English Grammar in Hindi | अंगेजी ग्रामर की जानकारी

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम English Grammar की जानकारी पढ़ने वाले हैं तो यदि आप अंग्रेजी ग्रामर सीखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े और आसानी से अंग्रेजी बोलना सीखें।

English Grammar in Hindi

यदि आप English सीखना चाहते हैं तो English Grammar को अच्छे से पढ़ना और सीखना बहुत जरुरी है, क्योंकि अंग्रेजी व्याकरण में उपस्थित सभी अध्याय आपकी अंग्रेजी सीखने में पूरी मदद करेंगे।

अंग्रेजी ग्रामर की परिभाषा

अंग्रेजी व्याकरण वह विज्ञान है जो हमें किसी भाषा को शुद्ध-शुद्ध पढ़ना, लिखना और बोलना सिखाता है। नियमों के अनुसार, ग्रामर को विभिन्न भागों यानि शब्दों, वाक्यांशों, खंडों, वाक्यों और वर्णों में विभक्त कर अध्ययन किया जाता है वह इंग्लिश ग्रामर कहलाता है।

अंग्रेजी ग्रामर के प्रकार | Types of English Grammar in Hindi

शब्दों, वाक्यांशों, खंडों, वाक्यों और वर्णों के आधार पर ग्रामर को प्रमुख 5 वर्गों में विभाजित किया गया है जो इसे अलग-अलग भाग में वर्णित करता है।

  1. वर्ण विचार (Orthography)
  2. शब्द विचार (Etymology)
  3. वाक्य विचार (Syntax)
  4. चिन्ह विचार (Punctuation)
  5. छंद विचार (Prosody)

1. वर्ण विचार (Orthography)

अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabet) में कुल 26 वर्ण/अक्षर (Letters) होते हैं।

A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z.

  1. Capital Letters

A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z.

  1. Small Letters

a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y, z.

अंग्रेजी वर्णमाला के इन 26 वर्णों को दो भागों में बाँटा गया है।

  • स्वर (Vowel)
  • व्यंजन (Consonant)

(i). स्वर (Vowels)

अंग्रेजी वर्णमाला में 5 वर्ण स्वर होते हैं।

A, E, I, O, U.

(ii). व्यंजन (Consonants)

स्वर के अलावा शेष बचे 21 वर्णों को व्यंजन कहते हैं।

B, C, D, F, G, H, J, K, L, M, N, P, Q, R, S, T, V, W, X, Y, Z.

2. शब्द विचार (Etymology)

शब्द विचार ग्रामर का वह भाग है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के शब्दों का अध्ययन किया जाता हैं इसके माध्यम से शब्दों को कई भागों में विभक्त किया जा सकता है जो इसके अलग-अलग रूपों को विस्तृत करता है।

इंग्लिश ग्रामर में शब्द विचार के विस्तृत रूप यानि पार्ट्स ऑफ़ स्पीच को प्रमुख 8 वर्गों में विभाजित किया जाता है।

  • संज्ञा (Noun)
  • सर्वनाम (Pronoun)
  • क्रिया (Verb)
  • विशेषण (Adjective)
  • क्रिया विशेषण (Adverb)
  • संबंध सूचक (Preposition)
  • संयोजक (Conjunction)
  • विस्मयादिबोधक (Interjection)

3. वाक्य विचार (Syntax)

वाक्य विचार इंग्लिश ग्रामर का वह रूप है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वाक्यों यानि Sentences का अध्ययन किया जाता है. इस भेद के अनुसार प्रत्येक वाक्य को चार प्रमुख रूपों में व्यक्त किया जाता है, जो पूर्ण वाक्य विचार के भाग होते है. जैसे,

  1. Affirmative Sentence
  2. Negative Sentence
  3. Interrogative Sentence
  4. Negative Interrogative Sentence

4. Punctuation of English (विराम चिह्न)

अंग्रेजी पढ़ने के लिए विराम चिह्न का बहुत ही महत्व है, क्योंकि अंग्रेजी या हिंदी बोलते समय किसी भी वाक्य में कहीं न कहीं पर रुकते हैं तो हम किसी ना किसी विराम चिन्हों का प्रयोग करते हैं।

