भारतीय कला एवं संस्कृति क्या हैं | भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रश्न उत्तर

भारतीय कला एवं संस्कृति में विविधता में एकता संसार को एकजुटता का संदेश देती है।

भारत के समस्त नागरिकों को भारतीय कला एवं संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक होने के साथ साथ यह परीक्षाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

इसलिए इस पेज पर आप सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय भारतीय कला एवं संस्कृति के बारे में जानकारी शेयर की है।

पिछले पेज पर हमने सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण अध्याय भारत के वन, वनस्पतियाँ, अभयारण्य एवं वन्य जीव की जानकारी को शेयर किया है उसे पढ़े।

चलिए इस पेज पर भारतीय कला और संस्कृति की जानकारी समझते है।

भारतीय संस्कृति क्या हैं

क्या अच्छे कपड़े पहनना, अच्छी तरह बोलना, अच्छी तरह बैठना, तथा अच्छी तरह व्यवहार करना भारतीय संस्कृति हैं?

जी नहीं, दोस्तों केवल यही भारतीय संस्कृति नहीं है।

इन सभी के साथ आध्यात्मिक ज्ञान का होना भारतीय संस्कृति है।

जिस प्रकार छोटे बच्चे को बचपन में सत्य निष्ठा, ईमानदारी, धर्म निष्पक्षता, बाकी बातों का आत्मज्ञान कराया जाता है वही संस्कृति है और बिल्कुल ऐसी संस्कृति भारतीय संस्कृति है।

पश्चिमी संस्कृति में आपको अच्छी तरह बोलने वाले मिल जाएंगे, बहुत अच्छी तरह बैठने वाले मिल जाएंगे और अच्छी-अच्छी बातें करने वाली भी मिल जाएंगे लेकिन शायद आत्मज्ञान कहीं ना मिलेगा।

इसलिए भारतीय संस्कृति को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

भारतीय संस्कृति इतनी प्रभावशाली है कि विदेशी व्यक्ति अपने आप इसकी तरह आकृषित होते जा रहे है।

ललित कला अकादमी

जिस प्रकार आज से करीब 500-1000 वर्ष पहले राजा महाराजाओं द्वारा कला व संस्कृति का रखरखाव किया जाता था तथा बढ़ावा दिया जाता था।

उसी प्रकार का कार्य वर्तमान में ललित कला अकादमी करती है।

भारतीय कला को संजो कर रखने के लिए तथा साथ ही उसको बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा सन 1954 में ललित कला अकादमी की स्थापना नई दिल्ली में की गई।

इसका मेन हेड क्वार्टर दिल्ली में है तथा लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, भुवनेश्वर आदि जगहों पर इसके राष्ट्रीय केन्द्र स्थापित किये गये।

ललित कला अकादमी द्वारा पेंटिंग मूर्ति कला, तथा चीनी मिट्टी कलाओं के लिए प्रयोग शालाएं निर्मित की गई है तथा कलाकारों प्रोत्साहित करने के लिए उनकी प्रतिभा को सुधारने के लिए तथा मंच पर लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं बरसा कराती रहती है।

कलाकारों को इनामी राशि के रूप में 50-50 हजार रुपये के 15 से अधिक राष्ट्रीय पुरुस्कार वितरित किये जाते हैे।

भारत के नृत्य

भारत में नृत्य कला का विकास आज से लगभग 2500 वर्ष पुराना है पूर्व से ही नृत्य कला भारत की विशेषता का अंग रही है, जिसमें कत्थक, लोकनृत्य आते हैं, आइये सूची के माध्यम से समझते हैं भारतीय नृत्यों को।

