सांकेतिक भाषा क्या है इससे संबंधित प्रश्न और हल

इस पेज पर आप तर्कशक्ति के अध्याय सांकेतिक भाषा को पढ़कर इसके प्रश्नों को हल करना सीखेगे।

पिछले पेज पर हमने तर्कशक्ति के महत्वपुर्ण अध्याय सादृश्यता/समानता की जानकारी शेयर की थी उसे जरूर पढ़े।

सांकेतिक भाषा (Coding-Decoding)

सांकेतिक भाषा से हमारा तातपर्य शब्दों/अक्षरों/संख्याओं को पहले कोडिंग ततपश्चात डीकोडिंग करने से है जब किसी अर्थपूर्ण शब्द/अक्षर/संख्या को एक विशेष नियमानुसार अर्थविहीन शब्द/अक्षर/संख्या को उसी नियमानुसार, जिस नियम में उन्हें परिवर्तित किया गया था वापस अर्थगत रूप में परिवर्तित करना डीकोडिंग कहलाता हैं।

सांकेतिक भाषा परीक्षण पर आधारित प्रश्नों को हल करने हेतु अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों की वर्णमाला क्रम में स्थिति निम्नलिखित होती हैं।

  • अंग्रेजी अक्षर – संगत संख्या
  • A – 1
  • B – 2
  • C – 3
  • D – 4
  • E – 5
  • F – 6
  • G – 7
  • H – 8
  • I – 9
  • J – 10
  • K – 11
  • L – 12
  • M – 13
  • N – 14
  • O – 15
  • P – 16
  • Q – 17
  • R – 18
  • S – 19
  • T – 20
  • U – 21
  • V – 22
  • W – 23
  • X – 24
  • Y – 25
  • Z – 26

EJOTY अक्षर समूह के प्रत्येक अक्षर की बीच में चार अक्षरों का अन्तराल होता हैं इसके माध्यम से अंग्रेजी वर्णमाला के सीधे क्रम में स्थित अक्षरों की संगत संख्याओं की पहचान आसानी से याद की जा सकती हैं।

# अंग्रेजी वर्णमाला में पांच स्वर (Vowel) अक्षर होते हैं, जो निम्न हैं।

A, E, I, O, U

# स्वर अक्षरों की संगत संख्या निम्नवत होती हैं।

स्वर अक्षत – संगत संख्या

  • A – 1
  • E – 5
  • I – 9
  • O – 15
  • U – 21

विपरीत अक्षर ज्ञात करने की विधि

A तथा Z एवं E तथा V आपस में विपरीत अक्षर हैं विपरीत अक्षरों की संगत संख्याओं को यदि आपस में जोड़ा जाए तो योगफल 27 आता हैं।

A(1) + Z(26) = 27

E(5) + V(22) = 27

#निष्कर्ष –  यदि अंग्रेजी वर्णमाला के दो अक्षरों की संगत संख्याओं को आपस में जोड़ा जाए तथा योगफल 27 आए तो दोनों अक्षर आपस में विपरीत होंगे।

किसी अक्षर का विपरीत अक्षर ज्ञात करने के लिए उस अक्षर की संगत संख्या को 27 में से घटा दिया जाता हैं, इसके पश्चात प्राप्त संख्या के संगत अक्षर को ज्ञात कर लेते हैं, यही अक्षर दिए गए अक्षर का विपरीत अक्षर होगा। निम्न उदाहरणों से यह बात स्पष्ट हो जाएगी।

A(1) का विपरीत अक्षर = (27 – 1) = 26 या Z

D(4) का विपरीत अक्षर = (27 – 4) = 23 या W

Z(26) का विपरीत अक्षर = (27 – 26) = 1 या A

R(18) का विपरीत अक्षर = (27 – 18) = 9 या I

अर्थपूर्ण शब्दों पर आधारित प्रश्न और हल

1. किसी सांकेतिक भाषा में वर्षा को पानी, पानी को वायु , वायु को बादल, बादल को आकाश, आकाश को समुद्र, समुद्र को सड़क कहा जाता हैं, तो बताइए प्यास लगने पर हम किसे पियेंगे?

हल:- प्यास लगने पर हम पानी पीते है यदि पानी को वायु कहा जाए तो प्यास लगने पर हम वायु पियेंगे।

Ans. वायु।

2. यदि घड़ी को “टेलीविजन” कहा जाए, टेलीविजन को रेडियो, रेडियो को ओवन, ओवन को ग्राइंडर और ग्राइंडर को आयरन कहा जाए तो बताएं कि महिला किसमें सेंककर पकाएगी?

Ans. ग्राइंडर।

3. संतरे – मक्खन – साबुन – स्याही – शहद – मोमबत्ती कहा जाता हैं तो कपड़े धोने के लिए किसका प्रयोग होगा?

Ans. स्याही।

4. यदि ‘आसमान’ ‘तारा’ हो ‘तारा’ ‘बादल’ हो, ‘बादल’ ‘धरती’ हो, ‘धरती’ ‘वृक्ष’ हो और ‘वृक्ष’ ‘पुस्तक’ हो, तो बताएं कि पक्षी कहाँ उड़ेंगे?

हल:- पक्षी, आसमान में उड़ते हैं जबकि प्रश्न में आसमान को तारा कहा गया हैं, अतः पक्षी, तारा में उड़ेंगे।

Ans. तारा।

5. सेव – संतरा – आलू – पपीता – अमरूद कहा जाए तो कौन सा जमीन के नीचे उगता हैं?

Ans. पपीता।

अक्षर/शब्द पर आधारित प्रश्न और हल

6. यदि किसी सांकेतिक भाषा में 358 का अर्थ “Please come soon”, 275 का अर्थ “you go soon” और 867 का अर्थ “please go there” हो तो इस भाषा मे come के लिए कौन सी संख्या प्रयुक्त की गई हैं?

