गूगल का पूरा नाम क्या है इसका इतिहास,सेवाएं और कमाई

गूगल का उपयोग तो सभी करते है लेकिन Google की समस्त जानकारी बहुत कम लोगो को ज्ञात होती है इसलिए इस आर्टिकल में हमने गूगल की समस्त जानकारी शेयर की है।

जैसे Google कैसे काम करता हैं, Google का इतिहास क्या हैं, इसके आविष्कारक कौन हैं गूगल पैसे कैसे कमाता है गूगल कौन कौन से सेवाएं और प्रोडक्ट प्रदान करता है आदि।

तो चलिए Google की जानकारी पढ़कर समझना शुरू करते है।

गूगल क्या हैं

Google एक अमेरिकन की कंपनी हैं जो सभी जगह Google Search Engine के नाम से फेमस हैं गूगल सर्च इंजन के साथ अनेक सेवाएं प्रदान करता हैं ।

आज हम स्मार्ट फोन का उपयोग कर रहे हैं जिसमे Android Operating System गूगल के द्वारा हमें दी जाने वाली सेवा हैं।

इस कंपनी का मुख्यालय Mountain View, California में है। वर्तमान में यह इंटरनेट से संबंधित सेवाओं और उत्पादों में सबसे लोकप्रिय है। 

आज के समय मे इंटरनेट पर गूगल नम्बर 1 पर हैं क्योंकि गूगल को सबसे ज्यादा विजिट किया जाता हैं गूगल का प्रोडक्ट YouTube नंबर 2 पर हैं और गूगल के जितने भी ऍप्लिकेशन्स हैं सभी टॉप 100 में आते हैं आज इंटरनेट की दुनिया में Google सबका राजा बना हुआ है।

गूगल का पूरा नाम क्या है

GOOGLE शब्द अंग्रेजी वर्णमाला के 6 Letter से मिलकर बना हुआ हैं आज तक गूगल ने गूगल के फूल फ्रॉम की कोई officially जानकारी प्रदान नहीं कि हैं लेकिन google का फूल फ्रॉम बनाया गया हैं वो इस प्रकार हैं।

G – Global
O – Organization
O – Oriented
G – Group
L – Language
E – Earth

Officially गूगल सही नाम नहीं है यह Googol शब्द से बना है। जिसका अर्थ होता है एक बड़ी संख्या जिसमें 1 के बाद 100 शून्य हो।

Google का इतिहास

आज के समय में Google खरबों डॉलर की कंपनी हैं जिसने Oxford Dictionary में अपनी खुद की जगह बनाई हैं।

Google Kya hai

Google का आविष्कार दो लड़कों ने मिलकर किया था उनका नाम Larry Page और Sergey Brian हैं इन्हीं दोनों को Google के संस्थापक और अविष्कारक माना जाता हैं यह दोनों लड़के अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स थे ये दोनों इस कॉलेज से पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे तभी उन्होंने गुगल को अपने प्रोजेक्ट में लिया था और इस पर काम करना शुरू कर दिया।

Larry Page और Sergey Brian का उस समय का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट था जो इतनी बड़ी कंपनी के रूप में बन कर तैयार हुआ था इन्हीं की वजह से लोगों की लाइफ बदल गई हैं और आज समय इतने आगे हैं आज काम करने का तरीका ही बदल गया हर चीजे बहुत ही आसान हो गई हैं शायद कभी उन लोगों ने भी कल्पना नहीं कि होगी कि गूगल एक दिन इतना फेमस हो जाएगा।

