Site icon HTIPS

शरीर के अंगों के नाम | Human Body Parts Name in Hindi

शरीर के अंगों के नाम

इस पेज पर आप शरीर के अंगों के नाम को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पढ़ेंगे।

मानव के शरीर की सम्पूर्ण संरचना में एक सिर, गर्दन, धड़, दो हाथ, दो पैर आदि अनेकों अंग होते हैं जिसकी वजह से हम अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकते हैं।

मानव शरीर का प्रत्येक अंग बहुत महत्वपूर्ण है और हमे इन अंगो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में ज्ञात होना भी आवश्यक है इसलिए इस पेज पर आप Human Body Parts Name को हिंदी और अंग्रेजी में जानेंगे।

महिला के शरीर के अंगों के नाम

नीचे महिला के शरीर के अंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दिए गए हैं।

पुरुष के शरीर के अंगों के नाम

नीचे आप पुरुष के शरीर के अंगों के नाम को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में जानेंगे।

शरीर के अंगों के नाम

1. Skull – स्कल – खोपड़ी

मनुष्य के सिर के अंतः कंकाल के भाग को खोपड़ी कहते हैं इसमें 29 अस्थियां होती हैं इसमें से 8 अस्थियां संयुक्त रूप से मनुष्य के मस्तिष्क को सुरक्षित रखती हैं इन अस्थियों से बनी रचना को कपाल कहाँ जाता हैं।

कपालों की सभी अस्थियां सीवनों के द्वारा दृढ़तापूर्वक जुड़ी रहती हैं इनके अतिरिक्त 14 अस्थियां चेहरे को बनाती हैं 6 अस्थियां कान को हाइड नामक एक और अस्थि खोपड़ी में होती हैं।

कंकाल तंत्र के कार्य

2. Brain – ब्रेन – मस्तिष्क

मनुष्य का मस्तिष्क अस्थियों के खोल क्रेनियम में बंद रहता हैं जो इसे बाहरी आघातों से बचाता हैं मनुष्य का मस्तिष्क अस्थियों के खोल क्रेनियम में बंद रहता हैं जो इसे बाहरी आघातों से बचाता हैं। मस्तिष्क केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का मुख्य भाग माना जाता हैं।

मस्तिष्क का कुल वजन 1400 ग्राम होता हैं मस्तिष्क 8 हड्डियों के खोल क्रेनियम के अंदर सुरक्षित होता हैं।

हमारा मस्तिष्क यानी दिमाक बहुत सी चीजों को समझ कर हमें सन्देश देता हैं जैसे कि सांस लेना, खाना खाना, पानी पीना, हम अपने जीवन में रोजाना जो भी कार्य करते हैं दिमाक के आदेश के अनुसार ही करते हैं।

3. Eyebrow – आइ ब्रो – भौवे

आई ब्रो का रंग काला और किसी-किसी की आई ब्रो का रंग भूरा होता हैं आई ब्रो की वजह से हमारे फेस की सुंदरता दिखती हैं।

4. Eyeball – आईबॉल – आँख की पुतली

आंख मनुष्य का ऐसा अंग है जो प्रकाश के लिए सबसे संवेदनशील हैं।

मनुष्य की आँख प्रकाश को संसूचित करके तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा विद्युत रासायनिक संवेदो में बदलने का कार्य करती है जिनकी न्यूनतम देखने की क्षमता 25 सेंटीमीटर एवं अधिकतम देखने की क्षमता अनन्त होती हैं।

5. Nose – नोझ – नाक

नाक मानव शरीर के मुंह में होती हैं इसकी मदद से ही हम साँस लेने और सूंघने का कार्य करते हैं।