  • Full Stop ( पूर्ण विराम ) – (.)
  • Interrogation (प्रश्नवाचक चिह्न) – (?)
  • Comma (अल्प विराम) – (,)
  • Colon (अपूर्ण विराम) – (:)
  • Semi Colon (अर्द्ध विराम) – (;)
  • Exclamation Mark (विस्मयादिबोधक चिह्न) – (!)
  • Colon Dash (विवरण चिह्न) – (:-)
  • Brackets (कोष्ठक) – () [] {}

(i). पूर्ण विराम चिन्ह . (Full Stop .)

जब कोई वाक्य को पूरा खत्म करते हैं तो वाक्य के आखिर में पूर्ण विराम का इस्तेमाल किया जाता हैं। चाहे वह नकारात्मक वाक्य हो या प्रश्नवाचक वाक्य हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

दूसरे शब्दों में, पूर्ण विराम का प्रयोग एक वाक्य के खत्म होने के तुरंत बाद करते हैं और दूसरे वाक्य के शुरू होने से पहले करते हैं।

उदाहरण :-

मैं घर जा रहा हूँ।I am going to home.
अभी राम स्कूल गया था।Ram had gone to school now/just.
मैं सेब खाता हूँ।I eat apple.

(ii). प्रश्न चिन्ह ? ( Question Mark ? )

प्रश्न चिन्ह ? का प्रयोग हम किसी वाक्य में जब प्रश्न पूछते हैं तब इस्तेमाल करते हैं।

उदाहरण :-

तुम्हारा नाम क्या है?What is your name?
तुम क्या करते हो ?What do you do?
वह कहाँ रहता है ?Where does he live?

(iii). विस्मयादिबोधक चिन्ह ! (Exclamation Marks !)

विस्मयादिबोधक चिन्ह का प्रयोग किसी वाक्य में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय किया जाता हैं।

जैसे :- कभी किसी वाक्य में ख़ुशी प्रकट करना हो या फिर किसी वाक्य में दुःख प्रकट करना हो और जैसे नाराजगी जाहिर करना, हैरानी, शाबाशी या फिर किसी दुआ देना हो तो वहाँ पर हम विस्मयादिबोधक चिन्ह का प्रयोग किया जाता हैं। विस्मयादिबोधक चिन्ह को वाक्य के अंत में लगाकर प्रयोग करते हैं।

उदाहरण :-

वाह !Wow !
भगवान का शुक्र है !Thank God !
बधाई हो !Congratulation !
शाबाश !Well done !
बहुत बहुत धन्यवाद !Thanks a lot !

(iv). उद्धरण चिन्ह (Quotation mark)

उद्धरण चिन्ह का प्रयोग हम सामान्यतः जब कोई बात में कुछ खास बात को व्यक्त करना चाहते हैं तब इस चिन्ह को लगते हैं। यह खास बात के शुरू होने के पहले और खास बात खत्म होने के बाद इस्तेमाल किया जाता है।

उदाहरण :-

पिताजी ने कहा “तुम्हे बाज़ार जाना पड़ेगा”Dad said ”you have to go to market“
माँ ने मुझसे कहा “तुम्हे स्कूल जाना पड़ेगा”Mom told to me ”you have to go to school“

(v). अक्षर लोप ‘ (Apostrophe mark ‘)

इस चिन्ह का प्रयोग हम दो तरह से करते हैं, पहला जब हमें बताना हो की यह “किसी का वस्तु है या कोई भी चीज है”

अर्थात ”का” के अर्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं और दूसरा यह की जब हम सहायक क्रियाओं के साथ जब “नहीं” का इस्तेमाल करते हैं जैसे (Doesn’t, Don’t, Have n’t) लगाया जाता है।

उदाहरण :-

यह सोनम का कुत्ता है।It is Sonam’s dog.
यह सुहाना का पेन है।It is suhana’s pen.
टीना का भाई मेरा दोस्त है।Tina’s brother is my friend.
शुभम का दोस्त अच्छा नहीं है।Shubham’s friend isn’t good.
यह संजना का कुत्ता नहीं है।It isn’t sanjana’s dog.