  • शुरुआत में BackRub के रूप में जाना जाने वाला गूगल को 1996 में Larry Page और Sergey Brin द्वारा एक Research Project के रूप में शुरू किया गया था। दोनों Stanford University में PHD के छात्र थे। उन्होंने Website Relevance को Determine करने के लिए एक नई PageRank Technology बनाया।
  • Google.com डोमेन 14 सितंबर 1997 को Register किया गया था और अगले साल सितंबर 1998 में Google Corporation की स्थापना हुई थी।
  • 2000 का दशक गूगल के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ। गूगल के बनने से पहले Yahoo! प्रमुख इंटरनेट सर्च इंजन था। 2002 में Yahoo! ने गूगल को $3 बिलीयन में खरीदने का प्रस्ताव रखा लेकिन गूगल ने इसे ठुकरा दिया क्योंकि उसे लगा कि इसकी कीमत कम से कम $5 बिलीयन है।
  • 2000 में गूगल ने विज्ञापन बेचना शुरू किया और इसके लिए Google AdSense और Google AdWords पेश किया गया। यह विज्ञापन Pay Per Click System पर आधारित है। मतलब यदि कोई आपके विज्ञापन लिंक पर क्लिक करता है तो विज्ञापन के लिए पैसे भुगतान किए जाएंगे।
  • तेजी से विकास करने के दौरान गूगल ने Gmail, Google Docs, Google Drive, Google Voice कई तरह के प्रोडक्ट पेश किए। 1 अप्रैल 2004 को गूगल ने 1 GB Storage Capacity के साथ जीमेल लांच किया।
  • 2006 में इसने गूगल वीडियो पेश किया जिसने यूजर्स को इंटरनेट पर वीडियो खोजने की अनुमति दी।
  • 2007 में गूगल ने Mobile Device के लिए एक Open Platform Android पेश किया।
  • 2 सितंबर 2008 को गूगल ने Google Chrome Browser पेश किया।

Google के CEO कौन हैं

Google Kya hai

गूगल के वर्तमान CEO भारतीय मूल के सुंदर पिचाई जी हैं।

सुंदर पिचाई भारत के रहने वाले हैं सुंदर पिचाई जी इतनी बड़ी कंपनी में काम करते हैं सुंदर पिचाई जी की एक साल की लगभग कमाई 1200 से 1300 करोड़ रुपए हैं।

गूगल के प्रोडक्ट और सेवाएं

Google के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं और प्रोडक्ट्स निम्नलिखित है।

