अपने साथ एक हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोश क्यों रखना चाहिए

यह काफी बार देखा गया है की जब लोग किसी नयी भाषा को सीखते हैं, तब उस भाषा की शब्दावली को सीखते समय काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

वे कई words को अच्छे से समझ नहीं पाते, और उनका अनुवाद कर देने के बाद भी, काफी लोगो के लिए उन शब्दों को याद रखना काफी कठिन होता है।

यही कारण है कि जब से आदमी ने भाषा में काम करना सीखा, तभी से वह जान गया था की अपनी बात प्रभावशाली ढंग कहने के लिए हर किसी को भाषा की और उसके शब्दों की सटीक जानकारी होना बेहद जरुरी है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोष (hindi to english dictionary) बनाया गया, ताकि कम हिंदी अथवा कम अंग्रेज़ी जानने वाले लोग अपने ज्ञान का विस्तार कर सकें।

खास तौर पर अगर हम किसी अंग्रेजी भाषी देश में जाते है, तब हमें आपसी संवाद में सही भाषा की बहुत ज्यादा जरुरत होती है। आजकल के समय में अंग्रेजी भाषा का बहुत ज्यादा प्रचलन है। इसी कारण से हिंदी शब्दकोष की उपयोगिता काफी बढ़  जाती है।

जरूर पढ़े:

कई बार ये देखा गया है की कुछ लोग भाषाओं को तब सबसे अच्छे ढंग से सीखते हैं जब वे उन्हें  किसी खास सन्दर्भ  में अनुभव करते हैं और भाषा का उपयोग बोलने और लिखने में अपने तरीके से करते हैं।

ऐसी परिस्तिथियों  में dictionary का  प्रयोग भी बहुत जरुरी हो  जाता  है। परन्तु  काफी बार हम लोग शब्दकोश का प्रयोग करना जरुरी नहीं समझते।

अगर किसी खास शब्द का मतलब बताने वाला कोई व्यक्ति मौजूद है तब भी शब्दकोष से सहायता जरूर लेनी चाहिए। इस के बहुत से कारण हो सकते हैं। हिंदी शब्दकोष इसमें आपको काफी मदद कर सकता है।

अगर कोई कठिन शब्द है जिसका अर्थ हमें नहीं पता है, तो हिंदी शब्दकोष में उसके भाग को अलग अलग करके उसका सही उच्चारण दिया होगा।

बड़े कोषों में शब्द का अर्थ समझाने के लिए उस की definition भी होती है। कई बार यह भी बताया जाता है की वह शब्द कैसे बना और उसका सही प्रयोग हम कहाँ कर सकते हैं।

किसी भी book को पढ़ते समय हर अज्ञात शब्द के अर्थ को समझना बहुत जरुरी हो जाता है। तभी उस किताब को पढ़ने से हमें पूरा ज्ञान मिलेगा।

मान लीजिये कोई शब्द है चौमासा हम अच्छी तरह जानते है की चौमासा शब्द का मतलब क्या होता है। आम जिंदगी में हम यह शब्द काफी बार सुनते हैं। लेकिन हम कहीं चतुर्मास शब्द लिखा देखते हैं। 

तो हम में से कुछ लोगों को उस के मायने पता नहीं होते। तब हम चतुर्मास शब्द किसी कोष में खोजते हैं। वह लिखा होगा चार माह, चार महीने। ठीक इसी तरह से हम किसी भी शब्द के अर्थ को जान सकते हैं।

बारिश के लिए कई शब्द हम बचपन से ही जानते हैं, जैसे वर्षा, बरसात, बूंदाबांदी। ठीक इसी प्रकार वर्षा ऋतू के अनेक शब्द हमे पता होते हैं। लेकिन वृष्टि जैसे शब्द शायद हमें नए लगें। इस प्रकार के शब्द ही हिंदी शब्दकोष में देखने को  मिलते है।

जरूर देखे:

हर भाषा में कई बार एक ही शब्द के कई मायने होते है। जैसे हिंदी का एक साधारण शब्द ले लीजिए: गज। इस शब्द के क्या क्या अर्थ हो सकते है।

यह हमें शब्दकोष से ही पता चलता है कि गज का अर्थ हाथी होता है और साथ ही यह लम्बाई नापने की एक इकाई भी होती है। शब्दकोष में यह भी बताया जाता है की वह शब्द संज्ञा है या सर्वनाम या क्रिया आदि।

इस जानकारी के बाद उस शब्द का सही अर्थ लिखा जाता है। बड़े बड़े हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोषों में शब्द का अर्थ समझाने के लिए उस की परिभाषा भी होती है। कई बार यह भी बताया जाता है की वह शब्द कैसे बना।

हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोषों के सबसे बड़े फायदे

हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोष अपने साथ रखने का लाभ एक विद्यार्थी को अवश्य मिलता है। आजकल विद्यालयों में अंग्रेजी भाषा बोलने का प्रचलन है तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को केवल अंग्रेजी में वार्ता करने का निर्देश होता है।

ऐसे में यदि कोई विद्यार्थी अपनी बात अंग्रेजी में प्रकट करना चाहता है और वह किसी एक शब्द पे आ कर अटक जाता है तो शब्दकोष उसकी सहायता करता है।

अक्सर ऐसे कुछ शब्द होते हैं जिनका हम हिंदी में नित्य प्रतिदिन उपयोग करते हैं परन्तु उनका अंग्रेजी अनुवाद हमें नहीं पता होता है। उदाहरण के तौर पर लौकी शब्द का अर्थ बहुत कम लोगों को पता होगा।

यदि आप शब्दकोष में देखते हैं तो आपको पता चलता है की लौकी को अंग्रेजी में Gourd कहते हैं। इसी प्रकार कुछ अन्य शब्द भी होते हैं जिनका English अनुवाद हमें नहीं पता होता है।

जो लोग अपनी अंग्रेजी सुधारना चाहते हैं या अपने हिंदी शब्दकोष के ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोष एक उत्तम माध्यम है।

शब्दकोष में शब्दों एवं उनके अंग्रेज़ी अनुवादों को एक क्रम में लगाया जाता है जिससे की किसी भी शब्द को ढूँढना आसान हो जाता है।

यह क्रम हिंदी वर्णमाला के आधार पर निश्चित किया जाता है अर्थात वर्णमाला में जो अक्षर पहले आता है शब्दावली वहीँ से शुरू होती है। एक या दो बार शब्दकोष का उपयोग करने से इसका इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।

हिंदी से अंग्रेजी शब्दकोष रखना भी आजकल आसान हो गया है। अब मनुष्य को कोई पुस्तक जैसी चीज़ अपने साथ रखने की कोई ज़रूरत नहीं है।

यदि आप स्मार्टफोन रखते हैं तो आप किसी भी शब्द का English अर्थ इंटरनेट पर जाकर देख सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से शब्दों के अर्थ ज्ञात करते हैं तो शब्दकोष के मोबाइल applications एक उत्तम साधन है।

ऐसे अनगिनत applications हर मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं जिन्हे डाउनलोड करने के पश्चात आप उनमे शब्द एवं उनका अंग्रेजी अनुवाद देख सकते हैं।

जरूर देखे:

आशा है HTIPS की यह पोस्ट हिंदी के साथ हमेशा एक अंग्रेजी भाषा शब्दकोश रखने की जानकारी पसंद आएगी, पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह के प्रश्न के लिए नीचे Comments करे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.