तारामंडल क्या होता हैं तारामंडल की संख्या, नक्षत्र और राशि चक्र

इस पेज पर आप तारामंडल की जानकारी पढ़ने वाले हैं तो यदि आप तारामंडल की जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने ब्रह्माण्ड की जानकारी शेयर की थी यदि अभी तक आपने उस आर्टिकल को नहीं पढ़ा तो उसे भी जरूर पढ़े।

चलिए आज हम तारामंडल क्या होता हैं तारामंडल की संख्या, नक्षत्र और राशि चक्र की समस्त जानकारी इस आर्टिकल्स के माध्यम से जानेगें।

तारामंडल क्या हैं

आकाश में वैसे तो अनेक धुंधले तारे दिखाई देते हैं परंतु उनमें कुछ चमकीले तारों के समूह भी होते हैं जिनकी कुछ विशेष आकृतियां होती है।

हमारे पूर्वजों ने ऐसे कई तारा समूह में कुछ आकृतियों की कल्पना की और उनको विशेष नाम दिए। तारों के ऐसे समूह को तारामंडल कहते हैं।

Taramandal

दूसरे शब्दों में, मंदाकिनी में पाए जाने वाले तारों में कुछ विशेष तारे विशेष आकृतियों के रूप में व्यवस्थित होते हैं इन्हें तारामंडल कहते हैं।

तारामंडल की संख्या

आकाश में कुल 88 तारामंडल है। इनमें सबसे बड़ा तारामंडल सेन्टॉरस है, जिनमें 94 तारे हैं। हाइड्रा तारामंडल में 68 तारे हैं। 

88 आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त तारामंडल

लैटिन नामअंग्रेजी नामहिंदी अर्थ
AndromedaPrincess of Ethiopiaइथियोपिया की राजकुमारी
Antlia    Air pumpवायु पंप
Apus    Bird of Paradiseस्वर्ग की चिड़िया
Aquarius    Water bearerपानी वाहक
Aquila    Eagleगिद्ध
Ara    Altarवेदी
Aries    Ramटक्कर मारना
Auriga    Charioteerसारथी
Bootes    Herdsmanचरवाहा
Caelum    Graving toolग्रेविंग टूल
Camelopardalis    Giraffeजिराफ़
Cancer    Crabकेकड़ा
Canes Venatici    Hunting Dogsशिकार करने वाले कुत्ते
Canis Major    Big dogबड़ा कुत्ता
Canis Minor    Little dogछोटा कुत्ता
Capricornus    Sea goatमकर
Carina    Keel of Argonauts’ shipअर्गोनॉट्स के जहाज की कील
Cassiopeia    Queen of Ethiopiaइथियोपिया की रानी
Centaurus    Centaur
Cepheus    King of Ethiopiaइथियोपिया के राजा
Cetus    Sea monster (whale)व्हेल
Chamaeleon    Chameleonगिरगिट
Circinus    Compassesपरकार
Columba    Doveडव
Coma Berenices    Berenice’s hairबेरेनिस के बाल
Corona Australis    Southern crownदक्षिणी ताज
Corona Borealis    Northern crownउत्तरी ताज
Corvus    Crowकौआ
Crater    Cupकप
Crux    Cross (southern)क्रॉस (दक्षिणी)
Cygnus    Swanहंस
Delphinus    Porpoiseशिंशुमार
Dorado    Swordfishस्वोर्डफ़िश
Draco    Dragonअजगर
Equuleus    Little horseछोटा घोड़ा
Eridanus    Riverनदी
Fornax    Furnaceभट्ठी
Gemini    Twinsजुड़वा
Grus    Craneक्रेन
Hercules    Hercules, son of Zeusज़ीउस के पुत्र हरक्यूलिस
Horologium    Clockघड़ी
Hydra    Sea serpentसमुद्री सांप
Hydrus    Water snakeजलसांप
Indus    Indianभारतीय
Lacerta    Lizardछिपकली
Leo    Lionशेर
Leo Minor    Little lionछोटा शेर
Lepus    Hareखरगोश
Libra    Balanceसंतुलन
Lupus    Wolfभेड़िया
Lynx    Lynxबनबिलाव
Lyra    Lyre or harpलियर या वीणा
Mensa    Table mountainटेबल माउंटेन
Microscopium    Microscopeमाइक्रोस्कोप
Monoceros    Unicornएक तंगावाला
Musca    Flyउड़ना
Norma    Carpenter’s Levelबढ़ई का स्तर
Octans    Octantओक्टांट
Ophiuchus    Holder of serpentनाग धारण करने वाला
Orion    Orion, the hunterओरियन, शिकारी
Pavo    Peacockमोर
Pegasus    Pegasus, the winged horse
पेगासस, पंखों वाला घोड़ा
Perseus    Perseus, hero who saved Andromedaपर्सियस, नायक जिसने एंड्रोमेडा को बचाया
Phoenix    Phoenixअचंभा
Pictor    Easelचित्रफलक
Pisces    Fishesमछलियों का वर्ग
Piscis Austrinus    Southern fishदक्षिणी मछली
Puppis    Stern of the Argonauts’ shipअर्गोनॉट्स के जहाज का स्टर्न
Pyxis    Compass on the Argonauts’ shipArgonauts के जहाज पर कम्पास
Reticulum    Netजाल
Sagitta    Arrowतीर
Sagittarius    Archerधनुराशि
Scorpius    Scorpionबिच्छू
Sculptor    Sculptor’s toolsमूर्तिकार के उपकरण
Scutum    Shieldकवच
Serpens    Serpentसाँप
Sextans    Sextantषष्ठक
Taurus    Bullसाँड़
Telescopium    Telescopeदूरबीन
Triangulum    Triangleत्रिकोण
Triangulum Australe    Southern triangleदक्षिणी त्रिभुज
Tucana    Toucanटूकेन
Ursa Major    Big bearबड़ा भालू
Ursa Minor    Little bearछोटा भालू
Vela    Sail of the Argonauts’ shipअर्गोनॉट्स के जहाज की पाल
Vulpecula    Foxकुंआरी
Volans    Flying fishफ्लाइंग मछली
Vulpecula    Foxलोमड़ी