5. Prosody (छंद विचार)

छंद विचार इंग्लिश ग्रामर का वह महत्वपूर्ण भेद है जिसके अंतर्गत अंग्रेजी भाषा में अंकित रस, अलंकार, दोहा, चौपाई, छन्‍द इत्‍यादि का अध्ययन करते है.

ग्रामर में इसका अध्ययन सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी लिकावत स्पेशल केटेगरी में होती है. जिसे समझना थोड़ा कठिन अवश्य होता है, लेकिन अध्ययन के पश्चात् ये बिल्कुल सरल और अर्थवान हो जाता है.

Types of Sentences in English

वाक्य (Sentences) का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि वाक्यों से किसी भी भाषा को पहचाना व समझा जाता है। वाक्य का मतलब किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी बात को समझाने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उसको वाक्य कहते हैं।

वाक्य के प्रकार

(i). कथनवाचक वाक्य (Assertive Sentences)

ऐसे वाक्य जिसमे कोई सामान्य बात का वर्णन होता है, इस तरह के वाक्य को कथनवाचक वाक्य कहते हैं। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक वाक्य दोनों कहे जा सकते हैं।

उदाहरण :-

हिमानी मेरी बहन है।HImani is my sister.
मैं स्कूल जाता हूँ।I go to school.
रानी बाजार जा रही है।Rani is going to the market.

(ii). प्रश्नवाचक वाक्य (Interrogative Sentence)

ऐसे वाक्य जिसमें किसी से प्रश्न पूछा जाता है, वह वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है, और अंत में हमेशा प्रश्नवाचक चिन्ह ? का इस्तेमाल किया जाता हैं। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के वाक्य आते हैं।

उदाहरण :-

आप कहाँ जा रहे हो ?Where are you going ?
तुम स्कूल कब जाते हो ?When do you go to school ?
तुम्हारा नाम क्या है ?What is your name ?

(iii). आज्ञावाचक वाक्य (Imperative Sentences)

ऐसे वाक्य जिसमें वाक्य का अर्थ आज्ञा, प्रार्थना या आदेश को व्यक्त करता है, वह वाक्य आज्ञावाचक वाक्य कहलाता है। इसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के वाक्य आते हैं।

उदाहरण :-

यहां से बाहर जाओ। (आदेश)Get out of here.
तुम्हे स्कूल जाना पड़ेगा। (आज्ञा)You have to go to school.
तुम्हे यहां से जाना चाहिए। (प्रार्थना)You should go from here.

(iv). विस्मयादिबोधक वाक्य (Exclamatory Sentences)

ऐसे वाक्य जिसमें हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाते हैं।

जैसे :- खुशी, दुःख, हैरानी, डरना, धमकाना आदि तरह के वाक्य को व्यक्त करते हैं।

उदाहरण :-

वाह ! क्या सुन्दर लड़की है।Wow ! What a beautiful girl.
भगवान आपको आशीर्वाद दे !God bless you!
क्या बकवास है !what rubbish !

4. Parts Of Sentences in English

वाक्य के तीन भाग होते हैं।

  • कर्ता (Subject)
  • क्रिया (Verb)
  • कर्म (Object)

(i). कर्ता ( Subject )

कर्ता किसी भी वाक्य का मुख्य भाग है, क्योंकि इसी से ही वाक्य में पता चलता है की कर्ता संज्ञा है या सर्वनाम, पुरुष है या फिर कोई महिला है इससे हमें वाक्य में कर्ता की स्थिति का ज्ञान होता है।

उदाहरण :-

  1. मैं सेब खाता हूँ। (I eat apple.)

