Site icon HTIPS

वर्ण-विच्छेद की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

varn vichchhed

इस पेज पर आप वर्ण-विच्छेद की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने वर्ण की जानकारी शेयर की हैं तो उस आर्टिकल को भी पढ़े। चलिए आज हम वर्ण-विच्छेद की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते है।

वर्ण-विच्छेद की परिभाषा

वर्ण-विच्छेद यानी वर्णों को अलग-अलग करना। किसी शब्द (वर्णों के सार्थक समूह) को अलग-अलग लिखने की प्रक्रिया को वर्ण-विच्छेद कहते हैं।

वर्ण के प्रकार

वर्ण दो तरह के होते हैं।

स्वर या व्यंजन को अलग-अलग करना वर्ण-विच्छेद है। इसके लिए हमें स्वरों की मात्राओं (स्वर चिह्न) की जानकारी होना बहुत आवश्यक हो जाता है।

स्वरों की मात्राएँ इस प्रकार हैं –

वर्ण-विच्छेद करते समय हमें स्वरों की मात्राओं को पहचानना पड़ता है और उस मात्रा के स्थान पर उस स्वर (अ, आ, इ, ई आदि) को प्रयोग में लाया जाता है जिसकी वह मात्रा होती है।

उदाहरण :– निधि शब्द का मात्रा विच्छेद होगा – न् + ि + ध् + ि

निधि शब्द का वर्ण विच्छेद होगा – न् + इ + ध् + इ

कुमार शब्द का मात्रा विच्छेद करने पर – क् + ु + म् + ा + र् + अ प्राप्त होता है और जब इसी शब्द का वर्ण-विच्छेद किया जाए तो क् + उ + म् + आ + र् + अ प्राप्त होता है।

‘अ’ स्वर के कुछ उदाहरण :

नमक = न् + अ + म् + अ + क‌् + अ
कथन = क् + अ + थ् + अ + न् + अ
कमल = क् +अ + म् + अ + ल् + अ

‘आ’ स्वर के उदाहरण :

बाजार = ब् + आ + ज् + आ + र् + अ
मामा = म् + आ + म् + आ
आज्ञा=आ + ज् + ञ् + आ

‘इ’ स्वर के उदाहरण :

दिन = द् + इ + न् + अ
किला = क् + इ + ल् + आ
किसान = क् + इ + स् + आ + न् + अ

‘ई’ स्वर के उदाहरण :

श्रीमान= श् + र् + ई+ म् + आ +न् +अ
मीठा = म् + ई + ठ् + आ
पीला = प् + ई + ल् + आ

‘उ’ स्वर के उदाहरण :

बुलबुल = ब् + उ + ल् + अ + ब् + उ + ल् + अ
चुनाव = च् + उ + न् + आ + व् + अ
गुलाब = ग् + उ + ल् + आ + ब् + अ

‘ऊ’ स्वर के उदाहरण :

फूल = फ् + ऊ + ल् + अ
सूरज = स् + ऊ + र् + अ + ज् +अ
झूला = झ् + ऊ + ल् + आ

‘ऋ’ स्वर के उदाहरण :

अमृत = अ + म् + ऋ + त् + अ
गृह = ग् + ऋ + ह् + अ
नृत्य = न् + ऋ + त् + य् + अ

‘ए’ स्वर के उदाहरण :

देश = द् + ए + श् + अ
ऐनक = ऐ + न् + अ + क् + अ
ठेला = ठ् + ए + ल् + आ

‘ऎ’ स्वर के उदाहरण :

मैदान = म् + ऐ + द् + आ + न् + अ
शैतान = श् + ऐ + त् + आ + न् +अ
फैशन = फ् + ऐ + श् + अ + न्‌ + अ

‘ओ’ स्वर के उदाहरण :

टोकरी = ट् + ओ + क् + अ + र् + ई
बोतल = ब् + ओ + त् + अ + ल् + अ
गोल = ग् + ओ + ल् + अ
ओखली = ओ + ख् + अ + ल् + ई

‘औ’ स्वर के उदाहरण :

