Mutual Fund क्या हैं इसके प्रकार और निवेश करने का तरीका

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको Mutual Fund की समस्त जानकारी बताने वाले हैं तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

आज के समय में लोगों को अपने लिए भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश करने की आवश्यकता होती है जिसके माध्यम से वे अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकते हैं।

ऐसे में कई प्रकार के तरीकों को अपनाया जाता है जिनमें से ज्यादातर लोग म्यूच्यूअल फंड का सहारा लेते हैं और इसके माध्यम से अपनी सारी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको म्यूचुअल फंड के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं जो निश्चित रूप से ही आपके लिये काम की साबित होगी।

Mutual Fund क्या है

Mutual Fund

Mutual Fund एक ऐसा तरीका है जिसके माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा निवेश कर सकते हैं और जिस में हमारी मदद निवेशक करते हैं।

इसके माध्यम से आप सभी को कम अवधि के लिए मुनाफा प्राप्त हो सकता है और वह भी कम से कम खतरे के साथ अगर आप चाहे तो म्यूचुअल फंड के माध्यम से लंबी अवधि के लिए भी निवेश किया जा सकता है और जिसका उपयोग भविष्य में बेहतरी के लिए कर सकते हैं। 

आज के समय में कई सारे ऐसे निवेशक हैं जो दिनों दिन इस और  कार्यरत हैं और जो आपकी मदद बेहतरी के लिए कर सकते हैं।

ऐसे में आप भी  म्यूच्यूअल फंड  के माध्यम से अपने कमाए हुए पैसों को निवेश कर सकते हैं। इसके अंतर्गत किसी एक फंड में 1 से ज्यादा लोगों का पैसा लगाया जाता है और  उन सभी पैसों को निवेश कर दिया जाता है। 

म्यूच्यूअल फंड का इतिहास 

आज के समय में म्यूचुअल फंड ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाता रहा है लेकिन इसकी शुरुआत  1963 में कर दी गई थी| जिसके अंतर्गत सार्वजनिक बैंकों को म्यूच्यूअल फंड के अंतर्गत कार्य करने की हिदायत दी गई थी।

ऐसे में 1992  में सेबी (SEBI) के माध्यम से एक विधेयक पास किया गया था जिसके अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने की बात की जाती थी।

इसके बाद से ही कुछ प्राइवेट सेक्टर में ही म्यूच्यूअल फंड की भागीदारी मानी जाती थी जहां पर लोग सही तरीके से म्यूचुअल फंड में आगे बढ़ रहे थे।

म्यूच्यूअल फंड का प्रकार

जब भी हमें म्यूचुअल फंड में निवेश करना होता है, तो उसके बारे में पूरी जानकारी आवश्यक होती है ताकि बाद में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े।

ऐसी स्थिति में म्यूचुअल फंड दो प्रकार से वर्गीकृत किए जाते हैं जिसमें ऐसेट्स और स्ट्रक्चर आधार पर वर्गीकृत होता है।

1. एसेट्स के आधार पर म्यूच्यूअल फंड

यह ऐसे म्यूच्यूअल फंड है जिनके माध्यम से आज ज्यादातर लोग कमाई का जरिया अपना रहे हैं ऐसे में आप भी इस प्रकार के म्यूच्यूअल फंड के माध्यम से 1 से अधिक फंड में निवेश कर सकते हैं। यह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है कि आप अपने पैसे को कहां निवेश करना चाहते हैं।

2. लिक्विड फंड (Liquid Fund)

इन्हें ऐसे फंड के रूप में जाना जाता है जिनको हम किसी भी समय रीडिम करवा सकते हैं। जिसके बाद आसानी के साथ ही 24 घंटे के भीतर ही आपके बैंक में पैसे वापस आ जाते हैं।

यह अन्य फंड की अपेक्षा बहुत ही कम रिटर्न देते हैं लेकिन इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पैसों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार लिक्विड फंड सबसे अधिक कार्य कर सकता है। इसमें अगर आप चाहे तो कम से कम 3 दिनों के लिए भी इन्वेस्ट किया जा सकता है और फायदा लिया जाता है।

3. गिल्ट फंड (Gilt Fund)

यह  म्यूच्यूअल फंड का एक ऐसा प्रकार है, जिसमें सिर्फ गवर्नमेंट के सिक्योरिटी के आधार पर ही निवेश किया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि इस प्रकार के इन्वेस्टमेंट में काफी कम मात्रा में नुकसान होता है।

4. डेट फंड (Debts Fund)

यह म्यूच्यूअल फंड के ऐसे तरीके होते हैं जिसके माध्यम से आपको एक निश्चित मात्रा में रिटर्न प्राप्त होता है। इसके माध्यम से ट्रेजरी बिल, कॉरपोरेट बॉन्ड और मनी मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है और पैसे कमाए जाते हैं।

