Site icon HTIPS

B.Sc क्या हैं B.Sc के प्रकार और कॉलेज

Bsc

यदि 12वी पास करने के बाद B.Sc का Course करने की सोच रहे है तो आप इस पेज पर दी गयी B.Sc क्या हैं की समस्त जानकारी को जरूर पढ़े। इसको पढ़कर आपको B.Sc. करते समय और उसको करने के बाद होने वाली चीजों से अवगत हो पाएंगे

यदि आपने अभी तक कोर्स का चुनाव नहीं किया है तो पिछली पोस्ट 12वी के बाद कौन सा कोर्स करे की जानकारी जरूर पढ़े।

चलिए अब B.Sc की जानकारी को पढ़कर समझते है

B.Sc क्या हैं

B.Sc एक Graduation Course हैं B.Sc का Course विज्ञान में रुचि रखने वाले Students के लिए अच्छा विकल्प हैं। यदि आपने 12th में PCM (Physics, Chemistry, Maths), PCB (Physics, Chemistry, Biology) से Study की हैं तो आप आसानी से B.Sc का Course कर सकते हैं।

बीएससी का कोर्स 3 साल का होता हैं इस कोर्स को पूरा करने के लिए 6 सेमेस्टर देने पढ़ते हैं और सभी सेमेस्टर में एग्जाम को पास करना पढ़ता हैं।

बीएससी कोर्स में स्टूडेंट्स अपने मन पसंद सब्जेक्ट चुन सकते हैं जैसे यदि आप गणित में इंटरेस्ट हो तो आप गणित से बीएससी कर सकते हैं यदि कंप्यूटर में रुचि रखते हो तो कंप्यूटर से बीएससी कर सकते हैं।

बीएससी का कोर्स सम्पूर्ण विज्ञान के विषय को देखते हुए बनाया गया हैं किसी भी सब्जेक्ट से बीएससी करके आप विज्ञान के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।

B.Sc का Full Form क्या हैं

B.Sc का Full Form “Bachelor of Science” (बैचलर ऑफ साइंस) होता हैं जिसे हिंदी भाषा में स्थातक विज्ञान कहते हैं।

BSC का कोर्स विज्ञान में रुचि रखने वालें स्टूडेंट्स के लिए होता हैं। यदि आप 12th मेडिकल या नॉन मेडिकल से पास करते हैं तो आप BSC कोर्स करने के लिए योग हो जाते हैं और आसानी से बीएससी कोर्स कर सकते हैं।

B.Sc Course कैसे करें

बीएससी कोर्स करने के लिए आपको 10th पास करना होगा उसके बाद 11th में Maths या Science Subject लेना पड़ेगा जो B.Sc के लिए बहुत जरूरी हैं।

12th में मन लगा कर पढ़ाई करनी पढ़ेगी जिससे अच्छे अंक प्राप्त हो सकें और आपको बीएससी में एडमिशन लेने में प्रॉब्लम ना हो।

12 का रिजल्ट आने के बाद आपको बीएससी कॉलेज में एडमिशन लेने हैं आप बीएससी में दो प्रकार से एडमिशन ले सकते हैं।

पहला एंट्रेस एक्जाम देकर किसी गवर्मेंट कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं दूसरा आप किसी प्राइवेट कॉलेज में डारेक्ट एडमिशन ले सकते हैं।

बीएससी में एडमिशन लेने के बाद आपको 3 साल पढ़ाई करनी होती हैं जिसमें 6 सेमेस्टर के एग्जाम देने होते हैं और सभी सेमेस्टर को पास करना पढ़ता हैं।

जैसे ही आप 6 सेमेस्टर को पास कर लेते हैं तो आपको बीएससी की डिग्री मिल जाती हैं।

B.Sc Course के बारे में जानकारी

B.Sc एक Graduation Course हैं जो 2 प्रकार का होता हैं एक General Course होता हैं जो 3 साल का होता हैं और दूसरा Professional Course होता हैं जोकि 4 से 5 Year का होता हैं।

B.Sc के General Course

1. B.Sc. Computer Science

यदि आप कंप्यूटर में इंटरेस्ट रखते हैं तो आपके लिए कंप्यूटर साइंस से बीएससी करना अच्छा विकल्प हैं। यदि आप कंप्यूटर विषय से ग्रेजुएशन करते हैं तो आपको किसी भी प्राइवेट कंपनी में जॉब कर सकते हैं क्योंकि आजकल कंप्यूटर कोर्स करने वालो को जल्दी जॉब मिल जाती हैं।

2. B.Sc. Mathematics

यदि आप Maths में इंट्रेस्टेड हैं और आपको 12th में गणित विषय में अच्छे अंक प्राप्त होते हैं तो आप Maths से B.Sc का कोर्स कर सकते हैं इस कोर्स में गणित के साथ कंप्यूटर का नॉलेज भी दिया जाता हैं।

