BODMAS का नियम और इसके उदाहरण

इस पेज पर आप गणित विषय के महत्वपूर्ण अध्याय BODMAS का नियम पढ़ेंगे जो सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है।

पिछले पेज पर हम गणित के सूत्र और सरलीकरण की जानकारी शेयर कर चुके है उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर BODMAS का नियम और इसके उदाहरण की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

BODMAS का नियम क्या है

BODMAS का नियम किसी भी बहु-संक्रिय सवालों को हल करने के क्रम पर निर्धारित करता हैं।

BBracket [{(0)}] (कोष्ठक)
Oof × (का)
D÷ Division (भाग)
M× Multiplication (गुणा)
A+ Addition (जोड़ना)
S– Subtraction (घटाना)

BODMAS में कोष्ठक (Bracket), का (of), भाग (Division), गुणा (Multiplication), जोड़ना (Addition), तथा घटाना (Subtraction) की क्रिया एक साथ कि जाती हैं।

अतः BODMAS संबंधी प्रश्नों को हल करने के लिए प्रश्नों को उपर्युक्त दिए गए क्रम में ही हल करें

अर्थात सबसे पहले Bracket को हल किया जाता हैं Bracket में सबसे पहले रेखा कोष्ठक ( – ) फिर छोटा कोष्ठक ( ) फिर मझला कोष्ठक { } फिर बड़ा कोष्ठक [ ] को हल करते हैं।

तब का (of) की क्रिया, फिर भाग (÷) की क्रिया, फिर गुणा (×) की क्रिया तथा अंत में घटाव की क्रिया करते हैं उपर्युक्त क्रियाओं में से एक या अधिक के अनुपस्थित रहने पर क्रम में कोई परिवर्तन नहीं होता हैं।

कोष्ठक (Bracket)

BODMAS के नियम को हल करने के लिए सबसे पहले कोष्ठक को हल करना पढ़ता हैं जोकि 4 प्रकार के होते हैं।

_रेखा कोष्ठक (Line Bracket)
( )छोटा कोष्ठक (Small Bracket)
{ }मझला कोष्ठक (Curly Bracket)
[ ]बड़ा कोष्ठक (Square Bracket)

Note :- यदि कोष्ठक के पहले ऋणात्मक चिन्ह लगा हैं तो कोष्ठक तोड़ने के बाद अंदर के चिन्ह + का – परिवर्तन हो जाता हैं। और – का + में परिवर्तन हो जाता हैं।

BODMAS के नियम का उपयोग कैसे करते हैं

  • सर्वप्रथम यदि सवाल में कोष्ठक लगा हो तो उसे हटाते हैं।
  • उसके बाद यदि प्रश्न में घातांक या करणी दी हैं तो उसे हल करते हैं।
  • भाग को हल किया जाता हैं।
  • उसके बाद गुणा को हल करते हैं।
  • फिर जोड़ना को हल करते हैं।
  • और सबसे अंत मे घटाना को हल करते ही उत्तर प्राप्त होता हैं।

BODMAS पर आधारित प्रश्न और उत्तर

Q.1:- 49 ÷ 7 + 48 ÷ 6 + 35 का 4% = ?
A. 12.4
B. 14.6
C. 16.4
D. 18.2

हल:- प्रश्ननानुसार,
49 ÷ 7 + 48 ÷ 6 + 35 का 4% = ?
7 + 8 + 35 × 4/100 = ?
15 + 35/25 = ?
(375 + 35)/25 = ?
410/25 = ?
? = 16.4
Ans. 16.4

Q.2:- 665 का 80% + 34 + 84 – 32 का 400% = ?
A. 226
B. 324
C. 441
D. 522

हल:- प्रश्ननानुसार,
665 का 80% + 34 + 84 – 32 का 400% = ?
665 × 80/100 + 34 + 84 – 32 × 400/100 = ?
133 × 4 + 118 – 32 × 4 = ?
532 + 118 – 128 = ?
650 – 128 = ?
? = 522
Ans. 522

Q.3:- (4900 का 7%) + 48 ÷ 24 + 50 का ?% = 10,000 का 20%
A. 3,000
B. 3,200
C. 3,310
D. 3,420