औरत = औ + र् + अ + त् + अ
नौकर = न् + औ + क् + अ + र् +अ
मौजूद = म् + औ + ज् + ऊ + द् + अ

वर्ण विच्छेद के उदाहरण

नोट – ‘अनु०’ यहाँ ‘अनुस्वार’ के लिए लिखा गया है।

वर्ण विच्छेद के 50 उदाहरण

वर्ण-विच्छेद की महत्वपूर्ण बातें

वर्ण विच्छेद की कुछ महत्वपूर्ण बातें नीचे दी गई है।

1. हलंत चिह्न की व्यवस्था

हमारी वर्णमाला के सभी व्यंजन वर्णों में ‘अ’ स्वर मिला रहता है। अत: ‘अ’ स्वर के लिए अलग से मात्रा-चिह्न नहीं बनाया गया है।

हाँ, जब भी किसी व्यंजन को स्वर रहित दिखाना होता है तो उसके नीचे ‘हलंत’ का चिह्न लगाया जाता है। 

जैसे :-

अत: वर्ण-विच्छेद करते समय प्रत्येक व्यंजन वर्ण के नीचे ‘हलन्त’ अवश्य लगाएं।

वर्ण विच्छेद करते समय शब्द में आने वाले मात्रा चिह्न के स्थान पर स्वतंत्र स्वर वर्ण लिखें ।

जैसे :- धानी’ शब्द का वर्ण-विच्छेद ‘ध् + आ + न + ई’ होगा न कि ध् +ा + न +ी।

2. संयुक्त व्यंजनों का वर्ण विच्छेद

आप जानते ही हैं कि संयुक्त व्यजनो में पहला वर्ण अधूरा होता है, जैसे ‘प्प’, ‘च्च’ आदि।  परंतु वर्ण-विच्छेद करते समय इन अधूरे वर्णों को पूरे रूप में हो लिखे।

जैसे :-

3. र-व्यंजन के संयुक्त रूपों का वर्ण विच्छेद 

आप जानते हैं कि ‘र + व्यंजन’ को मिलाकर लिखे जाने के लिए तीन वर्ण हैं।

र् [र्] तथा [/] । परंतु वर्ण-विच्छेद करते समय ‘र्’ के सभी चिह्नों के स्थान पर केवल ‘र्’ वर्ण से ही लिखे।

जैसे :-

4. अनुस्वार युक्त शब्दों का वर्ण-विच्छेद

आप जानते ही हैं कि अनुस्वार के लिए बिंदु [ ं] चिन्ह बनाया गया है। वर्ण-विच्छेद करते समय अनुस्वार के लिए ‘अनु स्वर’ शब्द लिखें स्वर वर्ण के ऊपर बिंदु लगाकर न लिखें।

जैसे :-

हिंदी = ह् + इ + अनुस्वार + द् + ई,
गंगा = ग् + अ + अनुस्वार + ग् + आ,
संसार = स् + अ + अनुस्वार + स् + आ + र्+ अ
संहार = स् + अ + अनुस्वार + ह् + आ + र् + अ

5. अनुनासिक युक्त शब्दों का वर्ण-विच्छेद

आप जानते ही हैं कि अनुनासिक एक ‘नासिक्यीकृत स्वर’ है। इसके लिए दो चिह्न बनाए गए हैं।

अनुनासिक युक्त शब्दों के वर्ण-विच्छेद के समय अनुनासिक स्वरों को यथावत रूप में चंद्र बिंदु तथा बिंदु लगाकर लिखें।

जैसे :-

6. संयुक्त व्यंजन ‘क्ष’, ‘त्र’, ’ज्ञ’ तथा ‘श्र’ युक्त शब्दों का वर्ण-विच्छेद

आपको ‘क्ष’,’त्र’, ‘ज्ञ’ तथा ‘श्र’ संयुक्त व्यंजनों के बारे में बताया जा चुका है कि इनकी रचना निम्नलिखित विवरण के अनुसार हुई है।

