Valentine Day क्या हैं और क्यों बनाया जाता हैं

आप जानते ही होंगे कि वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का दिन हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं Valentine Day क्या हैं और क्यों बनाया जाता हैं? तो इस पेज पर आप Valentine Day की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हम प्यार की जानकारी शेयर कर चुके हैं यदि आप किसी को पसंद करते हैं और समझ नहीं पा रहे कि प्यार क्या हैं और कैसे होता हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए आपको अपना सच्चा प्यार समझने में मदद जरूर मिलेंगी।

चलिए इस पेज पर सिर्फ Valentine Day क्या हैं और क्यों बनाया जाता हैं? की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

Valentine Day क्या हैं?

Valentine Day प्यार, रोमांटिक, इजहार, दोस्ती को प्यार में बदलने का एवं अपने सच्चे प्यार का इजहार करने का दिन हैं जो प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को प्रेमी जोड़े के द्वारा सेलिब्रेट किया जाता हैं।

Valentine Day के दिन यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उससे अपने दिल की बात बता सकते हैं। यदि वो भी आपको पसंद करती हैं तो आपको हाँ बोल देगीं।

वैलेंटाइन डे का इंतजार प्रत्येक प्रेमी करता हैं ताकि वो अपने प्यार का इजहार वैलेंटाइन डे के खूबसूरत दिन करें यदि आप लड़की कैसे पटाए की जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

लड़की को अपने दिल की बात बताने में देरी मत करें और वैलेंटाइन डे के खूबसूरत दिन अपने प्यार का इजहार करें जिससे आपके लिए वैलेंटाइन का दिन हमेशा के लिए यादगार बन जाए।

वैलेंटाइन डे कब मनाया जाता हैं?

वैलेंटाइन डे हर साल 14 February को मनाया जाता है। लेकिन उससे पहले Valentine Week सेलिब्रेट किया जाता है जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। अपने दिल के जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए वैलेंटाइन डे का हर धडकते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है।

7 फरवरीRose day
8 फरवरीPropose day
9 फरवरीChocolate Day
10 फरवरीTeddy Day
11 फरवरीPromise Day
12 फरवरीHug Day
13 फरवरीKiss Day
14 फरवरीValentines Day

यदि आप Valentine Day Week पर अपने पार्टनर को विशेष के साथ Wish करना चाहते हैं तो ऊपर टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके विशेष पढ़कर Valentine Day Week के प्रत्येक दिन को विश कर सकते हैं। और इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं।

Valentine Day क्यों मनाया जाता हैं?

Valentine Day मनाने की शुरुआत Rome की तीसरी सदी से हुई जिसमें एक दुष्ट राजा हुआ करता था जिसका नाम Claudius था। Claudius बहुत ही खराब राजा था जो अपनी प्रजा को कष्ट और दुःख देता था और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा सुनाता था।

रोम के राजा Claudius का यह मानना था कि शादी शुदा सिपाई के मुकाबले बिना शादी शुदा सिपाई किसी भी प्रकार की जंग जीत सकता हैं।

क्योंकि जिन सिपाई की शादी हो जाती थी उनको इसी बात की चिंता रहती थी कि यदि उनको कुछ हो गया तो उनके परिवार वालों का क्या होगा इसलिए वो जंग में पूरा ध्यान नहीं दे पाते थे और जंग हार जाते थे।

इसलिए Claudius राजा ने अपने राज्य में ऐलान किया कि उसके राज्य का कोई भी सिपाई शादी नहीं करेगा यदि किसी ने राजा की आज्ञा का उलंघन किया तो उसे कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाएंगी।

सम्राट क्लाउडियस के इस फैसले से सिपाई दुःखी थे। सभी जानते थे कि राजा ने गलत फैसला लिया हैं लेकिन राजा के डर से किसी ने उनके इस फैसले का उलंघन नहीं किया और राजा की आज्ञा का पालन करते रहें।

रोम के एक संत Valentine थे जिनको राजा का यह फैसला बिल्कुल मंजूर नहीं था इसलिए संत Valentine राजा Claudius से छुपकर युवा सिपाइयों की शादी करवाने लगें।

जो भी सिपाई अपनी पसंद से अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहते थे वो संत Valentine के पास उनसे मदद मांगने जाते थे। संत Valentine उनकी मदद करते थे और शादी करवा देते थे संत Valentine ने राजा क्लाउडियस से छुपकर बहुत से सिपाइयों की शादी गुप्त तरीके से करवा दी।

राजा Claudius को एक दिन पता चल गया कि संत Valentine गुप्त तरीके से सिपाइयों की शादी करवा रहे हैं क्योंकि सच बहुत दिन तक नहीं छुप सकता एक दिन पता चल ही जाता हैं।

संत Valentine ने सम्राट क्लाउडियस के आदेश का पालन नहीं किया इसलिए राजा ने संत Valentine को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई और जेल में बंद कर दिया। संत Valentine जेल में बंद होने के बाद मौत की तारीख का इंतेजार करने लगें।

