Site icon HTIPS

GST क्या है, GST का Full Form, लाभ और हानि

GST KYA HAI

किसी भी कंपनी में जब कोई भी वस्तु का उत्पादन होता है तो ग्राहकों तक उस वस्तु के पंहुचाने में उसकी कीमत अनेक गुना बढ़ जाती हैं।

फैक्ट्री में वास्तु के उत्पादन के बाद वहाँ से निकलने पर Excise Duty लगती हैं। फिर उसके बाद वो प्रोडक्ट एक राज्य से दूसरे राज्य भेजा जाता हैं तब इस पर Entry Tax लगता हैं राज्य में पहुँच जाने के बाद इस पर Sales Tax लगता हैं जो सभी राज्यों का अपना अलग-अलग टैक्स होता हैं कुछ वस्तुओं पर Purchase Tax भी देना होता हैं।

पहले वस्तुओं पर आपको 50% तक टैक्स लग जाता था जिसमे Vehicle Weight Tax, Excise Duty और Service Tax आदि कुल मिलाकर अलग-अलग 18 टैक्स लगा करते थे लेकिन GST लागू होने के बाद सभी वस्तुओं पर सेवाओं पर सर्फ एक ही टैक्स लगता हैं।

अब सम्पूर्ण देश में सिर्फ एक GST Tax लगता है तो इसकी जानकारी सभी को होना आवश्यक है इसलिए इस पेज पर हमने GST से संबंधित समस्त जानकारी जैसे: GST क्या है इसके लाभ और हानि आदि शेयर की है।

GST क्या है?

भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नया टैक्स सिस्टम GST हैं, भारत में GST “1 जुलाई 2017” को लागू हुई थीं GST लागू करने का सुझाव “विजय केलकर समिति” ने दिया था।

किसी भी समान के खरीदने या बेचने पर जितने भी टैक्स लगाए जाते थे अब उनकी जगह सिर्फ एक टैक्स GST लगता हैं एक दुकानदार जो बिजनिस करता हैं उसके लिए उसको समान खरीदने और बेचने की जरूरत होती हैं तभी उसका व्यापार चलता हैं।

GST एक Indirect Tax सिस्टम होता हैं जिसे भारत सरकार और बहुत से इकोनॉमिक्स भारत की आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार मानते हैं।

सेंट्रल और स्टेट गवर्मेन्ट द्वारा अलग-अलग लगाए जाने वाले Tax को हटाकर सम्पूर्ण देश मे अब सिर्फ एक ही Indirect Tax लागू कर दिया हैं इससे हमारे भारत देश को एक सिंगल मार्किट बनने में मदद मिली हैं।

GST Full Form क्या है

GST का FULL FORM : Goods and Services Tax है जिसका हिंदी में मतलब वस्तु एवं सेवा कर हैं।

Goods Tax : हर दिन सभी व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ सामान या वस्तुए जरूर ही खरीदता हैं इन वस्तुओं पर जो Tax लगता हैं उससे Goods Tax लिया जाता हैं।

Services Tax : सामान और वस्तुओं के अलावा भी बहुत सारी सेवाएं होती हैं जिनका इस्तेमाल किया जाता हैं जैसे:- ट्रैन टिकट, बस टिकट, आदि।

GST के प्रकार

GST चार प्रकार की होती हैं भारत सरकार ने GST लागू करने से पहले इसको चार भागों में बाट दिया था।

  1. CGST (Central Goods and Services Tax) : CGST यह Tax किसी भी राज्य के अंदर होने वाले लेन-देन पर लगती हैं इस Tax से जो पैसे वसूल किए जाते हैं वो सीधे सेंट्रल गवर्मेन्ट के एकाउंट में जाते हैं।
  2. GST (State Goods and Services Tax) : SGST यह Tax किसी भी राज्य के अंदर होने वाले लेन-देन पर लगती हैं इस Tax से जो पैसे वसूल किए जाते हैं वो सीधे स्टेट गवर्मेन्ट के एकाउंट में जाते हैं।
  3. IGST (Integrated Goods and Services Tax) : जब कोई प्रोडक्ट एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जाता हैं तो इसमें सेंट्रल गवर्मेन्ट और स्टेट गवर्मेन्ट दोनों तरह के tax वसूल किए जाते हैं।।
  4. UGST/UTGST (Union Territory Goods and Services Tax) : भारत देश में पांच केंद्र शाषित प्रदेश हैं जो भी वस्तुएं और सर्विस वहाँ दी जाती हैं उन पर GST लागू होती हैं।

GST काम कैसे करता हैं?

GST लागू होने के बाद किसी भी सामान पर टैक्स वही लगता हैं जहाँ से वह सामान बिकना चालू होता हैं इस पर अलग-अलग तरह के टैक्स लगते थे।

जैसे :- Excise Duty, Central Sales Tax, Vat, Luxury Tax, Service Tax, Additional Excise, अब गवर्मेन्ट सरकार ने सभी टैक्सों को मिलाकर GST नाम दे दिया हैं अब बार-बार Tax नहीं देना पढ़ता हैं सिर्फ एक ही टैक्स देना होता हैं।

क्या आप जानते हैं कि आप जो सामान इस्तेमाल करते हैं वह कितनी जगह से होकर आता हैं तब जाकर आपको मिलता हैं सबसे पहले कम्पनी में कोई भी प्रोडक्ट बनना होता हैं तो कच्चा माल मंगाया जाता हैं।

जिस पर वैट लगा कर कंपनी को दिया जाता हैं फिर कंपनी वाले कच्चे माल से उससे प्रोडक्ट बनाते हैं प्रोडक्ट बनने के बाद कंपनी वाले यह प्रोडक्ट Wholesale को बेच देते हैं जिस पर वैट और एक्साइज ड्यूटी टैक्स लगाया जाता हैं।

Wholesale इसी प्रोडक्ट पर वैट जोड़कर Retailer को बेच देता हैं और Retailer इसी प्रकार समान वैट लगा कर कस्टमर को प्रोडक्ट बेच देते हैं इसी प्रक्रिया को GST कहाँ जाता हैं कोई भी प्रोडक्ट में इतने टैक्स जुड़ते जाते है जिससे उसका दाम बढ़ता जाता हैं सभी टैक्स जुड़ने पर वस्तुएं और भी महंगी हो जाती हैं।

GST के लाभ

Good and Services Tax लागू होने के बहुत से फायदे हैं जो नीचे दिए गए हैं। 

GST से हानियाँ

GST लागू होने के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं क्योंकि जिन वस्तुओं पर टैक्स लागू नहीं होता हैं या बहुत कम टैक्स लगता हैं उन पर भी हमे टैक्स देना पढ़ता हैं जिससे सस्ती चीजें महंगी हो जाएंगी ।

जैसे :- चाय, कॉफी, समोसा, पेन, फ्रूट आदि जिन पर पहले टैक्स नहीं लगता था लेकिन GST लागू होने के बाद इन छोटे-छोटे सामान या खाने की वस्तुओं को खरीदने पर भी टैक्स देना पड़ता हैं जिसमें हमारा बहुत नुकसान होता हैं।

GST से संबंधित जानकारी

जरूर पढ़िए :

आशा है कि इस पेज की जानकारी पसंद आएगी।

इस पोस्ट से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

यदि जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

Exit mobile version