प्लॉटर की परिभाषा, प्रकार और उपयोग

इस पेज पर हम कंप्यूटर की आउटपुट डिवाइस प्लॉटर की जानकारी को पढ़कर समझेंगे।

पिछले पेज पर हमने प्रिंटर की जानकारी शेयर की है उसे जरूर पढ़े। चलिए इस पेज पर प्लॉटर की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

प्लॉटर क्या है

Plotter एक Hardware Device है जो कंप्यूटर से निर्देश प्राप्त करने के बाद कागज पर चित्र बनाता है।

कलम का उपयोग करके कागज के एक टुकड़े पर कारों, जहाजों और इमारतों जैसी चीजों के डिजाइन को Print करने के लिए Plotter का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

Plotter को Graph Plotter के रूप में भी जाना जाता है यह कंप्यूटर की Output Device है।

प्लॉटर का अविष्कार

पहला Plotter 1953 में Remington Rand के द्वारा आविष्कार किया गया था। इसका उपयोग Technical Drawing बनाने के लिए UNIVAC कंप्यूटर के साथ Conjunction में किया गया था।

प्लॉटर कैसे काम करता है

Plotter ठीक वैसे ही काम करता है जैसे प्रिंटर करता है। मुख्य अंतर आउटपुट के आकार का होता है क्योंकि Plotter Paper प्रिंटर पेपर की तुलना में बहुत बड़ा होता है।

Print के लिए मुख्य दो प्रकार के Plotter होते हैं Flatbed Plotter और Drum Plotter।

Flatbed Plotter में ऐसा System होता है जहां पेपर को एक जगह पर रखा जाता है और Plotter पेन को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं Move करता है जबकि Drum Plotter में पेन को ऊपर-नीचे और पेपर को दाएं-बाएं करने के लिए ड्रम को घुमाया जाता है।

प्रिंट के लिए प्लॉटर एक से अधिक पेन का उपयोग कर सकते हैं जिससे अलग-अलग रंगों को खींचा जा सकता है।

प्लॉटर के प्रकार

Plotter मुख्यत दो प्रकार के होते हैं एक जो कलम का उपयोग करते हैं और दूसरे जो कलम का उपयोग नहीं करते।

Drum Plotter और Flatebad Plotter दोनों ही पेन का उपयोग करते हैं जबकि Electrostatic Plotter पेन का उपयोग नहीं करते हैं।

1. Drum Plotter

इस प्रकार के Plotter में एक Drum होता है। इस Plotter में एक से ज्यादा पेन और Pen Holder होते हैं। जिस कागज पर डिजाइन बनाया जाता है उसे Drum पर रखा जाता है। Drum दोनों दिशाओं में घूम सकता है। 

Holders को Drum की सतह पर Perpendicular रखा जाता है। Holder में पेन रखे जाते हैं, जो बाएं से दाएं और साथ ही दाएं से बाएं भी घूम सकते हैं।

इन दोनों Direction को Combine कर लेने से Lines को किसी भी Direction में Draw किया जा सकता है। Graph Plotting Program, Pen और ड्रम की गति को नियंत्रित करता है।

Complex System के कारण इस Plotter की Printing की गति धीमी होती है। इस Plotter के दो प्रकार होते हैं बाहरी और आंतरिक।

बाहरी ड्रम प्लॉटर के साथ कागज को इसकी बाहरी सतह के चारों ओर लपेटा जाता है जबकि आंतरिक ड्रम प्लॉटर आंतरिक सतह के चारों ओर लिपटे कागज की एक Sheet का उपयोग करता है।

2. Flatbed Plotter

इसका उपयोग Complex Design और Graph Chart बनाने के लिए किया जाता है। Flatbed Plotter को टेबल के ऊपर रखा जाता है। इसमें पेन और होल्डर होते हैं। प्लॉटर में एक या एक से अधिक पेन और Pen Holding Mechanism हो सकते है।

इस Plotter में कागज स्थिर रहता है और कलम अलग-अलग आकारों के चित्र को खींचती है। प्रत्येक कलम में अलग-अलग रंग की स्याही होती है जो अलग-अलग रंग के डिजाइन का निर्माण करने में मदद करते हैं। 

इसका उपयोग कारो, जहाजों, हवाई जहाजों, सड़क और राजमार्ग, जूता और ड्रेस डिजाइन आदि को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है।