क्रमांक राज्य का नामसम्बधित लोकनृत्य
1. केरल कथकली (शास्त्रीय), मोहनीअट्टम, कालीअट्टम, पादयानी, ओट्टम
2. उत्तरप्रदेशरासलीला, नौंटकी, कजरी, चाचरी, जैता
3. जम्मू-कश्मीरहिकात, मंदजास, कूद, दण्डीनाच, दमाली आदि
4. पंजाबभागड़ा, धमान, डफ, गिध्दा आदि
5. कर्नाटककर्गा, लाम्बी, वीरगास्से, यक्षगान
6. उत्तराखण्डगढ़वाली, कुमायूँ, कजरी, झोरा, रासलीला, चपादी
7. छत्तीसगढ़करमा, झूमर, डागला, पाली, टपाली, गौड़ी, पण्डवारी, नवारानी, दिवारी।
8. आन्ध्रप्रदेशकुचिपुड़ी (शास्त्रीय), घंटामर्दाला, मोहिनीअट्टम (शास्त्रीय) , सिध्दी मधुरी, छड़ी
9. गुजरातगरबा, डाण्डिया, भवई, रासलीला, लास्या, पणिहारी आदि
10. तमिलनाडुभरतनाट्यम (शास्त्रीय), कुमी, कोलट्टम, कावड़ी आदि।
11. मिजोरमखानट्म, पाखुपिला, चेरोकान आदि
12. नागालैंडचोंग, खैंवा, नुरालीम, लीम आदि।
13. झारखण्डसरहुल, छऊ, करमा, डांगा, जट-जटनि
14. हिमाचल प्रदेश धमान, छपेली, महायू, डफ, थाली, चम्बा, डांगी, नटी
15. असमबिहू, बिछुआ, नटपूजा, महारास, खेल गोपाल, झुमुरा होब्जानाई, कलिगोपाल, नागानृत्य आदि।
16. मणिपुरमणिपुरी (शास्त्रीय), राखाल, नटरास, महारास, राँखत आदि।
17. पं0 बंगालकाठी, गम्भीरा, ढाली, जात्रा, कीर्तन, मरसिया, बाउल आदि।
18. ओडिशाओडिसी (शास्त्रीय ), सवारी, घूमरा, पैंका, मुणरी, छऊ, अया।
19. महाराष्ट्रलावणी, तमाशा, कोली, गफा, लेझिम, नकटा, बोहदा, गौरीचा, ललिता, मौनी, पोवाड़ा आदि
20. गोवा माण्डी, झागोर, खोल, ढकनी आदि।
21. राजस्थानझूमर, घापाल, फूँदी, पनिहारी, जिन्दाद, नेजा, गणगौर आदि
22. मेघालयबांगला, लाहो आदि।
23. अरुणाचल प्रदेशयुध्द नत्य व मुखौटा नृत्य, नग्न नत्य आदि।

भारतीय शास्त्रीय संगीत

भारतीय शास्त्रीय संगीत व लोक संगीत विश्व प्रसिद्ध कला है।

संगीत को माँ सरस्वती का वरदान माना गया है तथा यह माँ सरस्वती के वीणा से उत्पन्न ध्वनि से इस कला की शुरुआत मानी जाती है।

संगीत के महत्वपूर्ण सात स्वर – स, रे, गा, मा, प, ध, नि हैं भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रमुख रूप से दो भागों में बाटा जा सकता है।

1. कर्नाटक शास्त्रीय संगीत

इस संगीत का विकास दक्षिण भारत के मंदिरों में हुआ इस शास्त्रीय संगीत में भक्ति रस का अधिक समन्वय  मिलता है। इसके प्रमुख राग हंस ध्वनि है।

2. हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत

यह संगीत का विकास उत्तर भारत में हुआ तथा इसका स्व रुप 12वीं सदी में मुस्लिम सूफी संतों के आने से थोड़ा बदल गया था।

इसको प्रमुख दो बांटा जा सकता है जिसमें 10 वीं सदी से पूर्व का शास्त्र संगीत तथा 12 वी सदीं का शास्त्रीय संगीत इसके प्रमुख राग बसंत, भूपाली, यमन, मुल्तानी, बहार, हिंडोल, बागेश्री आदि हैं।