Note :- यहां पर वाक्य है जिसमें “मैं” 1st Person Singular कर्ता है।

  1. रानी स्कूल जा रही है। (Rani is going to school.)

Note :- यहां पर वाक्य है जिसमें “रानी” कर्ता है। जो एक संज्ञा है।

  1. वह घर पर है। (He is at home.)

Note :- यहां पर वाक्य है जिसमें “वह” कर्ता है। जो एक सर्वनाम है।

  1. हम कल स्कूल जायेंगे। (We will go school tomorrow.)

Note :- यहां पर वाक्य है जिसमें “हम” 1st Person Plural कर्ता है।

  1. तुम यहां से जाओ। (You go from here.)

Note :- यहां पर वाक्य है जिसमें “तुम” 2nd Person Plural कर्ता है।

(ii). क्रिया ( Verb )

कर्ता के द्वारा किया गया काम या कार्य को ही क्रिया कहते हैं। अर्थात कर्ता किसी भी वाक्य में जो भी काम करता है वही क्रिया है।

जैसे :- सोना, उठना, रोना, जाना, आना, खाना, पीना, पढ़ना, लिखना आदि सभी क्रियाएँ हैं। इनमे से कोई भी वाक्य में क्रिया के रूप में इस्तेमाल हो सकता है।

उदाहरण :-

  1. मैं स्कूल जाता हूँ। (I go to school.)

इस वाक्य में Subject है “मैं” और Verb है “जाना” (go) लेकिन वाक्य में ध्यान देने वाली बात है की यह एक Simple Present Tense का वाक्य है। इस वाक्य में क्रिया (Verb) “जाना” (go) का काम कर रहा है। “जाना” (go) ही इस वाक्य का क्रिया है।

  1. वह कार है। (That is the car.)

क्रिया के प्रकार (Types of Verbs)

1. मुख्य क्रिया (Main Verb)

मुख्य क्रिया, कर्ता के किये गए कार्य की व्याख्या करता है और हमें यह बताता है कि कर्ता ने वाक्य में क्या किया है।

मुख्य क्रिया जैसे कि सोना, उठना, रोना, जाना, आना, खाना, पीना, पढ़ना, लिखना आदि सभी मुख्य क्रियाएँ हैं।

उदाहरण :-

मैं अभी टीवी देख रहा हूँ।I am watching TV right now.
सुहाना सेब खा चुकी थी।Suhana had eaten apple.
वह सिनेमा जाता है।He goes to the cinema.

2. सहायक क्रिया (Helping या Auxiliary Verb)

सहायक क्रिया, कर्ता की अवस्था (State) के बारे में हमें जानकारी देता है। सहायक क्रिया को हमेशा मुख्य क्रिया के पहले प्रयोग किया जाता है।

सहायक क्रिया का प्रयोग करते समय ध्यान रखा जाता है की कर्ता Singular या Plural है और Tense कौन से समय Present or Past or Future को बता रहा है।

सहायक क्रिया को Tense के हिसाब से प्रयोग में लाया जाता है जैसे Present में (is, am, are, have, has, do, does) और Past में (was, were, had, did) और Future में (will) आदि होते हैं।

उदाहरण :-

मैं खाना खा रहा हूँ।I am eating food.
तुम स्कूल क्यों जाते हो ?Why do you go to school ?
सोनम बाजार जा रही थी।Sonam was going to the market.

(iii). कर्म (Object)

कर्ता के द्वारा किया गया कार्य का फर्क जिस पर पड़ता है वह कर्म Object कहलाता है।

उदाहरण :-

मेरे पास पेन है। (Object – पेन)I have a pen.
मेरे पास कुछ पैसे हैं। (Object – पैसे)I have some money.
आपका कार अच्छा है। (Object – कार)Your car is good.
अमृता मेरी बहन है। (Objcet – मेरी बहन)Amrita is my sister.
प्रवीण मेरा भाई है। (Object – मेरा भाई)Praveen is my brother.

उम्मीद हैं आपको English Grammar in Hindi की जानकारी पसंद आयी होगीं यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.