कंप्यूटर माउस क्या हैं इसके प्रकार और कार्य

इस पेज आप कंप्यूटर माउस की जानकारी पढ़ेंगे जोकि सभी कंप्यूटर या लैपटॉप चलने वालो को जानना जरुरी है।

पिछले पेज पर हमने कंप्यूटर की डिवाइस प्रिंटर की जानकारी शेयर की है उसे जरूर पढ़े।

चलिए अब कंप्यूटर माउस की जानकारी को पढ़कर समझते है।

कंप्यूटर माउस क्या है

जैसे Printer और CPU और अन्य पार्ट्स कंप्यूटर से जुड़े होते है ठीक उसी तरह कंप्यूटर माउस भी कंप्यूटर से जुड़ा हुआ होता है।

कंप्यूटर माउस भी कंप्यूटर का एक अहम हिस्सा है क्योंकि इसके बिना हम किसी भी कंप्यूटर की कोई भी दिशा निर्देश नहीं दे पाएंगे।

जैसे कि हम सभी जानते है कि कंप्यूटर में दो प्रकार के डिवाइस होते हैं जिसमें इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस होता है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंप्यूटर के माउस को इनपुट डिवाइस कहा जाता है।

कंप्यूटर में Mouse का मुख्य उपयोग किसी भी आइटम, फोल्डर, पेज, डॉक्यूमेंट को क्लिक करके उसे खोलना या बंद करने में किया जाता है।

माउस में दो बटन होते हैं और एक बटन Scroll wheel का होता है। इसके द्वारा हम माउस के करसर को कंप्यूटर की स्क्रीन पर ऊपर नीचे ले जा सकते हैं।

पहले माउस का प्रयोग सबसे पहले एप्पल लिसा कंप्यूटर (Apple Lisa computer) पर किया गया था। इस प्रथम माउस की जानकारी आज भी New Mexico के संग्रालय में सुरक्षित है और कंप्यूटर माउस का उदहारण है। ये माउस लकड़ी का बनाया गया था।

Mouse का Full form

  • M : Manually
  • O : Operated
  • U : Utility
  • S : Selecting
  • E : Equipment

अर्थात Mouse का मतलब Manually Operated Utility for Selecting Equipment है।

कंप्यूटर माउस का आविष्कार

कंप्यूटर के माउस की खोज Douglas Engelbart ने की थी। Douglas Engelbart ने माउस की खोज वर्ष 1960 में की थी और साल 1970 में Douglas Engelbart ने इसका पेटेंट करवाया।

जब Douglas Engelbart ने माउस की खोज की थी उस समय डगलस स्टेनफोर्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट (Stanford Research Institute) में कार्य कर रहे थे। माउस की खोज के साथ ही एक नये कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई थी।

कंप्यूटर माउस के बटन

सामान्य तौर पर माउस में तीन बटन होते हैं और इन तीनों बटन के कार्य के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

1. Cursor Button

Cursor का आइकॉन का निशान तीर की तरह होता है। इसे हम कंप्यूटर के स्क्रीन के किसी भी कोने पर ले जा सकते हैं और किसी भी फोल्डर या फिर कंप्यूटर की सेटिंग को खोल सकते हैं।

2. Left Button

इस बटन का ज्यादा इस्तेमाल किसी भी टेक्स्ट वर्ड  को कॉपी करने में या फिर किसी फोल्डर को खोलने के लिए किया जाता है।आपकी जानकारी के लिए बता देगी किसी भी फोल्डर को खोलने के लिए इस बटन को डबल क्लिक करना होता है, तभी वह फोल्डर खुलता है।

3. Right Button

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राइट बटन का इस्तेमाल कॉपी किए गए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस बटन का इस्तेमाल डेस्कटॉप स्क्रीन पर नए फोल्डर को बनाने के लिए भी किया जाता है। 

इसके अलावा इस बटन का इस्तेमाल करके आप किसी भी लिंक को कॉपी कर सकते हैं या फिर किसी भी फोटो को अपने कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं।

माउस के प्रकार

कंप्यूटर माउस मुख्यतः पांच प्रकार के होते है।

1. Mechnaical Mouse

Mechnaical Mouse लगभग बंद हो चुका है। यह बहुत पुराना माउस है। इसे Computer पर Pad की सहायता से घुमाया जाता था।

इसमें एक रबड़ की बॉल होती है जिसके घूमने और टच होने पर Cursor को हम Computer की स्क्रीन पर चला सकते थे।

रबड़ की बॉल में अगर प्रॉब्लम आ जाती है तो इससे माउस काम करना बंद कर देता है।

2. Optomechanical Mouse

यह माउस Mechnaical Mouse की तुलना में ज्यादा अच्छा था।

इसमें एक्सटेंशन और एक लाल रंग की लाइट होती है। इसमें लगा सेंसर एक निश्चित डिस्टेंस के अनुसार अच्छे से काम करता है।

3. Optical Mouse

Optical Mouse का उपयोग बहुत ही ज्यादा किया जा रहा है।

इसके अंदर USB Wire की सुविधा होती है और इसके नीचे एक लाल कलर की लाइट लगी हुई होती है और एक पहिया होता है और दो लेफ्ट राइट साइड के बटन होते हैं।

4. Trackball Mouse

जैसा कि नाम से ही पता चलता है इसमें एक ट्रैकबॉल लगी हुई होती है।

ट्रैकबॉल को जहां घुमाते हैं वहीं पर माउस का Cursor स्क्रीन पर ले जा सकते हैं।

5. Wireless Mouse

यह माउस सबसे ज्यादा काम में लिया जा रहा है।

इसके अंदर वायर की जरूरत नहीं पड़ती है और हम कहीं भी किसी भी स्थान पर बैठकर इसको ऑपरेट कर सकते हैं।

Wireless Mouse के साथ एक रेडियो फ्रिकवेंसी ओपन लगाया जाता है जिसकी तरंगों से यह कार्य करता है।

यह USB WIFI होता है। इसे CPU या फिर लैपटॉप में लगा सकते हैं उसके बाद यह हमारी PC से कनेक्ट हो जाता है और हम Computer से दूर बैठे बैठे Mouse से Computer को निर्देश दे सकते है।

जरूर पढ़िए :

आशा है कंप्यूटर माउस की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

कंप्यूटर माउस से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे।

यदि कंप्यूटर माउस की जानकारी पसंद आयी है तो इसे Whatsapp, Facebook और Linkedin आदि पर शेयर जरूर करे।

2 thoughts on “कंप्यूटर माउस क्या हैं इसके प्रकार और कार्य”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.