3. भारत के प्रमुख वाद्ययंत्र व उनके वादक व्यक्ति

ध्वनि यंत्रवादक
तबलाजाकिर हुसैन, लतीफ खाँ, अल्लारक्खा खाँ, किशन महाराज, फय्याज खाँ, सुखविन्दर सिंह आदि।
सितारपंडित रविशंकर, निखिल बनर्जी, बंदे हसन, शाहिद परवेज, उमाशंकर मिश्र, बुद्दादित्य मुखर्जी आदि।
सरोदअलाउद्दीन खाँ, अली अकबर खाँ, हाफिज खाँ, अमजद अली खाँ, विश्वजीत राय चौधरी, जरीन दारुवाला, मुकेश शर्मा आदि।
बाँसुरीपन्नालाल घोष, हरि प्रसाद चौरसिया,. वी0 कुंजमणि, एन0 नीला, राजेन्द्र प्रसन्ना, राजेन्द्र कुलकर्णी आदि।
शहनाईबिस्मिल्ला खाँ, दयाशंकर जगन्नाथ, अली अहमद हुसैन खाँ आदि।
वीणादोरोस्वामी आयंगर, कल्याण कृष्ण भागवतार, बदरुद्दीन डागर, एस0 बालचंद्रन
संतुरभजन सोपोरी, शिवकुमार शर्मा
वायलिन डाँ0 एन0 राजन, विष्णु गोविंद जोग, एल0 सुब्रह्मण्यम् संगीता राजन, कुनकैड़ी बैद्दनाथन आदि
रुद्रवीणा उस्ताद सादिक अली खाँ, असद अली खाँ
मृंदगटी0पी0 गोपालकृष्णन, डाँ0 जगदीश सिंह, ठाकुर भीकम सिंह, पालधार रघु, आदि।

4. भारतीय नृत्य कलाकार

नृत्यप्रमुख नृत्य कलाकार
कथकली उदयशंकर, कृष्ण नायर, शांता राव, मृणालिनी सारभाई, बल्लतोल नारायण मेनन, आनन्द शिवरामन, कृष्णन कुट्टी आदि
भरतनाट्यम् यामिनी कृष्णमूर्ति, सोनल मान सिंह, रुक्मिणी देवी, अरुण्डेल, टी0 बाल सरस्वती पद्मा सुब्रह्माण्यम, रामगोपाल, लीला सैमसन, मृणालिनी साराभाई।
कुचिपुड़ी यामिनी कृष्णामूर्ति, लक्ष्मी नारायण शास्त्री, राधा रेड्डी, राजा रेड्डी, स्वप्न सुंदरी, वेदांतम, सत्यनारायण, वेम्पति चेनासत्यम्
कत्थकबिरजू महाराज, सुखदेव, लच्छु महाराज, महाराज सितारा देवी, गोपीकृष्ण, शोभना नारायण, मालविका सरकार, चंद्रलेखा, बिन्दादीन महाराज, अच्छन महाराज, नारायण प्रसाद।
मोहिनी अट्टमकल्याणी अम्मा, शांताराव, तारा निडीगाडी, गीता गायक आदि।
मणिपुरीगुरु अमली सिंह, आतम्ब सिंह, नलकुमार सिंह, सविता मेहता, कलावती देवी, चारु माधुर, गोपाल सिंह, बिम्बावती, सोनारिक सिंह आदि।
ओडिशीसंयुक्त पाणिग्रही, सोनल मान सिंह, किरण सहगल, माधवी मुद्गल, रानी कर्ण, कालीचरण पटनायक, बारबी ( अर्जन्टिना )