नाक की सहायता से हम मीठा, खट्टा, खराब, अच्छा सूंघ कर पता कर सकते हैं।

यदि कहीं स्वादिष्ट खाना बनता हैं तो नाक को पहले ही खुशबू आ जाती है।

6. Ear – एअर – कान

हमारे शरीर में कान वह अंग हैं जो ध्वनि का पता लगाता हैं हमारे शरीर में कान दो होते हैं “कान” का जो हिस्सा हमें दिखाई देता हैं वह ऊतकों से निर्मित एक प्रालंब होता हैं जिसे हम बाह्य कर्ण या कर्णपाली कहते हैं।

मानवीय कान के तीन भाग होते हैं।

7. Cheeks – चिक्स – गाल

गाल हमारे मुँह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं गाल हमारी आँखों के नीचे और नाक के दाएं-बाए और दोनों कान के बीच का क्षेत्र होता हैं।

8. Lips – लिप्स – होठ

होंठ मनुष्य के मुंह का बाहरी दिखने वाला भाग होता हैं जो हमें दिखाई देता हैं मनुष्य के होंठ कोमल, लचीले तथा चलायमान होते हैं।

हम भोजन मुँह के द्वारा ही ग्रहण करते हैं इसके अलावा मुँह के द्वारा ही हम ध्वनि का सही उच्चारण करते हैं जिसकी वजह से हम आपस मे बात चीत कर पाते हैं।

9. Moustache – मास्टाश – मूंछ

पुरूषों के होठों के ऊपर बाहरी भाग में निकलने वाले बालों के समूह को मूछ कहाँ जाता हैं पुरुषों में मूंछ युवावस्था के समय निकलती हैं और पुरुषों की शान मूछों में ही होती हैं।

10. Mouth – माउथ – मुंह

मुँह मानव शरीर के आहार नली का प्रथम भाग होता हैं मुँह के द्वारा ही शरीर में भोजन प्रेवेश होता हैं मुँह से ही भोजन को लार मिलती हैं मुँह से हम बात कर पाते हैं मुँह के द्वारा ही हमारी आवाज बाहर निकलती हैं और दूसरे व्यक्ति को सुनाई देती हैं।

11. Tongue – टंग – जबान/जीभ

मुखगुहा के फर्श पर स्थित एक मोटी एवं मांसल रचना जीभ होती हैं जीभ के ऊपरी सतह पर कई छोटे-छोटे अंकुर होते हैं जिन्हें स्वाद कलियाँ कहते हैं।

जीभ के अगले हिस्से में मीठे स्वाद को पहचाने वाली स्वाद कणिकाओ की संख्या अधिक होती हैं जबकि मध्य भाग में नमकीन स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कणिकाएँ अधिक होती हैं। और सबसे अंतिम भाग में कड़बे स्वाद को पहचानने वाली स्वाद कणिकाएँ अधिक मात्रा में होती हैं।

12. Teeth – टीथ – दाँत

मुखगुहा के ऊपरी तथा निचले दोनों जबड़ो में दाँतो की एक-एक पंक्ति पायी जाती हैं।

मनुष्य के एक जबड़े में 16 दाँत और दूसरे जबड़े में 16 दाँत तथा कुल 32 दाँत होते हैं।

जबड़े के प्रत्येक ओर दो कृन्तक (Incisors) एक रदनक (Canine), दो अग्र चवर्णक (Premolars) तथा तीन चवर्णक (Molars) दाँत पाए जाते हैं।

13. Beard – बिअर्ड – दाढ़ी

मुँह, गाल, ठोड़ी और गले में आने वाले बालों को दाड़ी कहते हैं पुरषों की दाढ़ी युवावस्था में निकलती हैं लड़के जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं उनकी दाढ़ी में बाल आने लगते है वैसे तो दाड़ी सिर्फ पुरुषों की निकलती हैं लेकिन हार्मोन की गड़बड़ी के कारण यह महिलाओं में भी दिखाई देने लगती हैं।

14. Face – फेस – चेहरा

हमारा चेहरा ही होता हैं जिससे हम आकर्षित दिखते हैं शरीर में एक फेस ही होता हैं जिससे हमारी सुंदरता का पता चलता हैं सभी व्यक्तियों का चेहरा अलग-अलग होता हैं।