  1. Gmail – यह गुगल की 1GB से अधिक स्टोरेज के साथ मुफ्त ऑनलाइन ईमेल सेवा है।
  2. Google Ads – पहले यह Google AdWords के रूप में जाना जाता था जिसका नाम बदलकर Google Ads कर दिया गया है। Google Ads एक ऐसी सेवा है जो उपयोगकर्ता को सर्च इंजन और अन्य वेबसाइट पर विज्ञापन दिखने के सक्षम बनाती है।
  3. Google Adsense – गूगल ऐडसेंस एक ऐसी सेवा है जो वेबसाइट या ब्लॉग डेवलपर्स को उनकी साइट पर विज्ञापन दिखाने के लिए पैसे देती है।
  4. Google Alert – इस सेवा में हर दिन Email Address पर अलर्ट भेजे जाते हैं जिसमें Text, Message, वेब सर्च, न्यूज़ सर्च आदि के बारे में होता है।
  5. Google Analytics – Google Analytics यूजर को उनकी वेबसाइट पर Visitor की निगरानी और रिपोर्ट बनाने की अनुमति देता है।
  6. Google App Engine – यह एक ऐसी सेवा है जो यूजर को Google के Resources का उपयोग करने वाली Scalable वेब सेवाएं बनाने की क्षमता प्रदान करती है।
  7. Google Help – Google के किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस से सम्बन्धित मदद के लिए आप Google Help का उपयोग कर सकते है।
  8. Google Developer – यह सभी गूगल डेवलपर फाइल के लिए  Resources, Event और प्रोडक्ट को खोजने की जगह है।
  9. Google Docs – यह गूगल का एक शानदार मुफ्त प्रोडक्ट है जो आपको फाइल बनाने Microsoft Word File खोलने और इंटरनेट एक्सेस रखने वाले दूसरे यूजर के साथ अपने फाइल शेयर करने की अनुमति देता है।
  10. Google Sheets – गूगल की एक शानदार मुफ्त सेवा जो आपको एक Spreadsheet बनाने, Microsoft Excel Spreadsheet खोलने और इंटरनेट एक्सेस करने वाले अन्य यूजर के साथ अपनी Spreadsheet शेयर करने की अनुमति देता है।
  11. Google Drive – 24 अप्रैल 2012 को गूगल को यह क्लाउड स्टोरेज सेवा शुरू की गई। जो यूजर को अपने फाइल को गूगल क्लाउड में देखने और स्टोर करने की अनुमति देती है।
  12. Google Duo – यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन और अन्य गूगल या दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक Cross-Platform Video Calling Application है।
  13. Google Earth – यह एक शानदार सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो किसी व्यक्ति को पृथ्वी के लगभग हर जगह देखने, Instructions प्राप्त करने, नजदीकी दुकाने और बहुत कुछ करने की अनुमति देता है।
  14. Google Fiber – यह US में कुछ स्थानों पर उपलब्ध एक सीमित सेवा है जो इंटरनेट से Fiber Connection प्रदान करती है।
  15. Google Form – यह Google Docs की एक विशेषता जो यूजर्स को ऐसा फॉर्म बनाने की अनुमति देती है जो पर्सनल या व्यवसायिक उपयोग के लिए जानकारी स्टोर करती है।
  16. Google SMS – यह यूजर्स को तुरंत Message प्राप्त करने के लिए SMS का उपयोग करके अपने मोबाइल पर Text या Message भेजने में सक्षम बनाती है। जैसे Driving Instructions, Movie Show Time, Local Business Listing इत्यादि।
  17. Google Toolbar – यह Microsoft Windows, Internet Explorer और Firefox यूजर के लिए है। Google Toolbar Add On इन ब्राउजर का उपयोग करने वाले यूजर को किसी भी समय ब्राउज़र के खुले होने पर गूगल सर्च और अन्य गूगल सुविधाओं तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।
  18. Google Translate – यह गूगल की ऐसी सेवा है जो किसी भी भाषा के वेबपेज या टेक्स्ट का आपके चुने गए भाषा में अनुवाद करती है।
  19. Google Books – यह गूगल की एक और शानदार सेवा है जिसमें सैकड़ों हजारों पुस्तकें हैं जिन्हें खोजा जा सकता है।
  20. Google Calendar – इसमें अपने Schedule को व्यवस्थित करने, Synchronize करने और अपने दोस्तों के साथ कोई भी Event शेयर करने की सेवा मिलती है।
  21. Google Patent – इस सेवा में यूजर को 7 मिलियन से अधिक पेटेंट खोजने की अनुमति मिलती है।
  22. Google Photos – यह फोटो और वीडियो के लिए ऑनलाइन क्लाउड स्टोरेज है। जो यूजर को ऑनलाइन सुविधा के साथ Photos अपलोड, व्यवस्थित और शेयर करने की अनुमति देता है।
  23. Google Play – यह एक ऐसी सेवा है जो यूजर को Android डिवाइस के लिए ऐप्स, किताबे, फिल्में और संगीत खोजने और डाउनलोड करने की अनुमति देती है।
  24. Google Play Music – यह एक ऐसी सेवा है जो यूजर को किसी गाने को Stream करने, डाउनलोड करने, अपलोड करने और रेडियो स्टेशन बनाने और सुनने की अनुमति देती है।
  25. Google Chrome – यह सबसे लोकप्रिय Desktop Internet Browser है।
  26. Google Class – गूगल कि यह सेवा छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल क्लास में भाग लेने की अनुमति देती है।
  27. Google Custom Search Engine – Googel की यह सेवा आपको एक Custom Google Search Engine बनाने की अनुमति देती है।
  28. Google Image – यह एक गूगल सर्च है जो आपको इमेज को खोजने की अनुमति देती है।
  29. Google Voice – इस सेवा में आप अपनी आवाज का प्रयोग करके फोन पर गूगल सर्च का उपयोग कर सकते हैं।
  30. Google Video – इसमें आप गूगल द्वारा होस्ट किए गए ऑनलाइन वीडियो, ऑडियो और टीवी शो के Transcript Text Search कर सकते हैं।
  31. Google Webmaster Tool – यह गूगल द्वारा एक और बेहतरीन सेवा है जो Webmaster को यह देखने और नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है कि गूगल उनके वेब पेज को कैसे Index करता है।
  32. Google Wallet – यह गूगल द्वारा विकसित एक ऐसी सेवा है जो लोगों को अन्य लोगों से पैसे भेजने या लेने की अनुमति देता है।
  33. Google Keep – यह गूगल की एक शानदार सेवा है जो आपके नोट्स और कार्यों को स्टोर करने की अनुमति देती है।
  34. Google Lens – यह एक Image Recognition Technology है जो वस्तुओं की पहचान करती है और गूगल सर्च का उपयोग करके उनके बारे में जानकारी दिखाती है।
  35. Google Map – यह यूजर को एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए Instruction खोजने, Local Business की खोज करने और बहुत कुछ करने में सक्षम बनाती है।
  36. Google Moon – चंद्रमा की पहली Landing के Celebration में गूगल ने हमारे चंद्रमा के मानचित्र और चंद्रमा के प्रत्येक Landing के साथ यह पेज बनाया है।
  37. Google Shopping – गूगल शॉपिंग कीमत, स्थान और प्रकार आदि के आधार पर Product को खोजने के लिए एक Search Service है।
  38. Google Site – यह यूजर को वेबसाइट बनाने और शेयर करने में सक्षम बनाती है।
  39. My Activity – यह आपके द्वारा गूगल की सेवाओं का उपयोग करने पर आपके History को Track करती है।
  40. YouTube – यह एक वीडियो सर्च सेवा है जो यूजर को वीडियो अपलोड करने और दूसरे वीडियो देखने की अनुमति देती है।

