Calcium किसे कहते हैं इसके गुण एवं उपयोग

नमस्कार दोस्तों, इस पेज पर हम Calcium की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने ऑक्सीजन की जानकारी शेयर की हैं तो उस आर्टिकल को भी जरूर पढ़े। चलिए आज हम कैल्शियम की समस्त जानकारी को पढ़कर समझते हैं।

कैल्शियम क्या है

कैल्शियम एक क्षारीय धातु है। सर हम्फ्री डेवी ने 1808 में कैल्शियम की खोज की थी। calcium सबसे प्रचुर धातु पाया जाता है और मानव शरीर में पांचवां सबसे प्रचुर मात्रा में तत्व है। 

कैल्शियम का रासायनिक चिन्ह ‘Ca’ है। इसका परमाणु संख्या 20 है और इसका परमाणु द्रव्यमान 40.078 g/mol है। इसका गलनांक 842°c और क्वथनांक 1484°c होता है। कैल्शियम का घनत्व 1.54 ग्राम/सेमी³ होता है।

calcium

कैल्शियम की प्राप्ति 

कैल्शियम प्रकृति में मुक्त अवस्था में नहीं पाया जाता है, परंतु कार्बोनेट, सल्फेट, फास्फेट, क्लोराइड, सिलीकेट आदि यौगिकों के रूप में यह प्रकृति में विस्तृत रूप से पाया जाता है।

कैल्शियम के यौगिक पृथ्वी की परत में 3.5% मात्रा में उपस्थित है। कैल्शियम हड्डियों, अंडे के छिलके एवं शंख का मुख्य अवयव है। दूध में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कैल्शियम है।

कैल्शियम का निष्कर्षण

कैल्शियम धातु का निष्कर्षण द्रवित कैल्शियम क्लोराइड एवं कैल्शियम क्लोराइड मिश्रण के विद्युत अपघटन से किया जाता है। कैल्शियम क्लोराइड कैल्शियम क्लोराइड को विद्युत अपघट्य बनाता है।

कैल्शियम के भौतिक गुण

कैल्शियम के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं।

  • कैल्शियम चांदी की तरह उजली धातु है।
  • अन्य धातुओं की अपेक्षा कैल्शियम मुलायम परंतु शीशे की अपेक्षा यह कड़ी होती है।
  • इसका द्रवणांक 851° सेल्सियस क्वथनांक 1439° सेल्सियस तथा आपेक्षिक घनत्व 1.55 होता है। 
  • यह विद्युत का सुचालक होता है।

कैल्शियम के रासायनिक गुण

कैल्शियम के रासायनिक गुण निम्नलिखित हैं।

  • अम्लों से प्रतिक्रिया कर कैल्शियम हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करता है। 
  • कैल्शियम जल को अपघटित कर हाइड्रोजन गैस बनाता है।
  • क्षारों के साथ कैल्शियम की कोई अभिक्रिया नहीं होती है।
  • इसे हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर, कार्बन, फॉस्फोरस, क्लोरीन, ब्रोमीन आदि अधातु के साथ गर्म करने पर क्रमशः हाइड्राइड, ऑक्साइड, नाइट्राइड, सल्फाइड, कार्बाइड, फास्फाइड, क्लोराइड, ब्रोमाइड आदि यौगिक बनते हैं।

कैल्शियम के उपयोग

कैल्शियम के निम्नलिखित उपयोग हैं।

  • अल्कोहल में सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित जल को हटाने में कैल्शियम का उपयोग किया जाता है।
  • धातुओं के निष्कर्षण में उनमें सूक्ष्म मात्रा में उपस्थित नाइट्रोजन, सल्फर, ऑक्सीजन आदि को हटाने में भी कैल्शियम का उपयोग किया जाता है।
  • कैल्शियम का जैविक उपयोग कंकाल को मजबूती और संरचना प्रदान करना है।
  • कैल्शियम का उपयोग कुछ धातुओं के उत्पादन में मिश्रधातु के रूप में भी किया जाता है।
  • कैल्शियम कार्बोनेट का उपयोग सीमेंट और कांच उद्योग में भी किया जाता है।

कैल्शियम के यौगिक

1. कैल्शियम ऑक्साइड :- कैल्शियम ऑक्साइड को क्विक लाइम कहा जाता है। यह उजला छिद्रयुक्त ठोस पदार्थ होता है। यह जल के साथ तीव्र गति से प्रतिक्रिया करता है तथा calcium हाइड्रोक्साइड में परिवर्तित हो जाता है।

2. कैल्शियम हाइड्रोक्साइड :- कैल्शियम हाइड्रोक्साइड को बुझा हुआ चूना कहते हैं। यह एक उजला चूर्ण है जो जल में बहुत कम घुलनशील होता है।

