दांत की परिभाषा, संरचना, प्रकार और कार्य

इस पेज में आप मनुष्य के दांत की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

पिछले आर्टिकल में हम हृदय की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर दांत की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

दांत क्या हैं

मुख गुहा के ऊपरी तथा निचले दोनों जबड़ों में दाँतो की एक-एक पंक्ति पायी जाती हैं। मनुष्य के एक जबड़े में 16 दाँत और दूसरे जबड़े में 16 दाँत जो कुल 32 दाँत होते हैं।

teeth

जबड़े के प्रत्येक तरफ दो कृन्तक (Incisors) एक रदनक (Canine), दो अग्र चवर्णक (Premolars) तथा तीन चवर्णक (Molars) दाँत पाए जाते हैं।

मनुष्य के दाँत दो बार निकलते हैं।

पहले शैशव अवस्था में 20 दाँत निकलते हैं जिन्हें दूध के दाँत कहते हैं और वयस्क अवस्था में 32 दाँत होते हैं।

मानव शरीर में सबसे कठोर पदार्थ इनेमल (Enamel) होते हैं जो कि दांत की ऊपरी परत का निर्माण करते हैं।

दांत कैल्सियम फॉस्फेट से मिलकर बने होते हैं।

मनुष्य के दांतों का दंत सूत्र

  • बच्चों के दांतों का दंत सूत्र
दंतसूत्र
  • वयस्क मनुष्य का दन्त सूत्र
दंतसूत्र

दाँत के प्रकार

मनुष्यो में दांत मुख्यतः चार प्रकार के होते है।

1. छेदक/कृन्तक (Incisor)

कृन्तक दांतों की संख्या 8 होती हैं। चार ऊपरी जबड़े में तथा चार निचले जबड़े में होते हैं।

छेदक दांत तेज धार वाले छैनी जैसे चौड़े होते हैं जो भोजन के पकड़ने, काटने या कुतरने का कार्य करते हैं।

2. भेदक या रदनक (Canine)

इनकी संख्या 4 होती हैं। 2 ऊपरी जबड़े में तथा 2 निचले जबड़े में होते हैं।

भेदक दांत नुकीले होते हैं ये कठोर भोजन को पकड़ने के साथ भोजन को चीरने-फाड़ने का कार्य करते हैं।

3. अग्रचर्वणक दांत (Premolar)

अग्रचर्वणक दांतों की संख्या 8 होती हैं। 4 ऊपरी जबड़े में तथा 4 निचले जबड़े में होते हैं।

अग्रचर्वणक दाँत किनारे पर चपटे, चौकोर व रेखादार होते हैं। इनका कार्य भोजन को कुचलना है।

4. चर्वणक दांत (Molar)

इनकी संख्या 12 होती हैं। 6 दाँत जबड़े के ऊपरी हिस्से में तथा 6 दाँत जबड़े के निचले हिस्से में होते हैं।

teeth

इनके सिर चौरस व तेज धार युक्त होते हैं। इनका मुख्य कार्य भोजन को पीसना है। ये 3-5 दन्ताग्र बनाते हैं।

मनुष्य के दांत की संरचना

मनुष्य के दांत तीन भागों में बटे होते हैं।

  • ऊपरी भाग शिखर जो मसूड़े से बाहर निकले होते हैं।
  • दूसरा भाग ग्रीवा जो मसूड़े के मध्य में स्थित होते हैं।
  • तीसरा भाग जबड़े की अस्थि वाला जिसे मूल या रूट कहते हैं।

दांत में जो काले रंग का भाग होता हैं वो मज्जा गुहा या पल्प कैविटी कहलाता हैं। इसमें रक्त वाहिनियां, संयोजी ऊतक तथा तांत्रिका तन्तु आदि होते हैं।

दांत का मुख्य भाग डेंटीन से बना होता हैं। इसमें सकरी नलिकाएं होती हैं। डेंटीन के बाहर दांत की जड़ तथा ग्रीवा भाग पर सीमेंट की पतली परत होती हैं जो दांत को अस्थि में मजबूती से जमाए रखती हैं।

शिखर पर सफेद इनेमल की परत होती हैं जो डेंटीन को सुरक्षा प्रदान करती हैं। दांत की जड़ तथा जबड़े की हड्डी के बीच झिल्लीनुमा दन्त आवरण होता हैं।

