Recurring Deposit क्या हैं इसके लाभ और विशेषताएँ

अगर आप Investment के क्षेत्र में कम Risk वाले Options खोज रहें है तो Recurring Deposit आपके लिए ही है। इस Deposit में कम से कम Risk के साथ Moderate Returns मिलते हैं। इसके अलावा आपको Investment Amount और Time Decide करने के भी बहुत सारे Options मिलते हैं। 

तो अगर आप भी अपनी छोटी छोटी Savings के जरिए बड़ी Investment करना चाहते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हमनें Recurring Deposit को बहुत आसान और सहज भाषा में समझाया है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

Recurring Deposit क्या है?

Recurring Deposit (RD) एक ऐसा Investment Account हैं जिसमें आप Regular एक Fixed Amount को Fixed Time के लिए जमा करते हैं।

इसमें आपको हर महीने या हर कुछ महीने में एक बार एक Set amount का भुगतान करना होता है। ये कुछ हद तक Fixed Deposit की तरह ही होता है लेकिन इसमें आपको हर महीने पैसे Deposit करना होता है।

इस Investment में आपको अपना Investment amount और time खुद ही चुनने का Option भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें आपको Fixed rate पर ब्याज भी मिलता है, जो शुरुआत से लेकर आखिर तक आपको आमदनी की Guarantee देता है। 

अगर आपके पास Investment के लिए बड़ा Amount नहीं है, लेकिन आप Investment करना चाहते हैं तो हर महीने अपने Income में से एक छोटा हिस्सा Recurring Deposit Account में जमा कर सकते हैं।

Recurring Deposit कैसे काम करता है?

RD Account निम्नलिखित तरीके से काम करता है।

  1. अकाउंट खोलने के बाद आप डिपॉजिट अमाउंट और Duration Select करते हैं, जिसके दौरान आप Deposit करना चाहते है।
  1. उसके बाद आपको हर महीने तय किए हुए तारीख पर वह अमाउंट डिपाजिट करना होता है। ये अमाउंट आपको तब तक डिपोजिट करते रहना होगा जब तक कि आपका Maturity Period खत्म नहीं होता। 
  1. आपके इन्वेस्टमेंट पर जितना भी Interest होता है वह हर चार महीने में Calculate होता है और आपके डिपॉजिट अमाउंट में जोड़ दिया जाता है।
  1. एक बार जब आपका Maturity Period पूरा हो जाता है तो आपको डिपॉजिट अमाउंट के साथ इंटरेस्ट अमाउंट भी दिया जाता है।

योग्यता 

यदि कोई व्यक्ति RD Account खोलना चाहता है तो उसके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए : 

  1. Account Holder की उम्र 10 साल से ज्यादा होनी चाहिए और उसके पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए।
  1. अगर Account Holder की उम्र 10 साल से कम हैं तो अकाउंट खोलने के लिए उसके Parents की सहमति आवश्यक होगी।
  1. RD Account केवल व्यक्ति ही नही बल्कि कई संगठन और संस्थाएं भी खोल सकती हैं। सरकारी संगठनों से लेकर व्यापारिक तक सभी RD Account खोल सकते हैं।

ब्याज दर 

देश भर में लगभग सभी Banks के साथ कई Organisations भी Recurring Deposit Investment कराती हैं, इसलिए Interest Rate 5% से लेकर 8% तक भी हो सकते हैं। 

Interest Rate उम्र के अनुसार भी अलग अलग होती हैं। जैसे कि, Senior Citizens को आमतौर पर अधिक ब्याज दर मिलता है। 

बैंक का नाम सामान्य ब्याज दर वरिष्ठ लोगों के लिए ब्याज दर
HDFC Bank4.50% – 7.20%  5.00% – 7.75%  
Bandhan Bank4.50% – 7.25%5.25% – 7.75%
Kotak Mahindra Bank6.00% – 7.20% 6.50% – 7.70% 
IDFC FIRST Bank  4.50% – 7.50%  5.00% – 8.00%  
SBI5.25% – 7.00%  5.75% – 7.50%  
YES Bank 6.10% – 7.50%6.60% – 8.00%  
RBL Bank 5.50% – 7.80% 6.00-% – 8.30%

Account खोलने के लिए Required Documents 

  1. Recurring Deposit Application Form
  2. Passport Size Photograph
  3. आधार कार्ड, Voter ID Card, पासपोर्ट, PAN Card, कोई भी ID Proof. 
  4. Address Proof जैसे कि आधार कार्ड या utility bill.
  5. KYC Documents
  6. Personal Saving Account के डिटेल्स।

RD Account कैसे खोलें?