इसका उपयोग कोल गैस को शुद्ध करने में, शीशा, ब्लीचिंग पाउडर, कास्टिक सोडा, सीमेंट इत्यादि बनाने में किया जाता है।

3. कैल्शियम क्लोराइड :- कैल्शियम क्लोराइड थोड़ी मात्रा में समुद्री जल में पाया जाता है। यह जल एवं अल्कोहल में घुलनशील होता है। कैल्शियम क्लोराइड का उपयोग जलशोषक पदार्थ या डीहाइड्रेटिंग एजेंट के रूप में होता है।

4. विरंजक चूर्ण :- यह कैल्शियम का ऑक्सिक्लोराइड है। औद्योगिक पैमाने पर विरंजक चूर्ण का उत्पादन हेसेन क्लेवर विधि द्वारा किया जाता है। इसका उपयोग कीटाणु नाशक के रूप में किया जाता है।

5. जिप्सम :- कैल्शियम सल्फेट को जिप्सम कहा जाता है। यह एक श्वेत रवादार ठोस पदार्थ है। जिप्सम का उपयोग पेरिस प्लास्टर तथा अमोनियम सल्फेट खाद बनाने में होता है।

6. प्लास्टर ऑफ पेरिस :- अर्द्धजलयोजित कैल्शियम सल्फेट को सामान्यतः पेरिस प्लास्टर कहते हैं। यह एक सफेद चूर्ण है। इसका उपयोग शल्य क्रिया में पट्टियों के रूप में होता है। पेरिस प्लास्टर से मूर्तियां एवं मूर्तियों के सांचे बनाए जाते हैं।

7. सपुरफास्फेट ऑफ लाइम :- मोनो Calcium हाइड्रोजन फास्फेट तथा सल्फेट के मिश्रण को सपुरफॉस्फेट कहते हैं। इसे फॉस्फोराइट नामक खनिज पदार्थ तथा जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है। इस कारण यह एक अच्छा उर्वरक है।

8. कैल्शियम कार्बाइड :- यह एक स्लेटी रंग का ठोस पदार्थ है। इसे नाइट्रोजन गैस की उपस्थिति में 1200° सेल्सियस पर गर्म करने पर Calcium सायनामाइड बनता है।

9. नाइट्रोलिम :- कैल्शियम सायनामाइड को नाइट्रोलिम कहा जाता है। इसका उपयोग खाद के रूप में होता है।

10. हाइड्रोलिथ :- Calcium हाइड्राइड को हाइड्रोलिथ कहते हैं। Calcium धातु को हाइड्रोजन के साथ गर्म करने पर Calcium हाइड्राइड या हाइड्रोलिथ बनता है।

11. कैल्शियम कार्बोनेट :- यह प्रकृति में चूने के पत्थर, संगमरमर, खड़िया आदि के रूप में काफी मात्रा में पाया जाता है। Calciumकार्बोनेट का उपयोग दंत मंजन, पाउडर तथा पेस्ट बनाने में किया जाता है। इसका उपयोग सीमेंट उद्योग में भी होता है।

12. कैल्शियम फास्फेट :- Calcium फास्फेट का उपयोग टूध पेस्ट बनाने में होता है।

Calcium के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • यूनानियों और रोमनों से पहले मनुष्य Calcium और उसके यौगिकों के बारे में जानता था।
  • रोमनों ने अपने कंक्रीट में चूने का उपयोग किया और इसे “कैल्क्स” कहा।
  • आतिशबाज़ी में नारंगी रंग जोड़ने के लिए Calcium का उपयोग किया जाता है।

FAQ

Q.1 Calcium की कमी से शरीर में क्या होता है?


Ans. व्यक्ति की त्वचा में सूखापन, नाखून कमज़ोर और बाल रूखे हो सकते हैं। कमर और पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन आम है।

Q.2 Calcium के लिए क्या खाना चाहिए?


Ans. Calcium की कमी को दूर करने के लिए आप चिया सीड्स, डेयरी प्रोडक्ट, सी फूड, अंजीर, संतरा इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

Q.3 तेजी से Calcium कैसे बढ़ाए?

Ans. Calcium से भरपूर फूड

ब्रोकोली
बीज और मेवे
टोफू
संतरा
रागी

Q.4 सबसे अच्छा Calcium कौन सा है?


Ans. दूध

Q.5 Calcium की गोली खाकर क्या होता है?

Ans. Calcium Tablet से कब्ज, दस्त और पेट दर्द जैसे समस्याएँ हो सकती है इसलिए कहा जाता है कि इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर करें।

उम्मीद हैं आपको Calcium की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.