Site icon HTIPS

सह अभाज्य संख्या किसे कहते है उदाहरण सहित समझे

सह अभाज्य संख्या

इस पेज पर आप सह अभाज्य संख्या किसे कहते हैं की जानकारी को पढ़ेंगे।

पिछले पेज पर हम अपरिमेय संख्या की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर सह अभाज्य संख्याओं की जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

सह अभाज्य संख्या की परिभाषा

दो या दो से अधिक संख्याओं के बीच यदि अधिकतम उभयनिष्ठ 1 हो तो वे संख्याएँ सह अभाज्य संख्याएँ कहलाती है।

दूसरे शब्दों में – कम से कम 2 अभाज्य संख्याओ का ऐसा समूह जिसका महत्तम समापवर्तक (HCF) 1 हो।

उदाहरण :

(2, 3), (3, 4), (5, 6), (14, 15),………….

सह अभाज्य संख्याओं को हम इस प्रकार भी समझ सकते हैं –

जैसे :

(2, 3)
2 × 1 = 2
3 × 1 = 3

(3, 4)
3 × 1 = 3
4 × 1 = 4

(5, 6)
5 × 1 = 5
6 × 1 = 6

गुणनखण्ड में आप देख सकते हैं कि सभी में उभयनिष्ठ 1 प्राप्त होता हैं अर्थात यह सह अभाज्य संख्याएँ हैं।

(14, 15)

14 के भाजक : 1, 2, 7, 14
15 के भाजक : 1, 3, 5, 15

14 तथा 15 के गुणनखंड में 1 के अतिरिक्त कोई भी संख्या उभयनिष्ठ नहीं है। अतः 14 तथा 15 में उभयनिष्ठ गुणनखंड केवल 1 हैं। अतः 14 तथा 15 सह अभाज्य संख्याएँ हैं।

सह अभाज्य संख्या को अंग्रेजी में “Co-Prime Number” बोलते हैं।

Note :

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको सह अभाज्य संख्याओं की जानकारी पसंद आयी होगीं।

सह अभाज्य संख्याओं से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करें।

Exit mobile version