RD Account ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से खोला जा सकता हैं। 

Online

1. अपने Net Banking Account में log in करें।

2. “Open an e-RD account” का option चुने। 

3. Account Number, जिसपर ब्याज भुगतान किया जाना है, Installment Amount और Time Duration Specify करें। खाते के funds के लिए Nominee का नाम लिखें।

4. सभी Terms & Conditions पर Agree करने के लिए Checkbox पर Click करें। 

5. अपना Application भेजे। उसके बाद आपको एक Confirmation Message और आपके email पर RD का Receipt भेजा जाएगा।

Offline

1. Bank के Local Branch में जाएं जहां आपका Saving Account पहले से हो।

2. RD Application Form भरें, जिसमें आपको Installment Amount, Duration और Nominee के Details भरने होंगे।

3. आपको पहला Installment Cash या Cheque के जरिए Pay करना होगा।

Recurring Deposit के लाभ

RD Investment के कई लाभ हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं।

1. Fixed Income Investment 

Recurring Deposit में आप एक Fixed Time के लिए एक निश्चित रेट पर पैसे जमा करते हैं, और फिर उसी दौरान आपको ब्याज़ मिलता है। बैंक आपको Interest Rate के बारे में बताते हैं, और फिर उसी Rate पर आपको पूरे समय तक ब्याज़ मिलता है।

2. Minimum Investment 

RD एक समझदार और बहुत कम Risk वाला इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है क्योंकि इसमें आपको इन्वेस्टमेंट अमाउंट के साथ ब्याज मिलने की गारंटी होती है।

RD Account खोलने के लिए, आपको हर महीने कम से कम ₹100 Invest करने होते हैं जो कि बाकी Investment Options से काफी सस्ता है। 

3. Time Duration 

RD एक पूरी तरह से Risk Free इन्वेस्टमेंट है जिसका लाभ Short और Long टर्म फाइनेंसियल गोल को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

आप कम से कम पैसों के साथ भी इसे शुरू कर सकते हैं। RD Account को छह महीने से लेकर दस सालों के लिए खोला जा सकता है। इसके बीच आप अपनी सुविधा के अनुसार Time चुन सकते हैं। 

4. High Interest Rate 

Recurring Deposit Account पर ब्याज दर Fixed Deposit की तरह ही होती हैं लेकिन ये Regular Saving Account से ज्यादा ब्याज देता हैं।

इसके अलावा Investment के दौरान चाहे बाजार या Bank की Policy में कोई भी बदलाव हो, RD का Interest Rate नहीं बदलता है। 

5. Lock-in Period

लेंडर के आधार पर, RD Account का Lock in Period 30 से तीन महीने तक का हो सकता हैं। अगर आप इस Period के दौरान इन्वेस्टमेंट निकालते हैं, तो उस टाइम आपको कोई ब्याज़ नहीं मिलता है।

Recurring Deposit की विशेषताएं 

RD Accounts की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं।

  1. एक RD Account ₹10 की छोटी राशि के साथ भी खोला जा सकता हैं।
  1. ज्यादातर RD Accounts में Installment तय होती है और हर महीने उसी दिन जमा करनी होती है। कुछ Schemes में Quarterly या Half Yearly Installment  भी होती है।
  1. सभी RD की Installments एक ही दिन पर Mature होती है।
  1. Deposit करने का कम से कम टाइम 6 महीने का और सबसे ज्यादा 10 साल तक का होता है।
  1. RD Accounts में Deposits के आधार पर Loan भी लिया जा सकता हैं। 

Conclusion 

Recurring Deposit एक Safe और Fixed Return की Guarantee देता है। आप अपने Daily Savings से ज्यादा बचत कर सकते हैं। इसकी मदद से लंबे या छोटे समय के Goals को पूरा कर सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.