5. प्रमुख भारतीय संगीत शैली के गायक

ध्रुपद गायकअल्लाह बन्दे खाँ, पं. चन्दन चौबे, नसीरुद्दीन खाँ, पं. राम चतुर मल्लिक, पं. सियाराम तिवारी, डागर फैजुद्दीन डागर, बन्धु, जहीरुद्दीन डागर, अभय नारायण मलिक ।
ख्याल गायकगुलाम अली खाँ, अब्दुल करीम खाँ, रहमत खाँ, पं. विनायक राव पटवर्द्धन पं. ओंकारनाथ ठाकुर, केसरबाई, ताराबाई शिरोडकर, फैयाज खाँ, पं. मादकर राव वाखले, निसार हुसैन खाँ, पं. दिलीप चन्द्र बेदी, हीराबाई बड़ौदकर, पं. कुमार गंधर्व, पं. भीमसेन जोशी ।
कर्नाटक शैली के गायकश्री निवास अय्यर, संगीत पालघाट, मल्लिकार्जुन, सेम्मन गुडी मंसूर, राम अवतार अरिकुड्डी, रामानुज आयांगर, पलनिसुब्बडु, महाराजपुरम् विश्वनाथ अय्यर, दक्षिणामूर्ति पिल्लै, बाल मुरली कृष्णा, टी. एन. कृष्णन, सुश्री मणिकृष्णा स्वामी ।
हिन्दुस्तानी संगीत गायकहीराबाई बड़ौदकर, श्रीमती मालिनी राजूरकर, शोभा गुर्टू, पं. लक्ष्मण कृष्ण राव पंडित ।
शास्त्रीय गायकएस.एस. सुब्बुलक्ष्मी, विनायक राम,पं. जसराज ।
पांडवानी गायकझंडूराम देवागन, तीजनबाई, ऋतुवर्मा।
गजल गायकपीनाज मसानी, बेगम अख्तर,मल्लिका पुखराज, रीता गांगुली ।

6. नाटक और रंगमंच

भारतीय कला और संस्कृति में नाटक रंगमंच का भी योगदान है कला के क्षेत्र में भारतीय नाटक और थिअटर प्राचीन काल से ही चले आ रहे है।

इनमें से कुछ है – कालिदास का अभिज्ञान शाकुंतलम, नाटकारों में महत्वपूर्ण रहा है। लोक थिएटर की परंपरा भारत के अधिकांश क्षेत्रों में भी उपयोगी है।

7. चित्रकारी

भारत की कला-संस्कृतियों में चित्रकारी भी एक उपयोगी स्थान निभा रही है चित्रकारी भारत में एक अजंता एलोरा की मंदिर में बने हुए चित्र प्राकृतिक के प्रेम को प्रदर्शित करते है।

यह चित्रकारी बहुत ही, प्रसिद्ध मानी गयी है इनमें से एक है कालिदास की अभिज्ञान शाकुंतलम, भारतीय कला की कुछ उल्लेखनीय विधाएं हैं।

जबकि राजा रवि वर्मा, नंदलाल बोस, गीता वढेरा, जामिनी रॉय और बी वेंकटप्पा कुछ आधुनिक चित्रकार हैं। वर्तमान समय के कलाकारों में अतुल डोडिया, बोस कृष्णमक्नाहरी, देवज्योति राय और शिबू नटेसन, भारतीय कला के उस नए युग के प्रतिनिधि हैं।

प्रमुख चित्रकार

  • रवीन्द्रनाथ ठाकुर
  • नन्द लाल बोस
  • असित कुमार हल्दर
  • अमृता शेरगिल
  • मुहम्मद अब्दुर्रहमान
  • भवेश चन्द्र सान्याल
  • यामिनी राय
  • अवनीन्द्रनाथ ठाकुर
  • मकबूल फिदा हुसैन
  • क्षितीन्द्रनाथ मजूमदार
  • शोभा सिंह
  • राजा रवि वर्मा
  • सतीश गुजराल
  • मंजीत बावा

8. मूर्ति कला और वास्तुकला

भारतीय कला संस्कृति में मूर्ति कला और वास्तु कला का भी एक अलग स्थान रहा है भारत की मूर्ति कला सिन्धु घटी के जमाने के है।

जहाँ पर खोदाई के दौरान कुछ मूर्तियाँ प्राप्त हुई है मथुरा की गुलाबी बलुआ पत्थर की कुछ मूर्तियाँ भी प्राप्त हुयी है भारतीय कला संस्कृति में वास्तुकला का भी योगदान रहा है।

मौर्य और उनके साम्राज्य के काल में साँची का स्तूप बनवाया है जो भारतीय इतिहास के वास्तुकला का एक नमूना पेश करता है।

कुछ मुग़ल कालीन वास्तुकला भी भारत की कृष्णमक्नाहरी, देवज्योति राय और शिबू नटेसन, भारतीय कला के उस नए युग के प्रतिनिधि हैं।

संस्कृति व वस्तु कला में पाए गये है जैसे गोल गुम्बद, दिल्ली का लाल किला, आगरा का ताजमहल, जामा मस्जिद, आलाई दरवाजा विक्टोरिया महल इसका उत्कृष्ठ उदहारण है।

