कमजोरी कैसे दूर करें | कमजोरी के लक्षण, कारण और घरेलू उपाय

इस पेज पर आप कमजोरी कैसे दूर करें की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं यदि आपको भी कमजोरी महसूस होती हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

पिछले पेज पर हमने मन को एकाग्र कैसे करें की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी जरूर पढ़े।

समय रहते आप कमजोरी को दूर करने के लिए सजग हो जाएंगे तो आपका शरीर फिर से तंदुरुस्त हो जाएगा। आज हम इस पोस्ट में कमजोरी कैसे दूर करें, कमजोरी का कारण और लक्षण इत्यादि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

कमजोरी कैसे दूर करें

आजकल की दौड़ भरी जिंदगी में गलत जीवनशैली की वजह से कमजोरी होना आम बात हो गई है। अगर आपका शरीर अक्सर थक जाता है।

सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलने लगती है और आप शरीर में हमेशा दर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहते हैं तो आपका शरीर कमजोरी को ओर बढ़ रहा है।

शरीर में कमजोरी के कारण कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती है। आपकी मानसिक ऊर्जा/मेंटल एनर्जी कम होने लगती है जिसकी वजह से कई छोटी-बड़े बीमारियां हावी होने लगती है।

कमजोर हो जाने के बाद आपका शरीर कई संकेत देने लगता है जैसे- मन विचलित रहना, शरीर में ऊर्जा की कमी और आलसी हो जाना। इन संकेतों को नजर अंदाज करने से आप गंभीर परिणाम भुगत सकते है। 

अगर आपके शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से कमजोरी दूर कर सकते हैं। कमजोरी को कई तरीकों से दूर किया जा सकता है।

लाइफ स्टाइल के द्वारा कमज़ोरी दूर करने का तरीका

कई बार गलत जीवन शैली की वजह से शरीर में थकान और कमजोरी हो जाती है। आप अपने लाइफ स्टाइल में सुधार करके कमजोरी को दूर कर सकते हैं।

खानपान में सुधार

आजकल की दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान का ध्यान ठीक से नहीं रख पाते हैं जिससे उनके शरीर में थकान और कमजोरी होना शुरू हो जाती है।

दिनभर ऊर्जा के लिए सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्थी (पौष्टिक, संतुलित और फाइबर युक्त) और हैवी करना चाहिए जिससे आपको कम थकान हो।

आप खाने में अनाज, अंडा, फल, दूध, हॉटमेल पेस्ट्री या डोनट्स का प्रयोग करें जिससे आपका एनर्जी बरकरार रहेगा।

व्यायाम/एक्सरसाइज या योग

एक्सरसाइज करने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होते हैं। इसके अलावा योगा करने से आपकी एनर्जी बरकरार रहता है।

ब्रिटिश स्टडी के मुताबिक योग करने से एनर्जी और कॉन्फिडेंस की बढ़ोतरी होता है। जो आपके शरीर की कमजोरी दूर करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

एक्सरसाइज और योगा करने से कई लाभ मिल सकते हैं जैसे – इम्यूनिटी का बढ़ना, तनाव का कम होना, फिजिकली एक्टिव रहना, एनर्जी बूस्ट होना, स्किन ग्लो करना इत्यादि।

भरपूर नींद लें

kamjori kaise dur kare

अगर आप अपने शरीर के थकान और कमजोरी को दूर करना चाहते हैं तो भरपूर नींद लेना पड़ेगा। क्योंकि शरीर में थकान और कमजोरी के बढ़ावा देने में नींद भी अहम भूमिका निभाता है।

विटामिन बी कांपलेक्स और मिनरल्स का इस्तेमाल

अगर आप थकान और कमजोरी दूर करना चाहते हैं तो विटामिन बी कॉन्प्लेक्स और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करें। 

आयरन का सेवन

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ के उपयोग से आपका कमजोरी जल्दी से समाप्त हो जायेगा। 

घरेलू उपचार के द्वारा कमजोरी कैसे दूर करें

1. दूध :- दूध में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना दूध का सेवन करने से आपकी हड्डी और मांसपेशी मजबूत होता है।

जिससे आपकी थकान और कमजोरी जल्दी समाप्त हो जाती है। दूध के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कमजोरी में काफी आराम मिलता है। 

2. किशमिश :- किशमिश में विटामिन बी कॉन्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह के समय किसमिस का सेवन करें। इसके सेवन से खून में बढ़ोतरी होगा और कुछ ही दिनों में कमजोरी समाप्त हो जाएगी।

