नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम भारत के महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान की जानकारी पढ़ेंगे।
पिछले पेज पर हमने खेल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर की जानकारी शेयर की थी तो उस आर्टिकल को भी पढ़े।
चलिए आज के इस पेज पर हम भारत के महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।
भारतीय संस्थाओं द्वारा दिये जाने वाले भारत के प्रसिद्ध पुरस्कार
पुरस्कार | स्थापना वर्ष | पुरस्कार प्रदान करने वाला संस्थान | पुरस्कार का विवरण (राशि) |
---|---|---|---|
मूर्ति देवी पुरस्कार | 1983 | भारतीय ज्ञानपीठ | भारतीय जीवन के शाश्वत मूल्यों को उभारने के लिए किसी भी भारतीय भाषा या अंग्रेजी मे रचित साहित्य के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। |
अर्जुन पुरस्कार | 1961 | खेल विभाग, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार | विभिन्न खेलों मे विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। |
द्रोणाचार्य पुरस्कार | 1985 | खेल विभाग, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार | खेल प्रशिक्षिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
साहित्य अकादमी पुरस्कार | 1954 | साहित्य अकादमी | अंग्रेजी साहित 22 भारतीय भाषाओं मे गत पाँच वर्षों मे प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
सरस्वती सम्मान | 1991 | के.के. बिड़ला फ़ाउंडेशन | आठवीं अनुसूची मे शामिल किसी भाषा मे गत 10 वर्षों मे प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
वाचस्पती पुरस्कार | 1991 | के.के. बिड़ला फ़ाउंडेशन | संस्कृत साहित्य मे वशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
शंकर पुरस्कार | 1991 | के.के. बिड़ला फ़ाउंडेशन | गत 10 वर्षों मे प्रकाशित भारतीय दर्शन, कला एवं संस्कृति पर उत्कृष्ट रचना हेतु दिया जाता है। |
व्यास समान्न | 1991 | के.के. बिड़ला फ़ाउंडेशन | गत 10 वर्षों की अवधि मे नागरिक को सर्वश्रेष्ठ कृति हेतु यह पुरस्कार दिया जाता है। |
बिहारी पुरस्कार 1991 | 1991 | के.के. बिड़ला फ़ाउंडेशन | राजस्थान के हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा के लेखकों उत्कृष्ट रचना के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
भारत-भारती पुरस्कार | 1986 | उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान | साहित्य सृजन एवं हिन्दी की अनवरत सेवा हेतु यह पुरस्कार सम्मानित किया जाता है। |
इकबाल सम्मान | 1990 | मध्य प्रदेश साहित्य परिषद | उर्दू भाषा मे उत्कृष्ट रचनात्मक लेखन के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
राजेन्द्र सम्मान | 1980 | बिहारी हिन्दी संस्थान | बिहार का सर्वोच्च पुरस्कार है। |
सरला सम्मान | 1980 | ओड़ीसा साहित्य अकादमी | ओडिया साहित्य के विकास मे सरहनीय योगदान के लिए दिया जाता है। |
नीरजा भनोत पुरस्कार | 1991 | नीरजा भनोत-पैन एम स्मारक निधि | अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने एवं संघर्ष करने वाली साहसी महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। |
मिस इंडिया | 1994 | फेमिना पत्रिका (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) | भारतीय युवतियों के शारीरिक एवं बौद्धिक सौंदर्य को सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
कृषि पंडित पुरस्कार | 1949 | भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद | प्रति एकड़ अधिकतम उपज पैदा करने वाले कृषक को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। |
संगीत-नाटक अकादमी पुरस्कार | 1952 | संगीत-नाटक अकादमी | नृत्य, नाटक, संगीत (वाद्द एवं गायन) के क्षेत्र मे सर्वश्रेष्ट कलाकारों को यह पुरस्कार दिया जाता है। |
ललित कला अकादमी पुरस्कार | 1955 | ललित कला अकादमी | प्रति वर्ष आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में मूर्तिकला, चित्रकला, रेखा चित्रकारी एवं रेखा चित्रों की 10 उत्कृष्ट कृतियों के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
फिल्म फेयर पुरस्कार | 1954 | टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप | पुरस्कार वर्ग मे प्रदर्शित भारतीय फिल्मों की प्रत्येक विधा मे उत्कृष्टता हेतु यह पुरस्कार दिया जाता है। |
चमेली देवी पुरस्कार | मीडिया फ़ाउंडेशन | पत्रकारिता के क्षेत्र मे महिलाओं की वशिष्ठ उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। | |
