Site icon HTIPS

NGO क्या हैं, NGO कैसे शुरू करे और NGO लाभ क्या है

NGO क्या है

वर्तमान में भारत में ही नहीं परंतु पूरी दुनिया में बहुत से ऐसे सामाजिक और प्राइवेट संस्थाएं हैं जो लोगों के लिए अलग-अलग प्रकार से काम कर रही है और उनकी सहायता कर रही है।

इन संस्थाओं के अलग-अलग प्रकार के सामाजिक कार्य होते हैं जैसे कि लोगों को मदद करना।अगर कहीं पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं वहां पर सामाजिक संस्था अर्थात NGO के द्वारा ही मदद पहुँचाई जाती है।

इसके अलावा समय-समय पर यह NGO विश्व के अलग-अलग देशों में सफाई अभियान भी चलाते रहते हैं। इसके अलावा अगर कहीं सूखा पड़ जाए या कहीं ज्यादा गंदगी हो अथवा अनाथ बच्चों की देखरेख हो या फिर बुजुर्ग लोगों का सहारा बनने की बात हो। हर जगह एनजीओ उनकी मदद के लिए तत्पर रहता है।

दोस्तों अब आप यह जान ही गए होंगे कि एनजीओ काम कैसे करता है परंतु क्या आप यह बात जानते हैं कि आखिरकार NGO क्या हैं? तथा एनजीओ कैसे चालू किया जाता है।

अगर आप NGO क्या हैं? के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

NGO क्या हैं

NGO का अंग्रेजी में अर्थ ”Non-Government Organization” होता है और इसे हिंदी में गैर सरकारी संगठन कहते हैं।

NGO एक ऐसा संगठन है जिनमें किसी भी सरकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं होता है।

कहने का मतलब है कि इसमें कोई भी सरकार का कोई भी रोल नहीं होता है।

इस संगठन का उद्देश्य है लोगों की सेवा करना ना कि व्यापार की तरह इससे पैसे बनाना Non-Government Organization का निर्माण किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है।

जो व्यक्ति समाज सेवा करने की चाहत रखता हो वैसा कोई भी व्यक्ति इस संगठन को अपने बलबूते पर स्थापित कर सकता है। कई लोग NGO संयुक्त तौर पर खोलते हैं तो कई लोग व्यक्तिगत तौर पर भी NGO खोलते हैं परंतु दोनों का उद्देश्य समाज सेवा ही करना होता है।

यह संगठन बहुत ही बड़े पैमाने पर अपना काम करता है और इसके अलावा दुनिया में कई ऐसे संगठन है जो लोगों को आर्थिक मदद देने के लिए भी खोले गए हैं। ऐसे संगठन लोगो को क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे उपलब्ध करवाते हैं। यह पैसे पूरी दुनिया से लोग दान करते हैं।

India में बहुत सारे ऐसे संगठन है जो सेवा का कार्य कर रहे हैं वहीं कई ऐसी हस्तियां भी हैं जो इस कार्य में जुटी हुई है।जैसे भारत के प्रसिद्ध सुपरस्टार Salman Khan के द्वारा “Being Human” नाम का संगठन चलाया जाता है।

इस NGO की वजह से Salman Khan जितने भी रुपए कमाते हैं उसमें से वह कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों को बांट देते हैं।इसी तरह कई अन्य एनजीओ शिक्षा के लिए भी चल रहे हैं तो कई एनजीओ सोशल हेल्प के लिए भी चलाए जा रहे हैं।

अगर हम india की बात करें तो यहां पर लगभग 3 लाख से अधिक NGO कार्यरत हैं। वहीं दुनिया के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश चाइना में लगभग चार लाख 40 हजार NGO संस्थाएं उपलब्ध हैं। वहीं America में करीब 15 लाख NGO संस्थाएं कार्यरत हैं। इसके साथ ही दिन प्रतिदिन इन संस्थाओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।

भारत देश के महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा एनजीओ कार्यरत है। महाराष्ट्र में तकरीबन 480000 एनजीओ हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश राज्य का नंबर आता है, यहां पर 460000 एनजीओ है।

इसके बाद उत्तर प्रदेश में 430000, केरल में 330000, कर्नाटक में 190000, गुजरात और पश्चिम बंगाल में 170000, तमिलनाडु में 104000, उड़ीसा में 130000 तथा राजस्थान में 100000 एनजीओ सक्रिय हैं।