5. इक्विटी फंड (Equity Fund)

यह एक ऐसा फंड है जिसके माध्यम से ज्यादा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है। कई बार इसमें रिस्क हो जाता है लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो निश्चित रूप से ही इसमें ज्यादा लाभ भी प्राप्त होता है। इसे मुख्य रूप से लार्ज कैपिटल, स्मॉल कैपिटल में बांटा जाता है।

6. लार्ज कैप फंड (Large Cap Fund)

यह एक ऐसा म्यूच्यूअल फंड है जिसका उपयोग निवेशक ज्यादातर बड़े मार्केट कैपिटल वाली कंपनी में निवेश करते हैं।

जिसके माध्यम से जल्द से जल्द ग्रोथ हासिल किया जा सकता है और रिटर्न थोड़े कम प्राप्त होते हैं। लेकिन इसके माध्यम से कभी भी रिटर्न मिलना खत्म नहीं होता है।

7. मिड कैप फंड (Mid Cap Fund)

इन्हें मध्यम श्रेणी का  फंड माना जाता है जिनमें वही कंपनियां आगे बढ़ती हैं जिन्होंने खुद को साबित किया है और स्थापित कर लिया है। इन के माध्यम से ज्यादा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है और लाभ भी लिया जाता है।

8. स्मॉल कैप फंड (Small cap fund)

इनके माध्यम से ऐसी छोटी म्यूच्यूअल फंड कंपनियों के बारे में बात किया जाता है जो खुद को स्थापित करना चाहती हैं ऐसे में इन में ज्यादा रिस्क देखा जाता है और रिटर्न भी ठीक-ठाक प्राप्त हो जाता है।

म्यूच्यूअल फंड में मिलने वाले विभिन्न विकल्प 

अगर आपने म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखा है तो ऐसे में आपके पास कई प्रकार के विकल्प मौजूद होते हैं, जिसके माध्यम से आप बेहतरी के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

1. जब भी आप म्यूच्यूअल फंड में निवेश करते हैं, तो इसके माध्यम से ज्यादा पैसा कमाने का विकल्प मौजूद होता है क्योंकि जब भी पैसे को फंड में लगाया जाता है तो कभी भी एक फंड में निवेश नहीं किया जाता है बल्कि अलग-अलग जगह लगाया जाता है।

इसकी मुख्य वजह होती है कि यदि किसी भी क्षेत्र में मंदी आ जाती है ऐसे में दूसरे फंड से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

2. म्यूच्यूअल  फंड हमेशा SEBI (Security exchange board of India) द्वारा रेगुलेट किया जाता है जिसके माध्यम से प्रतिदिन के आधार पर फायदा लिया जाता है।

म्यूच्यूअल फंड के चुनाव का तरीका

आज के समय में कई प्रकार का म्यूच्यूअल फंड उपलब्ध होता है जिसके माध्यम से आप सभी चुनाव कर सकते हैं। यह पूर्ण रुप से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का तरीका अपनाते हैं।

ऐसे में अगर आप म्युचुअल फंड के माध्यम से ज्यादा जोखिम उठाने को तैयार है, तो ऐसी स्थिति में आप इक्विटी फंड का चुनाव कर सकते हैं। जिसकी समय सीमा लगभग 5 वर्ष से अधिक होती है और एक समय के बाद आपको इसके माध्यम से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है।

अगर आप ज्यादा नुकसान  उठाना नहीं चाहते हैं, ऐसे में  आप डेट फंड में निवेश कर सकते हैं। अगर आप डेट फंड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा जोखिम उठाना पड़ सकता है और इस बात की भी संभावना होती है कि आप का निवेश सही तरीके से कार्य ना कर सके।

इसके अलावा अगर चाहे तो हाइब्रिड फंड में भी निवेश किया जा सकता है जिसमें नुकसान की संभावना होती है लेकिन एक बार रिटर्न हो जाने के बाद आप आसानी से आगे भी बढ़ सकते हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए विशेष योग्यता

अगर आप mutual फंड में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास इन मुख्य योग्यताओं का होना आवश्यक है।

  1. म्यूचुअल फंड में कोई भी आम नागरिक निवेश कर सकता है। ऐसे में भारतीय नागरिक और NRI भी निवेश कर सकते हैं।
  2. अगर आप चाहे तो इसके माध्यम से ₹500 का भी निवेश किया जा सकता है।
  3. यदि आप अपने बच्चों के लिए निवेश करना चाहते हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम है, तो ऐसे में आपको निवेश करने का जोखिम उठाना होगा और अपनी पूरी जानकारी देनी होगी।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका

