Site icon HTIPS

पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय

Peele danto ko safed karne ke gharelu upay

कई लोगो के दांत पीले होते हैं तो वो किसी के सामने मुस्करा भी नही पाते है क्योंकि उनको अपने दांत दिखाने में अच्छा नही लगता है। इसलिए इस पेज पर हम पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय की जानकारी को पढ़ेंगे।

पीले दांतों को सफेद करने के उपाय

पीले दाँतो को सफेद करने के कुछ घरेलू नुस्खे नीचे है जिनसे कभी कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा और आप अपने दाँतो को पीले होने से रोक पाएंगे।

1. नींबू

नींबू पीले दांतो को साफ करने में बहुत असर दायक हैं पीले दांतो के ऊपर नींबू के छिलके को घिसने से दांतों में चमक आती हैं और पानी गरम करके उसमें नींबू का रस डालकर गरारे करने से दांतो का पीला पन दूर होता हैं।

या फिर नींबू में नमक मिलाकर दांतो के ऊपर घिसने से दांत चमकदार होते है नींबू में नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार जरूर घिसे दांतो में चमक जरूर आएगी।

2. संतरे का छिलका

रोज रात में संतरा का  छिलका निकाल कर दाँतो के ऊपर अच्छे से घिसे छिलके से दाँतो को अच्छी तरह से साफ करें संतरे के छिलकों में कैल्शियम और विटामिन सी होता हैं जो दाँतो में मौजूद सुक्ष्मजीवों को दूर करता हैं।

संतरे के छिलकों से दाँतो को साफ करने से दाँतो का पीलापन कम होता हैं इस उपचार को कुछ हफ़्तों तक करने से आपको लाभ जरूर मिलेगा यदि आपके पास ताजे छिलके नहीं हैं तो आप सूखे छिलकों का पाउडर बना कर उपयोग कर सकते हैं।

3. तुलसी

तुलसी की पत्तियां भी पीले दांतो को सफेद बनाने में बहुत उपयोगी हैं तुलसी की पत्तियों में दांतो को सफेद बनाने का गुण होता है।

तुलसी की पत्तियों को सुखाकर पीस कर पाउडर बना लें और जो टूथपेस्ट आप रोजाना करते है उसमें थोड़ा सा तुलसी का पाउडर डाल कर रोज अपने दांतो पर घिसे दांतो में जल्द ही चमक आने लगेगी।

या फिर आप तुलसी के पत्तो को पीस कर उसमें सरसों का तेल मिला कर दोनो का अच्छे से पेस्ट बना कर अपने दांतों के ऊपर घिसे आपके दांत जल्द ही चमक ने लगेगें।

4. बेंकिग सोडा

बेंकिंग सोडा दांतो को चमकदार बनाने में बहुत ही लाभदायक हैं आप रोज सुबह या शाम जब मंजन करते हैं तो अपने टूथपेस्ट में थोड़ा ब्रेकिंग सोडा डाल कर उपयोग करें रोज ऐसा करने से आपके पीले दांत सफेद जरूर होंगे।

5. सेव

सेव भी पीले दांतो को सफेद करने में बहुत उपयोगी हैं रोजाना 2-3 सेव अच्छे से चबा-चबा कर खाएं सेव खाने से दांत पीले नही होते सेव के साथ खीरा और गाजर भी खाएं।

6. गाजर

यदि आप रोजाना गाजर का सेवन करते हैं तो आपके दांतों का पीलापन कम हो जाता हैं दरअसल, भोजन करने के बाद गाजर खाने से इसमें मौजूद रेशे दांतों की अच्छे से सफाई कर देते हैं।

7. नीम

नीम का उपयोग प्राचीन काल से ही दांतो को साफ करने के लिए किया जाता है नीम में दांतों को सफेद व चमकदार बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं।

यह नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक है रोजाना नीम के दातून से दांत साफ करने पर दांतों के रोग नहीं होते व दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है।

8. नमक

नमक से दांत साफ करने का नुस्खा बहुत पुराना है नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है और दांत चमकने लगते हैं।

9. स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी दांतों को चमकदार बनाने का सबसे टेस्टी उपाय है स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला मैलिक एसिड दांतों को सफेद और चमकदार बनाता है।

सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी को पीस लें इसके पल्प में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं ब्रश करने के बाद इस मिश्रण को उंगली से दांतों पर लगाएं कुछ दिनों तक यह उपाय नियमित रूप से करने पर दांतों में चमक आ जाएगी।

10. नारियल का तेल

अगर आपके दांत पीले हो गए हैं तो उसमें कीड़ा लग सकते हैं नारियल का तेल एक घरेलू नुस्खा हैं इसके लिए आपको एक चम्मच नारियल के तेल को अपने मुंह में 15 से 20 मिनट तक रखें इसके बाद ब्रश कर लें कुछ ही दिनों में दांत मोतियों से चमकने लगेंगे।

दांतो के पीले होने के कारण

जरूर पढ़िए :

आशा है पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

पीले दांतो को सफ़ेद करने की जानकारी से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

Exit mobile version