भारतीय कला एवं संस्कृति से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 महाराष्ट्र के संगीत रंग मंच का प्रसिद्ध लोकरूप कौन सा हैं?
A. लावणी
B. नौटंकी
C. तमाशा
D. गाथा

Ans. लावणी

Q.2 कवीर हिंदी की किस स्थानीय भाषा में लिखते थे?
A. अवधी
B. भोजपुरी
C. व्रजभाषा
D. मैथली

Ans. अवधी

Q.3 निम्लिखित में से प्रसिद्ध वायलिन वादक कौन हैं?
A. प्रोफेसर टी. एन. कृष्णन
B. सोनल मानसिंह
C. परवीन सुल्तान
D. अमृता शेरगिल

Ans. प्रोफेसर टी. एन. कृष्णन

Q.4 यामिनी राय ने कला के किस क्षेत्र में नाम कमाया?
A. मूर्तिकला
B. संगीत
C. चित्रकला
D. नाट्यकला

Ans. चित्रकला

Q.5 पुरस्कार मेले का आयोजन कहाँ होता हैं?
A. जोधपुर
B. अजमेर
C. जयपुर
D. उदयपुर

Ans. अजमेर

Q.6 स्वामीनारायण मन्दिर, अक्षरधाममखान स्थित हैं?
A. द्वारका, गुजरात
B. पूरी, उड़ीसा
C. गाँधीनगर, गुजरात
D. मथुरा, उत्तरप्रदेश

Ans. गाँधीनगर, गुजरात

Q.7 सालारगंज संग्रहालय खान स्थित हैं?
A. हैदराबाद
B. जयपुर
C. लखनऊ
D. मुंबई

Ans. हैदराबाद

Q.8 निम्लिखित में से किस स्थान पर भारतीय विरासत की लाघुचित्रकारी का विकास हुआ?
A. गुलेर
B. मेवाड़
C. किशनगढ़
D. बूंदी

Ans. किशनगढ़

Q.9 वह मुख्या क्षेत्र कौन सा हैं जहाँ गरवा नृत्य प्रचलित हैं?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. पंजाब

Ans. गुजरात

Q.10 भारत में सबसे पहले निर्मित रंगीन चलचित्र कौन-सा हैं?
A. मधुमती
B. मुगल-ए-आजम
C. दो बीघा जमीन
D. आन

Ans. आन

Q.11 आकाशवाणी (ए. आई.आर) ने अपने मूल नाम इण्डियन ब्राडकास्टिंग कम्पनी से काम करना कब प्रारंभ किया था?
A. 1927 में
B. 1932 में
C. 1936 में
D. 1947 में

Ans. 1927 में

Q.12 प. भीमसेन जोशी के क्रियाकलाप का क्षेत्र क्या रहा हैं?
A. साहित्य
B. शिक्षा
C. शास्त्रीय संगीत (गायन)
D. पत्रकारिता

Ans. शास्त्रीय संगीत (गायन)

Q.13 नृत्य के मोहिनी आट्टम रूप का विकास कहाँ हुआ था?
A. मणिपुर में
B. तमिलनाडु में
C. केरल में
D. कर्नाटक में

Ans. केरल में

Q.14 लोक चित्रकला मधुबनी किस राज्य में लोकप्रिय हैं?
A. पश्चिम बंगाल
B. उड़ीसा
C. बिहार
D. असम

Ans. बिहार

Q.15 गांधार कला किस काल में विकसित हुई थी?
A. गुप्ता काल में
B. मौर्य काल में
C. सातवाहनों के काल में
D. कुषाण काल में

Ans. कुषाण काल में

Q.16 एक ही सिनेमाहॉल में पूरे वर्ष तक चलने वाली पहली फिल्म कौन-सी थी?
A. सारांश
B. किस्मत
C. चन्द्रलेखा
D. मुगल-ए-आजम

Ans. चन्द्रलेखा

Q.17 हॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
A. अशोक कुमार
B. शशि कपूर
C. दस्तगीर उर्फ साबू
D. टॉम अल्टर

