Site icon HTIPS

MS Power Point क्या है इसकी समस्त जानकारी

MS Power Point

इस पेज पर आप कंप्यूटर के महत्वपूर्ण टॉपिक MS Powerpoint की जानकारी को विस्तार में पड़ेगे जो आज के समय में सभी कंप्यूटर उपयोग करने वालो को होना आवश्यक है।

पिछले पेज पर हम कंप्यूटर के महत्वपूर्ण टॉपिक Computer Sleep Mode की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब MS Powerpoint की जानकारी को पढ़कर समझते है।

MS Power Point क्या हैं

MS Power Point एक ऐसा Software है जिसका इस्तेमाल करके किसी भी प्रकार की प्रेजेंटेशन तैयार की जाती है। MS Power Point बिजनेस, एजुकेशन, मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे हर फील्ड के लिए बहुत ही उपयोगी साबित है।

इसका निर्माण Microsoft Company ने किया है यह एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर दोनों रूपों में मौजूद है। इसका अधिकतर इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक स्लाइड पेज के द्वारा प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए किया जाता है।

इसका इस्तेमाल करके आप इसमें फोटो वीडियो एनिमेशन ऑडियो ट्रांसलेशन इत्यादि जोड़ सकते हैं। इसके अलावा भी इसमें बहुत सारी फ्री डिजाइन टेंप्लेट होती है। इस्तेमाल करके किसी भी presentation को आकर्षक बनाया जा सकता है और उसे प्रोफेशनल लुक दिया जा सकता है।

MS Power Point की खोज

इसका प्रथम संस्करण 22 मई 1990 को आया। यह विंडोज एवं एप्पल के मैक ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर सकता है।

इसे मुख्य तौर पर कंप्यूटर के लिए fore thought international Company के डेनिस ऑस्टिन और थॉमस रुड़की ने बनाया था और उस समय इसका नाम “प्रजेंटर” रखा गया था।

परंतु ट्रेडमार्क की परेशानी के कारण साल 1987 में इसका नाम बदलकर “पावर पॉइंट” रख दिया गया। इसका नाम बदलने का सुझाव रोबर्ट गास्किन्स ने दिया था।

MS Power point का Full form

MS Power Point का full form – Microsoft Power Point है।

MS Power Point को Open कैसे करें

एम एस पावर प्वाइंट को दो तरीकों से खोला जा सकता है हम यहां नीचे आपको दोनों तरीकों के बारे में बताने वाले हैं।

पहला तरीका :

पहले तरीके से MS PowerPoint को खोलने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन को क्लिक करें।उसके बाद आपको ऑल प्रोग्राम का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको Microsoft Office का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने Microsoft Power Point का पेज खुल जाएगा।

दूसरा तरीका :

दूसरे तरीके से MS PowerPoint को खेलने के लिए सबसे पहले स्टार्ट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद आपको सर्च का विकल्प दिखाई देगा।

उस सर्च बॉक्स में आप पावर प्वाइंट टाइप करें और इसके बाद इंटर की बटन दबा दें।इतना करने के बाद आपके सामने एम एस पावर प्वाइंट का पेज खुल जाएगा।

MS Power Point के भाग

MS Power Point Screen को कई भागों में बांटा गया है और इसके सभी भागों के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं, आइए देखते हैं।

Office Button : Office Button Power Point Display के सबसे ऊपर की तरफ दाहिने कॉर्नर पर होता है और यह एमएस पावरप्वाइंट का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है।

जिसमें पावर पॉइंट की फाइल जिसे हम Slide कहते हैं उससे संबंधित कई सारे ऑप्शन होते हैं। उदाहरण के तौर पर न्यू, ओपन, सेव, सेव एस, ओपन, प्रिंट इत्यादि।

Quick Access Toolbar : Quick Access Toolbar यह एमएस पावरप्वाइंट का शॉर्टकट विकल्प होता है। इसमें हम उन कमांड को जोड़ सकते हैं जिसकी हमें बार-बार आवश्यकता पड़ती है। इसका इस्तेमाल करके काम की स्पीड को ज्यादा किया जा सकता है।

Title Bar : Title Bar MS PowerPoint window मैं सबसे ऊपर की तरफ सेंटर पर होता है जिसमें एमएस पावर प्वाइंट की फाइल का नाम दिखाई देता है।

जब तक फाइल नेम को किसी दूसरे नाम से सेव नहीं किया जाता तब तक यहां पर प्रेजेंटेशन  १ शो करता है।

Menu Bar : Menu bar Title bar के ठीक नीचे होता है। पहले इसे मेनू बार ही कहा जाता था परंतु अब इसे Tabs कहा जाता है। इसमें बहुत सारे विकल्प होते हैं और हर विकल्प का अपना खुद का रिबन होता है।

Ribbon : Ribbon Menu bar के बिल्कुल नीचे होता है। मेनू पर क्लिक करने पर उनके खुद के विकल्प खुलते हैं जिसे रिबन कहा जाता है।

Text Area : Text Area MS PowerPoint का मुख्य part होता है जिसे एमएस पावरप्वाइंट में स्लाइड कहा जाता है। इसी पर टेक्स्ट इमेज वीडियो ऑडियो इत्यादि ऐड करके प्रेजेंटेशन को तैयार किया जाता है।

Status Bar : Status bar Text Area के बिल्कुल नीचे होता है जिसमें slide नंबर, थीम्स, जूम, लेवल इत्यादि Tools होते हैं।

MS Power Point में Presentation कैसे बनाएँ

पावर पॉइंट में प्रेजेंटेशन बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. पॉवर पॉइंट को खोलें।
  2. मौजूदा template पर ध्यान दें।
  3. एक टेम्पलेट चुनें।
  4. अगर हो सके, तो एक थीम चुनें।
  5. Create क्लिक करें।

जरूर पढ़िए :

आशा है MS Powerpoint की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

यदि आपको MS Power Point की जानकारी आपको पसंद आयी हो तो WhatsApp, Facebook, Twitter, Instagram आदि पर शेयर जरूर करे।

Exit mobile version