TET क्या हैं TET Exam की तैयारी कैसे करें

कुछ विद्यार्थी अपने टीचर के बहुत करीब होते हैं और बड़े होकर शिक्षक बनना चाहते हैं।

खास तौर पर अधिकतर विद्यार्थी सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं क्योकि सरकारी स्कूल के टीचर को निजी स्कूल के टीचर से कम काम करना होता हैं और Salary एक Private School के शिक्षक से तीन गुना अधिक होता हैं।

यदि आप भी एक सरकारी शिक्षक बनना चाहते है तो आपको TET की जानकारी होना बहुत आवश्यक है इसलिए इस आर्टिकल में हमने TET से संबंधित समस्त जानकारी शेयर की है।

TET Exam क्या हैं

TET का फुल फॉर्म Teacher Eligibility Test होता हैं जिसे हिन्दी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कहा जाता हैं।

भारत अधिकतर राज्यों की सरकार, सरकारी स्कूलो में टीचर की भर्ती के लिए TET की परीक्षा का आयोजन कराती हैं। 

इन पात्रता परीक्षा के माध्यम से कक्षा 1st  से 5th तक प्राइमेरी टीचरो, 6th से 8th तक के माध्यमिक शालाओं के लिए शिक्षको और 9th से 12th तक उच्चतर कक्षाओं के लिए शिक्षक की भर्ती की जाती है।

TET परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष भी हो सकता हैं या 2 साल में एक बार भी, यह यह पूरी तरह उस उस स्टेट के टीचर की जरुरत पर निर्भर करता हैं। 

जिस प्रकार हर स्टेट के लिए TET परीक्षा का आयोजन होता हैं ठीक उसी तरह Central Government Schools जिसे हम CBSC कहते हैं के लिएभी CTET परीक्षा का आयोजन होता हैं।

जरूर पढ़े: 12 वीं के बाद क्या करें

TET परीक्षा के लिए योग्यता 

प्राइमरी टीचर के लिए पात्रता 

1. 12 वीं में किसी भी सब्जेक्ट से कम से कम 45 % से उत्तीर्ण होना चाहिए। 

2. किसी भी विषय से 50 % के साथ Graduate होना चाहिए। 

3. प्राइमरी शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा।

4. किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से Diploma या B.ed किया होना चाहिए।

जरूर देखें : रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कैसे करे

उच्च प्राथमिक शिक्षको के लिए पात्रता 

1. मान्यता प्राप्त College व  University से 50 % के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। 

2. प्राइमरी शिक्षा में 4 वर्ष का डिग्री होना चाहिए। 

3. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Ed किया होना चाहिए। 

TET के लिए आयु सीमा 

1. TET एग्जाम में शामिल होने वाले General Category की आयु 18 वर्ष से 35 के बीच होना चाहिए।

2. TET एग्जाम के लिए sc/st/obc कैटेगरी वाले कैंडिडेट के लिए आयु में 5 वर्ष का झूट हैं।

3. Obc वर्ग वाले कैंडिडेट के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 38 वर्ष के बीच रखा गया गया। 

4. Sc एवं St के लिए Age Limit 18 से 40 निर्धारित किया गया हैं।

5. शारीरिक रूप सेविकलांगो के लिए उम्र सीमा 18 से 45 वर्ष रखा गया गया हैं।

जरूर देखें : MP Police परीक्षा की तैयारी कैसे करे

TET Exam Pattern & TET Exam Syllabus 

TET परीक्षापास करने के लिए कैंडिडेट को टेट के एग्जाम पैटर्न एवं  Exam Syllabus को जानना भी बहुत जरुरी हैं जो कुछ इस प्रकार हैं। 

TET में कुल 2 पेपर होता हैं।

पेपर 1 : कक्षा 1 से कक्षा 5th तक विषय   

  • बाल विकास एवं अभिज्ञान 
  • हिन्दी भाषा
  • अंग्रेजी भाषा
  • गणित
  • पर्यावरण शिक्षा

पेपर 2 : कक्षा 6th से कक्षा 8th तक 

  • बाल विकास एवं अध्यापन
  •  हिन्दी भाषा अंग्रेजी भाषा
  • गणित एवं विज्ञान
  • सामाजिक विज्ञान

नोट : सभी विषयो से 30 प्रश्न पुछे जायेंगे एक सवाल के एक अंक होते हैं इस प्रकार कुल 30 नंबर के प्रश्न पूछें जाते हैं। 

TET एग्जाम की तैयारी कैसे करें 

1. टेट परीक्षा पास करने के लिए सबसे पहले आपको Syllabus और Exam Pattern को अच्छे से समझना होगा।

2. अगर आपको कोई प्रॉब्लम आ रहा हैं किस प्रकार के सवाल पूछे जायेंगे तो आप पिछले कुछ सालो के Question Paper देख सकते हैं। इससे आपको नॉलेज हो जाएगा की किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं या पूछे जा सकते हैं।

3. TET परीक्षा की तैयारी के लिए NCERT की बुक्स बहुत ही सहायक हैं जो आपको परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद करेगा।  

4.  परीक्षा चाहें कोई भी हो को अच्छे नंबर से पास करने के लिए Time Managment का बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका होता हैं। इसलिए आपको घर पर ही कम समय में ज्यादा सवालो को सॉल्व करने की प्रैक्टिस करना चाहिए।

5. आप ज्यादा से ज्यादा थ्योरी पढ़ने पर ध्यान दें शुरुवात में कभी भी ऑब्जेक्टिव सवाल न करें, बल्कि ऑब्जेक्टिव  सवालो के जवाब हमेशा अंत में ही प्रैक्टिस करें। 

6. जिन विषयो में आपको लगता हैं यह विषय मुश्किल हैं उन विषयो पर आप ज्यादा ध्यान दें, उन विषयो से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन से भी कर सकते हैं।

7. आप विभिन्न विषयो से सम्बंधित जानकारी Online Video के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

जरूर पढ़े :- मध्यप्रदेश संविदा शिक्षक परीक्षा की तैयारी कैसे करे

यह था TET क्या हैं , TET एग्जाम तैयारी कैसे करें की पूरी जानकारी हिंदी में ! यह जरुरी जानकारी Jagat verma  द्वारा लिखा गया जो की www.informationworlds.in के Founder हैं।मैं उम्मीद करता हूँ की आप सभी को मेरी यह जानकारी TET क्या हैं , TET एग्जाम तैयारी कैसे करें अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये।

अगर आपका किसी तरह का कोई सवाल है तो आप नीचे Comment Box में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी को Social Media और Friends में भी Share जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Facebook Page को भी Like कर सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.