गूगल की बंद की गई सेवाएं

नीचे कई गूगल की बंद की गई सेवाओं की सूची दी गई है जो अभी उपयोग में नहीं है या अन्य कंपनियों को बेच दी गई है।

  • Google+ – यह एक गूगल सोशल नेटवर्किंग साइट थी जिसे 2 अप्रैल 2019 को यूजर्स के लिए बंद कर दिया गया था। अब इसका उपयोग नहीं किया जाता है। फिर भी Google+ का उपयोग गूगल में आंतरिक रूप से (Internally) कर्मचारियों के लिए संचार और विचारों को शेयर करने के तरीके के रूप में किया जाता है।
  • Google Allo – यह एक मोबाइल Instant Messaging App था। जिसे Android और iOS के लिए टेक्स्ट, इमेज, फाइल और वीडियो शेयर करने के लिए बनाया गया था इसे 12 मार्च 2019 को बंद कर दिया गया था।
  • Google HelpOuts – इसे नवंबर 2013 में लांच किया गया था। Google HelpOuts एक ऐसी सेवा थी जिसमें यूजर को अपने Knowledge और Experience को दूसरे यूजर के साथ Live Video Share करने की अनुमति देती थी। इसे 20 अप्रैल 2015 को बंद कर दिया गया।
  • Google Picasa – इमेज को देखने, इमेज को Manage करने और बहुत कुछ करने के लिए यह एक Free Microsoft Windows Software Program था। इसे 15 मार्च 2016 को बंद कर दिया गया और इसे गूगल फोटो से बदल दिया गया।
  • Google Checkout – यह यूजर और Customer को एक दूसरे को पैसे Transfer करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका प्रदान करती थी। इसे 20 नवंबर 2013 को बंद कर दिया गया और इसे गूगल वॉलेट के साथ बदल दिया गया।
  • Google Answer – इसे दिसंबर 2006 में बंद कर दिया गया था। यह साइट अभी भी ऑनलाइन है लेकिन केवल पढ़ी जा सकती है इसमें कोई प्रश्न नहीं पूछे जा सकते हैं।
  • YouTube Video Editor – यह यूट्यूब की एक फ्री सुविधा थी जो यूजर को वीडियो Editing करने की क्षमता प्रदान करती थी। 20 सितंबर 2017 तक गूगल ने इस सेवा को बंद कर दिया लेकिन यूजर को अपने वीडियो में Enhancement जोड़ने की क्षमता को बनाए रखा।

