Site icon HTIPS

नाइट्रोजन क्या है नाइट्रोजन के गुण, उपयोग और नाइट्रोजन चक्र

nitrogen

यदि आप नाइट्रोजन की जानकारी जानना चाहते हैं तो आप सही पेज पर आए हैं इस पेज पर आपको नाइट्रोजन की समस्त जानकारी मिल जाएगी।

पिछले पेज पर हमने नाइट्रोजन चक्र की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े। चलिए आज हम नाइट्रोजन की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

नाइट्रोजन क्या है

नाइट्रोजन एक रंगहीन, गंधहीन गैस है जो वायुमंडल के आयतन का लगभग ⅘ अर्थात 78% हिस्सा है। यह जीव-जंतुओं के कोशिकाओं में, विशेष रूप से प्रोटीन में मिश्रित रूप में पाई जाती है। 

नाइट्रोजन आधुनिक आवर्त सारणी के 15वें समूह का सदस्य है। नाइट्रोजन के बारे में कुछ सामान्य जानकारी इस प्रकार है।

नाइट्रोजन के गुण

नाइट्रोजन के निम्नलिखित गुण है।

नाइट्रोजन के उपयोग

नाइट्रोजन प्रोटीन का हिस्सा है और जो जीव जंतुओं के वृद्धि के लिए सबसे उपयोगी पदार्थ है। नाइट्रोजन के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग इस प्रकार हैं।

नाइट्रोजन चक्र क्या है

नाइट्रोजन चक्र एक जैव-भू-रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें नाइट्रोजन विभिन्न रूपों में वायुमंडल से जीवित जीवों में और बाद में वापस वायुमंडल में परिचालित होती है। जीवित जीवों को न्यूक्लिक एसिड और प्रोटीन के संश्लेषण के लिए नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है।

नाइट्रोजन का उपयोग जीवित जीवों द्वारा तब तक नहीं किया जा सकता है जब तक कि इसे अमोनिया और नाइट्रेट्स में परिवर्तित नहीं किया जाता है।

नाइट्रोजन चक्र में कई चरण होते हैं।

यह चक्र उचित पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है।

क्या नाइट्रोजन गैस खतरनाक हो सकता है

सीधे शब्दों में कहें तो हाँ। यदि नाइट्रोजन गैस का उपयोग करते समय सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता हैं, तो नाइट्रोजन के उपयोग से जुड़े कुछ जोखिम और खतरे हो सकते हैं।

तरल नाइट्रोजन ठंडा होता है इसलिए इससे त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। नाइट्रोजन का उपयोग कई खाद्य पदार्थों तथा तरल पदार्थों में भी किया जाता हैं। यदि इन पदार्थों में नाइट्रोजन की मात्र अधिक हो तो यह हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

इन सबके अलावा यदि नाइट्रोजन को सही तरह से संरक्षित करके नहीं रखा जाए तो यह घुटन और विस्फोट का कारण बन सकता है। चुकी नाइट्रोजन गैस रंगहीन और गंधहीन होती है इसलिए इससे संबंधित खतरे को भांपना भी मुश्किल हो सकता हैं।

यही कारण है कि नाइट्रोजन का सही तरीके से उपयोग, भंडारण और प्रबंधन करना इतना महत्वपूर्ण हैं।

नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन में अंतर

नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन में निम्नलिखित अंतर है।

नाइट्रोजनऑक्सीजन
नाइट्रोजन वह गैस है जो हवा में अधिकतम मात्रा में यानि लगभग 78% मात्रा में मौजूद होती है।ऑक्सीजन एक आवश्यक गैस है जो हवा में लगभग 21% मात्रा में मौजूद होती है।
नाइट्रोजन जानवरों के शरीर में भी मौजूद होता है लेकिन कम मात्रा में।जीवित चीजों द्वारा जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन को अंदर लिया जाता है।
नाइट्रोजन आधुनिक आवर्त सारणी में समूह 15 में मौजूद है।यह एक रासायनिक तत्व है जो आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 16 में मौजूद है।
नाइट्रोजन का परमाणु संख्या 7 होता है।ऑक्सीजन की परमाणु संख्या 8 होती है।
नाइट्रोजन का प्रतीक N होता है।ऑक्सीजन का प्रतीक O होता है।
नाइट्रोजन का रासायनिक सूत्र N₂ है।ऑक्सीजन का रासायनिक सूत्र O₂ होता है
नाइट्रोजन गैस का उपयोग कई उद्योगों में किया जाता है जैसे कि फार्मास्युटिकल में गैस क्रोमैटोग्राफी में।ऑक्सीजन का उपयोग अस्पतालों में, वेल्डिंग सामग्री और अन्य उद्योगों के लिए किया जाता है।
नाइट्रोजन का उपयोग खाद्य पैकेजों के अंदर भरने के लिए किया जाता हैं।शुद्ध ऑक्सीजन का उपयोग गंदे पानी में पंप करके पानी को साफ करने के लिए किया जाता है।
Q.1 नाइट्रोजन गैस कौन सी है?

Ans. नाइट्रोजन पृथ्वी के वायुमंडल का 78% हिस्सा बनाती है और यह एक अक्रिय गैस है जो रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन होती है।

Q.2 नाइट्रोजन की पहचान कैसे करें?

Ans. नाइट्रोजन रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस है।

Q.3 शरीर में नाइट्रोजन कितना है?


Ans. मानव शरीर के लगभग 3.3 प्रतिशत भार में नाइट्रोजन मौजूद होती है। 

Q.4 नाइट्रोजन किस रंग का होता है?


Ans. नाइट्रोजन एक रंगहीन गंधहीन गैस के रूप में दिखाई देती है।

Q.5 हवा में कौन सी गैसें होती हैं?


Ans. पृथ्वी के वायुमंडल में हवा लगभग 78 प्रतिशत नाइट्रोजन और 21 प्रतिशत ऑक्सीजन से बनी है।

Q.6 नाइट्रोजन कहां मिलता है?


Ans. वायुमंडल में,

Q.7 नाइट्रोजन की कमी से क्या होता है?


Ans. नाइट्रोजन की कमी से पत्ते पीले, पीले-हरे और बौने हो जाते हैं। 

Q.8 नाइट्रोजन की खोज करता कौन है?


Ans. नाइट्रोजन की खोज का श्रेय 1772 में स्कॉटिश चिकित्सक डैनियल रदरफोर्ड को दिया जाता है, जिन्होंने इसे हानिकारक हवा कहा था।

जरूर पढ़िए :
आवर्त सारणीऑक्सीजन
प्रोटीनसोडियम
कैल्सियमखनिज तत्व

उम्मीद हैं आपको नाइट्रोजन की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Exit mobile version