पूर्णांक संख्या की परिभाषा, प्रकार, तथ्य और उदाहरण

इस पेज पर आप गणित विषय के महत्वपूर्ण अध्याय पूर्णांक संख्या की जानकारी को पढोगे।

पिछले पेज पर हम संख्या पद्धति की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर पूर्णांक संख्या की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण की जानकारी पढ़ते हैं।

पूर्णांक संख्या क्या है

धनात्मक, ऋणात्मक और जीरों से मिलकर बनी हुई संख्याएँ पूर्णांक संख्याएँ कहलाती हैं।

उदाहरण :- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 0, -1, -2, -3, -4, -5, -6

पूर्णांक संख्याओं को अंग्रेजी में “Integer Numbers” बोलते हैं।

पूर्णांक संख्याएँ

पूर्णांक संख्या के प्रकार

पूर्णांक संख्याएँ तीन प्रकार की होती हैं।

1. धनात्मक पूर्णांक

एक से लेकर अनंत तक की सभी धनात्मक संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक कहलाती हैं।

कोई भी पूर्णांक संख्या जिसके आगे धनात्मक या ऋणात्मक का कोई चिन्ह नहीं लगा हो ऐसी संख्याएँ पूर्णांक संख्याएँ कहलाती हैं।

उदाहरण :- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, …………. ∞

ये सभी संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक के अंतर्गत आती हैं।

धनात्मक संख्याएँ पूर्णांक संख्या रेखा पर शून्य के दायीं और स्थित होती हैं अतः ये संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक के अंतर्गत आएगी।

2. ऋणात्मक पूर्णांक

1 से लेकर अनंत तक कि सभी ऋणात्मक संख्याएँ ऋणात्मक पूर्णांक कहलाती हैं।

  • ऋणात्मक पूर्णांक संख्यायों के आगे ऋणात्मक चिन्ह लगा होता है।
  • ऋणात्मक संख्याएँ संख्या रेखा पर शून्य के बायीं और स्थित होती हैं।
  • जो संख्याएँ शून्य से छोटी होती है वे ऋणात्मक पूर्णांक कहलाती हैं।

उदाहरण :- -1, -2, -3, -4, -5, -6, -7, -8, -9 ……..……∞

ये सभी संख्याएँ ऋणात्मक पूर्णांक के अंतर्गत आती हैं।

3. उदासीन पूर्णांक

ऐसा पूर्णांक जो न तो कोई धनात्मक पूर्णांक है और न ही ऋणात्मक पूर्णांक है। उदासीन पूर्णांक कहलाता हैं यह शून्य पूर्णांकों के अंतर्गत आता हैं।

उदाहरण :- 3, -2, -1, 0, 1, 2, 3, ………………∞

पूर्णांक संख्या के महत्वपूर्ण तथ्य

  • संख्या 0, 1, -1, 2, -2, 3, -3, ……….…….∞ पूर्णांक संख्या कहलाती हैं।
  • संख्या +1, +2, +3, +4, ……………∞ धनात्मक पूर्णांक कहलाती हैं।
  • संख्या -1, -2, – 3, – 4, ……………….∞ पूर्णांक कहलाती हैं।
  • संख्या 0, + 1, + 2, + 3, + 4, ऋणेत्तर पूर्णांक कहलाते हैं।
  • सभी धनात्मक पूर्णांक संख्या रेखा पर 0 के दायीं ओर तथा सभी ऋणात्मक पूर्णांक संख्या रेखा पर 0 के बायीं ओर स्थित होते हैं।
  • ऋणेत्तर पूर्णांक पूर्ण संख्या ही कहलाती हैं।
  • दो पूर्णांक जिनका योग शून्य हो एक-दूसरे के योज्य प्रतिलोम कहलाते हैं। ये एक दूसरे के ऋणात्मक भी कहलाते हैं।

पूर्णांकों का जोड़ना, घटाना, गुणा एवं भाग

दो पूर्णांकों के योग का नियम

  • (-) + (-) = (+)
  • (+) + (+) = (+)
  • (-) + (+) = (-)
  • (+) + (-) = (-)