Google भारत देश में किस तरह पॉपुलर हुआ

पहली बार भारत में 15 अगस्त 1995 को इंटरनेट सेवा शुरू हुई थी इंटरनेट को भारत में आए करीब 24 साल हो गए जब इंटरनेट शुरू हुआ था तो याहू बहुत फेमस था लोग Yahoo यूज करते थे यदि आपको इंटरनेट का यूज करना पड़ता था तो साइबर कैफे जाना पढ़ता था और याहू पर अपनी आईडी बना कर उसे चला सकते थे।

सन 1995 में जब देश में इंटरनेट सेवा शुरू हुई थी तो याहू बहुत प्रसिद्ध था चैटिंग करने के लिए लोंग चैटरूम इस्तेमाल करते थे यदि हम साइबर कैफे जाते थे तो 10 से 20 रुपए में एक घण्टा कंप्यूटर चलाने मिलता था।

जब मोबाइल चलना शुरू हुए तो सबसे पहले एयरटेल के मोबाइल में मोबाइल ऑफिस के नाम से सेटिंग को सेव करना होता था और उसके होमपेज पर Google.com का एड्रेस डालना होता था इस तरह जो यूजर्स एयरटेल का मोबाइल यूज करते थे उनको धीरे-धीरे गूगल के बारे में पता चलता गया और आज गूगल इतना फेमस हो गया कि हर जगह बस यही छाया हुआ है बिना गूगल के कोई काम ही नहीं होता हैं।

गूगल पैसे कैसे कमाता है

google क्या है
Google Search Engine

साल 2016 में गूगल ने 5777 अरब रुपए कमाए थे। गूगल ने दुनिया के सर्च मार्केट का 80% हिस्सा कवर किया हुआ है। उसके बाद Bing और Yahoo! जैसे सर्च इंजन आते हैं। 

लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि गूगल अपने सारे प्रोडक्ट्स तो फ्री देता है तो फिर पैसे कमाता कहां से हैं?

Google Ads और AdSense जैसे सर्विस के जरिए सबसे ज्यादा Advertising Revenue कमाता है। जिसमे सर्च इंजन और यूट्यूब का महत्वपूर्ण योगदान है । 

इसके अलावा भी गूगल के कई सारे सर्विस हैं जिनसे वह पैसे कमाता हैं लेकिन कंपनी का 70% से ज्यादा Revenue Google Ads और AdSense से ही आता है। 

सर्च के अलावा Google Map, Cloud Computing, Documents, Email Service और Social Networking जैसे सर्विस से भी Google पैसे कमाता हैं।

Google Ads एक Advertising Program है जिसमें यूजर्स की Search Query के हिसाब से उसे Ads दिखाए जाते हैं। जिसमें वह Specific Audience के लिए Ads Display करती है। 

Google Ads की Cost Click के हिसाब से तय होती है। अगर यूजर किसी लिंक पर क्लिक नहीं करता है तो गूगल उस सर्च से कोई पैसा नहीं लेता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार 2011 में गूगल ने सबसे ज्यादा Revenue Finance Insurance, Retail और Travel Searching Advertising से हासिल किया था। 

