Site icon HTIPS

Police Inspector कैसे बनें | पुलिस में भर्ती की जानकारी 2024

Police Inspector kaise bane

Police Inspector कैसे बनें यह सवाल सभी पुलिस की तैयारी करने वाले उम्मीदवार के मन में आता हैं। पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको यह तय करना होगा की आप किस पद पर पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं।

सरकारी क्षेत्र में नौकरी करना किसी भी व्यक्ति के लिए सम्मान की बात होती हैं। पुलिस की नौकरी एक सरकारी नौकरी है। एक पुलिस इंस्पेक्टर पूरे समाज को सुरक्षित रखता हैं। यह स्वयं में एक गर्व की बात है।

पुलिस की नौकरी महिला या पुरुष कोई भी कर सकता हैं। महिलाएं अगर इस क्षेत्र में अपना करियर बनाती हैं तो समाज में उनको सम्मान मिलता हैं महिला अपनी रक्षा कर सकती हैं और दूसरी महिलाओं को भी सुरक्षा प्रदान करती हैं।

हालांकि पुलिस बनने के लिए महिला और पुरुष की शैक्षणिक योग्यता एक समान होती हैं लेकिन शारीरिक योग्यता अलग अलग होती हैं।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि पुलिस इंस्पेक्टर की तैयारी कैसे करें तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए जिसकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। चलिए जानकारी को पढ़ना शुरू करते हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनें

Police Inspector की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे पहले आपको यह निश्चित करना होगा की आप किस पद के पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं।

पुलिस अधिकारियों के पद अलग-अलग होते हैं जिसकी तैयारी करके आप पुलिस अधिकारी बन सकते हैं। पुलिस अधिकारियों की क्रमानुसार सूची नीचे दी गई हैं।

10वीं के बाद Police Constable कैसे बनें

पुलिस अधिकारी बनने के लिए उम्मीदवार को शरीर से सक्रिय और फुर्तीला होना चाहिए। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं करने के बाद 10+2 करने के लिए आप किसी भी विषय का चुनाव कर सकते हैं।

उम्मीदवार कोई भी विषय चुन सकते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उम्मीदवार को खेल और शारीरिक क्रियाकलापों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। 12वीं पास करने के बाद उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नोट :- आपको यह जानना आवश्यक हैं की केवल 10वीं पास करने के बाद आप पुलिस की नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। आपका 12वीं पास होना अनिवार्य है।

12वीं के बाद Police Constable कैसे बनें

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करने के बाद उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल बन सकते हैं। कांस्टेबल की नौकरी एक पुलिस अधिकारी के समान ही होती है, लेकिन उनके अधिकार और वेतन कम होते हैं। 

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए देश के प्रत्येक राज्य में राज्य चयन आयोग (State Selection Commission) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू पास करने वालों का चयन किया जाएगा और उनको ट्रेनिंग दी जाएगी।

ट्रेनिंग पूरी होने पर उम्मीदवार एक कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हो सकते हैं और एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्यता नीचे दी गई हैं।

महिला कॉन्स्टेबल का मासिक वेतन

अगर कोई महिला पुलिस डिपार्टमेंट में महिला कांस्टेबल के पद पर भर्ती होती है, तो उसकी महीने की सैलरी तकरीबन ₹28000 से लेकर ₹30000 के आसपास हो सकती है।

नोट :- उपर बताए गई शारीरिक योग्यता की जानकारी अलग अलग राज्यों के लिए अलग अलग हो सकती हैं क्योंकि प्रत्येक राज्य पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक योग्यता अलग अलग तय करता है और इसके अलावा मासिक वेतन भी अलग अलग हो सकता हैं।

कांस्टेबल परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें

परीक्षा में सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को करेंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए। साथ ही, परीक्षा में अंग्रेजी भाषा और रीजनिंग के प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए और पिछले वर्ष के पेपर का अभ्यास करना चाहिए, जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा।

स्नातक (Graduation) के बाद पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बनें

यदि आप पहले से पुलिस कांस्टेबल के पद पर है तो किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आप डिपार्टमेंट टेस्ट पास करके प्रमोशन के माध्यम से पुलिस विभाग में उच्च पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

पुलिस अधिकारी के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को एक पुलिस अधिकारी के रूप में कुछ शारीरिक आवश्यकता को पूरा करना पढ़ता है।

ऊंचाई : महिलाओं के लिए ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति, नागालैंड आदिवासियों के महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 145 सेमी है।

छाती : महिलाओं की छाती का माप 79 सेमी होना चाहिए।

दृष्टि : खराब आंख के लिए 6/2 या 6/9 दूर दृष्टि और अच्छी आंख के लिए 6/6 या 6/9 होनी चाहिए 

नोट :- मेडिकल टेस्ट के समय महिलाओं को गर्भवती नहीं होना चाहिए।

पुलिस अधिकारी चयन प्रक्रिया

पुलिस अधिकारी की चयन प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं।

चरण 1 : प्रारंभिक परीक्षा (जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं)

चरण 2 : मुख्य परीक्षा (जिसमें लिखित प्रश्न पूछे जाते हैं)

चरण 3 : साक्षात्कार (Interview)

एक पुलिस अधिकारी के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए आपको पहले प्रारंभिक परीक्षा को पास करना होगा। एक बार जब आप प्रारंभिक परीक्षा पास कर लेते हैं, तो आप मुख्य परीक्षा दे पाएंगे।

पुलिस इंस्पेक्टर का मासिक वेतन

यदि कोई महिला सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होती है, तो उसकी महीने की सैलरी ₹45,000 से लेकर ₹55,000 के आसपास हो सकती है।

जबकि महिला इंस्पेक्टर की सैलरी की बात करे तो ₹29700 से ₹104300 प्रति माह हो सकती है।

नोट :- जैसा कि हम पहले बता चुके है की पुलिस अधिकारी बनने के लिए शारीरिक योग्यता प्रत्येक राज्य के लिए अलग अलग हो सकती हैं और मासिक वेतन भी अलग हो सकता हैं।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको Police Inspector कैसे बनें की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको Police Inspector कैसे बनें की पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Exit mobile version