Site icon HTIPS

Tiktok क्या है और यह कैसे काम करता है

Tiktok

जब से Tiktok लांच हुआ है तब से ही गूगल पर इसके बारे में बहुत अधिक सर्च किया जा रहा है। लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं इसीलिए आज की इस पेज पर हमने Tiktok के बारे में संपूर्ण जानकारी शेयर की है।

Tiktok एक ऑनलाइन वीडियो बनाने वाली एप्लीकेशन है जहां पर आप फनी वीडियो बनाकर बहुत सारे पैसे कमा सकते हैं।

पिछली पोस्ट में हमने पैसे कमाने के बेहतरीन तरीके शेयर किये है यदि अपने वह जानकारी नहीं पढ़ी है तो जरूर पढ़े।

चलिए अब Tiktok की जानकारी को पढ़कर इससे पैसे कामना सीखते है।

Tiktok क्या है

Tiktok App online video बनाने वाली एप्लीकेशन है, जहां पर आप छोटे-छोटे वीडियो तकरीबन 30 सेकंड के बना सकते हैं और इसे अन्य सोशल मीडिया साइट जैसे फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम आदि पर शेयर कर सकते हैं।

शुरुआत में Tiktok का नाम Musical.ly था, बाद में इसका नाम बदलकर TikTok किया गया।

इसे अब तक 100 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है।

TikTok Company का स्वामित्व “Byte Dance” नाम की कंपनी के पास है।

इस कंपनी ने सबसे पहले China में सितंबर 2016 में TikTok Application को लांच किया था और साल 2018 में पूरी दुनिया में यह एप्लीकेशन लोकप्रिय हो गई।

इसके साथ ही अक्टूबर 2018 में यह एप्लीकेशन America में सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली एप्लीकेशन बन गई थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस एप्लीकेशन को पूरी दुनिया को लोगों ने कितना पसंद किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिक टॉक के अलावा आप Vigo video Application पर भी अपने अलग-अलग प्रकार की वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं।

Tiktok से आप डायरेक्ट पैसे नहीं कमा सकते। टिकटॉक पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने फॉलोवर्स बढ़ा सकते हैं।

TikTok App पर अपना Account कैसे बनाएं?

Tiktok से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनाने की प्रोसेस हम आपको नीचे दे रहे हैं, चलिए जानते हैं विस्तार से।

Tiktok पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से टिक टॉक एप्लीकेशन अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें।

फिर इसमें आपको अकाउंट बनाने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे। आप चाहे तो अपने मोबाइल नंबर द्वारा भी इस पर अपना अकाउंट बना सकते हैं और सोशल मीडिया के द्वारा भी आप इस पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। आप चाहे तो फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल के अकाउंट से भी रजिस्टर कर सकते हैं।

Tik Tok से पैसे कैसे कमाए?

Tiktok से पैसे कमाने के लिए आपको सबसे पहले अपने Follower बढ़ाने होंगे क्योंकि जब आपके ज्यादा Follower होंगे तभी आपके वीडियो को ज्यादा लाइक कमेंट और शेयर आएगा। टिकटोक पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए आप अच्छे अच्छे और एंटरटेनिंग वीडियो बनाएं।

Tiktok से पैसे कमाने के लिए आप लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। जब आप लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे तब आपके चाहने वाले आपको जो भी इमोजी भेजेंगे उन्हें वह खरीदना पड़ेगा और इसी बात पर आपकी कमाई होगी

क्योंकि जब लोग आपको भेजने के लिए emoji खरीदेंगे तब उस इमोजी का पैसा टिक टॉक के पास जाएगा और टिकटोक उस इमोजी के कुछ पैसे आपको देगा इससे आपकी कमाई होती है।

इसके अलावा जब आप टिक टॉक पर प्रसिद्ध हो जाएंगे तब आपको विभिन्न कंपनियां अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन करने के लिए कहेंगी।

अगर आप उनकी बात मान कर उनके प्रोडक्ट का विज्ञापन करते हैं तो उसके बदले भी आपको अच्छे खासे पैसे मिलेंगे। Tiktok के कई स्टार इस तरह अच्छे रुपए कमा रहे हैं।

इसके अलावा TikTok पर समय-समय पर बहुत सारे Contest चलते रहते हैं।अगर आप उनके कॉन्टेस्ट में भाग लेते हैं और आपका कोई भी Video Trending में चला जाता है तो आप वहां पर इनाम के तौर पर $100 से लेकर $1000 तक का कूपन, आईफोन और बहुत सारे एक्सेसरीज जीत सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपके पास अच्छी Fan Following है तो ऐसे में बहुत सारी कंपनियां आपको बहुत सारे गिफ्ट भेजेंगी। यह भी कमाई का एक अच्छा जरिया हो सकता है।

जरूर देखे:

Tiktok पर Video कैसे बनाए

TikTok Application पर वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में TikTok Application को ओपन करें। फिर नीचे दिए गए प्लस के आइकॉन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको जिस भी गाने पर अपना वीडियो बनाना है उस Music को ऐड करें। इसके बाद आपको जिस भी कैमरे से अपना वीडियो बनाना है अर्थात फ्रंट कैमरा या बैक कैमरा उसे सेट करें।

इसके बाद Select option ऑप्शन आएगा।इस ऑप्शन की मदद से आप अपने वीडियो को Slow अथवा Fast बना सकते हैं। इसके बाद Filters की बारी आती है।इससे आप अपने वीडियो के फिल्टर्स बदल सकते हैं।

इसके बाद Tiktok में आपको वीडियो बनाने के लिए Video Icon को अपनी अंगुलियों से थाम कर रखना होता है लेकिन Timer विकल्प से आप अपने स्मार्टफोन को कहीं भी रख सकते हैं और बिना वीडियो आईकॉन को हाथों से छुए बिना भी वीडियो बना सकते हैं।

इसके बाद Beauty Mode का विकल्प आता है। इस विकल्प के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को और भी ज्यादा अच्छा और गोरा बना सकते हैं। इसके बाद फोन में Gallery का विकल्प आता है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने फोन में पहले से ही मौजूद वीडियो को अपलोड कर सकते हैं और सबसे आखरी में Record Video का ऑप्शन आता है।

अपना वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल की स्क्रीन के बीच लाल कलर का बटन आता है उसे Tap करें और वीडियो रिकॉर्ड करें। आप चाहे तो टाइमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरह आप टिक टॉक एप्लीकेशन पर अपना वीडियो बना सकते हैं।

टिकटोक में करियर

TikTok में वैसे तो कोई कैरियर नहीं है क्योंकि यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो आज है तो यह जरूरी नहीं है कि कल भी होगा परंतु आप टिक टॉक से अपना कैरियर आसानी से बना सकते हैं।

टिकटोक पर एक्टिंग करके भारत के कई युवा लड़के और लड़कियां आज फिल्मों में और कई वीडियो सोंग्स में नजर आ रहे हैं जिसमें टिकटोक के स्टार अवेज दरबार, मिस्टर फैसु, मंजुल खट्टर, ऐश्वर्या, मृणाल पंचाल, हसनैन खान शामिल है।

आज यह लोग अलग-अलग वीडियो सॉन्ग और छोटी छोटी फिल्मों में काम कर रहे हैं परंतु ऐसा हो सकता है कि आगे चलकर इन्हें बड़ी फिल्में भी मिलने लगे। इसके अलावा यह लोग कई प्रोडक्ट का विज्ञापन करके अच्छे खासे पैसे भी कमा रहे हैं।

Tik Tok के famous Video Creator

टिकटोक के प्रसिद्ध क्रिएटर के लिस्ट में अवेज दरबार, हसनैन खान, मिस्टर फैसु, ऐश्वर्या, मृणाल पंचाल, मंजुल खट्टर, संकेत सिंह, दिव्यंका सिरोही शामिल है। इसके अलावा भी TikTok पर कई प्रसिद्ध क्रिएटर है।

टिकटोक के प्रसिद्ध वीडियो क्रिएटर की लिस्ट और उनके फॉलोवर

  1. Jannat Zubair : 19.4 Million Followers
  2. Awez Darbar : 17.4 Million Followers
  3. Nisha Guragain : 16.7 Million Followers
  4. Garima Chaurasia : 15.9 Million Followers
  5. Avneet Kaur : 15.5 Million Followers
  6. Arishfa Khan : 14.4 Million Followers
  7. Lucky Dancer : 12.7 Million Followers
  8. Manjul Khattar : 12.3 Million Followers
  9. Hasnain Khan : 12.0 Million Followers
  10. Sameeksha Sud : 13.6 Million Followers
  11. Adnan Shaikh : 10.8 Million Followers
  12. Nagma Mirajkar : 8.9 Million Followers
  13. Aashika Bhatia : 9.2 Million Followers
  14. Faiz Baloch : 9.7 Million Followers
  15. Vishal Pandey : 6.7 Million followers
  16. Sana Khan : 6.7 Million followers
  17. Rashi Khairwar : 6.5 Million followers
  18. Bhavin Bhanushali : 6.0 Million followers

TikTok Application को आए हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन फिर भी इस पर पब्लिश होने वाले वीडियो की वजह से यह काफी लोकप्रिय हुआ है लेकिन अगर आपको इससे पैसे कमाने हैं तो इस पर आपको पॉपुलर होना पड़ेगा।

जरूर पढ़े:

दूसरे प्लेटफार्म की तरह ही टिकटोक पर भी पॉपुलर होने के लिए आपको अच्छे और एंटरटेनिंग वीडियो बनाने पड़ेंगे, तभी आप इसमें आगे बढ़ पाएंगे।

आशा है Tiktok से संबंधित जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Tiktok से संबंधित किसी भी तरह के प्रश्न के लिए कमेंट करे।

Exit mobile version