Site icon HTIPS

Zomato क्या है इसमें डिलीवरी बॉय का काम कैसे प्राप्त करे

Zomato

आज के दौर में ऑनलाइन खाना डिलीवरी देने के कई कंपनियां उपलब्ध है जैसे कि Zomato, Foodpanda, Swiggy, Ubereats इत्यादि। 

Zomato आज हर जगह बहुत लोकप्रिय है लोग घर बैठे जोमैटो के जरिए ऑनलाइन खाना आर्डर करके घर मंगा लेते हैं। अगर आपको Zomato से जुड़ी जानकारी नहीं पता है तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें, आपको Zomato के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

अगर आप Zomato में डिलीवरी बॉय का जॉब करना चाहते हैं तो भी आप इस आर्टिकल को पढ़कर Zomato में डिलीवरी बॉय बन सकते हैं।

तो आइए जानते हैं कि Zomato क्या है और कैसे काम करती है। इसके क्या क्या फायदे हैं और इसमें जॉब कैसे पा सकते हैं।

Zomato क्या है

Zomato एक भारतीय फूड डिलीवरी एप्लीकेशन है। जिसे साल 2008 में बनाया गया था इसे दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा ने मिलकर बनाया था। इस ऐप की मदद से आप अपने शहर के किसी भी रेस्टोरेंट से अपने पसंद का खाना ऑर्डर कर सकते हैं। यह बहुत लोकप्रिय फूड डिलीवरी एप है, जो पिछले कुछ दिनों से ज्यादा फेमस हो रही है। 

Zomato केवल भारत में ही नहीं बल्कि सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, पोलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, तुर्की, कनाडा, अमेरिका जैसे देशों में भी अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस प्रदान करती है।

Zomato एक ऐसा ऐप है जो आपके पास के Restaurant को दिखाता है। और उन Restaurant के Menu को भी दिखाता है। जिससे आप अपनी पसंद के Food को देख सकते हैं और उसे ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें आपको कैशबैक भी मिलता है इसकी डिलीवरी भी बहुत ही फ़ास्ट होती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Zomato App को डाउनलोड करना होता है। उसके बाद ही आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

ZOMATO कैसे काम करती है

Zomato अपने यूजर्स के लिए Restaurant Search & Discovery, POS System, Table Reservations, Online Ordering  जैसी सर्विस प्रदान करता है। Zomato में इस समय 4300 से भी ज्यादा एम्प्लॉयमौजूद है। Zomato एप्लीकेशन का एंड्रॉयड के साथ IOS और Windows फोन में भी डाउनलोड करके उपयोग किया जा सकता है।

अगर आप Zomato ज्वाइन करना चाहते हैं यानी कि आप Zomato में डिलीवरी बॉय बनना चाहते हैं, तो आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। Zomato में डिलीवरीबॉयबनने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। जैसे कि आपके पास आपके शैक्षनिक योग्यता के साथ कई और चीजों की जरूरत होती है। तभी आप Zomato में डिलीवरीबॉयकीजॉबकर सकते हैं।

अगर आपके पास ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट है तो आप Zomato में डिलीवरी बॉय के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और फूड डिलीवरी का काम करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। Zomato ज्वाइन करने के लिए आपको अपने शहर के नजदीकी कंपनी के ऑफिस में जाकर आवेदन करना होता है। आप चाहे तो Zomato के ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और उसके बाद आपको इंटरव्यू देना होगा।  इंटरव्यू  देने के बाद अगर आप योग्य साबित होते हैं तो आप Zomato में डिलीवरी बॉय का जॉब कर सकते हैं

ZOMATO डिलीवरी बॉय जॉब के लिए जरुरी चीजे

जैसे कि आप सब जानते हैं कि एक फ़ूड डिलीवरी बॉय का काम फ़ूड डिलीवर करने का होता है। इसीलिए फ़ूड डिलीवर करने के लिए आपके पास दो पहियों वाला कोई मोटरसाइकिल, स्कूटर होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास बाइक के सारे जरूरी कागजात जैसे की रजिस्ट्रेशन कार्ड, इंसुरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि होना चाहिए। जिससे आपको रास्ते पर जाने में कोई तकलीफ ना आए। अगर आप डिलीवरी बॉय के लिए आवेदन करते हैं तो कंपनी आपके इन डॉक्यूमेंट को चेक करती है।

● डिलीवरी बॉय में काम करने के लिए और एक जरूरी चीज जो है वह है स्मार्टफोन।स्मार्टफोन आपको अच्छे से चलाना आना पड़ेगा। क्योंकि आर्डर की सूचना आपको  Zomato  के मोबाइल पर ही मिलता है। अगर आपके पासएंड्रॉयडफोन है तो उसका एंड्राइडवर्शन4.2.2 या इससे भी अधिक होना चाहिए।

