Site icon HTIPS

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना एवं अन्य जानकारी

rashtriya aur antarrashtriya mahatva ki vartman ghatna

इस पेज पर आप सामान्य ज्ञान के अध्याय संयुक्त राष्ट्र संघ की समस्त जानकारी पढ़ेंगे, जो सभी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

पिछले पेज पर हमने भारतीय के वन और जीव-जंतु की जानकारी शेयर की है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब संयुक्त राष्ट्र संघ से सबंधित समस्त जानकारी को पढ़कर समझते है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना क्यों की गई?

संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में महत्वपूर्ण तत्थ

स्थापना24 अक्टूबर 1945 (न्यूयार्क में)
अहम योगदानफैंकलिंन डी0 रुजवेल्ट
पूराना नामनेशनल लीग
उदेश्यविश्व शान्ति तथा आगामी युध्दों को रोकना तथा विश्व के देशो को नयी राह व दिशा देना
ध्वजनीले रंग की पृष्ठभूमि पर जैतून (शान्ति का प्रतीक) की पत्तियों के बीच विश्व का मानचित्र
मुख्यालयमैनहैटन द्वीप (न्यूयार्क) सं0 रा0 अमेरिका
सदस्य देश193 देश (दक्षिणी सूडान) सबसे नया सदस्य देश 2011 में जोड़ा गया।

संयुक्त राष्ट्र संघ का व्यय में योगदान देने वाले प्रमुख देश

संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यय में योगदान देने वाले 5 देश निम्नानुसार है।

अमेरिका22.000 प्रतिशत
जर्मनी7.141 प्रतिशत
ब्रिटेन5.179 प्रतिशत
इटली4.448 प्रतिशत
स्पेन2.973 प्रतिशत

संयुक्त राष्ट्र संघ घोषणा पत्र-1 के अनुसार इसके चार उद्देश्य 

  1. अन्तराष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा (विश्व शान्ति बनाये रखने में)
  2.  सभी राष्टों के मध्य मैत्रीपूर्ण सम्बध को बनाये रखना 
  3.  विश्व आर्थिक सहयोग 
  4. समान उद्धेश्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न राष्ट्रो की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करने वाले केन्द्र की भूमिका अदा करना। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख पांच अंग है जो कि निम्नानुसार है।

1. महासभा

2. सुरक्षा परिषद्

3. आर्थिक तथा सामाजिक परिषद्

4. अन्तर्राष्टय न्यायालय

5. सचिवालय

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव

क्रमांकनामदेशकार्यकालविवरण विशेष
1.त्रिग्वेली नार्वेफरवरी 1946 से नवम्बर 1952 तकपद से इस्तीफा दिया
2.डेग हैमरसोल्डस्वीडनअप्रैल 1953 से सितम्बर 1961ई0 तकसितम्बर 1961 में हवाई दुर्घटना में मृत्यु
3.यूं थाटम्यामारनवम्बर 1961ई0 से 1971ई0 तक
4.कुर्त वाल्दीहीमआँस्टिया जनवरी 1972ई0 से दिसम्बर 1981ई0 तकदो कार्यकाल तक रहे।
5.जेवियन पेरेज द कुइयारपेरुजनवरी 1982 से दिसम्बर 1991 सेदो कार्यकाल तक रहे।
6.बुतरस बुतरस घालीमिस्रजनवरी, 1992ई0 से 1996ई0 तकएक कार्यकाल के रहे।
7.कोफी अन्नान घाना जनवरी 1997ई0 से दिसम्बर 2006 तकदो कार्यकाल तक रहे।
8.बान की मूनद0कोरियाजनवरी 2007 से दिसम्बर 2016 तकदो कार्यकाल तक रहे
9.एन्टियो गुटेरसपूर्तगालजनवरी 2017 से वर्तमान में

संयुक्त राष्ट्र संघ के अन्य संगठन

संयुक्त राष्ट्र संघ में अन्य 11 संगठन शामिल है जो कि निम्नानुसार है।

1. विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) 

इस का उदेश्य विश्व भर के लोगों के स्वास्थय को बेहतर बनाना है। तथा किसी भी नई बीमारी से दूर रखना, जागरुकता बढाना है। इसका गठन अप्रैल 1948ई0 में जेनेवा (स्विटजरलैंण्ड) में हुई थी। इसका मुख्यालय भी जेनेवा,  स्विटजरलैंण्ड अवस्थित है।  

यह सबसे बड़ा तथा प्रभावी संगठन है पूरे विश्व को नियंत्रित करने के लिए विश्व स्वास्थय संगठन ने अलग – अलग महाद्वीप के लिए पृथक – पृथक शाखाये बनाई हैं। जिसमें, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण प्रशान्त एशिया प्रमुख हैं।

किसी भी रोग की रोकथाम हम आज इसीलिए आसानी से कर पाते हैं क्योकि की विश्व स्वास्थय संगठन इसके लिए काफी कार्य करता रहता है। तथा हमें बेहतरीन स्वास्थय सुविधा व आंकडे उपलब्ध करता रहता है।

2. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)

इस संगठन की स्थापना सन् 1951ई0 को की गई। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विटजरलैण्ड) मैं अवस्थित है। इस संगठन का कार्य मौसम विज्ञान के क्षेत्र में अन्तराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाना तथा सभी के सहयोग से प्राकृतिक आपदाओं को कम करने में मौसम विज्ञान का प्रयोग तथा मौसम विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देना है।