Ans. C

Q.18 वह फिल्म जिसमें प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अभिनय किया था?
A. कभी अजनबी थे
B. चरिता
C. प्रेमाची सवाली
D. एराउंड द वर्ल्ड

Ans. प्रेमाची सवाली

Q.19 हिन्दी के विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द्र द्वारा लिखित एकमात्र फिल्म कौन-सी थी?
A. मजबूर
B. तीसरी कसम
C. मिल
D. खून पसीना

Ans. मिल

Q.20 लोकमान्य तिलक द्वारा ‘सिनेमा केशरी’ की उपाधि किसे दी गई थी?
A. दादा साहेब फाल्के
B. वी. शांताराम
C. बाबू राव पेंटर
D. बाबू भाई मिस्त्री

Ans. बाबू राव पेंटर

Q.21 ‘महायान सम्परिग्रह’ नामक ग्रन्थ किसकी कृति है?
A. अश्वघोष
B. उपगुप्त
C. आसंग
D. हर्ष

Ans. आसंग

Q.22 आसंग और वसुबन्धु अनुयायी थे-
A. जैन मत के
B. बौद्धों के महायान के
C. वैष्णव मत के
D. उपर्युक्त में से किसी के नहीं

Ans. बौद्धों के महायान के

Q.23 महायान का शिक्षा का सुविख्यात केन्द्र स्थित था-
A. पाटलिपुत्र में
B. कपिलवस्तु में
C. नालन्दा में
D. सारनाथ में

Ans. नालन्दा में

Q.24 गांधार कला शैली की मूर्तियों पर प्रभाव प्रदर्शित होता है-
A. चीनी
B. यूनानी
C. रोमन
D. भारतीय

Ans. यूनानी

Q.25 कम्बोडिया स्थित प्रसिद्ध अंगकोरवाट मंदिर किस देवता का है?
A. विष्णु
B. सूर्य
C. गणेश
D. महादेव

Ans. विष्णु

Q.26 अंग्रेजों द्वारा प्रतिबंधित की गयी प्रथम भारतीय फिल्म कौन सी थी?
A. सोजे वतन
B. आलमआरा
C. अछूत कन्या
D. सैरेन्ध्री

Ans. सैरेन्ध्री

Q.27 भारत में फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरूआत किस वर्ष हुई थी?
A. 1950
B. 1947
C. 1952
D. 1953

Ans. 1953

Q.28 राष्ट्रपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाली प्रथम फिल्म कौन-सी थी?
A. अछूत कन्या
B. परख
C. श्यामची आई
D. शतरंज के खिलाड़ी

Ans. श्यामची आई

Q.29 वह फिल्म जिसके लिए पहली बार सिनेमा पोस्टर का प्रयोग किया गया था?
A. शीरी फरहाद
B. अमृत मंथन
C. माया बाजार
D. राजा हरिश्चन्द्र

Ans. माया बाजार

Q.30 वह फिल्म जिसमें पहली बार पार्श्व संगीत (बैकग्राउंड म्यूजिक) का प्रयोग किया गया था?
A. चण्डीदास
B. सिकंदर
C. हकीकत
D. झनक झनक पायल बाजे

Ans. चण्डीदास

Q.31 “बड़े गुलाम अली” का संबंध था-
A. जयपुर घराने से
B. लखनऊ घराने से
C. ग्वालियर घराने से
D. पटियाला घराने से

Ans. पटियाला घराने से

Q.32 मैसूर के श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी-
A. भरतराय द्वारा
B. ऋषभ द्वारा
C. हरिराय द्वारा
D. चामुण्डराय द्वारा

Ans. चामुण्डराय द्वारा

Q.33 साँची किसकी कला और शिल्पकला को प्रदर्शित करती है?
A. जैन
B. बौद्ध
C. मुस्लिम
D. ईसाई

Ans. बौद्ध

Q.34 गांधार कला शैली का उद्गम हुआ था-
A. पश्चिमी भारत में
B. उत्तर-पश्चिमी भारत में
C. दक्षिणी भारत में
D. पूर्वी भारत में