Google Play Store पर यदि आप कोई Application डालना चाहते है तो उसके लिए भी आपको एक Google Play Store Account बनाना होता है जिसके लगभग 2500 रूपये गूगल को देने होते है ।

इसके अलावा Google व्यापारियों और कंपनी को Google Workspace की सेवाएं बेचकर भी पैसे कमाता है।

आपके पास इंटरनेट रहता हैं तो आप यूट्यूब पर मन पसंद वीडियो देखते हैं, गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं, प्ले स्टोर में कोई भी एप्प डाउनलोड कर सकते हैं, किसी को भी मेल भेज सकते हैं, किसी के मेल रिसीव कर सकते हैं यह सभी गूगल एक दम फ्री देता हैं। लेकिन इन सभी फ्री सेवाओं के साथ-साथ गूगल आपको विज्ञापन भी दिखता है जिसके द्वारा पैसे कमाता है।

Google एक विज्ञापन कंपनी हैं Google के सबसे बड़े प्रोडक्ट आप ही लोग हैं, Google की कमाई का जरिया आप ही लोग हैं आपकी ही वजह से गूगल हर रोज इतनी कमाई कर पा रहा हैं गूगल की 96% कमाई विज्ञापन द्वारा होती हैं यह हर दिन गूगल सर्च इंजन के रूप में लगभग 1 बिलियन रिजल्ट विज्ञापन के साथ लोगों को दिखाता हैं।

जिस बिजनिसमैन के विज्ञापन हैं Google उनसे पैसे लेकर दूसरों की वेबसाइट पर डालकर भी पैसे कमाता हैं ।

आजकल सभी लोग शॉपिंग ऑनलाइन करना ज्यादा पसंद करते हैं। आप गूगल पर ऑनलाइन किसी प्रोडक्ट के बारे में सर्च करते हैं और कुछ समय सामान देखने के लिए वही रुकते हैं और फिर वापिस आ जाते हैं तो गूगल उसे सेंस कर लेता हैं और आप जब तक ऑनलाइन रहते हैं तक गूगल आपको उसी सामान का विज्ञापन दिखाएगा। ताकि आप उस उत्पाद को खरीदे और विज्ञापनकर्ताओ को लाभ और और वह गूगल के द्वारा और विज्ञापन करवाए।

Google Company के विकास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

  • सन 1995 में Google का आविष्कार दो लड़कों ने मिलकर किया था उनका नाम Larry Page और Sergey Brian हैं।
  • मार्च 1999 के समय Google ने अपना ऑफिस कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में बनाया था।
  • वर्ष 2000 में गूगल ने बेचने पर विचार विमर्श किया और विचार करना शुरू किया जिसमें कीवर्ड तकनीकी का प्रयोग किया जाता था।
  • Keyword Advertisment का काम सबसे पहले Goto.com के लिए किया गया यह वेबसाइट आइडिया लैब का एक स्पिन आफ था जिसको बिल ग्रॉस ने तैयार किया था।
  • अपने पेज रैंक मैकेनिज्म के लिए गूगल को 2001 में पेंटेट प्राप्त हुआ यह पेंटेट स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय को दिया गया।
  • वर्ष 2003 में Google कंपनी ने अपना ऑफिसियल कॉम्प्लेक्स 1600 एम्फीथिएटर पार्कवे, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में स्थापित किया इस स्थापना को अब गूगल प्लेक्स के नाम से जाना जाता हैं।
  • 2004 में गूगल कंपनी का IPO किया गया था इस प्रोग्राम में Larry Page, Sergey Brian और Eric Schmidt इन तीनों व्यक्तियों ने मिल कर यह डिसाइड किया कि 20 वर्षो तक लगातार इस पर काम करेंगे।
  • 2005 में गूगल के थर्ड कार्टर में 700% का लाभ हुआ।
  • 2009 में Google के सर्च इंजन में प्रतिदिन 1 बिलियन से भी ज्यादा राजनैतिक रिसर्च किए गए हैं।
  • मई 2011 में एक महीने में गूगल विजिटर की संख्या पहली बार 1 बिलियन से ऊपर गई थी।
  • वर्ष 2012 में गूगल ने एक साल में 50 बिलियन की कमाई की ऐसा गूगल की लाइफ में पहली बार हुआ था।
  • 2013 में गूगल ने कैलिको नाम से एक कंपनी का गठन किया जिसको Apple.Inc के साथ संलग्र करके रखा गया।
  • 27 सितम्बर 2013 को Google ने अपनी कंपनी का पंद्रह वर्षीय जश्न मनाया था।
  • वर्ष 2016 को गूगल ने 18 वर्षीय जश्न मनाते हुए गूगल ने अपने वेब ब्राउजर पर गूगल नाम का एक एनिमेशम जारी किया था जिसको दुनिया के विश्व भर में Google वेब ब्राउजर पर देखा गया था।

