LinkedIn क्या है इसके लाभ और हानि

LinkedIn एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जिसका उपयोग नेटवर्किंग के लिए हो रहा है।

अगर आप LinkedIn के बारे में नहीं जानते हैं तो आप सही पेज पर आ गए है क्योकि इस आर्टिकल में हमने LinkedIn के बारे में जानकारी शेयर की है।

तो चलिए LinkedIn की जानकारी को पढ़कर समझते है।

LinkedIn क्या है

LinkedIn एक व्यापार से संबंधित सामाजिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है इसकी स्थापना साल 2002 में 28 दिसंबर को की गई थी और इसे साल 2003 में मई के महीने में लॉन्च किया गया था।

इसके लॉन्च होने के बाद से ही यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छूता गया और आज इसके दुनिया में करोड़ों उपयोगकर्ता है, लिंकडिन का राजस्व $170 लाख (31 दिसम्बर 2008 फिस्कल वर्ष) है।

वर्तमान में LinkedIn में 20 आदमी काम करते हैं। इसका मुख्यालय माउंटेन व्यू, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। लिंकडइन के Founder रीड होफ़मै,एलेन ब्लू, के गुएरिके,एरिक ली,जीन-लुक विलियेंट है।

अन्य सोशल मीडिया साइट जैसे : इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर की तरह ही लिंकडिन भी एक पेशेवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां पर पेशेवर लोग अपने अनुभव के आधार पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियां, अपनी काबिलियत, अपनी पर्सनल लाइफ तथा अपनी हॉबीज के बारे में जानकारियां शेयर करते रहते हैं।

कई लोग LinkedIn को प्रोफेशनल नेटवर्क भी कहते हैं क्योंकि इस प्लेटफार्म पर बड़े बड़े बिजनेसमैन और कंपनियों के अकाउंट भी है और इसका इस्तेमाल करके बिजनेसमैन और एंप्लोई अपने बिजनेस से जुड़ी बातें करते हैं और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए वार्तालाप करते हैं।

लिंकडिन एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।  ज्यादातर इस वेबसाइट को पेशेवर लोग इस्तेमाल करते हैं। इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके लोग अपने लिए नौकरियों की खोज करते हैं और इसका इस्तेमाल करके बहुत सारी कंपनियां अपने लिए एंप्लाइज की तलाश करती हैं और लोगों को जॉब्स देती हैं।

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं अथवा आपकी कोई कंपनी है और आप अपनी कंपनी के लिए कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं तो आपको लिंकडिन पर अपना अकाउंट जरूर बनाना चाहिए। 

क्योंकि यहां पर नौकरी देने वाले और लेने वाले दोनों प्रकार के लोग एक्टिव है और सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर आपको लोग काफी पढ़े लिखे मिलेंगे।

आप LinkedIn के अंदर अपने हुनर और काबिलियत से नौकरिया आसानी से ढूंढ सकते हैं और सीधे कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। अगर लिंकडइन में आपकी प्रोफाइल अच्छी होगी तो कंपनियां सामने से आपको नौकरी के लिए ऑफर देंगी,

परंतु इसके लिए आप अपने LinkedIn Profile में अपना वर्क एक्सपीरियंस और अपनी एजुकेशन की जानकारी अवश्य भरे जिससे कंपनियों को आपके बारे में पता चल सके।

अगर आपका कोई Business है तो आप उसे इस वेबसाइट पर अपने बिजनेस का प्रचार भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से अपनी कंपनी के लिए कर्मचारी भी ले सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक जैसे बिल गेट्स, मुकेश अंबानी इत्यादि लोग दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह प्लेटफॉर्म अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तुलना में थोड़ा सा हटके है।

दोस्तों अब तो आप यह समझ ही गए होंगे कि आखिर लिंकडइन क्या है और लोग इसका इस्तेमाल किस चीज के लिए करते हैं, चलिए अब आपको यह बताते हैं कि आप LinkedIn पर अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं, आइए जानते हैं।

LinkedIn पर Account कैसे बनाएं?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि LinkedIn की वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों ही है और आप इन दोनों का इस्तेमाल करके इस पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

LinkedIn मैं अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow कीजिए,

LinkedIn पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल क्रोम ब्राउजर खोलें और उसमें LinkedIn टाइप करें। ऐसा करने के बाद आपके सामने LinkedIn की वेबसाइट खुल जाएगी।

इसके बाद सबसे ऊपर की साइड में आपको Join Now वाली बटन दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें। उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको अपने रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारियां भरनी है।

इसमें सबसे पहले आपको अपना FIRST NAME इंटर करना है और सबसे आखरी में आपको अपना Last Name इंटर करना है।उसके बाद आपके पास जो भी वर्किंग Email ID हो उसे डालना है।