वी.डी. गोयनका पुरस्कार | 1984 | इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ऑफ न्यूज़पपेर्स | पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार | 1992 | राजीव गाँधी स्मारक निधि | देश मे शांति एवं सांप्रदायिक सदभाव बढ़ाने मे योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
तिलक पुरस्कार | लोकमान्य तिलक स्मारक निधि | समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। | |
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय अखंडता पुरस्कार | 1985 | कांग्रेस (ई) | देश की अखंडता बनाए रखने के दशा में अहम भूमिका निभाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
गोविन्द वल्लभ पंत पुरस्कार | 1993 | गोविन्द वल्लभ पंत फ़ाउंडेशन एवं संवैधानिक और संसदीय अध्ययन सोसाइटी | सर्वश्रेष्ट सांसद को यह पुरस्कार दिया जाता है। |
जमना लाल बजाज पुरस्कार | 1978 | जमना लाल बजाज फ़ाउंडेशन | रचनात्मक कार्य एवं सामाजिक ग्रामीण विकास हेतु विज्ञान एवं प्रोद्द्योगिकी के उपयोग तथा महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान तथा कल्याण हेतु इस पुरस्कार दिया जाता है। |
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार | 1985 | भारतीय ओद्ध्योगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद | विज्ञान एवं प्रोद्ध्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार दिया जाता है। |
कलिंग पुरस्कार | 1952 | यनेस्को के तत्वाधान में कलिंग फ़ाउंडेशन | विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
बोर लॉग पुरस्कार | 1952 | कोरोमंडल फर्टिलाजर्स ली। | कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
डॉ. बी. सी. राय पुरस्कार | 1976 | भारतीय चिकित्सा परिषद | चिकित्सा एवं संबन्धित समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
धनवन्तरि पुरस्कार | 1972 | धनवन्तरि फ़ाउंडेशन | चिकित्सा के क्षेत्र मे आजीवन सेवा हेतु यह पुरस्कार दिया जाता है। |
होमी भाभा पुरस्कार | 1990 | भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग | परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
विक्रम साराभाई पुरस्कार | 1990 | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन | अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु यह पुरस्कार दिया जाता है। |
आर. डी. बिड़ला विज्ञान पुरस्कार | 1982 | आर.डी. बिड़ला फ़ाउंडेशन | चिकित्सा एवं संबन्धित क्षेत्र में वशिष्ठ योगदान हेतु यह पुरस्कार दिया जाता है। |
कूरियन पुरस्कार | 1990 | राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान | भारतीय डेयरी के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
गूजर मल मोदी विज्ञान पुरस्कार | 1988 | गूजरमल मोदी विज्ञान परिषद | विज्ञान एवं प्रोद्ध्योगिकी की विभिन्न शाखाओं में विशिष्ट योगदान हेतु इस पुरस्कार दिया जाता है। |
जी.डी. बिड़ला विज्ञान पुरस्कार | 1991 | के.के. बिड़ला फ़ाउंडेशन | भारतीय वैज्ञानिकों (30 वर्ष से कम आयु) को उच्चतरीय शोध कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
के.के. बिड़ला खेल पुरस्कार | 1991 | आर.डी. बिड़ला फ़ाउंडेशन | ओलंपिक एवं गैर-ओलंपिक खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इस पुरस्कार को दिया जाता है। |
ध्यानचंद पुरस्कार | 2002 | खेल एवं युवा मंत्रालय | खेल में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। |
सी.के. नायडू पुरस्कार | 1994 | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड | भारतीय क्रिकेट के प्रति असाधारण योगदान (मैदान के अंदर या बाहर) के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। |
नागरिक पुरस्कार
1. भारत रत्न
भारत रत्न पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इसे वर्ष 1954 में स्थापित किया गया था। जाति, व्यवसाय, पद, लिंग या धर्म के भेद के बिना कोई भी व्यक्ति इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
यह मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा या उच्चतम क्रम के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार प्रदान करने पर, प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक मिलता है।
2. पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित किए गए थे। 1977 से 1980 और 1993 से 1997 के दौरान संक्षिप्त व्यवधानों को छोड़कर, हर साल गणतंत्र दिवस पर इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है, अर्थात: महत्व के घटते क्रम में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