Google के लाभ

  • किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमें Google पर सर्च करना पढ़ता हैं और गूगल आसानी से हमें जानकारी दे देता हैं।
  • यदि हम कहीं बाहर जाते हैं तो Google Map की मदद से हम आसानी से उस जगह पहुँच जाते हैं और पूरा शहर बिना किसी परेशानी के घूम लेते हैं।
  • आप अपनी खुद की वेबसाइट बना कर उसमें आर्टिकल लिख कर अपने शब्द लोगों तक भेज सकते है और घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।
  • आप Google के Youtube चैनल पर अपने Video बना कर डाल सकते हैं और इसके जरिए पैसे कमा सकते हैं।
  • यदि हम कोई बिजनिस शुरू करते हैं तो Google पर अपने बिजनिस की एड्स लगा कर लोगों तक प्रचार कर सकते हैं और अपने बिजनिस को फैला सकते हैं।

गूगल की रोचक बाते

  • Google अपने ऑफिस के आगे के घास काटने के लिए मशीन का उपयोग नहीं करता बल्कि उन्होंने इस काम के लिए 200 बकरी किराए पर ली हुई है। उनका मानना है कि मशीन से घास की कटाई करते वक्त ध्वनि प्रदूषण होगा जिससे अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को काम करने में दिक्कत होगी।
  • Google दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है इसलिए इसकी कमाई भी बहुत ज्यादा होगी। मैं आपको बता दूं कि जब आप अपनी पलक एक बार झपकते हैं तब तक Google ₹50000 कमा चुका होता है। Google हर साल में लगभग 50 बिलियन US Dollar कमाता है।
  • जब भी किसी Google कर्मचारी की अचानक मृत्यु हो जाती है तो Google उसके परिवार को उसकी आधी सैलरी 10 सालों तक देता है।
  • Google के Co-Founder Larry Page और Sergey Brin अपने Private Jet को NASA में उतार सकते हैं और यह दुनिया के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने प्राइवेट जेट को NASA में उतार सकते हैं।
  • ऐसी कई कंपनियां है जिसको गूगल ने खरीद लिया है। गूगल ने पिछले 10 सालों में लगभग 156 कंपनियों को खरीदा है।
  • गूगल के 40 देशों में 70 से भी ज्यादा ऑफिस है जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है।
  • Google में फिलहाल 50,000 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं और कई कर्मचारी अब तक अरबपति भी बन चुके हैं।
  • हर सप्ताह लगभग 20,000 लोग गूगल में नौकरी पाने के लिए अप्लाई करते हैं।
  • गूगल पर प्रतिदिन 2 trillion सर्च होते हैं।
  • Google के होम पेज पर 88 भाषाओं का प्रयोग होता है।

आशा है गूगल की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

गूगल से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

8 thoughts on “गूगल का पूरा नाम क्या है इसका इतिहास,सेवाएं और कमाई”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.