समान चिन्ह वाले पूर्णांक का जोड़ :-

पूर्णांक का जोड़

विभिन्न चिन्ह वाले पूर्णांकों का जोड़ :-

पूर्णांकों का जोड़

दो पूर्णांकों को घटाने के नियम

  • (-) – (-) = (-)
  • (+) – (+) = (-)
  • (-) – (+) = (+)
  • (+) – (-) = (+)

समान चिन्ह वाले पूर्णांकों को घटाना :-

पूर्णांकों को घटाना

विभिन्न चिन्ह वाले पूर्णांकों को घटाना :-

पूर्णांकों को घटाना

दो पूर्णांकों के गुणनफल का नियम

  • (-) × (-) = (+)
  • (+) × (+) = (+)
  • (-) × (+) = (-)
  • (+) × (-) = (-)
 पूर्णांकों के गुणनफल

दो पूर्णांकों के विभाजन के नियम

  • (-) ÷ (-) = (+)
  • (+) ÷ (+) = (+)
  • (-) ÷ (+) = (-)
  • (+) ÷ (-) = (-)
विभाजन के नियम

पूर्णांक संख्या से संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 पूर्णांकों के युग्मों के योग ज्ञात कीजिए?

(1). -6, – 2
(a). 10
(b). -10
(c). 4
(d). -4

हल:- -6 और – 4 दोनों के चिन्ह ऋण हैं।
अतः -6 + (-4) = -(6 + 4)
Ans. -10

(2). +8, – 2
(a). 10
(b). -10
(c). 6
(d). -6

हल:- +8 और -2 के चिन्ह विपरीत हैं।
अतः +8 + (-2) = 8 – 2
Ans. 6

Q.2 घटाइए?

(1). -5 में से 3
(a). 2
(b). -2
(c). 8
(d). -8

हल:- 3 का योज्य प्रतिलोम = – 3 हैं।
अतः -5 – 3 = -5 + (-3)
= – (5 + 3)
= – 8

(2). -8 में से -2
(a). 6
(b). -6
(c). 10
(d). -10

हल:- -2 का योज्य प्रतिलोम = 2 हैं।
अतः -8 – (-2) = -8 + (+2)
= – 8 + 2
= – 6

Q.3 -9 और -2 के बीच में कितने पूर्णांक हैं?
(a). 6
(b). 8
(c). 4
(d). 10

हल:- -9 और – 2 के बीच पूर्णांक -8, -7, -6, -5, -4, और -3 हैं।
अतः -9 और -2 के बीच 6 पूर्णांक हैं।

Q.4 परिकलित कीजिए?
1 – 2 + 3 – 4 + 5 – 6 + 7 – 8 + 9 – 10
(a). -2
(b). -3
(c). -5
(d). 5

हल:- 1 – 2 + 3 – 4 + 5 – 6 + 7 – 8 + 9 – 10
= (1 + 3 + 5 + 7 + 9) – (2 + 4 + 6 + 8 + 1 + 0)
= 25 – 30
= – 5

Q.5 दो पूर्णांकों का योग 56 हैं। यदि इनमें से एक पूर्णांक – 32 हैं। तो दूसरा पूर्णांक ज्ञात कीजिए?
(a). 55
(b). 66
(c). 77
(d). 88

हल:- प्रश्नानुसार,
दोनों पूर्णांकों का योग 56 हैं। इसलिए दूसरा पूर्णांक 56 में से (-32) घटाने पर प्राप्त होगा।
= 56 – (-32)
= 56 + 32
= 88

Q.6 अंक 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 को इसी क्रम में लिखिए तथा इनके बीच में ‘+’ या ‘-‘ इस तरह रखिए कि 5 प्राप्त हों?
(a). 3
(b). 5
(c). 7
(d). 9

हल:- 0 + 1- 2 + 3 – 4 + 5 – 6 + 7 – 8 + 9
= (0 + 1 + 3 + 5 + 7 + 9) – (2 + 4 + 6 + 8)
= 25 – 20
= 5

जरूर पढ़े :

उम्मीद हैं आपको पूर्णांक संख्या की जानकारी पसंद आयी होगी।

पूर्णांक संख्याओं से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.