हल:- प्रश्ननानुसार,
(4900 का 7%) + 48 ÷ 24 + 50 का ?% = 10,000 का 20%
(4900 × 7/100) + 48 ÷ 24 + 50 × ?/100 = 10,000 × 20/100
343 + 2 + 1/2 = 2000
(686 + 4 + ?)/2 = 2000
690 + ? = 2000 × 2
690 + ? = 4000
? = 4000 – 690
? = 3,310
Ans. 3,310

Q.4:- 1000 का 10% + 2000 का 20% + 3000 का 30% = ?
A. 1000
B. 1100
C. 1200
D. 1400

हल:- प्रश्ननानुसार,
1000 का 10% + 2000 का 20% + 3000 का 30% = ?
1000 × 10/100 + 2000 × 20/100 + 3000 × 30/100 = ?
10 × 10 + 20 × 20 + 30 × 30 = ?
100 + 400 + 900 = ?
? = 1400
Ans. 1400

Q.5:- [4(160 का 40%) + (40 + 48 – 32) – (64 + 78 ÷ 2 × 4)] = ?
A. 92
B. 98
C. 104
D. 112

हल:- प्रश्ननानुसार,
[4(160 का 40%) + (40 + 48 – 32) – (64 + 78 ÷ 2 × 4)] = ?
[4(160 × 40/100) + (88 – 32) – (64 + 39 × 4)] = ?
4 × 64 + 56 – (64 + 156) = ?
256 + 56 – 220 = ?
312 – 220 = ?
? = 92
Ans.92

Q.6:- 2/5 का 15/16 ÷ 3/8 + 7 = ?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

हल:- प्रश्ननानुसार,
2/5 का 15/16 ÷ 3/8 + 7 = ?
(2/5 × 15/16) ÷ 3/8 + 7 = ?
3/8 ÷ 3/8 + 7 = ?
1 + 7 + ?
? = 8
Ans. 8

Q.7:- (64 ÷ 4 – 3 × 2)/(82 – 16 × 5) = ?
A. 2
B. 5
C. 7
D. 9

हल:- प्रश्ननानुसार,
(64 ÷ 4) – (3 × 2)/82 – (16 × 5)
(16 – 6)/(82 – 80)
10/2
Ans. 5

Q.8:- 800 × 80 का 20% = ?
A. 12,800
B. 12,600
C. 12,800
D. 12,200

हल:- प्रश्ननानुसार,
800 × 80 का 20% = ?
800 × 80 × 20/200 = ?
800 × 16 = ?
? = 12,800
Ans. 12800

Q.9:- 900 का 30% + 854 = ?
A. 1,111
B. 1,124
C. 1,132
D. 1,164

हल:- प्रश्ननानुसार,
900 का 30% + 854 = ?
900 × 30/100 + 854 = ?
270 + 854 = ?
? = 1,124
Ans. 1,124

Q.10:- 50 का 10% = ? × 40 का 20%
A. 5/8
B. 2/7
C. 3/8
D. 5/7

हल:- प्रश्ननानुसार,
50 का 10% = ? × 40 का 20%
50 × 10/100 = ? × 40 × 20/100
5 = ? × 8
? = 5/8
Ans. 5/8

Q.11:- (40 × 20%) + (80 × 40%) = ?
A. 20
B. 30
C. 40
D. 50

हल:- प्रश्ननानुसार,
(40 × 20%) + (80 × 40%) = ?
40 × 20/100
8 + 32 = ?
? = 40
Ans. 40

Q.12:- 64 + 32 – 48 ÷ 4 × 24 + 3 = ? – 664 × 2
A. 1,129
B. 1,718
C. 2,891
D. 2,345

हल:- प्रश्ननानुसार,
64 + 32 – 48 ÷ 4 × 24 + 3 = ? – 664 × 2
96 – 12 × 24 + 3 = ? – 664 × 2
99 – 288 + 3 = ? – 1,328
-189 = ? – 1,328
1,318 – 189 = ?
? = 1,129

जरूर पढ़िए :-

उम्मीद हैं आपको BODMAS का नियम पसंद आया होगा।

यदि आप इस टॉपिक से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर पूछें धन्यवाद।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.