Ans. उत्तर-पश्चिमी भारत में

Q.35 निम्लिखित में से कौन सा लोक नृत्य राजस्थान से संबंधित हैं?
A. रौफा
B. विधी
C. सुझसिनी
D. झोरा

Ans. सुझसिनी

Q.36 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा निम्लिखित में से किस शहर में हैं?
A. बम्बई
B. नई दिल्ली
C. भोपाल
D. कलकत्ता

Ans. बम्बई (मुंबई)

Q.37 अमजद अली खां किस बाध में निपुण थे?
A. वायलिन
B. सितार
C. सरोद
D. सारंगी

Ans. सरोद

Q.38 सरोद में कितने तार होते हैं?
A. 7
B. 19
C. 17
D. 9

Ans. 19

Q.39 तानसेन सम्मान किस राज्य की सरकार ने शुरू किया था?
A. उत्तर प्रदेश
B. मध्यप्रदेश
C. महाराष्ट्र
D. गुजरात

Ans. मध्यप्रदेश

Q.40 भारत का सबसे प्राचीनतम संगीत यन्त्र क्या हैं?
A. बांसुरी
B. वीणा
C. तबला
D. सितार

Ans. वीणा

Q.41 निम्लिखित में से कौन सा नृत्य जम्मू और कश्मीर से संबंधित हैं?
A. झोरा
B. बीधी
C. रौफा
D. सुझसिनी

Ans. रौफा

Q.42 गिद्ध भारत के किस राज्य का लोकनृत्य हैं?
A. पंजाब
B. उत्तरांचल
C. हरियाणा
D. उत्तरप्रदेश

Ans. पंजाब

Q.43 लक्षदीप के लोग निम्लिखित में से कौन सी भाषा बोलते हैं?
A. कन्नड़
B. मलयालम
C. तेलुगु
D. तमिल

Ans. मलयालम

Q.44 पंडित शुवकुमार शर्मा निम्लिखित में से किसके विशेषज्ञ हैं?
A. तबला
B. सन्तूर
C. सरोद
D. वायोलिन

Ans. संतूर

Q.45 निम्लिखित में से कौन सा प्रसिद्ध तबला वादक हैं?
A. अल्ला खां
B. अमजद अली खां
C. बी.जी.जोग
D. उस्ताद फैयाज खां

Ans. अल्ला खां

Q.46 कुचिपुड़ी कहाँ की नृत्य प्रणाली हैं?
A. कर्नाटक
B. तमिलनाडु
C. आन्ध्र प्रदेश
D. केरल

Ans. आंध्रप्रदेश

Q.47 निम्लिखित में से सिक्ख धार्मिक परम्परा का कौन सा स्थान भारत में नहीं हैं?
A. नांदेड
B. ननकाना साहिबा
C. केशगढ़ साहिबा
D. पांउता साहिबा

Ans. ननकाना साहिबा

Q.48. निम्लिखित में से कौन सा असम का प्रसिद्ध त्यौहार हैं?
A. मकर संक्रांति
B. युगादि
C. ओनम
D. रोंगाली बिहू

Ans. रोंगाली बिहू

Q.49 निम्लिखित में से किस नृत्य शैली में कथा/भाव हमेशा महाभारत या रामायण से लिया जाता हैं।
A. ओडिशा
B. भरत नाट्यम
C. कुचीपुड़ी
D. मोहिनीअट्टम

Ans. कुचिपुड़ी

Q.50 सत्यजिय रे का संबंध निम्लिखित में से किसके साथ हैं?
A. शास्त्रीय नृत्य
B. पत्रकारिता
C. शास्त्रीय संगीत
D. फिल्म निर्देशन

Ans. फिल्म निर्देशन

जरूर पढ़िए :

इस पेज पर आपने भारतीय कला एवं संस्कृति के बारे में जानकारी पढ़ी और इससे संबंधित महत्वपूर्ण विकल्पीय प्रश्नों को भी पढ़ा। जो सभी सरकारी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

भारतीय कला एवं संस्कृति से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

यदि भारतीय कला एवं संस्कृति की जानकारी पसंद आयी है तो इसे Facebook और LinkedIn के द्वारा अन्य लोगो तक जरूर पहुंचाए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.