इस पेज पर आप विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय मानव जीभ की समस्त जानकारी विस्तार से पढ़ेंगे।
पिछले पेज पर हमनें विज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय मनुष्य के दांत से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी है उसे जरूर पढ़े।
चलिए अब मनुष्य की जीभ की जानकारी पढ़कर समझते है।
मानव जीभ (Tongue) क्या हैं
मुख गुहा के फर्श पर स्थित एक मोटी एवं मांसल रचना होती हैं। जीभ के ऊपरी सतह पर कई छोटे-छोटे अंकुर होते हैं जिन्हें स्वाद कलियाँ कहते हैं।
इन्हीं स्वाद कलियों का मुख्य कार्य भोजन में उपस्थित स्वाद को पहचानना एवं लार को भोजन में मिलाना होता हैं। यह मांसपेशियों से मिलकर बनी होती हैं इसकी गति के कारण ही लाल ग्रंथियां सक्रिय होती हैं एवं भोजन को ग्रास नली में पहुँचाया जाता हैं।
जीभ के अगले हिस्से में मीठे स्वाद को पहचाने वाली स्वाद कणिकाओ की संख्या अधिक होती हैं जबकि मध्य भाग में नमकीन स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कणिकाएँ अधिक होती हैं। और सबसे अंतिम भाग में कड़बे स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कणिकाएँ अधिक मात्रा में होती हैं।
मानव जीभ का चित्र
जीभ की पेशीय संरचना
जीभ में 4 अंतःस्थ तथा 4 बाह्यस्थ पेशियां होती हैं।
जीभ की अंतःस्थ पेशियां
अंतःस्थ का अर्थ होता है कि ये पेशियां हड्डियों से जुड़ी नहीं होती ये जीभ का आकार बदलने के लिए कार्य करते हैं।
- सुपीरियर लॉगिट्यूडिनल फाइबर
- इंफीरियर लॉगिट्यूडिनल फाइबर
- वर्टिकल फाइबर
- ट्रांसवर्स फाइबर
1. सुपीरियर लॉगिट्यूडिनल फाइबर :- ये जीभ को छोटा करते हैं।
2. इंफीरियर लॉगिट्यूडिनल फाइबर :- ये जीभ को छोटा करते हैं।
3. वर्टिकल फाइबर :- ये जीभ को चौड़ा तथा चपटा करते हैं।
4. ट्रांसवर्स फाइबर :- ये जीभ को संकरा और लंबा बनाते हैं।
जीभ की बाह्यस्थ पेशियां
जीभ की एक्सट्रिंसिक पेशियां जीभ की स्थिति को बदलने के लिए कार्य करती है।
- निरग्लोसस
- हाइग्लोसस
- स्टाइग्लोसस
- पैलैटोग्लोसस
सिवा एक एक्सट्रिंसिक पेशी
प्लैटोग्लोसस को छोड़कर, जिसमें फैरिंगियल प्लेक्सस के CN 10 की तंत्रिकाएँ होती हैं, जीभ की सभी अंतःस्थ तथा एक्सट्रिंसिक पेशियों में हाइपोग्लोसल तंत्रिका (CN 12) की आपूर्ति होती है।
मनुष्य की जीभ से संबंधित प्रश्न-उत्तर
1. ओरोफैरिंक्स से लेकर शिख तक जीभ की औसत लंबाई कितनी होती है।
उत्तर :- 10 cm (4 इंच)
2. जीभ के अगले हिस्से में कौन से स्वाद को पहचाने वाली स्वाद कणिकाओ की संख्या अधिक होती हैं
उत्तर :- मीठे स्वाद।
3. जीभ के मध्य भाग में कौन से स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कणिकाएँ होती हैं?
उत्तर :- नमकीन स्वाद
4. जीभ के अंतिम भाग में कौन से स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कणिकाएँ अधिक मात्रा में होती हैं?
उत्तर :- कड़बे स्वाद
5. मनुष्य की जीभ में लगभग कितनी स्वाद कणिकाएँ पाई जाती हैं?
उत्तर :- 10,000
जरूर पढ़िए :
- विटामिन की परिभाषा और प्रकार
- गुणसूत्र और आनुवंशिकता
- पाचन तंत्र का चित्र, रोग और अन्य जानकारी
- मानव कंकाल तंत्र
आशा है मानव जीभ की जानकारी आपको पंसद आयी होगी।
मानव जीभ से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।
यदि मानव जीभ की जानकारी पसंद आयी है तो इसे सोशल साइट्स जैसे Facebook और LinkedIn आदि पर शेयर जरूर करे।