NGO कैसे खोले

आप अपना एक ग्रुप बनाकर NGO चालू कर सकते हैं। हमारे देश में एनजीओ का संचालन कई कानूनों के तहत होता है जैसे कि इंडियन ट्रस्ट एक्ट (1982), पब्लिक ट्रस्ट एक्ट (1950), इंडियन कंपनीज एक्ट (1956-धारा- 25), रिलीजियस एंडोमेंट एक्ट  (1863), चेरीटेबल एंड रिलीजियस ट्रस्ट एक्ट (1920), मुस्लिम वक्फ एक्ट (1923), वक्फ एक्ट (1954), पब्लिक वक्फ—एक्सटेंशन ऑफ लिमिटेशन एक्ट (1959) आदि।

वैसे हमारे देश में NGO चालू करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। बिना मुनाफे घाटे के काम करने वाले NGO Company Act Section 25 के अंतर्गत ट्रस्ट संस्था, सोसायटी या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में अपना NGO Registered करवा सकते हैं।

NGO की Website कैसे बनाये

लोगों से फंड प्राप्त करने के लिए आप अपने एनजीओ की वेबसाइट जरूर बनवाएं।

ऐसा करने से आपके एनजीओ के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी आप अपनी वेबसाइट के द्वारा बहुत से लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

इससे लोगों का आप के एनजीओ पर विश्वास बढ़ेगा। इससे आपके एनजीओ का प्रचार भी होगा और धीरे-धीरे आपके एनजीओ की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक हो जाएगी।

इसके अलावा आप अपनी वेबसाइट में डोनेशन बटन भी एक्टिव कर सकते हैं जिससे अगर किसी को आपके एनजीओ को ऑनलाइन दान देना होगा तो वह भी वह कर सकता है।

NGO की Website बनवाने के लिए Website कैसे बनाये आर्टिकल को जरूर पढ़े ।

NGO खोलने के मुख्य उद्देश्य

भारत के बड़े NGO की LIST

NGO में Salary

मौजूदा समय में NGO में काम करने वाले लोगों को अच्छा वेतन मिलता है।

वेतन का निर्धारण इस बात पर होता है कि आपका कार्यक्षेत्र कैसा है और आपके कार्य का प्रकार कौन सा है।

NGO में आपके काम के अनुसार आपको 10,000 से 15000 तथा 100,000 तक की सैलरी प्राप्त हो सकती है।

क्या आप जानते हैं कि अब NGO को चलाने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित कई इंस्टिट्यूट में एनजीओ प्रबंधन की पढ़ाई भी करवाई जा रही है।

अगर आप नहीं जानते तो हम आज आपको उन संस्थानों की लिस्ट दे रहे हैं जहां पर NGO Managment की पढ़ाई करवाई जाती है।

आप यहां से पढ़ाई करके एक अच्छा NGO चालू कर सकते हैं और समाज सेवा के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते हैं।

NGO Management Course कराने वाले प्रमुख संस्थान

NGO की पढ़ाई के लिए विदेशी संस्थान

NGO के लिए Fund कैसे प्राप्त करे

अपने NGO के लिए फंड इकट्ठा करना एक NGO के लिए सबसे कठिन काम होता है।

अगर आप प्रोफेशनल और सही तरीके से काम नहीं करते हैं तो आपके लिए पैसे जुटाना असंभव सा लगने लगता है।

परंतु आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आज आपको इसके बारे में बताने वाले हैं कि आप अपने एनजीओ के लिए अधिक से अधिक पैसे कैसे इकट्ठा कर सकते हैं।

1. Private Company से Contact करें

आप चाहे तो अपने एनजीओ के लिए प्राइवेट कंपनियों से भी पैसे जुटा सकते हैं।

आप छोटी कंपनियों को कॉल करके या ईमेल भेजकर आर्थिक सहायता के लिए कह सकते हैं।

इसके लिए एनजीओ की वेबसाइट का होना बहुत ही जरूरी है क्योंकि आपकी वेबसाइट आपके एनजीओ की विश्वसनीयता को काफी बढ़ा देती है।

यदि आपको वेबसाइट बनाना नहीं आता है तो Website बनवाने के लिए हमसे सम्पर्क करे

2. Government से Fund कैसे लें

यदि आपका एनजीओ सरकारी बुक में रजिस्टर है तो आप सरकार से अपने एनजीओ के लिए आर्थिक सहायता ले सकते हैं। सरकार से फंड प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है पर अगर आप सही तरीके से प्रयास करते हैं तो आप सरकारी सहायता अपने एनजीओ के लिए प्राप्त कर सकते हैं।

