Themes में Footer Credit Change या Remove कैसे करे

नमस्कार दोस्तो, इस पेज पर आप Themes में Footer Credit Change या Remove कैसे करे की जानकारी पड़ेगें।

जैसा कि सभी पुराने Bloggers जानते है कि WordPress Themes में default Footer Credit होता है।

जिसे  Wordpress Website के Footer में आप देख सकते हैं।

उदाहरण : Default Footer Credit – Proudly Powered By WordPress

जो किसी भी Bloggers को पसंद नही होता है और सभी Bloggers इसे बदल देते हैं या फिर हटा देते हैं।

आप सभी free themes का Footer credit कर सकते है इसके लिए आपको किसी की भी Permission या Copyrights लेने की जरूरत नही होती है।

इस पोस्ट में हमने WordPress Website/Blogs से Footer credit बदलने की जानकारी दी हुई है।

जिसको पढ़कर आप बहुत आसानी से किसी भी WordPress Websites और Blogs का Footer का Credit  बदल पाएंगे।

4 तरीको से WordPress Websites/Blogs में Footer बदले।

WordPress website/Blog में Footer credit को 4 तरह से change किया जा सकता है।

Footer credit बदलने के सभी तरीके बहुत आसान है लेकिन चौथे नंबर का तरीका मेरा पसंदीदा तरीका है।

नीचे सभी विधियों को विस्तार से बताया है।

1. Theme को Edit करके Footer Credit बदले

इस विधि को उपयोग करके आप आसानी से wordpress का footer credit change कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा बहुत अपनी theme की coding के साथ changes करना आना चाहिए।

यह बिल्कुल आसान है लेकिन उसमें यदि आप गलती करते है तो आपकी theme खराब हो सकती है इसलिए हम पहले theme की coding को copy करके note pad में रख लेंगे उसके बाद theme को edit करेंगे।

इस विधि को उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले अपने WordPress Dashbord में जाकर Sidebar में Apperance पर click करके Editor के विकल्प पर click करना हैं।

Screenshot को देखकर समझे।

Remove footer credit
Theme Editor

जिससे आप Theme edit section में पहुँच जाएंगे जहा आप अपनी theme को change कर सकते है।

Theme Edit Section में आपको footer.php file को खोजना है

Note – यदि आपको footer.php file नही मिलती है तो आपको दूसरी विधि का उपयोग करना होगा क्योकि कुछ theme owner अपनी थीम के footer credit को छुपा देते है जिसे coding का ज्ञान होने वाला ही खोज सकता है।

Change Footer credit
Footer.Php File

Footer.php file को खोजने के बाद आपको Footer.php File को खोलना है।

अब आपको footer.php की file को copy कर लेना है और note pad में paste करके save कर लेना है जिससे यदि आपकी theme को edit करते समय कोई गलती हो जाए तो हम इसे copy करके ठीक कर पाएंगे।

Theme के footer file को save कर लेने के बाद आप को website की footer.php file में  website का default footer credit (Proudly Powered by WordPress) को खोजना है।

Footer credit मे आपकी theme का भी नाम तथा link होती है उसे भी अपने हिसाब अपनी Website का नाम और Link से change करना करें।

याद रहे code को change ऐसा करे जैसा वो पहले था मतलब सिर्फ words को बदले। उसमें उपयोग की गई अन्य coding के साथ कोई बदलवाव न करें।

Footer Credit को बढ़ने के बाद आप नींचे Update बटन पर click जरूर करे।

उसके बाद अपनी website को check करे कि website ठीक से खुल रही है।

कही theme में तो गलती नही हुई है यदि सब कुछ ठीक है और footer credit आपके अनुसार बदल गया तो ठीक है।

लेकिन यदि theme में कोई गलती हो गयी है और आपकी website सही तरीके से नही खुल रही है तो आपको note pad में save की हुई footer.php  file के code को copy करके theme की footer.php file में पहले के जैसे replace करना है। ताकि आपकी theme फिर से पहले जैसे काम करने लगे।