3. खजूर :- खजूर में एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना खजूर और बादाम खाने से आपके पाचन तंत्र मजबूत करने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर करता है।

4. दूध और केला :- दूध और केले में कई विटामिन मौजूद होते हैं। रोजाना एक केला के साथ गर्म दूध के सेवन से आप की हड्डियां मजबूत होगी और शारीरिक कमजोरी दूर होगा।

5. सोयाबीन :- शरीर में थकान और कमजोरी दूर करने के लिए सोयाबीन को भून कर या इसकी सब्जी बनाकर खाना चाहिए।

6. अश्वगंधा का चूर्ण :- रोजाना दिन में दो बार अश्वगंधा का चूर्ण दूध के साथ सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी और आयरन की कमी को दूर करता है। जिससे शारीरिक कमजोरी जल्दी समाप्त हो सकती है।

7. आंवला :- आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवला के रस को दो चम्मच शहद में मिलाकर सप्ताह में दो या तीन बार सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

8. अंडा :- अंडे में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए इत्यादि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए रोजाना अंडा का सेवन करना चाहिए। अंडे को एग रोल, आमलेट पनीर या हरी सब्जियां के साथ खा सकते हैं।

9. गाजर :- कमजोरी दूर करने में गाजर अहम भूमिका निभाता है। आप गाजर को काटकर या हलवा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

10. दालचीनी :- दालचीनी पाउडर को रोजाना शहद के साथ सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

11. आम :- आम में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और तांबा भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं और जल्दी ऊर्जा प्राप्त करना चाहते हैं तो एक गिलास मैंगो का रस पी सकते हैं। इसके अलावा रोजाना पक्के आम को खाने से खून की बढ़ोतरी होती है जो कमजोरी दूर करने में सहायक होता है।

12. मुलेठी :- मुलेठी एक प्रकार की जड़ी बूटी है जिसमें कई गुण मौजूद होते हैं। एक चम्मच मुलेठी पाउडर और दो चम्मच शहद को दूध के साथ सेवन करने से आपका कमजोरी दूर हो सकता है। (BP के मरीज को यह सेवन नहीं करना चाहिए)

कमजोरी के दौरान क्या नहीं करें

शारीरिक कमजोरी के दौरान भोजन करना कभी बंद ना करें। इसके अलावा सिगरेट, शराब, कैफीन, तंबाकू और अन्य ड्रग्स का सेवन बिलकुल न करें।

अगर आप जल्दी से कमजोरी समाप्त करना चाहते हैं तो जंक फूड, तले हुए खाद्य पदार्थ और कैफीन युक्त पेय पदार्थ से दूर रहे। 

नोट – कमजोरी दूर करने के लिए दी गई सभी उपाय सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसलिए हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इनका सेवन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर परामर्श ले।

कमजोरी के लक्षण

अगर आप छोटा मोटा काम करने में थक जाते हैं और शरीर में हमेशा दर्द रहता है। सीढ़ियां उतरने और चढ़ने के दौरान सांस फूलने लगती है। किसी प्रकार का कार्य करने में मन नहीं लगता है यह सब लक्षण कमजोरी का हो सकता है। 

कई बार यह समस्या मौसम बदलाव के कारण भी आ सकती है। नीचे कमजोरी के अन्य लक्षण दर्शाया जा रहे हैं।

  • शरीर में थकान
  • बार-बार नींद आना
  • बिना कार्य के पसीना आना
  • भूख ना लगना
  • अचानक सिर में तेजी से दर्द होना
  • शरीर के अंग में कंपन या झटका महसूस होना।
  • अचानक बेहोश हो जाना या चक्कर आना
  • छाती में दर्द रहना
  • चलने में दिक्कत होना
  • लगातार हल्की बुखार बना रहना
  • मन विचलित रहना
  • बोलते समय और निगलते समय कठिनाई होना
  • नजरें का कमजोर होना

कमजोरी का कारण

शरीर में कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं जो नीचे दर्शाये जा रहे हैं।

  • तनाव से
  • खराब खाने की वजह से
  • खून की कमी से
  • नींद की कमी से
  • विटामिन बी12 और आयरन की कमी से
  • थायराइड से
  • फ्लू से
  • दवाओं के साइड इफेक्ट से
  • शरीर के अंग में किसी प्रकार की चोट से
  • हार्ट अटैक या स्ट्रोक से

उम्मीद हैं आपको कमजोरी कैसे दूर करें की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.