3. Fund के लिए कार्यक्रम का आयोजन

आप अपने एनजीओ के लिए फंड प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं जिसमें आप अपने कार्यों से सबको अवगत कराएं और लोगों को आर्थिक सहायता के लिए उत्साहित करें।

ऐसे किसी भी कार्यक्रम में आप अपने आसपास के सामाजिक व्यक्ति, डॉक्टर, वकील, नेता जैसे लोगों को बुला सकते हैं और उन्हें अपने एनजीओ के लिए फंड देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

NGO के प्रकार

NGO 3 तरह के होते हैं जैसे सोसायटी, चैरिटेबल ट्रस्ट और सेक्शन 8 चैरिटेबल कंपनी।

यह तीनों भले अलग-अलग हो परंतु इनका उद्देश्य एक ही होता है।

इसमें फर्क सिर्फ इनको चलाने के तरीके और इनके रूल्स और इनके कर्मचारियों का होता है परंतु यह सभी मानव सेवा के लिए ही बनाए जाते हैं।

इसके अलावा कई ऐसे एनजीओ भी कार्यरत हैं जो प्राणियों की रक्षा से भी जुड़े हुए हैं।

यह Business Friendly International Ngo के लिए Use की जाने वाली एक Short Term है।

यह Global 2000 के जैसे Environmental NGO का छोटा रूप है।

यह सरकार द्वारा Operate किये गए Ngo को Refer करता है।

Ingo Oxfam की तरह International Ngo का एक छोटा रूप है।

यह Iso Ngo जैसे Quasi Autonomous Ngo को Refer करता है, जैसे International Organization For Standardization (Iso)

NGO खोलने के लाभ

वर्तमान के समय में NGO अतिरिक्त आय का अच्छा साधन बन चुका है। कई बार दूसरी नौकरियों से ज्यादा NGO में वेतन मिलता है और अगर आप किसी अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में कार्यरत हैं तो आपकी सैलरी तो बहुत ही अधिक होगी, साथ ही इसमें समाज सेवा का सुकून भी मिलता है।

कई बार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए NGO खोलते हैं क्योंकि एनजीओ में मिलने वाला फंड आयकर मुक्त होता है।

इसलिए जो लोग Black Money अथवा काले धंधे करते हैं वह अपने पैसे को वाइट मनी बदलने के लिए तथा सरकार को Tax देने से बचने के लिए एनजीओ खोलते हैं।

इसके अलावा वह अपने NGO को दिखाकर पूरी दुनिया के बड़े-बड़े लोगों से करोड़ों में फंड लेते हैं। इसका कुछ हिस्सा वह सामाजिक कार्य में खर्च करते हैं बाकी सारा पैसा वह व्यक्तिगत कार्य के लिए रखते हैं। इस तरह वे एनजीओ के द्वारा काफी अच्छे पैसे कमाते हैं।

NGO खोलने का एक फायदा यह भी है कि आपको बड़े-बड़े लोगों से मिलना पड़ता है जिसके कारण आपकी पहचान बड़े बड़े लोग जैसे फिल्मी हस्तियां, राजनेता तथा अन्य जानी-मानी हस्तियों से होती है और आपका सामाजिक संपर्क तगड़ा बनता है।

इसके अलावा नए एनजीओ का गठन पैसा कमाने के लिए, सरकार से अपना Tax बचाने के लिए, राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए, प्रसिद्धि पाने के लिए तथा और बहुत तरह के व्यक्तिगत फायदे को देख कर किया जाता है।

एनजीओ से संबंधित अन्य बातें

NGO एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी डिमांड विदेशों में भी काफी है यूनिसेफ, यूनेस्को, यूनाइटेड नेशन, विश्व बैंक, नाटो, विश्व स्वास्थ्य संस्था, एमनेस्टी इंटरनेशनल, रेड क्रॉस, ग्रीनपीस, कॉमनवेल्थ, हुमन राइट एनवायरमेंट प्रोटक्शन जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर भी आप क्षेत्र में काम कर सकते हैं।

आशा है NGO की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

NGO से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न के लिए कमेंट करे।

Exit mobile version