Site icon HTIPS

विराम चिन्ह किसे कहते है

विराम चिन्ह

इस पेज में आप हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण अध्याय विराम चिन्ह की जानकारी को पढ़ेंगे, जो समस्त परीक्षाओ के साथ साथ दैनिक जीवन के लिए भी आवश्यक है।

पिछले पेज पर हम हिंदी व्याकरण के अध्याय समानार्थी शब्द की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

विराम चिन्ह क्या है

विराम शब्द वि + रम् + घं से मिलकर बना है और इसका मूल अर्थ “ठहराव” या “रुकना” होता हैं।

भिन्न-भिन्न प्रकार के भावों और विचारों को स्प्ष्ट करने के लिए वाक्य के बीच में या अंत में प्रयोग होने वाले चिन्हों को विराम चिन्ह कहाँ जाता हैं।

अर्थात विराम का अर्थ होता हैं रुकना या ठहरना जब हमें किसी भी वाक्य को लिखते या बोलते समय बीच में थोड़ा रुकना पड़ता हैं जिससे किसी भी वाक्य को अच्छे से समझा सकें।

उदाहरण :-

यदि किसी भी वाक्य में विराम चिन्ह का प्रयोग सही से न किया जाए तो वाक्य अर्थहीन हो जाता हैं या फिर एक दूसरे के विपरीत हो जाता हैं इसलिए वाक्य में विराम चिन्ह लगाना आवश्यक होता हैं।

उदाहरण :-

ऊपर आपने देखा वाक्य तो एक हैं लेकिन विराम चिन्ह की वजह से वाक्य के अर्थ भी बदल रहे हैं।

विराम शब्द को अंग्रेजी में Punctuation Mark कहते हैं।

1. अल्प विराम (,)

किसी भी वाक्य को लिखते समय जहाँ थोड़ी सी देर रुकना पड़े वहाँ अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता हैं।

अथार्त

जब हम किसी से बातचीत करते हैं या कुछ लिखते समय बहुत सी चीजों को एक साथ लिखते हैं, तो उनके बीच-बीच में अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग करते हैं जिससे वाक्य अच्छे से सही-सही समझ आए।

नामचिन्ह
अल्प विराम,

अल्प विराम को अंग्रेजी में Comma कहते है।

नीचे दिए गए उदाहरण को पढ़कर अल्प विराम के उपयोग को आसानी से समझ सकते है।

उदाहरण :-

2. पूर्ण विराम (।)

जब कोई भी वाक्य खत्म हो जाता है तब वाक्य के अंत में पूर्ण विराम चिन्ह लगाया जाता है।

अथार्त

पूर्ण विराम का प्रयोग प्रश्नसूचक और विस्मयादि सूचक वाक्यों को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के वाक्यों के अंत मे किया जाता हैं।

नामचिन्ह
पूर्ण विराम

पूर्ण विराम को अंग्रेजी में Full Stop कहते है।

उदाहरण :-

3. उप विराम (:)

जब किसी भी वाक्य को अलग दिखाना हो वहाँ पर उप विराम चिन्ह का प्रयोग करते हैं।

नामचिन्ह
उप विराम:

उप विराम को अंग्रेजी में Colon कहते है।

उदाहरण :-

4. अर्द्ध विराम (;)

पूर्ण विराम से कुछ कम, अल्पविराम से अधिक देर तक रुकने के लिए अर्ध विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

अथार्त

एक वाक्य या वाक्यांश के साथ दूसरे वाक्य या वाक्यांश का संबंध बताना हो तो वहाँ अर्द्ध विराम (;) का प्रयोग होता है।

नामचिन्ह
अर्द्ध विरामSemi Colon

अर्द्ध विराम को अंग्रेजी में Semi Colon कहते है।

उदाहरण :-

5. योजक चिन्ह (–)

दो शब्दों के बीच परस्पर संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा उन्हें जोड़कर लिखने के लिए योजक-चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
योजक चिन्ह

योजक चिन्ह को अंग्रेजी में Hypen कहते है।

उदाहरण :-

6. कोष्ठक चिन्ह ( ) { } [ ] 

कोष्ठक का प्रयोग किसी शब्द को स्पष्ट करने या कुछ अधिक जानकारी बताने आदि के लिए कोष्ठक ( ) का प्रयोग किया जाता हैं।

कोष्ठक शब्द का प्रयोग किसी भी वाक्य के बीच में आए शब्दों अथवा पदों का अर्थ स्पष्ट करने के लिए कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।

अथार्त

कोष्ठक चिन्ह का प्रयोग अर्थ को और अधिक स्पष्ट करने के लिए शब्द अथवा वाक्यांश को कोष्ठक के अन्दर लिखकर किया जाता है।

नामचिन्हअंग्रेजी नाम
लघु कोष्ठक( )Parentheses
मझला कोष्ठक{ }Braces
दीर्ध कोष्ठक[ ]Square brackets

उदाहरण :-

7. पदलोप चिन्ह (…)

जब वाक्य या अनुच्छेद में कुछ अंश छोड़ कर लिखना होता हैं तो पदलोप चिह्न () का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
पदलोप चिन्ह

पदलोप चिन्ह को अंग्रेजी में Omission कहते है।

उदाहरण :-

8. रेखांकन चिन्ह – Underline ( _ )

किसी भी वाक्य में महत्त्वपूर्ण शब्द, पद, वाक्य को रेखांकित करने के लिए रेखांकन चिन्ह (_) का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
रेखांकनUnderline

रेखांकन चिन्ह को अंग्रेजी में Underline कहते है।

उदाहरण :-

9. लाघव चिन्ह (०)

किसी बड़े शब्द या प्रसिद्ध शब्द को संक्षेप में लिखने के लिए उस शब्द का पहला अक्षर लिखकर उसके आगे शून्य लगा देते हैं। यह शून्य ही लाघव-चिह्न कहलाता है।

नामचिन्ह
लाघव-चिह्न

लाधव चिन्ह को अंग्रेजी में Abbreviation कहते है

उदाहरण :-

10. विस्मयादिबोधक चिन्ह (!)

विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग वाक्य में हर्ष, विवाद, विस्मय, घृणा, आश्रर्य, करुणा, भय इत्यादि का बोध कराने के लिए किया जाता हैं।

अर्थात

विस्मयादि बोधक चिन्ह का प्रयोग अव्यय शब्द से पहले किया जाता है।

नामचिन्ह
विस्मयादिबोधक!

विस्मयादिबोधक को अंग्रेजी में Interjection कहते है।

उदाहरण :-

11. प्रश्नवाचक चिन्ह (?)

प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में ‘प्रश्नसूचक चिन्ह’ (?) का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
प्रश्नवाचक चिन्ह?

प्रश्नवचन चिन्ह को अंग्रेजी में Question Mark कहते है।

अथार्त

जब किसी वाक्य में किसी प्रश्न (सवाल) के पूछे जाने के भाव की अनुमति हो उस वाक्य के अंत मे (?) चिन्ह का प्रयोग किया जाता हैं।

उदाहरण :-

12. अवतरण या उदहारण चिन्ह  (‘ ‘)(“ ”)

किसी की कही हुई बात को उसी तरह प्रकट करने के लिए अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
अवतरण चिह्न (‘ ‘)(“ ”)

अवतरण चिह्न को अंग्रेजी में Inverted Comma कहते है।

उदाहरण :-

13. विवरण चिन्ह ( :- )

विवरण चिन्ह का प्रयोग वाक्यांश के विषयों में कुछ सूचक निर्देश आदि देने के लिए किया जाता है।

नामचिन्ह
विवरण चिन्ह:-

विवरण चिन्ह को अंग्रेजी में Sign of Following कहते है।

उदाहरण :-

14. विस्मरण चिन्ह या त्रुटिपूरक चिन्ह (^)

जब किसी वाक्य अथवा वाक्यांश में कोई शब्द अथवा अक्षर लिखने में छूट जाता हैं तो छूटे हुए वाक्य के नीचे हंसपद चिन्ह (^) का प्रयोग किया जाता हैं।

अर्थात

यदि हम कोई वाक्य लिखते समय किसी शब्द को भूल जाते हैं ऐसे में विस्मरण चिन्ह (^) का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
विस्मरण चिन्ह या त्रुटिपूरक चिन्ह^

विस्मरण चिन्ह या त्रुटिपूरक चिन्ह को अंग्रेजी में Oblivion Sign कहते है।

उदाहरण :-

15. पुनरुक्ति सूचक चिन्ह (,,)

पुनरुक्ति सूचक चिन्ह (,,) का प्रयोग ऊपर लिखे किसी वाक्य के अंश को दोबारा लिखने से बचने के लिए किया जाता है।

नामचिन्ह
पुनरुक्ति सूचक चिन्ह,,

पुनरुक्ति सूचक चिन्ह को अंग्रेजी में Repeat Pointer Symbol कहते है।

उदाहरण :-

क्र.दानकर्ता का नामदान राशि
1राम200 रुपये
2श्याम,,
3मोहन,,
4शोहन100 रुपए

उदाहरण :-

जब वाक्य में किसी शब्द विषेेश के उच्चारण में अन्य शब्दों की अपेक्षा अधिक समय लगता है तो वहां पर दीर्घ उच्चारण चिन्ह (S) का प्रयोग किया जाता है।

16. दीर्घ उच्चारण चिन्ह (S)

अर्थात

छंद में दीर्घ मात्रा (का, की, कू, के, कै, को, कौ) और लघु मात्रा (क, कि, कु, र्क) को दर्शाने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग होता हैं।

नामचिन्ह
दीर्घ उच्चारण चिन्हS

उदाहरण :-

देखत भृगुपति वेषु कराला
।S।। ।।।। S। ।SS

17. तुल्यता सूचक चिन्ह (=)

किसी शब्द अथवा गणित के अंकों के मध्य की तुल्यता को दर्शाने के लिए तुल्यता सूचक (=) चिन्ह का प्रयोग किया जाता हैं।

अर्थात

वाक्य में दो शब्दों की तुलना समानता या बराबरी करने में तुल्यता सूचक चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।

नामचिन्ह
तुल्यता सूचक चिन्ह=

तुल्यता सूचक चिन्ह को अंग्रेजी में Equivalence indicator कहते है।

उदाहरण :-

अच्छाईबुराई
बा
612
अशिक्षितअनपढ़

18. निर्देशक चिन्ह (―)

निर्देशक चिन्ह का प्रयोग विषय, विवाद, सम्बन्धी, प्रत्येक शीर्षक के आगे, उदाहरण के पश्चात, कथोपकथन के नाम के आगे किया जाता है।

नामचिन्ह
निर्देशक चिन्ह

निर्देशक चिन्ह को अंग्रेजी में Dash कहते है।

उदाहरण :-

जरूर पढ़िए :-

आशा है विराम चिन्ह की यह जानकारी आपको पसंद आएगी।

विराम चिन्ह से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

यदि विराम चिन्ह की यह जानकारी उपयोगी है तो इसे अपने दोस्तों और रिस्तेदारो के साथ Facebook और Whatsapp पर साँझा करे।

Exit mobile version