3. Electrostatic Plotter

यह कागज पर बहुत छोटे बिंदुओं से चित्र बनाने के लिए Electrostatic Charge का उपयोग करते हैं। यह Pen Plotter की तुलना में तेज होते हैं और बहुत High Resolution की छवियां उत्पन्न कर सकते हैं। इसका उपयोग Computer Aided Engineering के लिए किया जाता है।

प्लॉटर के अन्य प्रकार

1. Inkjet Plotter

Inkjet सबसे लोकप्रिय प्रकार का Plotter है जो कागज पर स्याही की छोटी बूंदों को छिड़क कर एक छवि बनाता है। Advertising Agencies और Graphic Designer के लिए Inkjet Plotter उनका पसंदीदा विकल्प है।

यह इसका उपयोग आमतौर पर बड़े आउटपुट के लिए करते हैं जैसे बैनर पर बड़े अक्षर। यह आमतौर पर 3 से 4 कलर पैलेट में प्रिंट करते हैं। 

2. Wide Format Plotter

Wide Format Plotter ज्यादातर Graphics Company द्वारा उपयोग किए जाते हैं क्योंकि इसमें बड़े पैमाने पर रंग प्रिंट बनाने की क्षमता होती है।

इसलिए यह Graphic Artist की पहली पसंद हैं। इस Plotter में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक Inkjet Plotter या Thermal Plotter की तरह हो सकती है।

3. Thermal plotter

Thermal Plotter जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला Plotter है। यह एक पिन का प्रयोग करता है जो इलेक्ट्रॉनिक रूप से बनता है। 

 4. Cutting Plotter

Cutting Plotter का उपयोग ज्यादातर विनाइल, रबर और कार्क आदि काटने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के Plotter का उपयोग जूते बनाने और कपड़े बनाने के कारखानों में Pattern बनाने और काटने के लिए किया जाता है।

प्लॉटर के उपयोग

Plotter एक प्रिंटर की तरह ही है लेकिन अंतर यह है कि बड़े और चौड़ी चित्रों को प्रिंट करने के लिए Plotter का इस्तेमाल होता है और Plotter में इस्तेमाल होने वाले पेपर भी प्रिंटर में इस्तेमाल होने वाले Regular Paper से बड़े होते हैं।

  • Plotter का उपयोग आमतौर पर Mapping, Architectural Design या 3D Illustration बनाने के लिए किया जाता है और साथ ही यह High Quality और रंग के साथ ग्राफिक्स या इमेज भी तैयार करते हैं।
  • आजकल Technical Drawing के साथ साथ CAD Applications में Plotter का उपयोग किया जाता है। 
  • Plotter को बहुत से Engineering Applications में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके अलावा इनका उपयोग Advertisement Agencies हो और Print Design की दुकानों द्वारा किया जाता है।

Plotter के लाभ

  • यह बड़ी Sheet (2 या 2 से अधिक Feet) पर High Quality वाले आउटपुट का उत्पादन कर सकता है।
  • इसका उपयोग High Accuracy Drawing करने के लिए किया जाता है।
  • यह अलग-अलग आकारों के Graphics का उत्पादन कर सकता है।
  • यह अलग-अलग प्रकार की चीजों पर प्रिंट कर सकता है। जैसे Steel Sheet, Plywood, Aluminium, Plastic, Cardboard और लगभग किसी भी Flat Sheet।

Plotter के नुकसान

  • आकार में बड़े होने के कारण यह Printer की तुलना में अधिक स्थान लेते है।
  • एक Plotter की कीमत प्रिंटर की क़ीमत से काफी अधिक होती है।

Plotter Paper क्या है

Plotter Paper एक विशेष प्रकार का पेपर होता है इसका उपयोग प्लॉटर मशीनों के साथ किया जाता है। प्लॉटर मशीन मे प्लॉटर पेपर का उपयोग Architect और Houses Building डिज़ाइनर द्वारा अपने Blue Print बनाने के लिए अधिक उपयोग किया जाता है।

प्लॉटर मशीन एक विशेष पेन का उपयोग करके प्रिंट करती है जो प्लॉटर पेपर पर चलती है। Vector Graphics को प्रिंट करने के लिए कई प्रकार के पेपर का उपयोग किया जाता है।

आशा है प्लॉटर की जानकारी आपको पसंद आयी होगी ।

प्लॉटर से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न के लिए कमेंट करे ।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.