3. विश्व व्यापार संगठन (WTO)

इसकी स्थापना जनवरी 1995ई0 में की गई तथा इसका मुख्यालय जेनेवा स्विटजरलैँण्ड में अवस्थित है। इसका ध्येय बहुपक्षीय अन्तराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के लिए संस्थागत तथा कानूनी आधार उपलब्ध करना है।

4. अन्तराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)

 इस संगठन की स्थापना 11 अप्रैल 1919 ई0 को श्रमिकों की खराब हालात को देखते हुये की गई थी। इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विटजरलैंड) में अवस्थित है। 

इस संगठन का जिम्मा विश्व भर के श्रमिकों की स्थिति में सुधार एवं उनके जीवन–सत्तर को ऊपर लाना है। तथा यह संगठन इस कार्य में काफी बेहतर कार्य किया है इसी बजह से इस की 50 वी वर्षगाँठ पर यानि 1969ई0 को इस संगठन को शान्ति के नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

5. विश्व बैंक (World Bank)

इसकी स्थापना सन् 1945ई0 में हुई थी। तथा इसका मुख्यालय संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी0सी0 में अवस्थित है। विश्व बैंक का कार्य अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पूँजी के विनियम को प्रोत्सहान करना है।

6. यूनेस्को (UNESCO)

इस संगठन का गठन विश्व की ऐतिहासक, सांस्कृतिक, वैजानिक धरोहरो को सजोकर रखने के लिए किया गया।इसकी स्थापना सन् 1946ई0 में की गई तथा  इसका मुख्यालय पेरिस फ्राँस में अवस्थित है। अब तक यूनेस्को द्वारा दुनिया के वल्र्ड हेरिटेज लिस्ट में 1000 से भी अधिक धरोहर शामिल कर चुका है जिसके लिए युनेस्को की तरफ इनकी देखभाल व जीर्णोदार के लिए फण्ड भी दिया जाता है।

इस सूची में भारत के भी करीब 38 धरोहर शामिल हैं जिनमें स्थापनकाल, वास्तुकला, मूर्त, व अमूर्त रुप से इन्हे प्रोत्साहित किया जाता है। यूनेस्को का कार्य ही विश्व भर में शान्ति के लिए शिक्षा, विज्ञान, तथा संस्कृति के क्षेत्र में योगदान कर राष्ट्रों के मध्य निकटता की भावना का भी निर्माण करता है।

7. संयुक्त राष्ट्र खाद्य एंव कृषि (FAO)

इस मह्तवपूर्ण संगठन की स्थापना सन् 1945ई0 में इस आशय से की गई जिससे मानव विकास को प्रोत्साहान के साथ ही विश्व भर में कृषि की गुणवत्ता व खाद्यान्न पर निर्भर राष्ट्र की संकप्लना करना है। इसका मुख्यालय इटली की राजघानी रोम में स्थित है।

8. अन्तराष्ट्रीय दूर संचार संघ (ITU)

इसकी स्थापना सन् 1865ई0 में की गई इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विटजरलैंण्ड) में अवस्थित है। इसको अन्तराष्ट्रीय दूर संचार में सभी राष्ट्रों के सहृयोग के लिए किया गया। आज हम टेलीविजन पर दूरस्थ देश व विदेशो के समाचार व खेल जगत का टेलीकास्ट देखते हैं इसमें इस संगठन को सहयोग के कारण ही यह आज सरल हो पाया है।

9. अन्तराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO)

इस संगठन का ध्येय अन्तराष्ट्रीय नागरिक उड्डन के मापदंडो के मुताबिक नियम निश्चित करना तथा इससे सम्बधित सम्सयाओं को का अध्ययन कर उनका निदान करना आदि  है। इसका मुख्यालय माँट्रियल (कनाडा) में अवस्थित है।

10. अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

इसकी स्थापना 27 दिसम्बर 1945ई0 को की गई थी। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी0सी (अमेरिका) में स्थित है। इसका कार्य सदस्य देशों को विदेशी विनिमय में सुविधा, अन्तराष्ट्रीय व्यापर एंव भुगतान को प्रोत्साहन तथा सदस्य देशों की आर्थिक मदद करना है।

11. यूनिसेफ (UNISEF)

यह संस्था विश्व भर के बच्चो को एक मंच देने का कार्य करती है तथा बच्चों को शिक्षा व  पोषण युक्त खाद्यान्न का बन्दोबस्त कराने का कार्य करती है।

यह बच्चो के निर्माण के लिए प्रत्येक वर्ष काफी धन व्यय करती है।

जरूर पढ़िए :

संक्षेप में,

इस पेज पर आपने संयुक्त राष्ट्र संघ की जानकारी को पढ़ा जो सभी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ से संबंधित किसी भी तरह के अन्य प्रश्न के लिए नीचे कमेंट करे हमे आपके प्रश्नो का उत्तर देकर।

यदि आपको संयुक्त राष्ट्र संघ कि यह जानकारी पसंद आयी है तो पोस्ट को Whatsapp, Facebook, Instagram, Twitter, और LinkedIn आदि पर शेयर जरूर करे।

Exit mobile version