आज के समय में  म्यूचुअल फंड में निवेश  करना आसान माना जाता है जिसके लिए सबसे पहले आपको केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।

इस प्रक्रिया के तहत आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाना होता है। साथ ही साथ आपको अपने पसंदीदा म्यूच्यूअल फंड का चुनाव करना होता है और फिर आप आसानी के साथ ही उस म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

Mutual Fund में निवेश करने के बड़े फायदे

अगर आप अगर आप म्यूच्यूअल  फंड में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कई बड़े फायदे उपलब्ध हो सकते हैं।

  1. अगर आप म्यूचुअल फंड के माध्यम से सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो उस के माध्यम से ही आप आसानी के साथ खरीदारी कर सकते हैं।
  2. अगर आप चाहे तो इसके माध्यम से ₹100 की छोटी रकम के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है।
  3. म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए कई सारे  कई सारी सुविधाएं प्राप्त होती हैं जिनके माध्यम से आप जल्द से जल्द सफलता हासिल कर सकते हैं।
  4. आपका जितना भी पैसा फंड में लगता है उसे ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं और अपनी सही जानकारी भी ले सकते हैं।
  5. जब भी आप म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं तो डिजिटल रूप से पेमेंट किया जा सकता है जहां पर आपको निवेश के लिए फंड देना होता है और फिर बैंक से ऑटोमेटिक पेमेंट हो जाता है।

अच्छा रिटर्न देने वाले 5 मुख्य Mutual Fund

अगर आप भी उन मुख्य म्युचुअल फंड के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं जिनके माध्यम से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है तो इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।

1. SBI Small Cap Fund :- यह एक ऐसा म्यूच्यूअल फंड है जिसमें भारत के हजारों निवेशकों ने निवेश किया है और अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया है।

अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त हो जाता है जिसमें अब तक 5 साल में औसतन 27.44  प्रतिशत का रिटर्न प्राप्त हुआ है,  जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लाभ भी कमाया जा सकता है।

2. ICICI Prudential Banking and Financial Services :- यह एक ऐसा मुख्य म्यूच्यूअल फंड है जिसके माध्यम से ही आज तक अच्छा खासा रिटर्न हासिल किया गया है। जिसमें अब तक 26.10 प्रतिशत का रिटर्न प्राप्त हुआ है।

3. Canara Robeco Emerging Equities Fund :- इसके माध्यम से भी अच्छा रिटर्न हासिल किया जाता रहा है और निवेशकों की पसंद बनता रहा है ऐसे में इस में ही लगभग बीते कुछ सालों में 25.75  प्रतिशत का रिटर्न हासिल किया गया है।

4. Mirae Asset Emerging Bluechip Fund :- यह एक ऐसा म्यूच्यूअल फंड है जिसके माध्यम से भी कई सारे निवेशकों ने लाभ प्राप्त किया है और आगे भी इस प्रकार से फंड में निवेश करने के बारे में बात की जाती है। इसके माध्यम से भी पिछले वर्षों में लगभग 25.36 प्रतिशत का रिटर्न प्राप्त किया गया है।

5. Reliance Small Cap Fund :- पिछले कुछ सालों में इस फंड के माध्यम से भी कई प्रकार का लाभ प्राप्त किया गया है जिसमें विशेष लाभ देखा जाता रहा है। ऐसी स्थिति में गत वर्षो में भी 24.99 प्रतिशत का रिटर्न हासिल किया गया है।

Mutual Fund का इस्तेमाल इनकम टैक्स बचाने में किया जा रहा है

आज के समय में देखा जाता है कि लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए भी कई प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं ऐसे में अगर म्यूच्यूअल फंड का इस्तेमाल किया जाए तो इसके माध्यम से भी इनकम टैक्स बचाया जा सकता है।

एक अनुमान के अनुसार यदि कोई व्यक्ति टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं कुछ जरूरी नियमों के अनुसार धारा 80 सी के तहत लगभग डेढ़ लाख रुपए की छूट प्राप्त होती है।

ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स बचाने के लिए मुख्य रूप से म्यूच्यूअल फंड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है। 

Mutual Fund में मिलने वाले फायदे का तरीका

जब भी  म्यूच्यूअल फंड  में ज्यादा से ज्यादा फायदा देखा जाता है, तो दो विकल्प आज़माएं जाते हैं जिसमें एक प्रकार में पैसा एक साथ पूरा लगा दिया जाता है तो दूसरे में हर माह कुछ पैसे निवेश किए जाते हैं। इन दोनों ही तरीकों के माध्यम से लाभ प्राप्त किया जाता है जिसमें सिर्फ ₹500 से ही शुरुआत की जा सकती है।

उम्मीद हैं आपको Mutual Fund की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.