश्रण में 60% सीसा हैं, इस मिश्रण में कितना सीसा और मिलाया जाए कि बने मिश्रण में 75% सीसा हो जाये ?

Ans. 30

Q.57 बालू और लोहे के 10 किलो ग्राम मिश्रण में 20% लोहा हैं, उसमें कितना बालू और मिलाया जाए ताकि 10% हो जाए ?

Ans. 10 किलोग्राम।

संपत्ति पर आधरित प्रतिशत के प्रश्न और हल

Q.58 राम की वर्तमान आय 5000 रुपये हैं, यदि उसकी आय में 1000 रुपये की वृद्धि हुई तो बताए उसकी आय कितने प्रतिशत बड़ी?
A. 20%
B. 10%
C. 25%
D. 30%

हल:- प्रश्नानुसार,
आय = 5000
वृद्धि = 1000
= 1000/5000 × 100
= 20% वृद्वि

Ans. 20%

चुनाव पर आधारित प्रतिशत के प्रश्न हल

Q.59 एक चुनाव में दो उम्मीदवार थे हारने वाले उम्मीदवार ने 41% वोट प्राप्त किए, और वह 5,580 वोट से चुनाव हार गया बताए कुल मतों की संख्या क्या हैं?
A. 21,000
B. 28,000
C. 31,000
D. 38,000

हल:- प्रश्नानुसार,
कुल बोट 100%प्र
थम उम्मीदवार = 41% (हारने वाला उम्मीदवार)
द्धितीय उम्मीदवार = 59% (जितने वाला उम्मीदवार)
(59% – 41%) = 18%
100% = 5580/18 × 100
= 31,000

Ans. 31,000

Q.60 2 उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में एक उम्मीदवार को कुल वैध मतों के 55% वोट मिले यदि कुल मत 15,200 हैं तथा 15% अवैध घोषित कर दिए गए तो दूसरे उम्मीदवार को कितने वोट मिले?
A. 5,897
B. 5,814
C. 6,734
D. 7,907

हल:- प्रश्नानुसार,
total = 15,200
= 15,200/100 × 85
= 12,920
= 12,920 × 45/100
= 5,814

Ans. 5,814

पिछले आर्टिकल में हम गणित विषय के अध्याय साधारण ब्याज की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

जरूर पढ़े :

आशा है प्रतिशत की जानकारी आपको पसंद आएगी और आप इसको पढ़कर प्रतिशत निकालना सीख पायेगे।

प्रतिशत से सम्बंधित किसी भी तरह के प्रश्न के लिए कमेंट करें।

यदि इस पेज पर दी गयी प्रतिशत की जानकारी आपको पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

17 thoughts on “प्रतिशत की परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण”

  1. Thank you sir which notes you made it is very fantastic.
    You explained every topics step by step so much fantastic.

    Reply
  2. Agar Kisi sankhya mein 64 jod Diya jaaye to sankhya ka 157 se ek bata 7 pratishat ban jata hai to vah sankhya gyat Karen

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.