Site icon HTIPS

आचार संहिता क्या हैं आचार संहिता के नियम, इतिहास और वर्तमान स्थिति

achar sanhita

इस पेज पर आप आचार संहिता की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो यदि आप आचार संहिता की जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने भामाशाह योजना की जानकारी शेयर की हैं तो चलिए इस आर्टिकल को पढ़ना शुरू करते हैं।

आचार संहिता क्या हैं

सामान्यतः आचार संहिता का तात्पर्य उन नियमों से हैं जिसके आधार पर कोई समूह या संगठन कार्य करते हैं। भारत में आचार संहिता का अर्थ वैसे नियमों का समूह है जिसके आधार पर चुनाव के दौरान उम्मीदवार और राजनीतिक दल अपने कार्यों का संचालन करते हैं।

आचार संहिता को भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता हैं। इन नियमों का संबंध चुनाव के दौरान उम्मीदवार और राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले कार्य जैसे भाषण, जुलूस इत्यादि से संबंधित होते हैं।

आचार संहिता का इतिहास

सर्वप्रथम सन् 1960 में केरल राज्य के विधान सभा चुनाव में राज्य प्रशासन द्वारा पहली बार आचार संहिता लागू किया गया था। उसके बाद 1962 के लोकसभा और राज्य सभा चुनाव के दौरान आचार संहिता को राष्ट्रीय स्तर पर जाना गया।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से आचार संहिता को राष्ट्रीय तौर पर अपनाया गया। 1967 के बाद के चुनावों में कई राज्यों द्वारा आचार संहिता को अपनाया गया।

भाग IV और V :-  चौथे और पांचवें भाग में राजनीतिक दल और उम्मीदवारों के मतदान बूथ को नियंत्रित करने का प्रावधान हैं।

भाग VI :-  छठवें भाग में चुनाव के संचालन से संबंधित शिकायतों के निवारण का प्रावधान हैं।

भाग VII और VIII :-  सातवां और आठवां भाग राजनीतिक दलों और चुनाव घोषणा पत्र से संबंधित है। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के लिए राज्य स्तरीय बैठक भी की गई।

इस बैठक में राजनीतिक दलों से आचार संहिता के अनुसार चुनाव कराने की अपील की गई। उसके बाद 1 जनवरी 1974 को एक संहिता जारी की गई।

आचार संहिता की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में आचार संहिता आठ भागों से मिलकर बना है, जो निम्नलिखित हैं।

भाग I :-  प्रथम भाग में राजनीतिक दल, कार्यकर्ता के आचरण और व्यवहार को नियंत्रित करने का प्रावधान हैं।

भाग II और III :- दूसरे और तीसरे भाग में बैठक का आयोजन करने और जुलूस निकालने जैसे कार्यों को नियंत्रित करने का प्रावधान हैं।

आचार संहिता के नियम

आचार संहिता के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों से संबंधित नियम होते हैं।

1. सामान्य आचरण से संबंधित नियम

2. बैठक से संबंधित नियम

3. जुलूस से संबंधित नियम

4.  मतदान के दिन से संबंधित नियम

5. पोलिंग बूथ से संबंधित नियम

6. अधिकारियों से संबंधित नियम

7. चुनाव घोषणापत्र से संबंधित नियम

ऊपर दिए गए आचार संहिता के नियम चुनाव आयोग द्वारा जारी किए जाते हैं और देश में चुनाव इसी आचार संहिता के नियम के आधार पर होते हैं।

आचार संहिता का उल्लंघन : एक घटना

चुनाव में हिंसा, विरोधियों को खुली धमकियां देना, राजनीतिक सभा के आयोजन के लिए लाउडस्पीकरों और सार्वजनिक स्थानों का बड़े पैमाने पर और अवैध उपयोग करने से भारतीय चुनावों में कई बार आचार संहिता का उल्लंघन किया जा चुका हैं।

चुनाव से पहले और बाद की हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिए जाने के बाद भी मई 2019 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा देखी गई।

इस घटना के प्रतिक्रिया में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 9 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी प्रचार को कम करने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग करना पड़ा। ऐसा भारतीय चुनावी इतिहास में पहली बार हुआ था।

चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के प्रधान सचिव (गृह) अत्री भट्टाचार्य को उनकी पोस्टिंग से हटाने का आदेश भी दिया गया था। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि आचार संहिता की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रहती हैं जबकि राजनितिक दल खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते हैं।

FAQs 

प्रश्न 1. क्या मतदान केंद्र में या उसके आसपास प्रचार करने पर कोई प्रतिबंध है?


उत्तर :- हाँ, मतदान के दिन मतदान केन्द्र से सौ मीटर की दूरी के भीतर मत आदि के लिए प्रचार करना वर्जित है।

प्रश्न 2. क्या मतदान केन्द्र में मोबाइल फोन के प्रयोग की अनुमति है?


उत्तर :- किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के 100 मीटर के परिधि में और मतदान केंद्र के भीतर
मोबाइल फोन, कॉर्ड लेस फोन, वायरलेस सेट इत्यादि ले जाने या उपयोग करने की अनुमति नहीं है।

केवल अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है, लेकिन वह अपने मोबाइल फोन को साइलेंट मोड में रखेंगे।

प्रश्न 3. क्या राजनीतिक दल या उम्मीदवार मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं?


उत्तर :- नहीं, किसी भी प्रकार के वाहन द्वारा किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक या वहां से ले जाने के लिए परिवहन का उपयोग एक अपराध है।

प्रश्न 4. आचार संहिता कब से शुरू होती हैं और कब खत्म होती हैं?


उत्तर :- चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तिथि की घोषणा करने के बाद आचार संहिता शुरू हो जाती हैं और चुनाव के खत्म होने के बाद खत्म हो जाती हैं 

निष्कर्ष

आचार संहिता लागू होने के बाद भी चुनावों में इसका प्रभाव बहुत कम देखने को मिलता हैं। चुनावों में नियमों का उल्लंघन किया जाता हैं। इससे पता चलता है कि चुनाव आयोग को अभी इस क्षेत्र में अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

चुनाव द्वारा लोकतंत्र के कमजोर अथवा मजबूत होने का पता चलता है जबकि भारत के चुनावों में अनेक प्रकार के उदंड व्यवहार किए जाते हैं। यदि भारतीय लोकतंत्र को फलना-फूलना है, तो भारतीय चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाना होगा।

Exit mobile version