हल:- 358 – Please come soon
275 – you go soon
867 – please go there
उसी प्रकार, उपरोक्त से स्पष्ट हैं कि come के लिए संख्या 3 प्रयुक्त की गई हैं।
Ans. 3

7. एक निश्चित सांकेतिक भाषा में 234 का अभिप्राय “स्पार्क एंड फायर”, 456 से अभिप्राय “स्पार्क इज काज” और 258 से अभिप्राय “फायर इज इफैक्ट” हैं, बताइए कि निम्न में से किस संख्यांक का उपयोग काज के लिए किया गया हैं?

Ans. 6

8. एक निश्चित सांकेतिक भाषा में “tom kun sud” से अभिप्राय “dogs are barking”, “kun jo mop” से अभिप्राय “dogs and horses” और “mut tom ko” से अभिप्राय “donkeys are mad” हो, तो बताएं कि “barking” के लिए उस भाषा में क्या शब्द हैं?

Ans. sud

9. यदि एक निश्चित भाषा में ‘oka peru’ से अभिप्राय ‘fine cloth’ हो, ‘meta lisa’ से अभिप्राय ‘clear water’ हो और ‘done lisa peru’ से अभिप्राय ‘fine clear weather’ हो, तो बताएं उस भाषा में ‘weather’ से क्या अभिप्राय हैं?

Ans. dona

अंक समूह पर आधारित प्रश्न और हल

10. यदि किसी सांकेतिक भाषा में FORGE को FPTJI लिखा जाता हैं, तो CULPRIT को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा?

हल:- जिस प्रकार
F – F
O – P
R – T
G – J
E – I
जिस प्रकार F से F के बीच 0 का अंतर हैं, O से P के बीच 1 का अंतर हैं, R से T के बीच 2 का अंतर हैं, G से J के बीच 3 का अंतर हैं, और E से I के बीच 4 का अंतर हैं ठीक उसी प्रकार – CULPRIT को CVLPRIT लिखा जाएगा।
Ans. CVLPRIT

11. यदि सांकेतिक भाषा में GLARE को 67810 और MONSOON को 2395339 के रम में लिखा जाए, तो उसी सांकेतिक भाषा में RANSOM को कैसे लिखा जाएगा?

Ans. 189532

12. यदि E = 5, PEN = 35, तो EGG का मान बताओ?

Ans. 19

13. यदि A = 2, M = 26, Z = 52, हो तो CAP का मान बताओ?

Ans. 40

14. यदि 123 का आशय 987 हैं, तो 234 का आशय हैं?

Ans. 876

15. यदि TABLE को ELBAT कूट किया जाता हैं, तो JUICE को किस प्रकार कूट किया जाएगा?

हल:- जिस प्रकार,
T A B L E  का विपरीत क्रम E L B A T
J U I C E का विपरीत क्रम E C I U J
Ans. ECIUJ

16. यदि REMOTE को सांकेतिक रूप में ROTEME लिखा जाता हैं, तो PNIICC को सांकेतिक रूप में क्या लिखा जाएगा?

हल:- जिस प्रकार –
1 2 3 4 5 6 – 1 4 5 6 3 2
R E M O T E – R O T E M E
उसी प्रकार –
1 2 3 4 5 6 – 1 4 5 6 3 2
P N I I C C – P I C C I N
Ans. PICCIN

अक्षर, चिन्ह और नंबर पर आधारित प्रश्न और हल

17. किसी सांकेतिक भाषा मे यदि KNIFE को &3%#5 कहा जाए, LAKE को 7@&5 कहा जाए तो उसी सांकेतिक भाषा को FAIL को क्या लिखा जाएगा?

हल:- जिस प्रकार –
K N I F E को & 3 % # 5 कहा जाए
L A K E को 7 @ & 5 कहा जाए तो
F A I L को # @ % 7 A कहा जायेगा।
Ans. # @ % 7 A

18. किसी सांकेतिक भाषा में यदि AUDIT को 2¥67& कहा जाए और PUB को 8¥S कहा जाए तो उसी सांकेतिक भाषा में BUT को क्या कहा जायेगा?

Ans. S ¥ &

19. किसी सांकेतिक भाषा में यदि GOAL को 5139 कहा जाए और LAME को 9327 कहा जाए तो उसी सांकेतिक भाषा में MOLE को क्या कहा जायेगा?

Ans. 2197

20. किसी सांकेतिक भाषा में यदि ROBUST को 593127 कहा जाए और BONE को 3964 कहा जाए तो उसी सांकेतिक भाषा में SORE को क्या कहा जायेगा?

Ans. 2954

21. किसी सांकेतिक भाषा में RAJU को UJAR कहा जाए तो MOHAN को क्या कहा जायेगा?

Ans. NAHOM

22. किसी सांकेतिक भाषा में RAHUL को LUHAR कहा जाए तो RAMAN को को क्या कहा जायेगा?

Ans. NAMAR

जरूर पढ़िए :

आशा है सांकेतिक भाषा (Coding – decoding) की जानकारी आपको पसंद आएगी और सांकेतिक भाषा से सम्बंधित प्रश्न आप हल करना सीख पाएंगे।

साकेतिक भाषा से सम्बंधित किसी भी तरह के प्रश्न के लिए comment करें।

2 thoughts on “सांकेतिक भाषा क्या है इससे संबंधित प्रश्न और हल”

  1. यदि किसी सांकेतिक भाषा में ‘PRINT’ को “GIIEB” लिखा जाता है । तो उसी कोड में ‘WATER’ को कैसे लिखेंगे ?

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.