एलोवेरा क्या हैं

एलोवेरा एक रसीला पौधा है जो दुनिया भर में उगाया जाता है। इस पौधे के पत्ती का रस और जेल दोनों स्वास्थ्य को लाभ प्रदान करते हैं। एलोवेरा के रस या जूस को दवा के रूप खाया जाता हैं जबकि एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाया जाता हैं।

By  Htips

एलोवेरा के फायदे

त्वचा के लिए :-

1. सनबर्न को हटाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते है।

2.  इसके अलावा स्‍किन पर सूजन या फिर जलन के लिए आप एलोवेरा के जेल को लेकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं इससे आपको राहत मिलेगी।

4. चुंकि एलोवेरा जेल ठंडा होता हैं इसलिए रेज़र बर्न या खुजली मिटाने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

5. एलोवेरा जेल टोनर की तरह भी काम करता हैं। इससे त्वचा पोषित और टोन हो जायेगी।

6. एलोवेरा स्ट्रेच मार्क या किसी दाग को भी हल्का कर सकता है। इसके लिए आपको रोजाना दाग वाली जगह पर एलोवेरा से मालिश करनी होगी।

7.  एलोवेरा को एक स्‍किन क्‍लींजर के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसको लगाने से पिंपल से राहत मिलती है।

बालों के लिए :-

1.  ऐलोवेरा एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। एलोवेरा गंजेपन की समस्या को भी दूर कर सकता हैं। इसके लिए आपको रोज एलोवेरा को स्कॉल्प पर लगाना होगा। इससे आपको नए बालों की ग्रोथ होने में भी मदद मिलेगी।

 2. यदि आपके बाल तैलीय है तो एलोवेरा बालों के स्कॉल्प में तेल की मात्रा को सामान्य कर बालों की शक्ति को भी बढ़ाता है।

3. एलोवेरा डैंड्रफ को खत्म करने में भी मददगार होता हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा को अपने शैम्पू या कंडीशनर में मिला कर उसका उपयोग करना होगा।

4. एलोवेरा बालों में हुए इंजेक्शन को भी कम करता हैं। इसके लिए आपको शैंपू करने के बाद बालों को एलोवेरा जेल से मसाज करना होगा और फिर गुनगुने पानी से धोना होगा।

5.  यदि आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं तो आप एलोवेरा का उपयोग सीधे अपने बालो में लगाने के लिए कर सकते हैं।