सम संख्या की परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण

इस पेज पर आप गणित के महवत्पूर्ण अध्याय सम संख्या की जानकारी को पढ़ेंगे।

पिछले पेज पर हम अपरिमेय संख्या की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर सम संख्याओं की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण की जानकारी को पढ़ते हैं।

सम संख्या की परिभाषा

ऐसी प्राकृतिक संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित होती हैं उन्हें सम संख्या कहा जाता हैं।

उदाहरण : 2, 4, 6, 8, 10, ………∞

यदि कोई संख्या सम हैं तो उसका अंतिम अंक भी सम होता हैं।

जैसे : 0, 2, 4, 6, 8, 10

जिस संख्या के अंत में 2, 4, 6, 8, 0 आता हैं वह सभी सम संख्याएँ हैं।

सम संख्याओं को अंग्रेजी में Even Numbers कहते हैं।

सम संख्याओं पर आधारित प्रश्न एवं हल

Q.1 तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 108 हैं संख्या हैं?
A. 36
B. 34
C. 40
D. 32

माना कि,
तीन क्रमागत सम संख्याएँ क्रमशः x, x + 2, x + 4 हैं।
प्रश्नानुसार,
x + x + 2 + x + 4 = 108
3x + 6 = 108
3x = 108 – 6
3x = 102
x = 34

Q.2 तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 300 हैं संख्या हैं?
A. 32
B. 88
C. 98
D. 100

माना कि,
तीन क्रमागत सम संख्याएँ क्रमशः x, x + 2, x + 4 हैं।
प्रश्नानुसार,
x + x + 2 + x + 4 = 300
3x + 6 = 300
3x = 300 – 6
3x = 294
x = 294/3
x = 98

Q.3 तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 234 हैं पहली संख्या हैं?
A. 76
B. 88
C. 98
D. 100

माना कि,
माना कि तीन क्रमागत सम संख्याएँ क्रमशः x, x + 2, x + 4 हैं।
प्रश्नानुसार,
x + x + 2 + x + 4 = 234
3x + 6 = 234
3x = 234 – 6
3x = 228
x = 76
पहली संख्या = 76

Q.4 तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 114 हैं। उनमें से बीच वाली संख्या क्या हैं।
A. 38
B. 40
C. 42
D. 44

माना कि,
तीन क्रमागत सम संख्याएँ क्रमशः x, x + 2, x + 4 हैं।
प्रश्नानुसार,
x + x + 2 + x + 4 = 114
3x + 6 = 114
3x = 114 – 6
3x = 108
x = 36
बीच वाली संख्या = x + 2
बीच वाली संख्या = 36 + 2
बीच वाली संख्या = 38

Q.5 तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 48 हैं सबसे बड़ी संख्या हैं।
A. 16
B. 18
C. 20
D. 22

माना कि.
तीन क्रमागत सम संख्याएँ क्रमशः x, x + 2, x + 4 हैं।
प्रश्नानुसार,
x + x + 2 + x + 4 = 48
3x + 6 = 48
3x = 48 – 6
3x = 42
x = 14
बड़ी संख्या = x + 4
बड़ी संख्या = 14 + 4
बड़ी संख्या = 18

Q.6 तीन क्रमागत सम संख्याओं का योग 66 हैं सबसे बड़ी संख्या हैं।
A. 16
B. 18
C. 20
D. 24

माना कि.
तीन क्रमागत सम संख्याएँ क्रमशः x, x + 2, x + 4 हैं।
प्रश्नानुसार,
x + x + 2 + x + 4 = 66
3x + 6 = 66
3x = 66 – 6
3x = 60
x = 20
बड़ी संख्या = x + 4
बड़ी संख्या = 20 + 4
बड़ी संख्या = 24

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको सम संख्याओं की जानकारी पसंद आयी होगी।

सम संख्याओं से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version