उसके बाद वाले सेक्शन में आप अपनी लिंकडइन प्रोफाइल का जो भी Password रखना चाहते हैं वह पासवर्ड डाले। इस बात का ध्यान रखें कि आपका Password काफी मजबूत होना चाहिए जिसे कोई और याद ना कर पाए।

इसके बाद नीचे की तरफ आपको Agree And Join वाली बटन दिखाई देगी उस पर क्लिक करें। उस पर क्लिक करते ही LinkedIn पर आपका अकाउंट बन जाएगा।

इसके बाद आप अपनी Email ID और Password डालकर के LinkedIn की प्रोफाइल अथवा एप्लीकेशन पर लॉग इन कर सकते हैं और उसके बाद अपनी प्रोफाइल की सारी जानकारियां भर सकते हैं। इस तरह आप LinkedIn पर अपना अकाउंट बना लेंगे।

LinkedIn पर अच्छी प्रोफाइल बनाए

LinkedIn पर लोग कनेक्ट होने से पहले उपयोगकर्ता की Profile Picture जरूर देखते हैं। इसलिए अपने लिंकडइन प्रोफाइल पर अपने चेहरे की एक अच्छी सी इमेज जरूर लगाएं। 

अपने चेहरे के अलावा आप किसी भी मॉडल, किसी कंपनी का लोगो ना लगाएं क्योंकि चेहरा ही लोगों का आईना होता है।

आप वर्तमान में क्या करते हैं तथा आपको किस काम का कितने सालों का एक्सपीरियंस है इसकी जानकारी भी अपने LinkedIn प्रोफाइल में अवश्य भरें।

हमेशा LinkedIn पर लोगों के लिए हेल्पफुल आर्टिकल शेयर करें। ऐसा करने से आप ज्यादा लोगों से कनेक्ट होप सकेंगे। अपने LinkedIn Profile में अपने सभी हुनर के बारे में अवश्य लिखें।

LinkedIn उपयोग करने के लाभ

LinkedIn को इस्तेमाल करने के फायदे ही फायदे हैं जिसके कुछ प्रमुख फायदे हम आपको नीचे बता रहे हैं। LinkedIn पर अपना प्रोफाइल बना कर आप पेशेवर लोगों से बातचीत कर सकते हैं और उनके बारे में तथा उनकी कार्यशैली के बारे में जान सकते हैं।

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो आप LinkedIn पर अपना प्रोफाइल जरूर बनाएं क्युकी यहां पर कई बड़ी-बड़ी कंपनियां रजिस्टर्ड है, जिन्हें कर्मचारी की हमेशा आवश्यकता रहती है।

आप उन कंपनियों के सामने अपना प्रपोजल डाल सकते हैं और अगर उन कंपनियों को आपका प्रपोजल अच्छा लगता है तब वह आपको काम भी दे सकती हैं। लिंक्डइन का इस्तेमाल करके कई लोगों को नौकरियां मिली है।

अगर आप का बिजनेस है और आपको कर्मचारी की आवश्यकता है तो आप लिंकडइन से अपने काम के अनुसार कर्मचारी भी पा सकते हैं।

अगर आपकी कोई वेबसाइट है तो आप अपनी वेबसाइट का प्रमोशन भी LinkedIn से कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी वेबसाइट पर ज्यादा Visitors आएंगे और अगर आपकी वेबसाइट में Google Adsense इनेबल है तो आपकी कमाई भी अच्छी होने लगेगी।

लिंकडिन से आप अपने उद्योग को प्रमोद भी कर सकते हैं।

आप इसके माध्यम से अपना सामान ऑनलाइन बेच भी सकते हैं।

LinkedIn के द्वारा आप अपनी वेबसाइट के लिए अच्छे बैकलिंक्स भी बना सकते हैं। यह बैकलिंक्स गूगल सर्च में आपको टॉप पर लाने में काफी मदद करती है।

इसमें अलग-अलग विषयों पर आधारित कई ग्रुप हैं जिन्हें आप ज्वाइन कर सकते हैं।

लिंकडिन के 200 देशों में 50 लाख से अधिक सदस्य हैं और इस पर तकरीबन पांच सौ कंपनियां रजिस्टर्ड है। इसलिए यह एक बड़ी अपॉर्चुनिटी है।

जरूर देखें :

आशा हैं LinkedIn की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आप इसको पढ़कर लिंकेडीन का उपयोग करना सीख पाएंगे।

LinkedIn से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करें और यदि जानकारी पसंद आयी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

5 thoughts on “LinkedIn क्या है इसके लाभ और हानि”

  1. लिंक्डइन के बारे में पूरी जानकारी के लिए धन्यवाद। आप अच्छा काम कर रहे हैं

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.