3. पद्म विभूषण
“असाधारण और विशिष्ट सेवा” के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण भारत में दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
पद्म भूषण “एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा” के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म भूषण भारत में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
पद्म श्री “प्रतिष्ठित सेवा” के लिए प्रदान किया जाता है। पद्म श्री भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है।
4. सैन्य पुरस्कार
मुख्य लेख : भारतीय सेना के युद्ध सम्मान
11 जुलाई 2019 से, भारतीय सेना शहीद सैन्यकर्मियों के करीबी रिश्तेदारों को युद्ध स्मारक और अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के दौरान छाती के दाईं ओर अपने पदक पहनने की अनुमति देती है।
5. युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार
परम वीर चक्र भारत का सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं। यह पुरस्कार दुश्मन की उपस्थिति में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।
महावीर चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है और इसे दुश्मन की उपस्थिति में, चाहे वह जमीन पर हो, समुद्र में या हवा में, वीरता के कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।
वीर चक्र युद्ध कालीन वीरता के पुरस्कारों में पूर्वता में तीसरा सर्वोच्च-सैन्य पुरस्कार हैं।
शांति के दौरान के पुरस्कार
- अशोक चक्र पुरस्कार
- कीर्ति चक्र
- शौर्य चक्र
युद्ध/शांति के दौरान सेवा और पराक्रम के पुरस्कार
- सेना मैडल
- नौ सेना पदक
- वायु सेना पदक
युद्ध के दौरान विशिष्ठ सेवा
- सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक
- उत्तम युद्ध सेवा पदक
- युद्ध सेवा पदक
शांति के दौरान विशिष्ठ सेवा
- परम विशिष्ट सेवा पदक
- अति विशिष्ट सेवा पदक
- विशिष्ट सेवा पदक
चिकित्सा पुरस्कार
डॉ॰ बिधान चंद्र राय पुरस्कार – चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार हैं। इसे भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा स्थापित किया गया था। इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
नेतृत्व पुरस्कार
- गाँधी शांति पुरस्कार
- इंदिरा गाँधी पुरस्कार
- साहित्य पुरस्कार
ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत के साहित्य में सर्वोच्च साहित्य सम्मान है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार
- भाषा सम्मान पुरस्कार
- अनुवाद पुरस्कार
- अन्नंद कुँवरस्वामी फ़ेलोशिप
- प्रेमचंद्र फ़ेलोशिप
- साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप
- सरस्वती सम्मान
- व्यास सम्मान
खेल और साहसिक पुरस्कार
- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
- मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार
- अर्जुन पुरस्कार
- ध्यानचंद पुरस्कार
- द्रोणाचार्य पुरस्कार
- मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
- तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार
- सिनेमा और कला
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार – फ़िल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
- विशेष पुरस्कार
- पुलिस पुरस्कार
- पराक्रम हेतु राष्ट्रपति पुलिस मैडल
- राष्ट्रपति तटरक्षक पदक
- वीरता पुरस्कार
- राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
- भरत अवार्ड
- संजय चोपड़ा अवार्ड
- गीता चोपड़ा अवार्ड
- कृतिन भारद्वाज पुरस्कार
- जीवन रक्षक पदक श्रृंखला अवार्ड
- सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक
- उत्तम जीवन रक्षक पदक
- जीवन रक्षक पदक
- अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए योगदान देते हैं।
- चैंपियंस ऑफ चेंज (अवार्ड), स्वच्छ भारत अभियान और नीति आयोग द्वारा प्रदान किया जाता हैं।
- महिला पुरस्कार
- नारी शक्ति पुरस्कार
- बाल पुरस्कार
- प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
- राष्ट्रीय बाल श्री सम्मान
उम्मीद हैं आपको भारत के महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान की जानकारी पसंद आयी होगी।
यदि आपको भारत के महत्वपूर्ण पुरस्कार और सम्मान की यह जानकारी पसंद आयी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।