शरीर को स्वस्थ और फिट कैसे रखें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति स्वस्थ और फिट शरीर चाहता है।

शरीर को स्वस्थ एवं फिट रखने के लिए जरूरी है कि हम इसे सही आकार में रखे और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों के जोखिम को कम करें।

फिट रहने के लिए आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव लाने होंगे।

शरीर को स्वस्थ और फिट कैसे रखें

इस लेख में हम आपको फिट रहने के तरीके बताने जा रहे हैं जो काफी आसान और फायदेमंद भी है।

1. संतुलित भोजन करें

संतुलित भोजन

रोजाना अधिक मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करें।

अगर आप काम करने वाले लोगों में से हैं तो अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट जरूर शामिल करें क्योंकि इससे आपको ऊर्जा मिलेगी। शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी से हमें थकान महसूस होने लगती है इसलिए आप अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट जरूर शामिल करें।

फिट रहने के लिए वसायुक्त और मीठा भोजन कम ले।

2. रोजाना व्यायाम करें

लम्बाई बढ़ाने के उपाय

एक अच्छी बैलेंस डाइट के साथ अच्छा व्यायाम भी जरूरी है जैसे दौड़ना, जॉगिंग इत्यादि।

अगर आप रोज थोड़े देर ही दौड़ते हैं तो भी ठीक है लेकिन आपको रोज थोड़ा व्यायाम करना चाहिए।

रोजाना व्यायाम करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जिससे की आपको तनाव कम होता है।

3. पर्याप्त नींद लें

संतुलित भोजन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सोने के लिए समय नहीं होता है लेकिन आपको यह ज्ञात होना चाहिए कि हमें दिन भर की थकान के बाद अच्छी नींद की जरूरत होती हैं।

अगर पर्याप्त नींद नहीं लेते तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म, मूड, स्ट्रेस, हार्मोन और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता हैं। पर्याप्त नींद आपके मस्तिष्क और शरीर दोनों को फिट रखती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि हम रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें।

रोजाना इस आदत को बनाए रखना जरूरी है ताकि हम शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकते हैं। तनाव के कारण कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे पाचन प्रणाली से संबंधित परेशानियां इत्यादि। हमारी सलाह हैं कि आप तनाव दूर करने के लिए योग और ध्यान करें।

4. रोजाना चलने की आदत डालें

Walking Girl

फिट रहने के लिए रोजाना सुबह और शाम चलने की आदत डालें।

रोजाना कम से कम 30 से 40 मिनट तक चले इससे आप अच्छा महसूस करेंगे और अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो घर में ही 10 से 15 मिनट तक टहले।

5. 80-20 के नियम पर चलें

इस नियम के अनुसार आपको दिन भर में 80 प्रतिशत पौष्टिक भोजन खाना है और 20 प्रतिशत अपने मन का कुछ भी खा सकते है।

वैसे भी पसंदीदा खाने पर पूरी तरह से रोक लगने पर मन उसकी तरफ आकर्षित होता हैं। इसलिए अपने मन का भी खाएं।

इसके अलावा हम आपको नीचे कुछ टिप्स दे रहे है जिन्हे फॉलो करके आप फिट रह सकते है

  • रोजाना लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से चढ़े।
  • कहीं भी नजदीक जाने के लिए पैदल जाए।
  • ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने के बजाय खुद बाजार खरीदारी करें।
  • कही भी आधे घंटे से ज्यादा लगातार न बैठे।
  • खड़े रहने की आदत डालें इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती हैं।

फिट रहने के लिए कुछ व्यायाम

अपने फिटनेस रूटीन को और प्रभावी बनाने के लिए हम यहां कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं:

1. पुश अप्स

यह एक बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपके चेस्ट, शोल्डर, कोर और टांगों को टारगेट करती हैं।

पुश अप्स से एब्स, कंधे, और सीने को मजबूती मिलती है। यह अप्पर बॉडी के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज हैं।

2. स्क्वाट्स

यह एक्सरसाइज आपके पैरों के मसल्स को स्ट्रेंथ करती है। कैलोरी बर्न करने और वजन घटाने में मदद करती है। यह आपके लोअर बॉडी को लचीला बनाती है। यह एक्सरसाइज लोअर बॉडी के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

3. बट ब्रिज

बट ब्रिज एक्सरसाइज आपके बट के एरिया को टारगेट करती है।

यह आपके घुटनों के दर्द को कम करती है और न केवल घुटनों के लिए अच्छी है बल्कि यह पीछे की मांसपेशियों को सुरक्षित रखती है और प्रभावी ढंग से काम करती है।

4. रस्सी कूदना

आपको पता है आप 10 मिनट रस्सी कूदकर लगभग 200 कैलोरिज बर्न कर सकते है। यह एक्सरसाइज बहुत पॉपुलर है।

यह आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है आपके घुटनों के दर्द को कम करती है।

इस एक्सरसाइज के द्वारा आप हाइट भी बढ़ा सकते है लेकिन आप इस एक्सरसाइज को खाली पेट या सुबह में नही कर सकते आप इसे शाम को या खाने के दो घंटे बाद कर सकते है।

5. प्लैंक

यह एक्सरसाइज भी काफी पॉपुलर है। प्लैंक करने से आपकी बॉडी को सही आकार मिलता है। यह आपके कोर को मजबूत बनाती है। शरीर को लचीला बनाती है। आपके पेट के मसल्स को टाइट करती है। कमर दर्द कम करती है और मेटाबॉलिज्म ठीक करती है।

 फिट रहने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

हमने अभी आपको फिट रहने के कुछ एक्सरसाइज बताए अब हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जो आपके लिए सोने पर सुहागा होंगी। 

1. ग्रीन टी

ग्रीन टी में ऐसे यौगिक होते है जो आपके मस्तिष्क के लिए ईंधन का काम करती है। ये आपके शरीर में एंडोर्फिन नामक सक्रिय हार्मोन को उत्तेजित कर देते है जिससे की आप खुद को तरोताजा महसूस कर पाते है।

2. नींबू पानी और शहद

प्रत्येक सुबह एक गिलास नींबू पानी बनाए और और उसमे दो चम्मच शहद मिलाएं और मिक्स करके पिए।

शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है और नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह दोनो शरीर के आंतरिक वसा को कम करने में मदद करते हैं और प्रभाव कुछ ही हफ्तों में दिखाई देने लगते है। यह घर पर वजन घटाने और फिट रहने के सबसे आसान उपाय में से एक है।

3. दालचीनी और शहद की चाय

आप इस तथ्य से वाकिफ नहीं होंगे की दालचीनी वजन घटाने में बहुत असरदार है। यह नियमित रूप से उपयोग करने वाला मसाला जो आपको आसानी से मिल जाएगा। शहद और दालचीनी के चाय से आप कुछ ही हफ्तों में अपने वजन में फर्क देख सकते है।

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के यह सभी उपाय काफी असरदार और फायदेमंद भी है क्योंकि इसमें खर्च भी कम आता है और इससे आपको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। इनके साथ यह भी जरूरी है कि आप संतुलित आहार लें, तनाव मुक्त रहें, अपने शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखें।

आशा है इस पेज पर दी गयी जानकारी को पढ़कर और फॉलो करके आप अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रख पाएंगे

यदि इस जानकारी से संबंधित कोई भी प्रश्न है तो नीचे कमेंट में जरूर पूछे।

यदि यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे।

1 thought on “शरीर को स्वस्थ और फिट कैसे रखें”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.