15. Neck – नेक – गर्दन

गर्दन मानव शरीर का एक हिस्सा होता हैं गर्दन के कारण शरीर रीढ़ की हड्डी और सिर को धड़ से जोड़ता हैं हमारा पूरा शरीर गर्दन की वजह से चेहरे से जुड़ा होता हैं।

16. Lungs – लंग्स – फेफड़े

फेफड़े गैसीय पदार्थ कार्बनडाई आक्साइड और जलवाष्प का उत्सर्जन करता हैं कुछ पदार्थ होते है जैसे लहसुन, प्याज, और कुछ मसाले जिसमें वाष्पशील घटक होते हैं जिसका उत्सर्जन फेफड़ो के द्वारा ही होता हैं।

17. Tummy – टमी – पेट (बहार का)

पेट एक पेशीय खोखला पोषल नली का फैला हुआ भाग होता हैं जो पाचन नली के प्रमुख्य अंग के रूप में कार्य करता हैं पेट या अमाशय ग्रास नली ओर छोटी आंत के बीच में स्थित होता हैं।

यह छोटी आंत में पचे हुए भोजन को भेजने के पहले अवाध पेशी ऐठन के माध्य्म से भोजन के पाचन में सहायक के लिए प्रोटीन, एंजाइम और तेज अम्लों को स्त्रावित करता हैं।

18. Liver – लीवर – यकृत

यकृत, कोशिकाएं आवश्यकता से अधिक अमीनो अम्ल तथा रुधिर की अमोनिया को यूरिया में परिवर्तित करके उत्सर्जन में मुख्य भूमिका निभाता हैं।

यह मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि हैं इसका वजन लगभग 1.5 – 2 किलोग्राम होता हैं यकृत द्वारा ही पित्त स्त्रावित होता हैं यह पित्त आतँ में उपस्थित एंजाइम की क्रिया को तीव्र कर देता हैं।

लीवर के कार्य

19. Intestine – इंटेस्टाइन – आंत

छोटी आंत में भोजन के पाचन की क्रिया पूर्ण होती हैं एवं पचे हुए भोजन का अवशोषण होता हैं छोटी आतँ की दीवारों से आंतरिक रस निकलता हैं।

20. Heart – हार्ट – दिल

एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय 72 से 75 बार एक मिनट में धड़कता है।

हृदय के स्पन्दन की यह गति कम भी हो सकती है और अधिक भी हर एक सपन्दन के साथ सर्वप्रथम दोनों एट्रियम का और उसके बाद दोनों वेन्ट्रिकल्स संकुचन होता है।

संकुचन के बाद दोनों एक साथ शिथिल होते है। हृदय में यह स्पन्दन आधीवन निरन्तर चलता ही रहता है।

21. Kidney – किडनी – गुर्दा

गुर्दा का जोड़ा एक व्यक्ति का अंग होता हैं जिनका काम रक्त का शोधन करना होता हैं।

हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं इनके द्वारा इलेक्ट्रोलाइट, क्षार-अम्ल संतुलन और रक्तचाप का नियासिन होता हैं इनका मल स्वरूप मल कहलाता हैं इसमें यूरिया और अमोनिया होते हैं।

गुर्दा लगभग 11 से 14 सेमी लम्बा, 6 सेमी चौड़ा और 3 सेंटीमीटर मोटा होता हैं गुर्दे की संरचना बिल्कुल सेम के आकार की होती हैं।

दोनों गुर्दे में अवतल और उत्तल सतहें पाई जाती हैं अवतल सतह को वृक्कीय नाभिका कहाँ जाता हैं।

गुर्दे की दाएं और ऊपरी सीमा यकृत से सटी हूई होती हैं और बायीं सीमा प्लीहा से जुड़ी होती हैं सांस लेने के लिए दोनों गुर्दे नीचे की ओर जाते हैं।