चलिए अब Footer Credit को बदलने के दूसरे तरीको को समझते है।

2. Plugin के द्वारा Footer credit बदले

यह बहुत आसान और सुरक्षित विधि है इससे आप बहुत आसानी से WordPress theme का footer credit change कर सकते है या हटा सकते है।

सबसे पहले आपको WordPress dashboard में जाकर Remove Footer Credit plugin Install करना होगा और उसे Active करना होगा।

Footer Credit kaise remove kare

Plugin Active करने के बाद आपको wordpress dashboard में Tool पर click करना हैं।

जिसके बाद आपको Remove Footer Credit का विकल्प दिखेगा जिस पर आपको click करना है।

नीचे के screesnshot को देखकर समझे।

Wordpress Proudly Powered by WordPress Kaise hataye

Remove Footer credit पर Click करने के बाद अगले पेज पर आपको दो box दिखेंगे।

जिसमें पहला box में Remove और दूसरा Insert का होता है।

जो footer credit (proudly powered by wordpress) हटाना है उसको Copy करके remove box में paste करे।

Note – एक शब्द को सिर्फ एक line में लिखेऔर dot (.) को इस box में लिखें।

दूसरे box में जो footer credit (copyrights©2018) आपको दिखाना है उसे type करे।

बाद में सबसे नीचे save बटन पर पर click करे।

Chnage Footer Credit in wordpress Website
Remove or change Footer using Plugin

उसके बाद आपकी website का footer credit change हो जायेगा।

Note – यह विधि किसी theme में काम नही करती है इसलिए आप 3rd या 4th विधि का उपयोग कर सकते है।

3. CSS को Edit करके Footer Credit बदले।

यह metbod भी बहुत आसान है लेकिन यह विधि SEO Friendly नही है इसलिए में आपकी सलाह दूंगा की आप किसी भी कारण से इस विधि का उपयोग न करे और यही कारण है कि हम इस विधि की जानकारी आपको नही बता रहे है यदि आप इस विधि के बारे मे जानना चाहते है तो comment करे हम आपको जानकारी email के द्वारा आपको प्रदान कर देंगे।

4. Find And Replace Plugin से Footer Credit बदले।

यह विधि सबसे अच्छी और मेरी पसंदीदा है क्योंकि यह विधि सभी themes के लिए काम करती है यह बिकुल सुरक्षित है इसके इस्तमाल से website या theme पर कोई प्रभाव नही पड़ता है।

इस विधि को उपयोग करने के लिए आपको एक free WordPress plugin – Find and Replace को install करके active करना होगा।

Plugin active हों जाने के बाद आपको wordpress dashboard के sidebar में setting पर click करके Find and Replace के विकल्प पर click करना है।

अगले पेज पर आपको add बटन पर click करना है।

जिसके बाद पेज पर आपको दो box मिलेंगे। जिसमे पहले box में आपको website से जो footer credit हटना है उसका code डालना है।

जो credit आपको website के footer में दिखाना है वह उसका Code दूसरे box में  लिखना है। और नीचे save बटन पर click कर देना है।

आपकी website का footer credit बदल जायेगा।

यदि आपको coding नही आती है तो आपको Chrome browser के अपनी website को खोलकर, Website के खाली जगह पर Right click करके view inspection पर click करके code आसानी निकाल सकते हैं और उसी code से अपने footer credit का code भी बना सकते है।

आशा है HTIPS की यह पोस्ट WordPress Website/Blogs का Footer Credit कैसे बदले। आपको पसंद आयी होगी।

इस पोस्ट को पढ़कर आप Website और Blogs का Footer Credit आसानी से बदल पाएंगे।

इस पोस्ट से सम्बंधित आपको कोई भी बात समझ नही आयी है तो comment मे जरूर पूछे।

9 thoughts on “Themes में Footer Credit Change या Remove कैसे करे”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.