● आपके पास आपके पहचान पत्र के लिए आपका आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। जिससे आप साबित कर सके कि आप एक भारतीय नागरिक है। इसके अलावा आपके पास बैंक अकाउंट होना चाहिए। क्योंकि आपको जो सैलरी मिलेगी वह आपके बैंक अकाउंट में ही जमा किया जाता है। इसके अलावा डिलीवरी बॉय के लिए आपकी शैक्षिक योग्यता ज्यादा नहीं मांगी जाती है। आपको कम से कम 10 वीं पास होना होता है।

● अगर आपके पास ऊपर बताए गए सभी चीजें मौजूद हैं तो आप मेट्रो Zomato डिलीवरी बॉय की जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वैसे तो इसके लिए आवेदन करने के कई तरीके हैं। लेकिन हम आपको मुख्य रूप से 2 तरीकों के बारे में बताने वाले हैं पहला तरीका ऑफलाइन होगा और एक तरीका ऑनलाइन होगा। भारत के हर एक शहर में तो Zomato के ऑफिस है ही ऐसे में आप अपने शहर कंपनी के नजदीकी ऑफिस को पता करने के लिए गूगल की सहायता भी ले सकते हैं। Zomato के ऑफिस में जाने के बाद आपको वहां के कर्मचारी से मिलना होगा और उन्हें बताना होगा कि आप उनकी कंपनी के लिए डिलीवरी बॉय का काम करना चाहते हैं। इसके बाद कंपनी आपको एक आवेदन फॉर्म देगी आपको वह फॉर्म लेकर भरना है और उस फॉर्म को मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ जमा कर देना है।

ZOMATO में जॉईनिंग कैसे करे

अगर आप Zomato के लिए अप्लाई करते हैं और योग्य होकर आपको जॉइनिंग करना है तो आपको पहले कंपनी को 1000 से 1500 रुपए तक देने पड़ते हैं। जिसके बदले कंपनी आपको एक बैग प्रोवाइड करती है और एक टी-शर्ट देती है। फिर आपको कंपनी के कुछ रूल्स के बारे में बताया जाता है उसके हिसाब से आपको अपने काम को शुरू करना होता है।

ZOMATO डिलीवरी को लाभ

Zomato में अगर आप डिलीवरी बॉय का जॉब करते हैं, तो आप अपने मन की अनुसार पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। या फिर आप चाहे तो फुल टाइम भी जॉब कर सकते हैं।

यहां आप अपने पास के किसी एरिया को चुनकर उस एरिया के सारे डिलीवरी दे सकते हैं। Zomato की कमाई भी आप ही पर निर्भर करती है। आप जितना ज्यादा मेहनत करते हैं उतना ज्यादा पैसा आप कमा सकते हैं। और सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप  Zomato  में जो तीन शिफ्ट दिए हुए रहते हैं आप किसी एक शिफ्ट में काम कर सकते हैं और इस काम को करने के साथ ही आप अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकते हैं या कोई दूसरा काम करना चाहें तो आप आसानी से दोनों काम कर सकते हैं।

ZOMATO डिलीवरी बॉय की सैलरी

Zomatoडिलीवरी बॉय जॉब सैलेरी की बात करें तो डिलीवरी बॉय जॉब की सैलरी उसके ऑर्डर पर निर्भर करती है। आप जितना आर्डर पूरा करते हैं आपको उतने पैसे मिल जाते हैं।

यानी कि  Zomato डिलीवरी बॉयको एक आर्डर के लिए 15 से ₹30 रूपए देती है। ऐसे में आप जितना ज्यादा काम करेंगे, आपकी सैलरी में उतनी वृद्धि होगी। Zomato  डिलीवरी बॉय की जॉब में आप 20,000 से 30,000 तक पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा आप के गाड़ी के पेट्रोल खर्च और मोबाइल के खर्च को कंपनी अलग से देती है।  

Zomato में आप फूड डिलीवरी बॉय के अलावा और भी कई जॉब कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपके पास शैक्षिक योग्यता के साथ ही कुछ और अनुभव की जरूरत होती है। Zomato   में आप अपनी योग्यता के अनुसार नीचे दिए गए जॉब्स भी कर सकते हैं।

अगर आप जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको जोमैटो के वेबसाइट www.zomato.com पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं। 