अन्य व्यंजनों की तरह इनके वर्णों में भी एक ‘अ’ स्वर मिला हुआ है, अतः इनका वर्ण-विच्छेद उन्हीं वर्गों में किया जाएगा जिन वर्णों से इनकी रचना हुई है।

जैसे :-

रक्षा = र् + अ + क् + ष् + आ
भिक्षा = भ् + इ + क् + ष् + आ
यात्रा = य् + आ + त् + र् + आ
मित्र = म् + इ + त् + र् + अ
आज्ञा = आ + ज् + ञ् + आ
प्रतिज्ञा = प् + र् + अ + त् + इ + ज् + ञ् + आ
श्रम = श् + र् + अ + म् + अ
श्रीमान = श् + र् + ई + म् + आ + न + अ

7. विसर्ग युक्त शब्दों का वर्ण-विच्छेद-

विसर्ग युक्त शब्दों का वर्ण-विच्छेद करते समय अनुस्वार की तरह विसर्ग को भी ‘विसर्ग’ शब्द से ही लिखें।

जैसे :-

स्वत: = स् + व् + अ + त् + अ + विसर्ग
प्रातः = प् + र् + आ + त् + विसर्ग
मतिः = म् + अ + त् + इ + विसर्ग
साधुः = स् + आ + ध् + उ + विसर्ग

वर्ण विच्छेद से संबंधित महत्वपूर्ण बातें

वर्ण विच्छेद उदाहरण

  1. चकाचौंध = च् + अ + क् + आ + च् + औ + अ + ध् + अ
  2. आविष्कार = आ + व् + इ + ष् + क् + आ + र् + अ
  3. सूर्यास्त = स् + ऊ + र् + य् + आ + स् + त् + अ
  4. परिस्थिति = प् + अ + र् + इ + स् + थ् + इ + त् + इ
  5. श्रेणियाँ = श् + र् + ए + ण् + इ + य् + आँ
  6. द्रवित = द् + र् + अ + व् + इ + त
  7. कृतज्ञता = क् + ऋ + त् + अ + ज् + ञ् + अ + त् + आ
  8. सुरक्षित = स् + उ + र् + अ + क् + ष् + इ + त् + अ
  9. मार्मिक = म् + आ + र् + म् + इ + क् + अ
  10. सृजित = स् + ऋ + ज् + इ + त् + अ

Varn Vichchhed FAQ

1. वर्ण किसे कहते हैं ?    


उत्तर :- भाषा की सबसे छोटी इकाई जिसके और टुकड़े नहीं किए जा सकते उसे वर्ण कहते हैं l

जैसे :- न, ह, प आदि l

2. वर्णमाला किसे कहते हैं ?   


उत्तर :- वर्णों के सार्थक समूह को वर्णमाला कहते हैं l

3. स्वरों की संख्या कितनी होती है?


उत्तर :- 11

4. स्वर कितने प्रकार के होते हैं ? 


उत्तर :- स्वर के तीन प्रकार होते हैं –
क). ह्रस्व स्वर
ख). दीर्घ स्वर
ग). प्लुत स्वर

5. हिंदी वर्णमाला में वर्णों की कुल संख्या कितनी होती है?


उत्तर :- 52

6. अंत:स्थ व्यंजन कौन-कौन से होते हैं?


उत्तर :- य, र, ल, व

7. व्यंजन के कितने प्रकार होते हैं ?


उत्तर :- व्यंजन के पांच प्रकार होते हैं।

1. स्पर्श व्यंजन
2. अंतःस्थ व्यंजन
3. उष्म व्यंजन
4. आगत व्यंजन
5. संयुक्त व्यंजन      

8. वर्ण विच्छेद कैसे किया जाता है?


सबसे पहले जान लेते हैं कि शब्द और रचना को समझने के लिए शब्द के वर्णों को अलग-अलग करके दिखाने की प्रक्रिया ही ‘वर्ण विच्छेद’ कहलाती है।

जैसे :- तुलसी = त् + उ + ल् + अ + स् + ई,
किनारा = क् + इ + न् + आ + र् + आ आदि।

उम्मीद है आपको वर्ण-विच्छेद की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हैं तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Exit mobile version