नक्षत्र

अनेक तारों के समूह को नक्षत्र कहा जाता है। ब्रह्मांड में पृथ्वी के चतुर्दिक 27 नक्षत्र है। कुछ प्रमुख नक्षत्र निम्न हैं।

  1. अश्विन
  2. भरणी
  3. कृत्तिका 
  4. रोहिणी 
  5. मृगशिरा
  6. आर्द्रा
  7. पुनर्वसु
  8. पुष्य
  9. आश्लेषा
  10. मघा
  11. पूर्वाफाल्गुनी 
  12. उत्तराफाल्गुनी
  13. हस्त 
  14. चित्रा 
  15. स्वाति
  16. विशाखा
  17. अनुराधा
  18. ज्येष्ठा
  19. मूल
  20. पूर्वाषाढ़ा 
  21. उत्तराषाढ़ा 
  22. श्रवण 
  23. घनिष्ठा 
  24. शतभिषा
  25. पूर्वाभाद्रपद 
  26. उत्तराभाद्रपद 
  27. रेवती।

राशि चक्र

चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए प्रतिदिन नक्षत्र को पार करता है। पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा के दौरान 12 तारा समूहों से होकर गुजरती है।

आकृति के अनुसार इन्हे भिन्न नामों से जाता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के तारा समूह को राशि चक्र कहा जाता है। 

इनके नाम निम्नलिखित है।

  1. मेष 
  2. वृष 
  3. मिथुन 
  4. कर्क 
  5. सिंह 
  6. कन्या 
  7. तुला 
  8. वृश्चिक
  9. मकर
  10. धनु 
  11. कुंभ
  12. मीन

मुख्य तारामंडल

मुख्य तारामंडल से सम्बन्धित जानकारी निम्नलिखित हैं।

बिग डिप्पर तारामंडल

बिग डिपर जिसे भारत में सप्तर्षि भी कहा जाता है, उत्तरी गोलार्ध में दिखाई देने वाले सात तारों का एक समूह है। यह तारामंडल एक बड़े ठेले की तरह दिखता है और उर्स मेजर (द ग्रेट बियर) नामक एक बड़े नक्षत्र का हिस्सा है।

इस नक्षत्र के दो तारे ध्रुव तारे की ओर इशारा करते प्रतीत होते हैं। ध्रुव तारा रात्रि के आकाश में एकमात्र ऐसा तारा है जो पूर्व से पश्चिम की ओर गति करता हुआ प्रतीत नहीं होता बल्कि स्थिर प्रतीत होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह सीधे पृथ्वी की धुरी के ऊपर है।

ओरियन

यह एक नक्षत्र है जिसे भारत में ‘शिकारी’ या मृगा के नाम से जाना जाता है। इसमें कई चमकीले तारे हैं। इस तारामंडल को शीत ऋतु में देखा जा सकता है।

इसमें सात चमकीले तारे होते हैं, जिनमें से चार किसी चतुर्भुज की आकृति बनाते प्रतीत होते हैं। इस चतुर्भुज के एक कोने पर सबसे विशाल तारों में एक बीटलगीज नाम का तारा स्थित है जबकि दूसरे कोने पर रिगेल नामक अन्य चमकदार तारा स्थित है। 

सिग्नस 

सिग्नस तारामंडल हमारी आकाशगंगा के चपटे चक्र में स्थित एक तारामंडल है। दूसरी शताब्दी में टॉलमी ने 48 तारामंडल की सूची बनाई थी, यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई 88 तारामंडल की सूची में भी यह शामिल हैं। इस तारामंडल में मुख्यतः 9 तारे हैं।

उम्मीद हैं आपको तारामंडल की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.