रोम के लोग मानते थे कि संत Valentine के पास ऐसी एक दिव्य शक्ति हैं जिसका इस्तेमाल करके वो लोगों को उनके रोगों से मुक्ति दिला सकता था।

एक दिन उनके पास जेलर Asterius आया। जेलर की एक अन्धी बेटी थी जेलर को संत Valentine की दिव्य शक्ति का पता था इसलिए उसने Valentine के पास जाकर उनसे विनती की आप मेरी बेटी की आँखों की रोशनी अपनी दिव्य शक्ति से ठीक कर दीजिए।

संत Valentine नेक दिल के इंसान थे वो सबकी मदद करते थे उन्होंने जेलर की भी मदद की और अपनी दिव्य दृष्टि से जेलर की बेटी की आँखों की रोशनी ठीक कर दी।

जेलर की बेटी की आँखों की रोशनी वापिश आ गई तब से संत Valentine और जेलर की बेटी की दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला।

दोनों के बीच बहुत प्यार हो गया लेकिन जब जेलर की बेटी को पता चला कि 14 फरवरी को संत Valentine को फाँसी दी जाएगी यह सुनकर उसको गहरा सदमा लग गया।

14 फरवरी को वैलेंटाइन को फाँसी होने वाली थी तभी संत Valentine ने जेलर से कलम और कागज माँग और जेलर की बेटी के लिए अलविदा संदेश लिखा। और लास्ट में “तुम्हारा Valentine” लिखा। संत Valentine के यही लब्ज हैं जो आज तक लोग सेलिब्रेट करते हैं।

इसके बाद संत Valentine को फाँसी की सजा दी गई Valentine के इस बलिदान की वजह से 14 फरवरी को उनके नाम से याद रखा गया।

14 फरवरी को पूरी दुनिया Valentine Day बनाती हैं और एक दूसरे को प्यार करते हैं। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को फूल और तोहफे देकर Valentine Day विश करते हैं।

Valentine Day कैसे मानते हैं?

Valentine Day का दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता हैं इसलिए इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करें इसकी तैयारी पहले से ही करके रखनी चाहिए।

Valentine Day का यह स्पेशल दिन कैसे सेलिब्रेट करें इसके लिए मैं आपको टिप्स दूँगी जिससे आप इस दिन में चार-चांद लगा सकते हैं और अपने दिन को स्पेशल बना सकते हैं तो चलिए पढ़ते हैं।

  • पार्टनर के साथ घूमने जाए?
  • लाइफ पार्टनर के साथ डिनर के लिए जाए?
  • Movie देखने जाए?
  • पार्टनर के लिए स्पेशल गिफ्ट दे?
  • एक सुन्दर सी शायरी उनके लिए लिखें?
  • आप चाहे तो एक लव लेटर भी लिख सकते हैं?
  • पार्टनर के लिए सरप्राइज पार्टी रख सकते हैं।
  • अपने लवर्स के साथ Long Drive पर जा सकते हैं।
  • वैलेंटाइन का पूरा दिन अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताए। क्योंकि यही एक दिन हैं जिसपर सिर्फ उनका दिन हैं।

यदि आप अपने पार्टनर को लेकर ऐसी जगह जाते हैं जहाँ आपकी पहली मुलाकात हुई हो तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होंगी।

यह स्थान कुछ भी हो सकता हैं स्कूल, कॉलेज, मंदिर, पार्क या उनका घर जहाँ भी आपकी पहली मुलाकात हुई हो आप ले जाकर पहली बार में जो कुछ भी हुआ हो रिपीट कर दीजिए यकीन मानिए यह वैलेंटाइन डे का सबसे अच्छा गिफ्ट आपके पार्टनर के लिए साबित होगा।

Valentine Day किसके साथ मनाए

दोस्तों जरूरी नहीं हैं कि Valentine Day केवल Girlfriend-Boyfriend के साथ ही सेलिब्रेट किया जाए।

आजकल Valentine Day Lovers तक सीमित नहीं रह गया बल्कि जिससे आप प्यार करते हैं केयर करते हैं अपना समझते हैं चाहे वो आपके मम्मी-पापा, भाई-बहिन, दोस्तों किसी के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।

  • Valentine Day को अपने जीवनसाथी के साथ सेलिब्रेट करें।
  • Lovers के साथ नए रिश्ते को मजबूत बनाए।
  • दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करें और अपनी दोस्ती को बढ़ाए।
  • अपनी फॅमिली के साथ इस दिन को स्पेशल बनाए।
  • Husband-Wife भी इस दिन को सेलिब्रेट करके अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

जरूर पढ़िए : Love Marriage और Arrange Marriage में अंतर

इस पेज पर आपने Valentine Day क्या हैं और क्यों मनाया जाता हैं कि समस्त जानकारी को पढ़ा, उम्मीद हैं आपको यह पोस्ट पसंद आयी होंगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.