3. B.Sc Physics

Physics से बीएससी करने पर आपको भौतिक विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान का नॉलेज मिलता हैं इसे बीएससी फिजिक्स कहाँ जाता हैं।

4. B.Sc Chemistry

केमिस्ट्री विषय से यदि आप बीएससी का कोर्स करते हैं तो आपको इसमें रसायन विज्ञान की सम्पूर्ण जानकारी मिलती हैं इसके बाद अगर आपका आगे पढ़ने का मन हो तो केमिस्ट्री से MSC भी कर सकते हैं।

5. B.Sc Statistics

इस कोर्स में आपको सांख्यिकी की जानकारी सीखने को मिलती हैं जैसे गणितीय तरीके से डेटा को प्रेजेंट करना, एनालिसिस, इंटरप्रेटेशन आदि।

6. B.Sc Economics

इस कोर्स में आपको इकॉनमी के बारे में गहराई से जानकारी पढ़ने को मिलती हैं और ग्रेजुएशन के बाद अगर आप इकॉनमी में मास्टर्स कर लेते है तो आपके लिए बहुत से फील्ड खुल जाते हैं। जैसे – मैक्रोएकॉनॉमिक एनालिस्ट, रिसर्चर, कंटेंट डेवलपर, इकॉनोमिक एडवाइजर, ट्यूटर इत्यादि।

7. B.Sc Geography

यदि आप भूगोल विषय में रुचि रखते हैं तो आप जियोग्राफी से बीएससी कर सकते हैं क्योंकि इस कोर्स को करके आप जियोलाजिकल असिस्टेंट, कंट्री या रूरल प्लानर, एनवायर्नमेंटल कन्सल्टेंट, लैंडस्केप आर्किटेक्ट आदि काम कर सकते हैं।

8. B.Sc IT

यह एक टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ कोर्स हैं यदि आपके मार्क 12वी में अच्छे हैं और आपको टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट हैं तो आपको आईटी से बीएससी करना बेस्ट ऑप्शन हैं इसकी वैल्यू आईटी इंजिनीरिंग के समान हैं।

B.Sc के Professional Course

भारत में B.Sc के अच्छे College

  1. University of Delhi (New Delhi)
  2. University of Calcutta (Kolkata)
  3. University of Mumbai (Mumbai)
  4. Devi Ahilya Vishwavidyalaya (Indore)
  5. Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University (Kanpur)
  6. NIMS University (Jaipur)
  7. Barkatullah Vishwavidyalaya (Bhopal)
  8. University of Rajasthan (Jaipur)
  9. Guru Nanak Dev University (Amritsar)
  10. Rani Durgavati Vishwavidyalaya (Jabalpur)

B.Sc Course करने के बाद क्या करें

अगर आप B.Sc के बाद Job करना चाहते है तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शन होते है लेकिन अगर आप बीएससी के बाद आगे की पढाई रेगुलर करना चाहते है और जिंदगी में सफल होना चाहते है तो नीचे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गयीं हैं यह सभी कोर्स ग्रेजुएशन करने के बाद ही होते हैं।

यदि आप ग्रेजुएशन करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन नहीं करना चाहते और जॉब करने करना चाहते हैं तो यह भी अच्छा विचार हैं चलिए आपको बता दूं कि बीएससी करने के बाद आप कौन सी जॉब कर सकते हैं।

B.Sc कोर्स में आपका भविष्य

B.Sc एक Famous Course हैं जिसे अधिकतर Students करना पसंद करते हैं।

B.Sc का Course करने के बाद आपको बहुत सारे फील्ड में Job करने का मौका मिलता हैं।

तो चलिए नीचे पढ़ते हैं कि आप B.Sc का Course करने के बाद कौन सी Job कर सकते हैं।

  1. B.Sc का Course करने के बाद आप वैज्ञानिक बन सकते हैं।
  2. बीएससी का कोर्स करके के बाद आपके सामने बहुत सी Job के अवसर मिलते हैं।
    जैसे : मैनेजमेंट, गवर्मेंट जॉब, काननू आदि।
  3. B.Sc के स्टूडेंट्स के लिए B.ED भी एक अच्छा ऑप्शन हैं जिसके बाद आप कॉलेज में अध्यापक बन सकते हैं।
  4. अगर आप स्कूल में बच्चो को पढ़ाना चाहते हैं तो बीएससी के बाद आप बी.टी.सी (BTC) का कोर्स कर सकते है।
  5. बीएससी के बाद आप किसी भी प्राइवेट कंपनी या इंस्टीट्यूड में नौकरी कर सकते हैं।

इस पेज पर आपने B.Sc क्या हैं एवं इस कोर्स को कैसे और कहाँ से करें कि सम्पूर्ण जानकारी पढ़ी।

उम्मीद हैं आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करके उन्हें भी B.Sc क्या हैं की जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

Exit mobile version