दाँत के कार्य

दांत, भोजन को चबाने, काटने, कुचलने, या पीसने आदि का काम करते हैं।

कुछ पशु शिकार करने एवं अपनी रक्षा करने के लिये दांतों का उपयोग करते हैं।

मनुष्य के दांतों की विशेषताएँ

  • दूध के दांत की संख्या 20 होती हैं।
  • सर्वप्रथम दूध के दांत निकलते हैं जो अस्थाई होते हैं।
  • दूध के दांत के स्थान पर स्थाई दांत निकलते हैं जिनकी संख्या 32 होती हैं।
  • दांतों का आकार एवं आकृति अलग-अलग होती हैं। दांतों के इस प्रकार के विन्यास को विषम दंती कहते हैं।
  • मानव के दांत अस्थियों के अंदर गड्ढे में स्थित होते हैं अर्थात प्रत्येक दांत जबड़े की हड्डी के एक गहरे गड्ढे में स्थित होते हैं।
  • मनुष्य के दांत मसूड़े रूपी गड्ढों में मजबूती के साथ धसे होते हैं इसलिए इसे गर्तदन्ती कहते हैं।
  • मनुष्य व अन्य सभी स्तनधारियों में चवर्णक अथवा मोलर के अतिरिक्त सभी दांत जीवन में दो बार निकलते हैं इसलिए इन्हें द्विदंती कहते हैं।

दांत से संबंधित प्रश्न-उत्तर

प्रश्न1. मनुष्य के मुँह में दाँतों की संख्या कितनी होती हैं?

उत्तर:- 32

प्रश्न2. दूध के दांतों की संख्या कितनी होती हैं?

उत्तर:- 20

प्रश्न3. अक्ल की दाढ निकलने की आयु कितने से कितने के बीच होती हैं?

उत्तर:- 17 से 25 वर्ष

प्रश्न4. भोजन को पीसने का कार्य कौन से दाँत करते हैं?

उत्तर:- चर्वणक दांत

प्रश्न5. मनुष्य के एक जबड़े में कितने दांत होते हैं?

उत्तर:- 16

प्रश्न6. जिंदगी में मनुष्य के दांत कितने बार निकलते हैं?

उत्तर:- 2 बार।

प्रश्न7. शैशव अवस्था में मनुष्य के कितने दांत निकलते हैं?

उत्तर:- 20 दांत

प्रश्न8. शैशव अवस्था में निकलने वाले दांत को कौन से दांत कहते हैं?

उत्तर:- दूध के दांत

प्रश्न9. प्रत्येक जबड़े में चर्वणक दांत की संख्या कितनी होती है?

उत्तर:- 6

प्रश्न10. मनुष्य के कौन से दांत किनारे पर चपटे, चौकोर व रेखादार होते हैं।

उत्तर:- अग्रचर्वणक

प्रश्न11. अग्रचर्वणक दांत का कार्य क्या होता हैं?

उत्तर:- भोजन को कुचलना

प्रश्न12. अग्रचर्वणक दांत के प्रत्येक जबड़े में दांतों की संंख्या कितनी होती हैं?

उत्तर:- 4

प्रश्न13. मनुष्य के कौन से दांत तेज धार वाले छैनी जैसे चौड़े में होते हैं?

उत्तर:- छेदक दांत

प्रश्न14. भोजन के पकड़ने, काटने या कुतरने का कार्य कौन से दांत करते हैं?

उत्तर:- छेदक दांत

प्रश्न15. छेदक दांत के प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या कितनी होती हैं?

उत्तर:- 4

प्रश्न16. मनुष्य के दाँत कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर:- 4

प्रश्न17. भेदक दांत किस प्रकार के होते हैं?

उत्तर:- नुकीले

प्रश्न18. भोजन को चीरने, फाड़ने का कार्य कौन से दांत करते हैं।

उत्तर:- भेदक दांत

प्रश्न19. भेदक दांत के प्रत्येक जबड़े में इनकी संख्या कितनी होती है।

उत्तर:- 2

प्रश्न20. जबड़े के प्रत्येक ओर कितने कृन्तक (Incisors) दाँत होते हैं?

उत्तर:- 2

जरूर पढ़े :

आशा है दांत की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

दन्त से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

12 thoughts on “दांत की परिभाषा, संरचना, प्रकार और कार्य”

  1. बच्चों में सबसे पहले कौन से दांत निकलते हैं?

    Reply
  2. सर , दुध के दांत 20 होते हैं। 30 नहीं होते हैं।

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.