22. Waist – वेइस्ट – कमर

कमर पसलियों और कूल्हों के बीच में होती हैं महिलाओं की कमर पुरुषों की कमर से छोटी और पतली होती हैं।

23. Thigh – थाई – जांघ

जांघ शरीर के कूल्हे और घुटने के बीच का हिस्सा होता हैं और टांग का ऊपरी भाग होता हैं।

जांघ में एक मोटी और शक्तिशाली हड्डी होती हैं जो शरीर की सबसे बड़ी फीमर हड्डी कहलाती हैं।

24. Wrist – रिस्ट – कलाई

हथेली और बाँह के बीच के जोड़ को कलाई कहते हैं हाथ को चलाने के लिए कलाई का बड़ा ही महत्त्व हैं कलाई मुख्य रूप से दो भागों वाली छोटी हड्डी से बनी होती हैं जिन्हें कार्पेल कहते हैं।

25. Palm – पाम – हथेली

हमारे शरीर में दो हाथ होते हैं दोनों हाथ में नीचे की ओर हथेली होती हैं।

हथेली में पांच उंगलियां होती हैं जिनकी सहायता से हम किसी भी वस्तुओं को पकड़ पाते हैं और सभी काम कर पाते हैं।

26. Knee – नी – घुटना

घुटना टांग और जांघ को जोड़ने वाला अंग होता हैं घुटना दो सन्धियों से मिलकर बना होता हैं।

पहली सन्धि फीमर हड्डी और टिबिया के बीच होती हैं और दूसरी हड्डी फीमर हड्डी और पेटेला के बीच होती हैं।

27. Sole – सोल – पैर का तलवा

तलवा पैर के नीचे का क्षेत्र हैं पैर के तलवे को हम जमीन पर रख कर चलते हैं पैर किसी कशेरुकी प्राणी के शरीर की टांग के अंत में स्थित अंग होता हैं।

शरीर के अंगो से संबंधित प्रश्न और उत्तर

1. मनुष्य के शरीर में हड्डियों की कुल संख्या कितनी होती है?

उत्तर:- 206

2. मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है?

उत्तर:- 37 डिग्री से. या 98.6 डिग्री फारेनहाइट

3. मनुष्य का हृदय होता है?

उत्तर:- चार कोष्ठीय

4. मनुष्य का हृदय 1 मिनट में कितनी बार धड़कता है?

उत्तर:- 72 बार

5. मानव शरीर के स्वस्थ मस्तिष्क का वजन कितना होता है?

उत्तर:- 1350-1400 ग्राम

6. मानव खोपड़ी में कितनी हड्डियां होती है?

उत्तर:- 8

7. स्वस्थ मनुष्य की साँस लेने की दर है?

उत्तर:- 16 से 18 बार

8. मानव शरीर का सबसे कठोर तत्व है?

उत्तर:- एनामिल

9. मानव शरीर में जल की मात्रा होती है?

उत्तर:- 65-80 प्रतिशत

10. मनुष्य के शरीर में रक्त की मात्रा होती है?

उत्तर:- 5-6 लीटर

11. मनुष्य के शरीर में भोजन का पाचन किस अंग से प्रारंभ होता है?

उत्तर:- मुख से

12. मानव शरीर की ताप नियंत्रक ग्रंथि कौन सी है?

उत्तर:- हाइपोथैलमस ग्रंथि

13. सामान्य मनुष्य का रक्त चाप (B.P) होता है?

उत्तर:- 120/80 मिमी.

14. मानव शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार की कितनी प्रतिशत होती है?

उत्तर:- 7 प्रतिशत

15. स्वेत रक्त कणिका को कहा जाता है?

उत्तर:- ल्यूकोसाइट

16. लाल रक्त कणिका को कहा जाता है?

उत्तर:- एरिथ्रोसाइट

17. लाल रक्त कणिका का निर्माण होता है?

उत्तर:- अस्थिमज्जा में

18. स्वेत रक्त कणिका का जीवन काल होता है?

उत्तर:- 2-4 दिन

19. लाल रक्त कणिका का जीवन काल होता है?