ZOMATO APP का इस्तेमाल कैसे करे

Zomatoसे फूड ऑर्डर करने के लिए आपको यह ऐप डाउनलोड करना होता है। नीचे हम आपको Zomato एप डाउनलोड करने के स्टेप्स बता रहे हैं। जीन स्टेप्स को फॉलो करके आप डायरेक्ट Zomato एप डाउनलोड कर सकते हैं।

● सबसे पहले आप Zomato ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। ● Zomato ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप उस ऐप को इंस्टॉल कर ले। इंस्टॉल करने के बाद आप उस ऐप को ओपन करें।

● ओपन करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे आप Zomato ऐप में Log In करने के लिए ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

● Log In होने के बाद जब आप मोबाइल में इस ऐप को ओपन करते हैं। इसमें आपको हर तरह का फ़ूड मिलता है। इसमें आपको आपके आसपास के सारे रेस्टोरेंट्स दिखाई देते हैं।

● आप अपने Food, Money के हिसाब से Categorized भी कर सकते हैं।

● इस ऐप से आप Cafes Food भी देख सकते हैं और अपने पसंद के अनुसार आर्डर कर सकते हैं।

Zomato से खाना ऑर्डर कैसे करें

● Zomato से खाना ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको Zomato ऐप को ओपन करना है। वहां पर आपके सामने लोकेशन आएगा उसके पास एक चेंज का ऑप्शन दिखेगा। इससे आप अपने लोकेशन को चाहे तो चेंज भी कर सकते हैं।

● अब आगे आपको एक ऑप्शन दिखेगा उस पर आपके लिए करे जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपके शहर की जो भी शॉप है। ऑनलाइन जिस फूड की डिलीवरी आपके घर पर हो सकती है उन सभी की डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी।

● फूड ऑर्डर करने के लिए आप Filters के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसमें आप “Select Cuisine” के ऑप्शन पर क्लिक करें। और आप जो भी फूड ऑर्डर करना चाहते हैं उस पर क्लिक करकेअप्लाईके ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

● इसके बाद जीस शॉप से फूड की डिलीवरी आपके घर पर उपलब्ध होगी। उस Shop का नाम वहां आ जाएगा।

● आप चाहे तो सर्च करके भी देख सकते हैं। अब जो सबसे ऊपर होगा उसका मतलब उसी का लोकेशन आपके सबसे पास है। वह सबसे ऊपर लिखा हुआ आ जाएगा आप उस पर क्लिक करें।

● अब आपके सामने “Order Now” का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करके आप अपनाएड्रेससेलेक्ट कर सकते हैं।

● आपको कौन सा फूड ऑर्डर करना है उसके लिए आप Add पर क्लिक करके Next पर क्लिक कर दीजिए।

● उसके बाद आपकोपेमेंटकरने का ऑप्शन मिलेगा, अब आप पेमेंटकरने के लिएऑप्शन को सिलेक्ट करें।

● अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर कंटिन्यू पर क्लिक करना है।

● अब आपको एंटर वेरिफिकेशन कोड डालना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP कोड आएगा जिसे आप इंटर करके प्रोसेस पर क्लिक कर सकते हैं।

● फिर आप Pay के ऑप्शन पर क्लिक करें अब आपके अकाउंट से पैसे Zomato को ट्रांसफर हो जाएगा।

● उसके बाद सारे डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगे और कितने समय में आपका ऑर्डर आपके पास आएगा वह भी आपको बता दिया जाता है।

ZOMOTO से खाना आर्डर करने के लाभ

Zomato से खाना ऑर्डर करने के कई फीचर हैं, जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। Zomato पर आप लेट नाइट भी फूड ऑर्डर कर सकते हैं। इसमें आपकी अच्छी खासी Sevings भी हो जाती हैं क्योंकि आपको इसमें कई तरह के डिस्काउंट दिए जाते हैं। और समय-समय परऑफर्सभी मिलते हैं जिसका आप लाभ ले सकते हैं। Zomato मेंआपको चॉइस करने के ऑप्शंस भी मिलते हैं।आप अपने Rating और Cost के हिसाब से Restaurant चॉइस कर सकते हैं।

इसके अलावा जोमोटो में आपको कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन भी मिल जाता है। इसके अलावा आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड मोबाइलवॉलेट,नेटबैंकिंग, Paytm इत्यादि के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको Zomato से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको Zomato से जुड़ी यह जानकारी पसंद आयी है तो इस पोस्ट को शेयर जरूर करे।

यह पोस्ट हमे INTERNET SAHAYTA के फाउंडर VIVEK KUMAR SINGH के द्वारा गेस्ट पोस्ट की गयी है यदि आपको इस तरह की उपयोगी जानकारी पड़ना पसंद है तो इनके ब्लॉग INTERNET SAHAYTA को जरूर पढ़े।

Exit mobile version