Site icon HTIPS

धमनी और शिरा की परिभाषा, चित्र और कार्य

धमनी और शिरा

इस पेज पर आप धमनी और शिरा की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

पिछले पेज पर हम विज्ञान के एक महत्वपूर्ण अध्याय रक्त की परिभाषा, समूह और कार्य की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़ें।

चलिए धमनी और शिरा की जानकारी को पढ़ते और समझते है।

धमनी किसे कहते है

धमनियाँ एक प्रकार की रक्त वाहिका है जो सम्पूर्ण शरीर मे शुद्ध रक्त को प्रवाहित करती है।

जहाँ रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है उसे शुद्ध रक्त माना जाता है।

धमनियाँ शरीर की गहराई वाले भागों में उपस्थित होती हैं इनमें शुद्ध रक्त प्रवाहित होता हैं।

धमनियाँ रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न अंकों तक पहुँचाती हैं इनमें प्रभावित रक्त तेज गति से प्रवावित होता हैं शरीर में एक मात्र पल्मोनरी धमनी जिसमें अशुद्ध रक्त प्रवाहित होता हैं। यह धमनी रक्त को दाया निलय से फेफड़ों तक पहुँचाती हैं।

धमनियों के कार्य

शरीर की प्रमुख धमनियों के नाम

शिरा किसे कहते है

यह शरीर की ऊपरी भागों में पाई जाती हैं जो कि रक्त को शरीर के विभिन्न अंको से हृदय तक पहुँचती हैं इनमें अशुद्ध रक्त प्रभावित होता हैं। जिस रक्त में कार्बनडाइआक्साइड की मात्रा अधिक एवं ऑक्सीजन की मात्रा कम होती हैं वह अशुद्ध रक्त कहलाता हैं।

एकमात्र पल्मोनरी शिरा जो कि फेफड़ों से रक्त को बाएं आलिंद तक पहुँचाती हैं। इसमें शुद्ध रक्त प्रवाहित होता हैं।

शिरा के कार्य

मानव शरीर की प्रमुख शिराएँ

धमनी और शिरा का चित्र

धमनी और शिरा में अंतर

जैसे कि हमने ऊपर पड़ा है कि धमनी और शिरा दोनों का कार्य रक्त को एक जगह से दूसरी जगह तक प्रविहित करना होता है लेकिन दोनों में कुछ अंतर में है क्योंकि यह अलग अलग तरीको से कार्य करती है।

धमनी और शिरा में अंतर निम्नानुसार है।

क्रधमनीशिरा
1धमनियों की भित्ति लचीली एवं मोटी होती है।शिरा की भित्ति पतली एवं लचीली होती है।    
2धमनी की गुहिका संकरी होती है।शिरा की गुहिका चौड़ी होती है।    
3धमनियों में ऑक्सीकृत रक्त होने के कारण लाल दिखाई देती है।शिराओ के रक्त में CO2 की उपस्थिति के कारण नीली दिखाई देती है।    
4धमनी में कपाट नहीं पाये जातेशिराओ में कपाट पाये जाते है।    
5धमनी के आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होताशिराओ के आयतन में परिवर्तन होता रहता है।    
6धमनी में रक्त रूक-रूक कर प्रवाहित होता है।शिराओ में रक्त धीमी गति से निरंतर कम दाब से प्रवाहित होता है।    

जरूर पढ़िए :

आशा है धमनी और शिरा की परिभाषा, कार्य और अंतर आपको पसंद आये होंगे।

धमनी और शिरा से सम्बंधित किसी भी तरह के अन्य प्रश्न के लिए Comments करें।

यदि आपको धमनी और शिराओ की यह जानकारी पसंद आयी है तो अपने दोस्तों के साथ फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर जरूर करे।

Exit mobile version