By HTIPS
1. ग्रेट पिरामिड ऑफ़ गिज़ा 2. हैंगिंग गार्डन ऑफ़ बेबीलोन 3. स्टेचू ऑफ़ ज़ीउस अट ओलम्पिया 4. टेम्पल ऑफ़ आर्टेमिस 5. माउसोलस का मकबरा 6. कोलोसुस ऑफ़ रोडेज 7. लाइटहाउस ऑफ़ अलेक्सान्दिरा
1. चीन की दीवार 2. ताजमहल 3. पेट्रा 4. क्राइस्ट रिडीमर 5. माचू पिच्चु 6. कोलोज़ीयम 7. चिचेन इत्जा
चीन की दीवार का निर्माण 7वी शताब्दी से प्रारम्भ होकर 16वी शताब्दी तक हुआ था यह दीवार पूर्वी चीन से लेकर पश्चमी चीन तक फैली हुई है इसकी लम्बाई लगभग 6400 किलोमीटर है और इसकी ऊंचाई करीब 35 फीट है इस दीवार की चौड़ाई इतनी हैं कि दीवार पर 10 आदमी एक साथ आराम से चल सकते हैं।
ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित हैं ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज बेगम की याद में करवाया था। ताजमहल मुगल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना माना जाता हैं ताजमहल की वास्तुशैली फारसी, तुर्की, भारतीय और इस्लामी हैं यह वास्तुकला के घटकों का अनोखा सम्मिलन हैं खुबसूरत कलाकारी के नमूने ताजमहल का निर्माण 1632 ई. वी. में किया गया था ताजमहल बनने में करीब 15 साल का समय लगा था।
पेट्रा का निर्माण कार्य 1200 ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ था जॉर्डन के मयान प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक नगरी हैं जो पत्थर से तराशी गई इमारतों से बनी हैं यह पानी वाहन प्राणी के लिए प्रसिद्ध हैं। आज के समय की बात करे तो आज यह शहर मशहूर पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। अरब रेगिस्तान के किनारे पर पेट्रा राजा एरिटास चतुर्थ 9 ई.पू. से 40 ई.पू. के नाबाटिअन साम्राज्य की शानदार राजधानी के तौर पर स्थापित किया था।
यह ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की एक प्रतिमा है जो दुनिया की सबसे ऊँची मूर्तियों में से एक है यह मूर्ति तिजुका फोरेस्ट नेशनल पार्क में कोर्कोवाडो पर्वत की चोटी पर स्थित है। ईसा मसीह की मूर्ति का आधार 31 फिट है जिसे मिलाकर इसकी कुल उंचाई 130 फिट बनती है वहीं इसकी चौड़ाई 98 फिट है इसका वजन लगभग 635 टन माना जाता है।
माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश के पेरू मे स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है जहां कोलम्बस पूर्व युग इंका सभ्यता रहा करती थी। 15 वीं शताब्दी में इंकेन सम्राट पैचाक्यूटेक ने पर्वत पर बादलों में एक शहर का निर्माण किया जिसे माचू पिच्चु (“पुरानेपर्वत”) माचू पिच्चु के रूप में जाना जाता।
इसका निर्माण तत्कालीन शासक वेस्पियन ने 70वीं से 72वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और 80वीं ईस्वी में इसको सम्राट टाइटस ने पूरा किया था यह विश्व की बहुत पुरानी वास्तुकलाओं में से एक है हालाकि प्राकृतिक आपदा और भूकंप आदि से यह थोड़ा बहुत नष्ट हुआ है लेकिन आज भी इसकी विशालता वैसे ही है।