iTop Vpn क्या है इसकी विशेताएं, लाभ और हानि

एक VPN का प्रयोग करके आप अपना आईपी एड्रेस छुपा सकते हैं और अपने डेटा ट्रैफ़िक को एन्क्रिप्ट कर सकते हैं। यह आपकी प्राइवेसी सुनिश्चित करती है।

लेकिन आप एक अच्छे VPN को कैसे पहचान सकते हैं और इसका उपयोग क्यों करते है?

इस लेख में हमने आपके लिए iTop VPN के बारे में बताया है।

iTop VPN क्या है

iTop VPN सबसे तेज और सुरक्षित VPN सेवाओं में से एक है जो आपको अपना आईपी एड्रेस छिपाने और कुछ ब्लॉक कंटेंट तक पहुंचने की अनुमति देता है।

iTOP VPN Review in HIndi

2021 में 20 मिलियन से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अकेले Google Play पर , iTop के Android क्लाइंट ने इसके रोलआउट के नौ महीनों के भीतर कम से कम पांच मिलियन इंस्टॉल दर्ज किए है।

Android यूजर्स द्वारा लगभग 55,000 समीक्षाओं के अनुसार इस VPN को 5 में से 4.3 स्टार रेटिंग दी गई है।

iTop VPN की विशेषताएं

एक अच्छा VPN तेज होता है, अच्छा एन्क्रिप्शन प्रदान करता है और आपको दुनिया की किसी भी वेबसाइट को ब्राउज़ करने की अनुमति देता है। 

iTop VPN की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

1. अनलिमिटेड बैंडविड्थ और तेज गति

iTop VPN की सबसे अच्छी विशेषता यह है कि यह बिना किसी Bandwidth Restrictions के उच्च गति प्रदान करता है। 

2. नो लॉगिंग पॉलिसी

जब आप एक VPN का उपयोग करते हैं तो यह आपके डेटा को रिकॉर्ड करता है। इसका मतलब है कि आपकी प्राइवेसी हमेशा खतरे में होती है। 

जबकि, iTop VPN की गैर-लॉगिंग पॉलिसी है मतलब यह सेवा कभी भी आपके डेटा को ट्रैक, स्टोर या बेचती नहीं है।

3. मिलिट्री ग्रेड एन्क्रिप्शन

iTop VPN की एक और बड़ी विशेषता मिलिट्री-ग्रेड एन्क्रिप्शन है, जो आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा की गारंटी देता है चाहे आप कहीं भी हों। 

iTop VPN आपके रियल लोकेशन को भी छुपाता है और स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग, ऑनलाइन पेमेंट और आपकी ऑनलाइन गतिविधियों को हैकर्स के संपर्क में आने से रोकता है।

4. दुनिया भर में सर्वर कवरेज

iTop VPN के उपयोग से यूजर्स सभी सर्वर तक पहुंच सकते हैं। उदाहरण के लिए आप नेटफ्लिक्स US पर वह शो देख सकते हैं जो अभी तक आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है, आप एक्सेस करने के लिए USA आधारित सर्वर को चुनने के लिए iTop VPN का उपयोग कर सकते हैं।

5. तीन अलग कनेक्शन मोड

iTop VPN हमें बेहतर अनुभव के लिए तीन कनेक्शन मोड प्रदान करता है।

(a) सेफगार्ड मोड – यह मोड आपको सबसे सुरक्षित सर्फिंग अनुभव देता है।

(b) बैलेंस मोड – यह Flexibility और Speed का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन प्रदान करता है।

(c ) गेम मोड – यह आपको गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए सुपर-फास्ट स्पीड प्राप्त करने की अनुमति देता है।

6. Geo-restricted वेबसाइटों को अनलॉक करें

iTop VPN आपको Geo-restricted वेबसाइटों को अनब्लॉक करने की अनुमति देता है। यह सुविधा आपको दो फायदे प्रदान करती है। 

सबसे पहले, यूजर्स की उस कंटेंट तक पहुंच होती है जो उनके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। वह नेटफ्लिक्स, डिज़नी, बीबीसी आईप्लेयर, रोबॉक्स, हुलु, कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोबाइल आदि के साथ ऑनलाइन गेम, स्ट्रीमिंग सेवाओं तक पहुँच प्रदान करते हैं। 

