मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया

विश्व भर में 87% लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको अभी तक यह पता नहीं हैं कि मोबाइल का आविष्कार किसने किया और सबसे पहले मोबाइल फोन का आविष्कार कब हुआ था।

21 वी सदी के विज्ञान ने हमें एक ऐसा उपकरण दिया हैं जिसका नाम मोबाइल फोन हैं इसकी सहायता से हम अपने दोस्तों रिश्तेदारों से दूर से ही घण्टो मोबाइल फोन पर बात कर सकते हैं।

मोबाइल फोन का आविष्कार किसने किया

मोबाइल फोन का आविष्कार अमेरिका के इंजीनियर “श्रीमान मार्टिन कूपर ने किया।

मार्टिन कूपर का जन्म 26 December 1928 को हुआ था तथा उनकी मृत्यु 89 वर्ष की उम्र में हो गई थी।

मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम अरलीन हैरिस था मार्टिन कूपर अमेरिका के रहने वाले थे उन्हें अमेरिका की नागरिकता प्राप्त थी।

मोबाइल का अविष्कार कब हुआ

मार्टिन कूपर ने विश्व का पहला मोबाइल फोन 1970 ई को बनाया था।

उन्होंने यह फोन आम लोगों के लिए बनाया था क्योंकि इससे पहले रेडियो फोन और वायरलेस फोन भी उपलब्ध थे लेकिन ज्यादातर फौजी लोग इसका इस्तेमाल करते थे।

मार्टिन कूपर ने मैनहट्टन में स्थित अपने ऑफिस से न्यू जर्सी में स्थित बेल लैब के मुख्यालय में पहला कॉल किया था जो सफल हुआ था।

मार्टिन कूपर ने वर्तमान में चल रही अग्रणी मोबाइल कंपनी मोटोरोला के साथ मिलाकर मोबाइल फोन का निर्माण किया था बाद में मार्टिन कूपर मोटोरोला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) भी बने थे।

मार्टिन कूपर ने सबसे पहले पूरे विश्व में मोबाइल फोन का आविष्कार किया जिसके कारण 2013 में संचार के क्षेत्र में किए गए विलक्षण कार्य के लिए मार्टिन कूपर को बहुत से Award मिले जैसे चाल्स स्टार्क ड्रेपर पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए वेबी पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया।

जब दुनिया का पहला मोबाइल फोन मार्टिन कूपर ने बनाया था तो उस मोबाइल फोन की कीमत 3500 डॉलर थी मतलब 2,45,000 लगभग थी। तथा मोबाइल का वजन लगभग एक ईंट के समान ही था। मार्टिन कूपर ने सबसे पहले मोबाइल का यूज भी किया था।

इसके बाद बहुत से मोबाइल लॉन्च हुए जिसकी वजह से मोबाइल छोटे एवं सस्ते होने लगे मार्टिन कूपर ने दुनिया का सबसे पहले Wire Less Phone बनाकर संचार क्रांति को जन्म दिया।

1973 ई. को मोबाइल फोन बन गया था लेकिन 1983 को इसका पहला वाणिज्यिक संस्करण बाजार में आया था इस फ़ोन का नाम “Motorala Dyna TAC 8000x” यह था और इसकी कीमत $3, 995 – $4,000 थी।

भारत में मोबाइल फोन कब चालू हुआ

भारत में सबसे पहले मोबाइल फोन 31 जुलाई, 1995 को चालू हुआ था।

31 जुलाई को भारत मे सबसे पहले मोबाइल फोन पर बात की गई थी।

भारत में सबसे पहले मोबाइल फोन पर किन-किन के बीच बात हुई?

Union Telecom Minister Sukh Ram (यूनियन टेलीकॉम मिनिस्टर सुख राम) और Chief Minister of West Bengal Jyoti Basu (चीफ मिनिस्टर ऑफ वेस्ट बंगाल ज्योति बासु) के बीच मोबाइल फोन द्वारा बात चीत हुई थीं।

मोबाइल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें

  1. 1973 को Motarola and Bell Laboratory ने मिलकर पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया था।
  2. भारत में पहली बार आज का Handheld Phones लांच हुआ था।
  3. 1979 में First-Generation टेक्नोलॉजी की शुरुआत जापान में हुई थी। जिसकी मदद से एक बार मे की लोग बात कर सकते थे।
  4. 1983 ई में U. S पर पहली बार मोबाइल शुरू हुआ था जिसकी कीमत $4,000 थी।
  5. पहले मोबाइल फोन का वजन 1.1 किलोग्राम हुआ करता था।
  6. सबसे पहले मोबाइल फोन की मोटाई 13 सेंटीमीटर होती थी।
  7. मोबाइल फोन की चौड़ाई 4.45 सेंटीमीटर होती थी
  8. सबसे पहले मोबाइल फोन की हाइट 9 इंच होती थी।
  9. एक मोबाइल फोन को 10 घण्टे चार्ज करने के बाद सिर्फ 30 मिनट ही बात कर सकते थे।
  10. पहले मोबाइल फोन की बैटरी का वजन आज की तुलना में चार से पाँच गुना ज्यादा था।
  11. 1992 में दुनिया का पहला tuch Screen मोबाइल फोन बना था जिसका नाम IBM Simon था।
  12. 1978 ई में पहली बार U.S पर पहली बार 1G नेटवर्क चालू हुआ था। इसके बाद 1986 में Israel पर और 1987 में Australia पर 1G नेटवर्क शुरु हुआ था।
  13. 1991 में पहली बार Finland में 2G टेक्नोलॉजी नेटवर्क चालू हुआ था।
  14. 2G टेक्नोलॉजी की शुरुआत के 10 वर्ष बाद 2001 में 3G टेक्नोलॉजी आया जिसे जापान की कंपनी ने NTT Docomo ने शुरू किया था।
  15. सन 1992 और 1993 में पहली बार sms सिस्टम चालू हुआ था जिससे हम एक दूसरे के मोबाइल में लिख कर sms भेज सकते थे।
  16. 1999 में जापान के NTT Docomo ने इंटरनेट सेवा शुरू की थी।
  17. 2002 में पहली बार 3G नेटवर्क सेवा शुरू हुई थी।
  18. 2008 को पहली बार 4G नेटवर्क शुरू हुआ था।
  19. 2012 की जनगणना के मुताबिक Apple हर रोज 3, 40, 000 मोबाइल Sell करता हैं।
  20. जापान में ऐसे मोबाइल बनाए जाते हैं जो Water proof होते हैं वहाँ के 90% मोबाइल वाटर प्रूफ हैं।
  21. Nokia 1100 अब तक कम से कम 250 Million लोगों को सेल हो चुका हैं।

आशा है मोबाइल का अविष्कार किसने किया की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

यदि जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.