अधिक कोण त्रिभुज की परिभाषा, सूत्र और उदाहरण

इस पेज पर आप अधिक कोण त्रिभुज की जानकारी पढ़ने वाले हैं।

पिछले पेज पर हमने त्रिभुज की जानकारी शेयर की हैं उसे जरूर पढ़े।

चलिए अधिक कोण त्रिभुज की जानकारी को पढ़कर समझते हैं।

अधिक कोण त्रिभुज किसे कहते है

जिस त्रिभुज के किसी एक कोण का मान 90 डिग्री से अधिक होता है उस त्रिभुज को अधिक कोण त्रिभुज कहते हैं ।

इस त्रिभुज के प्रत्येक आंतरिक कोणों का योग 180 डिग्री के बराबर होता हैं।

अधिक कोण त्रिभुज के सूत्र

  • परिमाप = a + b + c
  • क्षेत्रफल A = ½ × b × h
  • अर्धपरिधि P = ½ ( a + b + c )
  • क्षेत्रफल A = √s(s – a)(s – b)(s – c)

जहाँ, a, b, और c त्रिभुज का आधार हैं और h त्रिभुज की ऊंचाई है तथा s त्रिभुज का अर्द्धपरिमाप हैं।

यदि किसी स्थिति में अधिक कोण त्रिभुज में कोई कोण न दिया गया हो, तो नीचे दिए गए फार्मूला का प्रयोग करके कोण ज्ञात किया जा सकता हैं।

  • A = ½ × a × b × sinθ

जहाँ, a = ऊँचाई, b = आधार तथा θ = थीटा, जो त्रिभुज का कोण हैं।

अधिक कोण त्रिभुज के गुण

  • दो कोण हमेशा न्यूनकोण होते हैं।
  • एक कोण 90 डिग्री से अधिक होता हैं।
  • एक त्रिभुज में केवल एक ही अधिक कोण होता हैं।
  • त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180° होता हैं।
  • अन्य दो कोणों का योग 90 डिग्री से कम होता हैं।
  • अधिक कोण के विपरीत वाला भाग त्रिभुज की सबसे लंबी भुजा होती हैं।
  • तीन भुजाओं के मध्यबिंदुओं को यदि जोड़ दिया जाए, तो समान क्षेत्रफल के 3 समांतर चतुर्भुज प्राप्त होते हैं।

अधिक कोण त्रिभुज पर आधारित प्रश्न

Q.1 45°, 55°, 90°, 120° में अधिक कोण त्रिभुज का मान बताइए?

A. 40°
B. 70°
C. 35°
D. 120°

Ans. 120°

Q.2 140°, 180°, 245°, 280° में अधिक कोण त्रिभुज का मान बताइए?
A. 235°
B. 140°
C. 180°
D. 275°

Ans. 140°

Q.3 23.3°, 255.5°, 138.8°, 195.7° में अधिक कोण त्रिभुज का मान बताइए?
A. 138.8°
B. 23.3°
C. 255.5°
D. 195.7°

Ans. 138.8°

Q.4 (45-35)°, (180-40)°, (270-70)°, (135-15)° में अधिक कोण त्रिभुज का मान बताइए?
A. (180-40)°
B. (35-25)°
C. (270-60)°
D. (45-15)°

Ans. (180-40)°

Q.5 (220-40)°, (180-40)°, (70-30)°, (280-80)° अधिक कोण त्रिभुज का मान बताइए?
A. (180-40)°
B. (220-40)°
C. (70-30)°
D. (280-80)°

Ans. (180-40)°

Q.6 अधिक कोण त्रिभुज का क्षेत्रफल बताइए?
A. A = ½ × b × h
B. A = ⅔ × b × h
C. A = ¼ × b × h
D. A = ³⁄₂ × b × h

Ans. A = ½ × b × h

Q.7 अधिक कोण त्रिभुज का परिमाप कितना होता हैं?
A. a² + b² + c²
B. a + b + c
C. a²b²c²
D. a – b – c

Ans. a + b + c

Q.8 त्रिभुज के तीनों कोणों का योग कितना होता हैं?
A. 80°
B. 180°
C. 270°
D. 360°

Ans. 180°

Q.9 एक त्रिभुज में कितने अधिक कोण त्रिभुज होते हैं?
A. शून्य
B. एक
C. दो
D. चार

Ans. एक

Q.10 अधिक कोण त्रिभुज क्या हैं?

वे कोण जिसका मान 90० से अधिक हो और 180० से छोटा हो अधिक कोण त्रिभुज कहलाते हैं।  

आशा हैं आपको अधिक कोण त्रिभुज की जानकारी पसंद आयीं होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.