और दूसरा यह उन सेवाओं को अनलॉक करता है जिन्हें Authorities द्वारा Block किया जाता है।

7. US में मुफ्त सर्वर

कई मुफ्त VPN सेवाएं हैं, लेकिन कोई ऐसी नहीं हैं जो US में मुफ्त सर्वर प्रदान करते हैं। हालाँकि, iTop VPN पर US के लिए कई निःशुल्क सर्वर हैं।

8. एक साथ 5 डिवाइस तक कनेक्ट करें

हम सभी कई डिवाइस का उपयोग करते हैं और उन सभी के लिए अलग से VPN लाइसेंस खरीदना आसान नहीं हो सकता है।

iTop VPN के प्रयोग से आप एक ही लाइसेंस से पांच डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं। चाहे विंडोज, एंड्रॉइड या iOS हो। 

9. सपोर्ट 24/7

iTop VPN आपकी सभी VPN सेवा पूछताछ के लिए 24/7 सहायता प्रदान करता है। 

iTop VPN के लाभ

1. यह बजट के अनुकूल है।

2. इसकी स्पीड बहुत अच्छी है।

3. नेटफ्लिक्स, बीबीसी आईप्लेयर, हुलु आदि को अनब्लॉक करता है।

4. यह एक मुफ़्त वर्जन है।

5. अनलिमिटेड डेटा बैंडविड्थ की अनुमति देता है।

6. US के लिए मुफ्त सर्वर प्रदान करता है।

7. इंटरफ़ेस को उपयोग करने में आसानी होती हैं। 

8. Android और Windows गैजेट्स को सपोर्ट करता है।

9. कस्टमर सर्विस आपके लिए पूरे दिन उपलब्ध रहती है।

10. पहले 7 दिनों के लिए नि: शुल्क परीक्षण मिलता है।।

iTop VPN के हानि

1. कोई IKEv2, PPTP, L2P प्रोटोकॉल नहीं है।

2. कई देशों में यह उपलब्ध नहीं हैं।

3. कनेक्शन की गति कभी-कभी धीमी हो सकती है।

4. फ्री वर्जन में बैंडविड्थ की एक सीमा है। (700 MB)

FAQs

Q1. क्या iTop VPN मुफ्त है?

Ans : हाँ, iTop VPN का एक निःशुल्क वर्जन है लेकिन इस फ़्री वर्ज़न में आपको Advanced Security Features नहीं मिलती है क्योंकि वह आपके नेटवर्क के उपयोग को 700 MB/Day तक कर देता हैं, जो इसे लगातार उपयोग करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसीलिए अच्छे VPN के लिए आपको प्रीमियम वर्जन की आवश्यकता होगी।

Q2. iTop VPN कार्य कैसे करता है?

Ans : iTop VPN सामान्य VPN के जैसे ही कार्य करता है। आप Subscription के लिए Pay करते हैं, उनका ऐप इंस्टॉल करते हैं, एक सर्वर चुनते हैं और अपना आईपी बदलते हैं। हालाँकि iTop VPN मुफ्त वर्जन और गेमिंग सपोर्ट के कारण थोड़ा अलग है। 

Q3. मैं अपना iTop VPN सदस्यता कैसे रद्द करूं?

Ans : iTop VPN सदस्यता रद्द करने के लिए, आपको iTop पर एक टिकट जमा करना होगा। हालांकि इसके लिए कोई Automated System नहीं है। इसीलिए आप चाहें तो उनके Customer Care से सम्पर्क कर आसानी से सब्स्क्रिप्शन रद्द कर सकते हैं।

निष्कर्ष

iTop VPN एक उचित VPN सेवा प्रदान करता है जो VPN के सभी सामान्य आवश्यकताओं को पूरा करता है। जैसे कि ब्लॉक वेबसाइटों तक पहुंच इत्यादि। 

हालांकि iTop सबसे अच्छा VPN नहीं है लेकिन यह काफी अच्छी तरह से काम करता है। यह अपने यूजर्स को बढ़ी हुई सुरक्षा प्रदान करता है। इन सबसे बड़ी बात यह है कि iTop VPN काफी किफायती है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.