Resume कैसे बनाये | सिर्फ 5 मिनट में Resume बनाना सीखें

यदि आप किसी कंपनी में नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो आपको एक बेहतर Resume बनाना बहुत जरुरी है इसलिए इस आर्टिकल में हम कम समय में एक बेहतर Resume बनाना सीखेंगे

Resume क्या है

Resume

Resume एक ऐसा दस्तावेज है जिसमे आपकी समस्त जरुरी जानकारी जैसे Personal information, Academic information, Work experience आदि की जानकारी संक्षिप्त में दी हुई होती है

जब भी आप किसी जॉब के लिए आवेदन करते हैं तो आपको वहां Resume देने के लिए कहा जाता है और आपके Resume को देखने के बाद ही Recruiter आपको Short list करता हैं, जिसके बाद वो आपको Interview के लिए
बुलाते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नौकरी प्राप्त करने के लिए आज Resume का कितना आवश्यक है।

जरूर पढ़े:– CV और Resume में अंतर

Resume में क्या-क्या लिखना जरुरी होता है

यहां नीचे हम आपको कुछ Points बताएंगे, जिन्हें Resume बनाते समय आप जरूर ध्यान दें:-

व्यक्तिगत विवरण (Personal Details)

रिज्यूमे में आपको सबसे पहले अपना व्यक्तिगत विवरण देना होता है जैसे – अपना नाम, अपने पिता का नाम,
अपना पता, अपना ईमेल आईडी, अपना फोन नम्बर के अलावा आप अपनी पासपोर्ट साइज तस्वीर भी जरुर डालें।

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

आपको अपनी शैक्षिक योग्यता भी Resume में लिखनी होती है, इसके अलावा अगर आपके पास कोई तकनीकी
योग्यता है तो उसे भी आप अपने रिज्यूमे में जरुर लिखें।

कौशल (Skills)

आप कंपनी में जिस भी पद के लिए apply कर रहे हैं, अगर आपके पास उस पद से संबन्धित आपके पास कोई ज्ञान है
तो उसे आप अपने Resume में अनिवार्य रुप से लिखें, इससे Recruiter को पता चलेगा कि आप पद के लिए सटिक
उम्मीदवार हैं।

कार्य अनुभव (Work Experience)

आपने जिस जॉब के लिए Apply किया है, उससे पहले अगर आपने किसी और जगह काम किया है तो उसे भी आप
अपने रिज्यूमे में जरुर लिखें। इससे आपको जॉब मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी।

उद्देश्य (Objective)

आपके रिज्यूमे में उद्देश्य का भी एक कॉलम होना चाहिए, जहां आप कंपनी के लिए क्या करना चाहते हैं, लिखना
होता है।

संदर्भ (Reference)

आप चाहें तो इसे skip कर सकते हैं। Reference में आपको Company को यह बताना होता है कि आपको इस जॉब के बारे में कैसे पता चला है?

Resume कैसे बनाये

आप किसी भी Word processing software का उपयोग करके Resume बना सकते है इस आर्टिकल में हम MS-word के माध्यम से Resume बनाना सीखेंगे।

Resume का Templates डाउनलोड करें

Professional resume बनाने के लिए आप सबसे पहले Resume template को डाउनलोड करें।

इंटरनेट पर आपको अनेक वेबसाइट मिल जाएंगे जहाँ से आप Resume template download कर पाएंगे।

Hloom.com एक ऐसी वेबसाइट है जहां आप Free में Resume Template डाउनलोड कर सकते हैं।

आप अपनी पसंद के अनुसार Resume template का चुनाव कर लें। फिर उस टेम्पलेट पर जाकर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा। उस पेज पर दायीं तरफ आपको एक लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक
करके आप Free में Template download कर लेंगे।

MS-Word File को खोले

Resume Template को डाउनलोड करने के बाद आप इस Template को MS Word में Open करके एडिट कर सकते हैं।

Enable Editing पर क्लिक करें

जब आप Template को डाउनलोड करने के बाद Open करेंगे तो यह Preview mode में Open होगा। इसे Edit करने के लिए आप Enable editing पर क्लिक करें।

इसके बाद आप ऊपर बताई गई जानकारियों को ध्यान में रखते हुए Editing करें।

Resume Pdf के रूपये में Save करे

Editing करने के बाद आपका Resume बन कर तैयार है, अब आपको इसे PDF में Download करना होगा।

MS-Word में Resume को PDF Form में प्राप्त करने के लिए आपको MS-Word में ऊपर Left side में File का Option दिखाई देगा, आप उस पर क्लिक करके Save as के Option पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने एक Pop up दिखाई देगा, जहां आपको Word document पर क्लिक करके PDF पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप Save पर क्लिक करें। आपका Resume PDF फॉर्म में Save हो जाएगा।

कंपनी को Resume कैसे भेजे

Email
  1. आपको अपने Resume को किसी भी व्यक्ति या कंपनी को भेजने के लिए उस व्यक्ति या कंपनी के ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी।
  2. अपने Resume को भेजने के लिए आप सबसे पहले Email account को Open करें।
  3. अपने Email id में Left side आपको Compose का Option दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. जिस भी व्यक्ति या कंपनी को आपको Resume भेजना है, उसके email id को To के बॉक्स में लिखकर
    keyboard में Enter प्रेस करें।
  5. Subject के बॉक्स में आप संक्षिप्त में लिखें कि आपका Email किस टॉपिक के बारे में है।
  6. अब आपको Body के कॉलम में Email body लिखनी होगी। Email body लिखने के बाद आप अंत में Sincerely लिख कर उसके नीचे अपना नाम लिखना न भूलें।
  7. अब आपको यहां अपने Resume को Upload करना होगा। Resume upload करने के लिए आप File के Icon पर क्लिक करें।
  8. File के Icon पर क्लिक करते ही आप अपने Computer में redirect हो जाएंगे। Computer में Redirect होते
    ही आप वहां से अपने Resume के PDF को choose करके open पर क्लिक करें।

अब आपकी Resume के PDF, Email में Upload हो गई है। इसे भेजने के लिए आप Send के विकल्प को क्लिक करें।

आशा है Resume कैसे बनाये की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Resume कैसे बनाये से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो कमेंट में जरूर पूछे।

About the Author

नमस्ते मेरा नाम Subham Raj Singh है और मैं Codenotes पर ब्लॉगिंग कर रहा हूं जहां मैं हिंदी में कोडिंग
और इंटरनेट कौशल की जानकारी मुफ्त में लाता हूं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.