उत्तर:- 20-120 दिन

20. मानव शरीर में मांसपेशियों की कुल संख्या होती है?

उत्तर:- 639

21. लिंग का निर्धारण होता है?

उत्तर:- पुरुष क्रोमोसोम पर

22. मानव शरीर में गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) की संख्या होती है?

उत्तर:- 46

23. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है?

उत्तर:- तंत्रिका तंत्र

24. मनुष्य के रक्त का pH मान कितना होता है?

उत्तर:- 7.4

25. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है?

उत्तर:- यकृत (लिवर)

26. मनुष्य के शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?

उत्तर:- त्वचा

27. सर्वदाता रक्त समूह कौन सा है?

उत्तर:- O

28. सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है?

उत्तर:- AB

29. पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है?

उत्तर:- छोटी आँत में

30. मानव मस्तिष्क का सबसे बफ भाग कौन सा है?

उत्तर:- सेरेब्रम (प्रमस्तिष्क)

31. टीबिया नामक हड्डी कहा पायी जाती है?

उत्तर:- पैर में

32. मनुष्य के मूत्र का pH मान कितना होता है?

उत्तर:- 6

33. मनाव शरीर में उत्तको का निर्माण होता है?

उत्तर:- प्रोटीन से

34. मनुष्य के शरीर में विटामिन A किस अंग में संचित रहता है?

उत्तर:- यकृत (लिवर) में

35. मनुष्य के दाँतो और हड्डियो में होता है?

उत्तर:- कैल्सियम एवं फॉस्फोरस

36. मानव शरीर में सबसे छोटी ग्रंथि कौन सी है?

उत्तर:- पिट्यूटरी ग्रंथि

37. मानव शरीर का ‘ब्लड बैंक’ कहलाता है?

उत्तर:- प्लीहा (स्पलीन)

38. मनुष्य के शरीर में रक्त परिभ्रमण में कितना समय लगता है?

उत्तर:- 23 सेकेन्ड

39. मनुष्य के शरीर में प्रतिदिन मूत्र बनता है?

उत्तर:- 1.5 लीटर

40. Rh- फैक्टर के खोजकर्ता कौन थे?

उत्तर:- लैंड स्टीनर एवं वीनर

41. लार में पाया जाने वाला एन्जाइम कौन सा होता है?

उत्तर:- टायलिन

42. रक्तचाप (B.P) किस यंत्र से मापा जाता है?

उत्तर:- स्फिग्मोमैनोमीटर से

43. मनुष्य के शरीर में अमीनो अम्ल की संख्या होती है?

उत्तर:- 20

44. मानव मूत्र किसके कारण दुर्गन्ध देता है?

उत्तर:- यूरिया के कारण

45. पित किसके द्वारा स्त्रावित होता है?

उत्तर:- यकृत (लिवर) द्वारा

46. मानव रक्त को शुद्ध करता है?

उत्तर:- किडनी (वृक्क)

प47. मनुष्य के शरीर में सबसे बड़ी हड्ड़ी होती है?

उत्तर:- फीमर (जाँघ में)

48. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्ड़ी कौन सी है?

उत्तर:- स्टेपीज

49. मनुष्य के शरीर की सबसे मजबूत हड्ड़ी होती है?

उत्तर:- जबड़े की हड्ड़ी

50. मनुष्य के सौन्दर्यता का अध्ययन कहलाता है?

उत्तर:- केलोलॉजी

जरूर पढ़िए :-

आशा करती हूं कि आपको शरीर के अंगों के नाम वाली यह पोस्ट जरूर पसंद आई होगी और आप इस आर्टिकल को पढ़कर शरीर के अंगों के बारे में जान गए होंगे।

यदि आपको पोस्ट पसंद आयी है तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाने में हमारी मदद करे।

जिसके लिए आपको सिर्फ इस पोस्ट को Facebook और Whatsap आदि पर शेयर करना है।

Exit mobile version